2 IEV शाऊल ने एला घाटी के पास इस्राएली सेना को एकत्र किया, और उन्होंने वहाँ अपने तम्बू खड़े किए। तब वे सभी अपने स्थान में चले गए, वे पलिश्तियों से लड़ने के लिए तैयार थे। BSB BSB: Saul and the men of Israel assembled and camped in the Valley of Elah, arraying themselves for battle against the Philistines.
3 IEV इसलिए पलिश्ती और इस्राएली सेनाओं ने एक- दूसरे का सामना किया। वे दो पहाड़ियों पर थे, उनके बीच घाटी थी। BSB BSB: The Philistines stood on one hill and the Israelites stood on another, with the valley between them.
5 IEV उसने अपने सिर की रक्षा के लिए पीतल से बना टोप पहना था, और उसने अपने शरीर की रक्षा के लिए धातु से बना कवच पहना था। धातु के कवच का भार पचपन किलोग्राम था। BSB BSB: and he had a bronze helmet on his head. He wore a bronze coat of mail weighing five thousand shekels,
6 IEV उसने अपने पैरों पर पीतल के कवच पहने थे। उसके पीछे एक पीतल का छोटा भाला था। BSB BSB: and he had armor of bronze on his legs and a javelin of bronze slung between his shoulders.
7 IEV उसके पास एक बड़ा भाला भी था। उसके ऊपर एक रस्सी का मूठ था कि उसे भलि- भाँति फेंक सके। उसका फल सात किलोग्राम का था। गोलियत की विशाल ढाल ले कर एक सैनिक उसके आगे चलता था। BSB BSB: The shaft of his spear was like a weaver’s beam, and its iron point weighed six hundred shekels. In addition, his shield bearer went before him.
8 IEV गोलियत वहाँ खड़ा हुआ और इस्राएली सेना को ललकारा,“मैं देख सकता हूँ कि तुम युद्ध के लिए तैयार हो, परन्तु तुम मुझसे लड़ नहीं पाओगे। तुम देख सकते हो कि मैं एक पलिश्ती सैनिक हूँ जो युद्ध के लिए तैयार हूँ, परन्तु तुम बस शाऊल के दास एक व्यक्ति को चुनों जो तुम सभी के लिए युद्ध कर सकता है और उसे यहाँ मेरे पास भेजो! BSB BSB: And Goliath stood and shouted to the ranks of Israel, “Why do you come out and array yourselves for battle? Am I not a Philistine, and are you not servants of Saul? Choose one of your men and have him come down against me.
9 IEV यदि वह मेरे साथ युद्ध करके मुझे मारता है, तो मेरे साथी पलिश्ती सभी तुम्हारे दास होंगे। परन्तु यदि मैं उसे पराजित करता हूँ और उसे मार डालता हूँ, तो तुम सभी इस्राएली हमारे दास हो जाओगे। BSB BSB: If he is able to fight me and kill me, then we will be your servants. But if I prevail against him and kill him, then you shall be our servants and work for us.”
10 IEV तुम में से कोई भी इस्राएली पुरुष मुझे पराजित नहीं कर सकता! मेरे पास एक व्यक्ति भेजो जो मेरे साथ युद्ध करे।” BSB BSB: Then the Philistine said, “I defy the ranks of Israel this day! Give me a man to fight!”
11 IEV जब शाऊल और सब इस्राएली सैनिकों ने यह सुना, तो वे बहुत डरे हुए थे। BSB BSB: On hearing the words of the Philistine, Saul and all the Israelites were dismayed and greatly afraid.
12 IEV दाऊद यिशै का पुत्र था जो एप्राती के वंश से। वह यहूदा के गोत्र के क्षेत्र में बैतलहम में रहता था। यिशै के आठ पुत्र थे। जब शाऊल राजा था, यिशै पहले से ही बहुत बूढ़ा हो गया था। BSB BSB: Now David was the son of a man named Jesse, an Ephrathite from Bethlehem of Judah who had eight sons. And in the days of Saul, Jesse was old and well along in years.
13 IEV यिशै के तीन सबसे बड़े पुत्र, एलीआब, अबीनादाब और शम्मा, शाऊल के साथ पलिश्तियों से लड़ने के लिए गए थे। BSB BSB: The three older sons of Jesse had followed Saul into battle: The firstborn was Eliab, the second was Abinadab, and the third was Shammah.
14 IEV दाऊद यिशै का सबसे छोटा पुत्र था। जबकि उसके तीन सबसे बड़े भाई शाऊल के साथ थे, BSB BSB: And David was the youngest. The three oldest had followed Saul,
15 IEV दाऊद आगे- आगे चला गया। कभी- कभी वह शाऊल की छावनी में जाता था, और कभी- कभी वह अपने पिता की भेड़ों की देखभाल करने के लिए बैतलहम में रहा करता था। BSB BSB: but David went back and forth from Saul to tend his father’s sheep in Bethlehem.
16 IEV चालीस दिनों तक गोलियत पलिश्ती छावनी से निकलता और इस्राएलियों की सेना का मजाक उड़ाता। वह इस्राएलियों को कहता की अपने में से एक व्यक्ति को चुनों जो मुझसे युद्ध करे। वह प्रतिदिन सुबह और शाम ऐसा किया करता था। BSB BSB: For forty days the Philistine came forward every morning and evening to take his stand.
17 IEV एक दिन, यिशै ने दाऊद से कहा,“यहाँ भुँजा हुआ अनाज और दस रोटी है। इन्हें शीघ्र अपने बड़े भाइयों के पास ले जाओ। BSB BSB: One day Jesse said to his son David, “Take this ephah of roasted grain and these ten loaves of bread for your brothers and hurry to their camp.
18 IEV और यहाँ पनीर के दस बड़े टुकड़े हैं। उन्हें उनके अधिकारी के पास ले जा। और देख की तेरे बड़े भाइयों के साथ क्या चल रहा हैं। फिर यदि वे सुरक्षित हैं, तो यह दिखाने के लिए कोई निशानी ला कि वे ठीक हैं। BSB BSB: Take also these ten portions of cheese to the commander of their unit. Check on the welfare of your brothers and bring back an assurance from them.
19 IEV तेरे भाई शाऊल और अन्य सभी इस्राएली सैनिकों के साथ हैं, वे पलिश्तियों से युद्ध करने की तैयारी में एला घाटी के पास डेरा डाले हुए हैं।” BSB BSB: They are with Saul and all the men of Israel in the Valley of Elah, fighting against the Philistines.”
20 IEV तब दाऊद ने भेड़ों की देखभाल करने के लिए एक और चरवाहे की व्यवस्था की। अगली सुबह यिशै के कहने के अनुसार उसने खाना लिया और इस्राएली छावनी में गया। वह वहाँ पहुँचा तो इस्राएली सैनिक युद्ध के मैदान में जा रहे थे। चलते हुए वे युद्ध का नारा लगा रहे थे। BSB BSB: So David got up early in the morning, left the flock with a keeper, loaded up, and set out as Jesse had instructed him. He reached the camp as the army was marching out to its position and shouting the battle cry.
21 IEV पलिश्ती सेना और इस्राएली सेना पहाड़ियों के किनारों पर खड़ी, एक दूसरे का सामना कर रही थी और युद्ध के लिए तैयार थी। BSB BSB: And Israel and the Philistines arrayed in formation against each other.
22 IEV दाऊद ने उस व्यक्ति को भोजन दिया जो युद्ध के साधन की देखभाल कर रहा था। उसने उसे उस भोजन की देखभाल करने के लिए कहा जो वह लाया था, और फिर वह गया और अपने बड़े भाइयों को नमस्कार किया। BSB BSB: Then David left his supplies in the care of the quartermaster and ran to the battle line. When he arrived, he asked his brothers how they were doing.
23 IEV जब वह उनके साथ बात कर रहा था, उसने देखा कि गोलियत पलिश्ती सैनिकों में से बाहर निकल कर इस्राएलियों को ललकार रहा है और उससे युद्ध करने के लिए किसी को भेजने की चुनौती दे रहा है। दाऊद ने सुना जो गोलियत कह रहा था। BSB BSB: And as he was speaking with them, suddenly the champion named Goliath, the Philistine from Gath, came forward from the ranks of the Philistines and shouted his usual words, which David also heard.
24 IEV गोलियत को देख कर इस्राएली सैनिक डर गए और भागने लगे। BSB BSB: When all the men of Israel saw Goliath, they fled from him in great fear.
25 IEV वे एक- दूसरे से कह रहे थे,“देखो! वह हमारे पास आ रहा है और सुनों कि वह इस्राएलियों की कैसे निन्दा कर रहा है! राजा कहता है कि वह इस व्यक्ति को मारने वाले को बड़ा इनाम देगा। वह यह भी कहता है कि वह उसकी पुत्री का विवाह उससे कर देगा, और उस व्यक्ति के परिवार को कर भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी।” BSB BSB: Now the men of Israel had been saying, “Do you see how this man keeps coming out to defy Israel? To the man who kills him the king will give great riches. And he will give him his daughter in marriage and exempt his father’s house from taxation in Israel.”
26 IEV दाऊद ने उन लोगों में से कुछ से बात की जो उसके पास खड़े थे। उसने कहा,“यह पलिश्ती- यह खतनारहित व्यक्ति सर्वसामर्थी परमेश्वर की निन्दा नहीं कर सकता। उस व्यक्ति को क्या दिया जाएगा जो इस पलिश्ती को मारे और हम इस्राएलियों को लज्जित होने से रोके?” BSB BSB: David asked the men who were standing with him, “What will be done for the man who kills this Philistine and removes this disgrace from Israel? Just who is this uncircumcised Philistine, that he should defy the armies of the living God?”
27 IEV पुरुषों ने उसे वही बात बताई जो दूसरे पुरुषों ने कहा था, राजा गोलियत को मारने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए क्या करेगा। BSB BSB: The people told him about the offer, saying, “That is what will be done for the man who kills him.”
28 IEV परन्तु जब दाऊद के सबसे बड़े भाई एलीआब ने उसे पुरुषों से बात करते देखा, तो वह क्रोध में आ गया। उसने दाऊद से कहा,“तू यहाँ क्यों आया है? क्या कोई उन भेड़ों की देखभाल कर रहा है जिन्हें तूने मरुभूमि में छोड़ा है? मुझे पता है कि तू सिर्फ एक संकट लाने वाला लड़का है! तू सिर्फ लड़ाई देखना चाहता है!” BSB BSB: Now when David’s oldest brother Eliab heard him speaking to the men, his anger burned against David. “Why have you come down here?” he asked. “And with whom did you leave those few sheep in the wilderness? I know your pride and wickedness of heart—you have come down to see the battle!”
29 IEV दाऊद ने उत्तर दिया,“क्या मैंने कुछ गलत किया है? मैं केवल एक प्रश्न पूछ रहा था!” BSB BSB: “What have I done now?” said David. “Was it not just a question?”
30 IEV फिर उसने दूसरे व्यक्ति के पास जा कर वही प्रश्न पूछा, परन्तु उस व्यक्ति ने उसे वही उत्तर दिया। हर बार जब उसने किसी से पूछा, तो उसे वही उत्तर मिला। BSB BSB: Then he turned from him toward another and asked about the offer, and those people answered him just as the first ones had answered.
31 IEV अन्त में, किसी ने राजा शाऊल से कहा कि दाऊद ने क्या कहा था, और शाऊल ने किसी को दाऊद को उसके पास लाने के लिए भेजा। BSB BSB: Now David’s words were overheard and reported to Saul, who sent for him.
32 IEV दाऊद ने राजा शाऊल से कहा,“उस पलिश्ती व्यक्ति के कारण से किसी को भी चिन्ता नहीं करनी चाहिए। मैं जाऊँगा और उसके साथ युद्ध करूँगा!” BSB BSB: And David said to Saul, “Let no man’s heart fail on account of this Philistine. Your servant will go and fight him!”
33 IEV शाऊल ने दाऊद से कहा,“तू केवल एक युवा लड़का है, और वह अपने पूरे जीवन में एक बहुत शक्तिशाली सैनिक रहा है। इसलिए तू उसके साथ युद्ध नहीं कर पाएगा!” BSB BSB: But Saul replied, “You cannot go out against this Philistine to fight him. You are just a boy, and he has been a warrior from his youth.”
34 IEV दाऊद ने उत्तर दिया,“मैं कई वर्षों से अपने पिता की भेड़ों की रखवाली कर रहा हूँ। जब भी शेर या भालू आया और भेड़ का बच्चा ले गया, BSB BSB: David replied, “Your servant has been tending his father’s sheep, and whenever a lion or a bear came and carried off a lamb from the flock,
35 IEV तब मैं गया और उस पर वार किया और भेड़ के बच्चे को उसके मुँह से बचा लिया। तब मैंने उस पशु को उसके जबड़े से पकड़ा और उसे मार डाला। BSB BSB: I went after it, struck it down, and delivered the lamb from its mouth. If it reared up against me, I would grab it by its fur, strike it down, and kill it.
36 IEV मैंने शेर और भालू दोनों को मार डाला है। और मैं इस पलिश्ती के साथ भी ऐसा ही करूँगा, क्योंकि उसने सशक्त परमेश्वर की सेना को अपमानित किया है। BSB BSB: Your servant has killed lions and bears; this uncircumcised Philistine will be like one of them, for he has defied the armies of the living God.”
37 IEV यहोवा ने मुझे शेर और भालू के पंजे से बचाया है, और वे मुझे इस पलिश्ती से भी बचाएँगे।” तब शाऊल ने दाऊद से कहा,“ठीक है, जा और उससे युद्ध कर, और मुझे आशा है कि यहोवा तेरी सहायता करेंगे।” BSB BSB: David added, “The LORD, who delivered me from the claws of the lion and the bear, will deliver me from the hand of this Philistine.” “Go,” said Saul, “and may the LORD be with you.”
38 IEV तब शाऊल ने अपने वस्त्रों को दाऊद को दिया जो कि वह सदा युद्ध में पहनता था, और उसने उसे पीतल टोप और धातु का कवच भी दिया। BSB BSB: Then Saul clothed David in his own tunic, put a bronze helmet on his head, and dressed him in armor.
39 IEV दाऊद ने इनको पहना। तब उसने उन पर अपनी तलवार रखी और चलने का प्रयास किया। परन्तु वह नहीं चल सका, क्योंकि वह उन को पहनने का आदी नहीं था। तब दाऊद ने शाऊल से कहा,“मैं इन वस्त्रों को पहन कर युद्ध नहीं कर सकता, क्योंकि मैं उन्हें पहनने का आदी नहीं हूँ!” तो उसने उन्हें उतार दिया। BSB BSB: David strapped his sword over the tunic and tried to walk, but he was not accustomed to them. “I cannot walk in these,” David said to Saul. “I am not accustomed to them.” So David took them off.
40 IEV फिर उसने पैदल चलने वाली अपनी लाठी ली; और फिर नाले में से पाँच चिकने पत्थरों को चुना। उसने उन्हें अपने कंधे के थैले में रखा। फिर उसने अपना गोफन अपने हाथ में लिया और गोलियत की ओर चलना आरम्भ कर दिया। BSB BSB: And David took his staff in his hand, selected five smooth stones from the brook, and put them in the pouch of his shepherd’s bag. And with his sling in hand, he approached the Philistine.
41 IEV गोलियत दाऊद की ओर चला, जो सैनिक उसकी ढाल को ले कर उसके सामने चल रहा था। जब वह दाऊद के पास पहुँचा, BSB BSB: Now the Philistine came closer and closer to David, with his shield-bearer before him.
42 IEV उसने दाऊद को बारीकी से देखा। उसने देखा कि दाऊद का एक सुन्दर चेहरा और स्वस्थ शरीर था, परन्तु वह केवल एक युवा लड़का था। उसने दाऊद का उपहास किया। BSB BSB: When the Philistine looked and saw David, he despised him because he was just a boy, ruddy and handsome.
44 IEV उसने दाऊद से कहा,“मेरे पास आ, मैं तुझे मार कर तेरे मृत शरीर को पक्षियों और जंगली पशुओं को खाने के लिए दूँगा!” BSB BSB: “Come here,” he called to David, “and I will give your flesh to the birds of the air and the beasts of the field!”
45 IEV दाऊद ने उत्तर दिया,“तू मेरे पास तलवार और भाला और एक छोटे से भाले के साथ आ रहा है। परन्तु मैं तेरे पास सेनाओं के प्रधान यहोवा के नाम से आ रहा हूँ। वे परमेश्वर जिनकी इस्राएली सेना आराधना करती है, जिनकी तूने निन्दा की है। BSB BSB: But David said to the Philistine, “You come against me with sword and spear and javelin, but I come against you in the name of the LORD of Hosts, the God of the armies of Israel, whom you have defied.
46 IEV आज यहोवा तुझे पराजित करने में मुझे सक्षम करेंगे। मैं तुझे मार डालूँगा और तेरा सिर काट दूँगा। और हम इस्राएली कई पलिश्ती सैनिकों को मार डालेंगे और तेरे शरीर को पक्षियों और जंगली पशुओं को खाने के लिए देंगे। और संसार में हर कोई इसके विषय में सुनेगा और जान लेगा कि हम इस्राएली लोग एक सशक्त परमेश्वर की आराधना करते हैं। BSB BSB: This day the LORD will deliver you into my hand. This day I will strike you down, cut off your head, and give the carcasses of the Philistine army to the birds of the air and the creatures of the earth. Then the whole world will know that there is a God in Israel.
47 IEV और यहाँ सब लोग जान लेंगे कि यहोवा तलवार या भाले के बिना लोगों को बचा सकते हैं। यहोवा सदा अपनी लड़ाई जीतते हैं, और वे हमें तुम सभी पलिश्तियों को हराने में सक्षम बनाते हैं।” BSB BSB: And all those assembled here will know that it is not by sword or spear that the LORD saves; for the battle is the LORD’s, and He will give all of you into our hands.”
48 IEV जैसे ही गोलियत दाऊद पर वार करने के लिए निकट आया, दाऊद उसकी ओर भागा। BSB BSB: As the Philistine started forward to attack him, David ran quickly toward the battle line to meet him.
49 IEV उसने अपना हाथ उसके कंधे के थैले में डाला और एक पत्थर निकाल कर अपनी गोफन में रखा और घुमा कर गोलियत को मारा। पत्थर गोलियत के सिर में लगा और खोपड़ी तोड़ दी, और वह भूमि पर गिर गया। BSB BSB: Then David reached into his bag, took out a stone, and slung it, striking the Philistine on the forehead. The stone sank into his forehead, and he fell facedown on the ground.
50 IEV तब दाऊद भाग कर गोलियत पर खड़ा हुआ। उसने गोलियत की तलवार उसकी म्यान से खींच ली और उसे उसी से मार डाला, और फिर उसका सिर काट दिया। इस तरह दाऊद ने अपनी तलवार के बिना पलिश्ती को हरा दिया। उसने केवल एक गोफन और एक पत्थर का उपयोग किया था! जब अन्य पलिश्तियों ने देखा कि उनका महान योद्धा मर चुका है, तो वे भागने लगे। BSB BSB: Thus David prevailed over the Philistine with a sling and a stone; without a sword in his hand he struck down the Philistine and killed him.
53 IEV जब इस्राएली पलिश्तियों का पीछा करके लौट आए, तो उन्होंने पलिश्ती छावनी लूट ली। BSB BSB: When the Israelites returned from their pursuit of the Philistines, they plundered their camps.
54 IEV दाऊद बाद में गोलियत के सिर को यरूशलेम ले गया, परन्तु उसने गोलियत के हथियारों को अपने तम्बू में रखा। BSB BSB: David took the head of the Philistine and brought it to Jerusalem, and he put Goliath’s weapons in his own tent.
55 IEV जब शाऊल ने दाऊद को गोलियत की और जाते देखा, तो उसने अपनी सेना के सेनापति अब्नेर से पूछा,“अब्नेर, यह युवा किसका पुत्र है?” अब्नेर ने उत्तर दिया,“तुम्हारे जीवन की शपथ, मुझे नहीं पता।” BSB BSB: As Saul had watched David going out to confront the Philistine, he said to Abner the commander of the army, “Abner, whose son is this young man?” “As surely as you live, O king,” Abner replied, “I do not know.”
56 IEV तब राजा ने कहा,“पता लगाओ कि वह किसका पुत्र है!” BSB BSB: “Find out whose son this young man is!” said the king.
57 IEV बाद में, जैसे दाऊद गोलियत को मार कर लौट आया, अब्नेर उसे शाऊल के पास ले गया। दाऊद गोलियत का सिर ले जा रहा था। BSB BSB: So when David returned from killing the Philistine, still holding his head in his hand, Abner took him and brought him before Saul.
58 IEV शाऊल ने उससे पूछा,“हे युवा, तुम किसके पुत्र हो?” दाऊद ने उत्तर दिया,“महोदय, मैं तुम्हारे दास यिशै का पुत्र हूँ, जो बैतलहम में रहता है।” BSB BSB: “Whose son are you, young man?” asked Saul. “I am the son of your servant Jesse of Bethlehem,” David replied.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.