1 IEV तब शाऊल ने अपने सब कर्मचारियों और उसके पुत्र योनातान से आग्रह किया कि वे दाऊद को मार डालें। परन्तु योनातान दाऊद को बहुत पसन्द करता था। BSB BSB: Then Saul ordered his son Jonathan and all his servants to kill David. But Jonathan delighted greatly in David,
2 IEV इसलिए उसने दाऊद को चेतावनी दी,“मेरे पिता शाऊल तुझे मारने के लिए उपाय खोज रहे हैं। इसलिए सावधान रहो। कल सुबह जाओ और मैदान में छिपने के लिए एक जगह खोजो। BSB BSB: so he warned David, saying, “My father Saul intends to kill you. Be on your guard in the morning; find a secret place and hide there.
3 IEV मैं अपने पिता से वहाँ जाने के लिए कहूँगा। जब हम वहाँ होंगे। मैं उनसे तेरे विषय में बात करूँगा। तब मैं तुम्हें वह सब कुछ बताऊँगा जो वह मुझसे कहेगा।” इसलिए दाऊद ने वही किया जो योनातान ने उसे करने के लिए कहा था। BSB BSB: I will go out and stand beside my father in the field where you are, so I can ask about you. And if I find out anything, I will tell you.”
4 IEV अगली सुबह, योनातान ने अपने पिता के साथ बातें करते हुए, दाऊद के विषय में कई अच्छी बातें कही। उसने कहा,“तू अपने दास दाऊद को हानि पहुँचाने के लिए कभी भी कुछ मत करना! उसने कभी तुझे हानि पहुँचाने के लिए कुछ भी नहीं किया है! उसने जो भी किया है, वह तेरी सहायता के लिए ही था। BSB BSB: Then Jonathan spoke well of David to his father Saul and said to him, “The king should not sin against his servant David; he has not sinned against you. In fact, his actions have been highly beneficial to you.
5 IEV जब उसने पलिश्ती सेना के विशाल सैनिक गोलियत से युद्ध किया तब वह मारे जाने के संकट में था। उसकी हत्या के लिए दाऊद को सक्षम करके, यहोवा ने इस्राएल के सभी लोगों को बड़ी विजयी दिलाई थी। उसे देख कर तू भी बहुत प्रसन्न हुआ था, अब तू ही दाऊद को हानि पहुँचाने का यत्न क्यों कर रहा है? उसे मारने का कोई कारण नहीं है, क्योंकि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है!” BSB BSB: He took his life in his hands when he struck down the Philistine, and the LORD worked a great salvation for all Israel. You saw it and rejoiced, so why would you sin against innocent blood by killing David for no reason?”
6 IEV शाऊल ने योनातान कि बात सुनी। तब शाऊल ने कहा,“मैं सच्ची प्रतिज्ञा करता हूँ, यहोवा के जीवन की निश्चितता, मैं दाऊद को नहीं मारूँगा।” BSB BSB: Saul listened to the voice of Jonathan and swore an oath: “As surely as the LORD lives, David will not be put to death.”
7 IEV इसके बाद, योनातान ने दाऊद को बुलाया और उसे बताया कि उसके और शाऊल के बीच क्या बात हुई थी। तब योनातान ने दाऊद को शाऊल के पास लाया, और दाऊद ने शाऊल की पहले जैसी ही सेवा की। BSB BSB: So Jonathan summoned David and told him all these things. Then Jonathan brought David to Saul, and David was with Saul as before.
8 IEV एक दिन फिर से युद्ध आरम्भ हुआ, और दाऊद ने पलिश्तियों के विरुद्ध अपने सैनिकों का नेतृत्व किया। दाऊद की सेना ने उन पर आक्रमण किया, जिसके परिणामस्वरूप पलिश्ती सेना भाग खड़ी हुई। BSB BSB: When war broke out again, David went out and fought the Philistines and struck them with such a mighty blow that they fled before him.
9 IEV परन्तु एक दिन शाऊल अपने घर में बैठा था, तब अचानक यहोवा से भेजी गई एक दुष्ट आत्मा शाऊल पर आई। दाऊद शाऊल के लिए वीणा बजा रहा था। BSB BSB: But as Saul was sitting in his house with his spear in his hand, a spirit of distress from the LORD came upon him. While David was playing the harp,
10 IEV शाऊल ने दाऊद पर भाला फेंका कि भाला दाऊद को बेधते हुए दीवार में धँस जाए। दाऊद झुक गया, और भाले के वार से बच गया। भाला दीवार में फँस गया और दाऊद अँधेरे में भाग गया। BSB BSB: Saul tried to pin him to the wall with his spear. But David eluded him and the spear struck the wall. And David fled and escaped that night.
11 IEV तब शाऊल ने दाऊद के घर दूत भेजे। उसने उन्हें घर की चौकसी करने की आज्ञा दी और कहा कि जब वह अगले दिन सुबह घर से निकले तो उसकी हत्या कर देना। परन्तु दाऊद की पत्नी मीकल ने उसे देख लिया और उसे चेतावनी दी,“अपने जीवन को बचाने के लिए, तुझे आज रात ही भाग जाना चाहिए, क्योंकि यदि तू ऐसा नहीं करेगा, तो तू कल मारा जाएगा!” BSB BSB: Then Saul sent messengers to David’s house to watch him and kill him in the morning. But David’s wife Michal warned him, “If you do not run for your life tonight, tomorrow you will be dead!”
12 IEV इसलिए उसने दाऊद को खिड़की से बाहर उतार दिया, और वह भाग गया। BSB BSB: So Michal lowered David from the window, and he ran away and escaped.
13 IEV तब मीकल ने एक मूर्ति ली जो घर में थी और उसे बिस्तर में रख दिया। उसने इसे दाऊद के कपड़ों से ढक दिया, और मूर्ति के सिर पर कुछ बकरी के बाल रख दिए। BSB BSB: Then Michal took a household idol and laid it in the bed, placed some goat hair on its head, and covered it with a garment.
14 IEV जब दूत अगली सुबह घर आए, तो उसने उनसे कहा कि दाऊद बीमार है और बिस्तर से बाहर नहीं आ सकता। BSB BSB: When Saul sent the messengers to seize David, Michal said, “He is ill.”
15 IEV जब उन्होंने शाऊल को बताया, तो उन्होंने उन्हें दाऊद के घर वापस जाने के लिए कहा। उसने उनसे कहा,“उसे बिस्तर समेत लिए लाओ, कि मैं उसे मार सकूँ!” BSB BSB: But Saul sent the messengers back to see David and told them, “Bring him up to me in his bed so I can kill him.”
16 IEV परन्तु जब उन लोगों ने दाऊद के घर में प्रवेश किया, तो उन्होंने देखा कि बिस्तर पर केवल एक मूर्ति थी, बकरी के बाल उसके सिर पर थे। BSB BSB: And when the messengers entered, there was the idol in the bed with the goat hair on its head.
17 IEV उन्होंने आकर शाऊल को बताया, तब शाऊल ने मीकल को बुलाया और कहा,“तूने मेरे साथ ऐसा क्यों किया? तूने मेरे शत्रु को भागने की अनुमति क्यों दी!” मीकल ने शाऊल को उत्तर दिया,“दाऊद ने मुझे कहा कि यदि मैं उसे भागने में सहायता नहीं करती, तो वह मुझे मार डालेगा!” BSB BSB: And Saul said to Michal, “Why did you deceive me like this? You sent my enemy away, and he has escaped!” Michal replied, “He said to me, ‘Help me get away, or I will kill you!’”
18 IEV दाऊद शाऊल से बच निकलने के बाद, शमूएल के पास गया रामा में गया वह अपने घर पर था। उसने शमूएल को सब कुछ बताया कि शाऊल ने उसे कैसे- कैसे मारने का प्रयास किया थी। तब दाऊद और शमूएल नबायोत गए, और वे वहाँ रहे। BSB BSB: So David ran away and escaped. And he went to Samuel at Ramah and told him all that Saul had done to him. Then he and Samuel went to Naioth and stayed there.
19 IEV किसी ने शाऊल से कहा कि दाऊद नबायोत में था, BSB BSB: When Saul was told that David was at Naioth in Ramah,
20 IEV तब शाऊल ने उसे पकड़ने के लिए कुछ दूत भेजे। जब वे दूत रामा में पहुँचे, तो वे उन लोगों से मिले जो यहोवा के सन्देश सुना रहे थे, और शमूएल वहाँ उनके अगुवे के रूप में था। जब शाऊल के दूत उन्हें मिले, तो परमेश्वर के आत्मा शाऊल के दूतों पर आया, और उन्होंने भी उसी प्रकार चिल्लाने लगे। BSB BSB: he sent messengers to seize him. But when they saw the group of prophets prophesying, with Samuel leading them, the Spirit of God came upon them, and Saul’s messengers also began to prophesy.
21 IEV जब शाऊल ने उसके विषय में सुना, तो उसने और दूत भेजे, परन्तु वे भी यहोवा का सन्देश बोलने लगे। BSB BSB: When this was reported to Saul, he sent more messengers, but they began to prophesy as well. So Saul tried again and sent messengers a third time, and even they began to prophesy.
22 IEV अन्त में, शाऊल रामा गया। जब वह सेकू नामक स्थान पर जो बड़े गड्ढे में है पहुँचा, तो उन्होंने वहाँ लोगों से पूछा,“शमूएल और दाऊद कहाँ हैं?” लोगों ने उत्तर दिया,“वे रामा शहर के पास नबायोत में हैं।” BSB BSB: Finally, Saul himself left for Ramah and came to the large cistern at Secu, where he asked, “Where are Samuel and David?” “At Naioth in Ramah,” he was told.
23 IEV जब शाऊल नबायोत की ओर जा रहा था, तब परमेश्वर के आत्मा उसके ऊपर आया। और वह चलते- चलते यहोवा के पाए सन्देश को चिल्लाकर सुनाता जा रहा था जब तक वह नबायोत नहीं पहुँचा। BSB BSB: So Saul went to Naioth in Ramah. But the Spirit of God came upon even Saul, and he walked along prophesying until he came to Naioth in Ramah.
24 IEV वहाँ उसने अपने बाहरी कपड़े निकाल दिए, और शमूएल के सामने परमेश्वर के सन्देश सुनाए। वह पूरे दिन और पूरी रात भूमि पर पड़ा रहा। यही कारण है कि जब लोग किसी को देखते हैं जो अकस्मात ही कुछ करने लगता है तो वे कहते हैं,“क्या शाऊल भी एक भविष्यद्वक्ता है?” BSB BSB: Then Saul stripped off his robes and also prophesied before Samuel. And he collapsed and lay naked all that day and night. That is why it is said, “Is Saul also among the prophets?”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.