1 IEV परन्तु दाऊद ने सोचा,“यदि मैं यहाँ रहूँ तो शाऊल एक दिन मुझे पकड़ ही लेगा। इसलिए सबसे अच्छा कार्य जो मैं कर सकता हूँ वह यह है कि मैं पलिश्तियों के क्षेत्र में चला जाऊँ। यदि मैं ऐसा करता हूँ, तो शाऊल मुझे इस्राएल में खोजना बन्द कर देगा, और मैं सुरक्षित रहूँगा।” BSB BSB: David, however, said to himself, “One of these days now I will be swept away by the hand of Saul. There is nothing better for me than to escape to the land of the Philistines. Then Saul will stop searching for me all over Israel, and I will slip out of his hand.”
2 IEV तब दाऊद और उसके छः सौ पुरुष इस्राएल छोड़ कर माओक के पुत्र आकीश के पास गए, जो पलिश्तियों के क्षेत्र में गत शहर का राजा था। BSB BSB: So David set out with his six hundred men and went to Achish son of Maoch, the king of Gath.
3 IEV दाऊद और उसके लोग और उनके परिवार गत में रहने लगे, जहाँ राजा आकीश रहता था। दाऊद की दो पत्नियाँ उसके साथ थीं- यिज्रेल से अहीनोअम, और कर्मेल से नाबाल की विधवा अबीगैल। BSB BSB: David and his men settled in Gath with Achish. Each man had his family with him, and David had his two wives: Ahinoam of Jezreel and Abigail of Carmel, the widow of Nabal.
4 IEV जब शाऊल ने सुना कि दाऊद भाग गया और गत में रह रहा है, तो उसने दाऊद की खोज बन्द कर दी। BSB BSB: And when Saul learned that David had fled to Gath, he no longer searched for him.
5 IEV एक दिन दाऊद ने आकीश से कहा,“यदि तू हमसे प्रसन्न है, तो हमें उन छोटे गाँवों में से एक स्थान दे दे जहाँ हम रह सकते हैं। हमें उस शहर में रहने की आवश्यकता नहीं, जहाँ तू राजा है।” BSB BSB: Then David said to Achish, “If I have found favor in your eyes, let me be assigned a place in one of the outlying towns, so I can live there. For why should your servant live in the royal city with you?”
6 IEV आकीश को दाऊद का सुझाव पसन्द आया। इस दिन आकीश ने दाऊद को सिकलग शहर दिया। परिणामस्वरूप, इस समय तक सिकलग यहूदा के राजाओं का है। BSB BSB: That day Achish gave him Ziklag, and to this day it still belongs to the kings of Judah.
7 IEV दाऊद और उसके लोग सोलह महीने तक पलिश्तियों के क्षेत्र में रहे। BSB BSB: And the time that David lived in Philistine territory amounted to a year and four months.
8 IEV उस समय, दाऊद और उसके लोगों ने उन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों पर आक्रमण किया जहाँ गशूरी, गिर्जी और अमालेकी लोग रहते थे। वे लोग बहुत पहले से वहाँ रहते थे। वह क्षेत्र दक्षिण से शूर तक और मिस्र की सीमा तक फैला था। BSB BSB: Now David and his men went up and raided the Geshurites, the Girzites, and the Amalekites. (From ancient times these people had inhabited the land extending to Shur and Egypt.)
9 IEV जब भी दाऊद के लोगों ने उन पर आक्रमण किया, तो उन्होंने सभी पुरुषों और स्त्रियों को मार डाला, और उन्होंने सभी लोगों की भेड़ें, मवेशी, गधे और ऊँट और यहाँ तक कि उनके कपड़े भी ले लिए। तब वे उन वस्तुओं को घर लाते, और दाऊद, आकीश से बात करने जाता। BSB BSB: Whenever David attacked a territory, he did not leave a man or woman alive, but he took the flocks and herds, the donkeys, camels, and clothing. Then he would return to Achish,
10 IEV हर बार आकीश दाऊद से पूछता,“आज तू कहाँ गया था?” कभी दाऊद कहता कि वो यहूदा के दक्षिणी भाग में गया था, और कभी वह कहता कि वे वहाँ गया था जहाँ यरहमेली दक्षिण में रहते थे, या उन्होंने दक्षिण में रहने वाले केनी लोगों से युद्ध किया था। BSB BSB: who would ask him, “What have you raided today?” And David would reply, “The Negev of Judah,” or “The Negev of Jerahmeel,” or “The Negev of the Kenites.”
11 IEV दाऊद के लोग कभी भी किसी स्त्री या पुरुष को जीवित गत में नहीं लाए। दाऊद ने सोचा,“यदि हम सबको मार नहीं देते हैं, तो उनमें से कुछ जो जीवित हैं, वे जाएँगे और आकीश को सच बताएँगे कि हमने वास्तव में क्या किया।” दाऊद ने ऐसा ही किया जब तक वह और उसके लोग पलिश्तियों के क्षेत्र में रहे। BSB BSB: David did not leave a man or woman alive to be brought to Gath, for he said, “Otherwise they will report us, saying, ‘This is what David did.’” And this was David’s custom the whole time he lived in Philistine territory.
12 IEV इसलिए आकीश ने दाऊद की बात पर विश्वास किया; उसने सोचा,“दाऊद ने जो ऐसा किया है, उसके कारण, उसके अपने ही लोग, इस्राएलियों को अब उससे बहुत घृणा करनी चाहिए। इसलिए उसे यहाँ रहना होगा और सदा के लिए मेरी सेवा करनी होगी।” BSB BSB: So Achish trusted David, thinking, “Since he has made himself an utter stench to his people Israel, he will be my servant forever.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.