1 IEV दाऊद ने युद्ध के लिए अपने सैनिकों की व्यवस्था की। उसने उन्हें समूहों में विभाजित कर दिया, और उसने प्रत्येक सौ सैनिकों के लिए एक शतपति नियुक्त किया और प्रत्येक हजार सैनिकों के लिए एक सहस्त्रपति नियुक्त किया। BSB BSB: Then David reviewed his troops and appointed over them commanders of thousands and of hundreds.
2 IEV उसने उन्हें तीन समूहों में भेज दिया। योआब ने एक समूह की अगुवाई की, योआब के भाई अबीशै ने दूसरे समूह की अगुवाई की, और गत के इत्तै ने तीसरे समूह की अगुवाई की। दाऊद ने उनसे कहा,“मैं तुम्हारे साथ युद्ध में जाऊँगा।” BSB BSB: He sent out the troops, a third under Joab, a third under Joab’s brother Abishai son of Zeruiah, and a third under Ittai the Gittite. And the king said to the troops, “I will surely march out with you as well.”
3 IEV परन्तु उसके सैनिकों ने कहा,“नहीं, हम तुझे हमारे साथ आने की अनुमति नहीं देंगे। यदि वे हम सभी को भागने के लिए विवश करते हैं, तो वे हमारे विषय में चिन्तित नहीं होंगे। या यदि वे हम में से आधे को मार देते हैं, तो भी वे इसके विषय में चिन्ता नहीं करेंगे। उनके लिए, तुझे पकड़ना दस हजारों को पकड़ने से अधिक महत्वपूर्ण है। तो उचित होगा कि तू यहाँ शहर में रह और हमें सहायता भेज।” BSB BSB: But the people pleaded, “You must not go out! For if we have to flee, they will not care about us. Even if half of us die, they will not care. But you are worth ten thousand of us. It is better now if you support us from the city.”
4 IEV राजा ने उनको उत्तर दिया,“बहुत अच्छा, मैं जो तुम्हें सबसे अच्छा लगता है वही करूँगा।” वह शहर के द्वार पर खड़ा हो गया और उसके सैनिकों को समूहों में जाता देखता रहा। BSB BSB: “I will do whatever seems best to you,” the king replied. So he stood beside the gate, while all the troops marched out by hundreds and by thousands.
5 IEV जब वे जा रहे थे, तब राजा ने योआब, अबीशै और इत्तै को आज्ञा दी,“मेरे कारण, मेरे पुत्र अबशालोम को हानि न पहुँचाना!” और सभी सैनिकों ने इसके विषय सुना, कि दाऊद ने यह आदेश तीनों सेनापतियों को दिया। BSB BSB: Now the king had commanded Joab, Abishai, and Ittai, “Treat the young man Absalom gently for my sake.” And all the people heard the king’s orders to each of the commanders regarding Absalom.
6 IEV तब सेना अबशालोम के साथ रहने वाले इस्राएली सैनिकों के विरुद्ध लड़ने के लिए निकल गई। उन्होंने जंगल में लड़ाई लड़ी जहाँ एप्रैम के गोत्र के लोग रहते थे। BSB BSB: So David’s army marched into the field to engage Israel, and the battle took place in the forest of Ephraim.
7 IEV दाऊद के सैनिकों ने अबशालोम के सैनिकों को पराजित किया। उन्होंने उनके बीस हजार को मार डाला। BSB BSB: There the people of Israel were defeated by David’s servants, and the slaughter was great that day—twenty thousand men.
8 IEV युद्ध उस सम्पूर्ण क्षेत्र में लड़ा गया था, और जंगल के भयानक होने के कारण मरने वाले पुरुषों की संख्या युद्ध में मारे गए पुरुषों की संख्या से अधिक थी। BSB BSB: The battle spread over the whole countryside, and that day the forest devoured more people than the sword.
9 IEV युद्ध के समय, अबशालोम अचानक दाऊद के कुछ सैनिकों के पास आया। अबशालोम अपने खच्चर पर सवारी कर रहा था, और जब खच्चर एक बड़े बांज वृक्ष की मोटी शाखाओं के नीचे से निकला, तब अबशालोम का सिर शाखाओं में अटक गया। खच्चर चलता रहा, परन्तु अबशालोम हवा में लटकता रहा। BSB BSB: Now Absalom was riding on his mule when he met the servants of David, and as the mule went under the thick branches of a large oak, Absalom’s head was caught fast in the tree. The mule under him kept going, so that he was suspended in midair.
10 IEV दाऊद के सैनिकों में से एक ने देखा कि क्या हुआ, और वह गया और उसने योआब से कहा,“मैंने अबशालोम को बांज वृक्ष में लटका देखा!” BSB BSB: When one of the men saw this, he told Joab, “I just saw Absalom hanging in an oak tree!”
11 IEV योआब ने उस मनुष्य से कहा,“क्या? तू कहता है कि तूने उसे वहाँ लटका देखा, तो तूने उसे तुरन्त क्यों नहीं मारा? यदि तूने उसे मार दिया होता, तो मैं तुझे चाँदी के दस टुकड़े और सैनिक का एक कमरबन्द देता!” BSB BSB: “You just saw him!” Joab exclaimed. “Why did you not strike him to the ground right there? I would have given you ten shekels of silver and a warrior’s belt!”
12 IEV उस व्यक्ति ने योआब से कहा,“यदि तू मुझे हजारों चाँदी के टुकड़े देता, तो भी मैं राजा के पुत्र को हानि पहुँचाने के लिए कुछ नहीं करता। हम सभी ने राजा की उस आज्ञा को जो उसने तुझे और अबीशै और इत्तै को दी थी सुना:‘मेरे कारण, मेरे पुत्र अबशालोम को हानि न पहुँचाना! BSB BSB: The man replied, “Even if a thousand shekels of silver were weighed out into my hands, I would not raise my hand against the son of the king. For we heard the king command you and Abishai and Ittai, ‘Protect the young man Absalom for my sake.’
13 IEV यदि मैंने राजा की अवज्ञा की और अबशालोम को मार डाला, तो राजा इसके विषय जान लेगा, क्योंकि राजा सब कुछ सुनता है, यहाँ तक कि तू भी मेरा पक्ष नहीं लेता!” BSB BSB: If I had jeopardized my own life—and nothing is hidden from the king—you would have abandoned me.”
14 IEV योआब ने कहा,“मैं तुझ से बातें करने में समय नष्ट नहीं करूँगा!” तब उसने तीन भाले उठाए, जहाँ अबशालोम था वहाँ गया, और उन्हें अबशालोम की छाती में घोंप दिए, वह अभी भी जीवित था, और बांज वृक्ष से लटक रहा था। BSB BSB: But Joab declared, “I am not going to wait like this with you!” And he took three spears in his hand and thrust them through the heart of Absalom while he was still alive in the oak tree.
15 IEV तब योआब के हथियार ढोने वाले दस जवानों ने अबशालोम को घेर लिया और उसे मार डाला। BSB BSB: And ten young men who carried Joab’s armor surrounded Absalom, struck him, and killed him.
16 IEV योआब ने तुरही बजाई कि अब उन्हें और लड़ना नहीं चाहिए, और उसके सैनिक अबशालोम के लोगों का पीछा न करके लौट आए। BSB BSB: Then Joab blew the ram’s horn, and the troops broke off their pursuit of Israel because Joab had restrained them.
17 IEV उन्होंने अबशालोम के शरीर को लिया और उसे जंगल में एक विशाल गड्ढे में फेंक दिया, और उसे पत्थरों के विशाल ढेर से ढँक दिया। तब अबशालोम के साथ रहने वाले सभी शेष इस्राएली सैनिक अपने घरों में भाग गए। BSB BSB: They took Absalom, cast him into a large pit in the forest, and piled a huge mound of stones over him. Meanwhile, all the Israelites fled, each to his home.
18 IEV अबशालोम के पास अपने परिवार के नाम को बचाने के लिए कोई पुत्र नहीं था क्योंकि उसके पुत्रों की मृत्यु जवानी में ही हो गई थी। इसलिए जब अबशालोम जीवित था, तब उसने यरूशलेम के पास राजाओं की घाटी में एक स्मारक बनाया था कि लोग उसे स्मरण रख सकें। उसने अपना नाम स्मारक पर लिखा, और लोग आज भी इसे अबशालोम का स्मारक कहते हैं। BSB BSB: During his lifetime, Absalom had set up for himself a pillar in the King’s Valley, for he had said, “I have no son to preserve the memory of my name.” So he gave the pillar his name, and to this day it is called Absalom’s Monument.
19 IEV अबशालोम की हत्या के बाद, सादोक के पुत्र अहीमास ने योआब से कहा,“मुझे राजा को दौड़ कर यह बताने की अनुमति दे कि यहोवा ने उसे उसके शत्रुओं की शक्ति से बचा लिया है!” BSB BSB: Then Ahimaaz son of Zadok said, “Please let me run and tell the king the good news that the LORD has avenged him of his enemies.”
20 IEV पर योआब ने उससे कहा,“नहीं, मैं तुझे आज राजा तक समाचार ले जाने की अनुमति नहीं दूँगा। किसी और दिन मैं तुझे कुछ सन्देश ले जाने की अनुमति दूँगा, परन्तु आज नहीं। यदि तू आज समाचार ले जाता है तो यह राजा के लिए अच्छा समाचार नहीं होगा, क्योंकि उसका पुत्र मर चुका है।” BSB BSB: But Joab replied, “You are not the man to take good news today. You may do it another day, but you must not do so today, because the king’s son is dead.”
21 IEV तब योआब ने दाऊद के दास से कहा जो इथियोपिया से था,“तू जा और राजा को जो कुछ देखा है उसे बता।” इथियोपिया के व्यक्ति ने योआब का झुक कर आदर किया, और दौड़ना आरम्भ कर दिया। BSB BSB: So Joab said to a Cushite, “Go, tell the king what you have seen.” The Cushite bowed to Joab and took off running.
22 IEV तब अहीमास ने फिर योआब से कहा,“यद्यपि इथियोपिया का वह व्यक्ति दौड़ रहा है, फिर भी मुझे उसके पीछे दौड़ने की अनुमति दे।” योआब ने उत्तर दिया,“मेरे लड़के, तू ऐसा क्यों करना चाहता है? तुझे तेरे समाचार के लिए कोई इनाम नहीं मिलेगा!” BSB BSB: Ahimaaz son of Zadok, however, persisted and said to Joab, “No matter what, please let me also run behind the Cushite!” “My son,” Joab replied, “why do you want to run, since you will not receive a reward?”
23 IEV परन्तु अहीमास ने उत्तर दिया,“इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं जाना चाहता हूँ।” तो योआब ने कहा,“बहुत अच्छा, फिर जा।” अहीमास यरदन की घाटी के मध्य से दूसरी सड़क से भागा और इथियोपिया के व्यक्ति के आने से पहले जहाँ दाऊद था वहाँ पहुँचा। BSB BSB: “No matter what, I want to run!” he replied. “Then run!” Joab told him. So Ahimaaz ran by way of the plain and outran the Cushite.
24 IEV दाऊद बाहरी द्वार और शहर के भीतरी द्वार के बीच बैठा था। पहरेदार शहर की दीवार के ऊपर चढ़ गया और द्वार के ऊपर छत पर खड़ा हो गया। उसने अकेले व्यक्ति को दौड़ता देखा। BSB BSB: Now David was sitting between the two gates when the watchman went up to the roof of the gateway by the wall, looked out, and saw a man running alone.
25 IEV पहरेदार ने पुकारा और राजा को इसकी सूचना दी। राजा ने कहा,“यदि वह अकेला है, तो यह संकेत है कि वह समाचार ला रहा है।” वह व्यक्ति जो दौड़ रहा था समीप आने लगा। BSB BSB: So he called out and told the king. “If he is alone,” the king replied, “he bears good news.” As the first runner drew near,
26 IEV तब पहरेदार ने एक और व्यक्ति को देखा। तो उसने द्वारपाल को पुकारा,“देख! एक और व्यक्ति दौड़ता हुआ आ रहा है!” और राजा ने कहा,“वह भी कोई अच्छा समाचार ला रहा है।” BSB BSB: the watchman saw another man running, and he called out to the gatekeeper, “Look! Another man is running alone!” “This one also brings good news,” said the king.
27 IEV पहरेदार ने कहा,“मुझे लगता है कि पहला व्यक्ति अहीमास होना चाहिए, क्योंकि वह अहीमास के समान दौड़ रहा है।” राजा ने कहा,“अहीमास अच्छा मनुष्य है, और मैं निश्चित हूँ कि वह अच्छे समाचार के साथ आ रहा है।” BSB BSB: The watchman said, “The first man appears to me to be running like Ahimaaz son of Zadok.” “This is a good man,” said the king. “He comes with good news.”
28 IEV जब अहीमास राजा के पास पहुँचा, तो उसने पुकारा,“मुझे आशा है कि तेरे साथ भली बातें होंगी!” तब उसने राजा के सामने भूमि पर गिर कर दण्डवत् किया और कहा,“हे महामहिम, हमारे परमेश्वर यहोवा की स्तुति कर, जिन्होंने तुझे उन लोगों से बचाया है जो तेरे विरुद्ध विद्रोह कर रहे थे!” BSB BSB: Then Ahimaaz called out to the king, “All is well!” And he bowed facedown before the king. He continued, “Blessed be the LORD your God! He has delivered up the men who raised their hands against my lord the king.”
29 IEV राजा ने कहा,“क्या युवा अबशालोम सुरक्षित है?” अहीमास उस प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने उत्तर दिया,“जब योआब ने मुझे भेजा, तो मैंने देखा कि वहाँ बहुत उलझन थी, परन्तु मुझे नहीं पता कि यह किस विषय में थी।” BSB BSB: The king asked, “Is the young man Absalom all right?” And Ahimaaz replied, “When Joab sent the king’s servant and your servant, I saw a great tumult, but I do not know what it was.”
30 IEV तब राजा ने कहा,“एक ओर खड़ा हो जा।” अहीमास अलग खड़ा हो गया। BSB BSB: “Move aside,” said the king, “and stand here.” So he stepped aside.
31 IEV अचानक इथियोपिया का व्यक्ति पहुँचा, और कहा,“हे महामहिम, मेरे पास तेरे लिए अच्छा समाचार है! यहोवा ने तेरे सैनिकों को उन सभी को हराने में सक्षम किया है जिन्होंने तेरे विरुद्ध विद्रोह किया!” BSB BSB: Just then the Cushite came and said, “May my lord the king hear the good news: Today the LORD has avenged you of all who rose up against you!”
32 IEV राजा ने उससे कहा,“क्या युवा अबशालोम सुरक्षित है?” इथियोपिया के व्यक्ति ने उत्तर दिया,“महोदय, मैं चाहता हूँ कि जो उसके साथ हुआ, वही तेरे सभी शत्रुओं और उन सभी के साथ हो जो तेरे विरुद्ध विद्रोह करते हैं!” BSB BSB: The king asked the Cushite, “Is the young man Absalom all right?” And the Cushite replied, “May the enemies of my lord the king and all who rise up against you to harm you be like that young man.”
33 IEV राजा को अनुभव हुआ कि उसका अर्थ था कि अबशालोम मर चुका था, इसलिए वह बहुत चिंतित हो गया, और वह प्रवेश द्वार के ऊपर के कमरे में गया और रोया। जब वह ऊपर जा रहा था, वह चिल्लाता रहा,“हे मेरे पुत्र अबशालोम! हे मेरे पुत्र! हे मेरे पुत्र अबशालोम, भला होता कि, मैं तेरे बदले मर गया होता!” BSB BSB: The king was shaken and went up to the chamber over the gate and wept. And as he walked, he cried out, “O my son Absalom! My son, my son Absalom! If only I had died instead of you, O Absalom, my son, my son!”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.