2 IEV अकस्मात ही आकाश में प्रचण्ड आँधी की सी ध्वनि सुनाई दी। वहाँ उपस्थित सब लोगों ने उस ध्वनि को सुना। BSB BSB: Suddenly a sound like a mighty rushing wind came from heaven and filled the whole house where they were sitting.
3 IEV तब उन्होंने आग की लपटों जैसा कुछ देखा। ये लपटें अलग- अलग होकर विश्वासियों में से हर एक पर उतर आईं। BSB BSB: They saw tongues like flames of fire that separated and came to rest on each of them.
4 IEV और सब विश्वासी पवित्र- आत्मा से भर गए और जैसा पवित्र- आत्मा ने हर एक को बोलने की सामर्थ्य दी, वे अलग- अलग भाषाएँ बोलने लगे। BSB BSB: And they were all filled with the Holy Spirit and began to speak in other tongues as the Spirit enabled them.
5 IEV उस समय कई यहूदी पिन्तेकुस्त का पर्व मनाने के लिए यरूशलेम में ठहरे हुए थे। वे सच्चे मन से परमेश्वर की आराधना करते थे। वे अलग- अलग देशों से आए थे। BSB BSB: Now there were dwelling in Jerusalem God-fearing Jews from every nation under heaven.
7 IEV वे पूरी तरह आश्चर्यचकित और अचम्भित हो गए, और उन्होंने एक दूसरे से कहा,“ये सभी पुरुष जो बोल रहे हैं, वे गलील से आए हैं, तो वे हमारी भाषा कैसे जान सकते हैं? BSB BSB: Astounded and amazed, they asked, “Are not all these who are speaking Galileans?
8 IEV परन्तु हम सब ने उन्हें अपनी- अपनी भाषा बोलते हुए सुना है, जो हमने जन्म से सीखी है! BSB BSB: How is it then that each of us hears them in his own native language?
9 IEV हम में से कुछ पारथी और मेदी और एलाम के क्षेत्रों से हैं, और हम में से अन्य मेसोपोटामिया, यहूदिया, कप्पदूकिया, पुन्तुस और आसिया के क्षेत्रों से हैं। BSB BSB: Parthians, Medes, and Elamites; residents of Mesopotamia, Judea and Cappadocia, Pontus and Asia,
10 IEV कुछ लोग फ्रूगिया और पंफूलिया, मिस्र, और लूबी के क्षेत्रों में से भी हैं, जो कि कुरेने शहर के पास हैं। हम में से कुछ अन्य लोग भी हैं जो रोम से यरूशलेम आए हैं। BSB BSB: Phrygia and Pamphylia, Egypt and the parts of Libya near Cyrene; visitors from Rome,
12 IEV वे सब लोग आश्चर्यचकित थे और उनको पता नहीं था कि जो हो रहा है, इसके विषय में क्या विचार करें। तो वे एक दूसरे से पूछने लगे,“इसका क्या अर्थ है?” BSB BSB: Astounded and perplexed, they asked one another, “What does this mean?”
13 IEV परन्तु उनमें से कुछ ने उनका उपहास करके कहा,“ये लोग इस प्रकार से बात कर रहे हैं क्योंकि इन्होंने नया दाखरस बहुत अधिक पी लिया है!” BSB BSB: But others mocked them and said, “They are drunk on new wine!”
14 IEV फिर पतरस अन्य ग्यारह प्रेरितों के साथ खड़ा हुआ और ऊँची आवाज में भीड़ से बोला; उसने कहा,“हे यहूदी पुरुषों और हे अन्य लोगों जो यरूशलेम में रह रहे हो, तुम सब मेरी सुनो, और मैं तुमको समझाऊँगा कि क्या हो रहा है। BSB BSB: Then Peter stood up with the Eleven, lifted up his voice, and addressed the crowd: “Men of Judea and all who dwell in Jerusalem, let this be known to you, and listen carefully to my words.
15 IEV जैसा तुम समझ रहे हो कि हम नशे में हैं, परन्तु हम नशे में नहीं हैं। अभी सुबह के नौ बजे हैं, और यहाँ के लोग दिन के इस समय कभी नशे में नहीं होते हैं। BSB BSB: These men are not drunk, as you suppose. It is only the third hour of the day!
17 IEV ‘अंतिम दिनों में, मैं सब लोगों को अपना पवित्र- आत्मा दूँगा, और तुम्हारे पुत्र और पुत्रियाँ मेरा सन्देश लोगों को सुनाएँगे, और मैं युवाओं को दर्शन दूँगा और मैं बुजुर्गों को स्वप्न दूँगा। BSB BSB: ‘In the last days, God says, I will pour out My Spirit on all people. Your sons and daughters will prophesy, your young men will see visions, your old men will dream dreams.
18 IEV उन दिनों मैं अपना पवित्र- आत्मा अपने दासों को दूँगा, कि वे लोगों को मेरा सन्देश सुनाएँ। BSB BSB: Even on My menservants and maidservants I will pour out My Spirit in those days, and they will prophesy.
19 IEV मैं यह दिखाने के लिए कि महत्वपूर्ण एवं आश्चर्यजनक बातें होने वाली हैं, ऊपर आकाश में अद्भुत बातें करूँगा और नीचे पृथ्वी पर चमत्कार करूँगा। धरती पर हर स्थान में लहू, आग और धुएँ का बादल। BSB BSB: I will show wonders in the heavens above and signs on the earth below, blood and fire and billows of smoke.
20 IEV प्रभु के महान और तेजस्वी दिन के आने से पहले, सूरज लोगों को अँधेरे के समान दिखाई देगा और चँद्रमा उनको लाल दिखाई देगा। BSB BSB: The sun will be turned to darkness, and the moon to blood, before the coming of the great and glorious Day of the Lord.
21 IEV और जो लोग सहायता के लिए मुझे पुकारते हैं, उन सबको मैं बचा लूँगा।’’ BSB BSB: And everyone who calls on the name of the Lord will be saved.’
24 IEV वह मर गए, परन्तु परमेश्वर ने उन्हें फिर से जीवित किया, क्योंकि उनके लिए मरा रहना सम्भव नहीं था। परमेश्वर ने यीशु को फिर से जीवित कर दिया।” BSB BSB: But God raised Him from the dead, releasing Him from the agony of death, because it was impossible for death to keep Him in its grip.
25 IEV “बहुत समय पहले राजा दाऊद ने मसीह के वचनों को लिख दिया था, मैं जानता था कि आप, प्रभु परमेश्वर, सदा मेरी सुनोगे। आप मेरी ओर हैं, इसलिए मैं उन लोगों से नहीं डरूँगा जो मुझे हानि पहुँचाना चाहते हैं। BSB BSB: David says about Him: ‘I saw the Lord always before me; because He is at my right hand, I will not be shaken.
26 IEV इस कारण मेरा मन प्रसन्न था और मैं आनन्दित हुआ; यद्यपि मैं एक दिन मर जाऊँगा, मुझे पता है कि आप सदा मेरी सहायता करेंगे। BSB BSB: Therefore my heart is glad and my tongue rejoices; my body also will dwell in hope,
27 IEV आप मुझे मरे हुओं के स्थान में नहीं रहने देंगे। आप मेरे शरीर को भी सड़ने नहीं देंगे, क्योंकि मैं आपका भक्त हूँ और सदा आपकी बात मानता हूँ। BSB BSB: because You will not abandon my soul to Hades, nor will You let Your Holy One see decay.
28 IEV आपने मुझे दिखाया है कि कैसे फिर से जीवित होना है। आप मुझे बहुत प्रसन्न करेंगे क्योंकि आप सदा मेरे साथ होंगे।” BSB BSB: You have made known to me the paths of life; You will fill me with joy in Your presence.’
29 IEV पतरस ने कहा,“मेरे साथी यहूदियों, मुझे निश्चय है कि हमारे पूर्वज, राजा दाऊद की मृत्यु हो गई थी, और लोगों ने उसे दफन कर दिया था। और जिस स्थान पर उन्होंने उनका शरीर दफन किया था, वह स्थान आज भी यहाँ है। BSB BSB: Brothers, I can tell you with confidence that the patriarch David died and was buried, and his tomb is with us to this day.
30 IEV राजा दाऊद एक भविष्यद्वक्ता था और वह जानता था कि परमेश्वर ने उससे प्रतिज्ञा की है कि उसके वंशजों में से एक राजा बनेगा। BSB BSB: But he was a prophet and knew that God had promised him on oath that He would place one of his descendants on his throne.
31 IEV बहुत समय पहले से ही दाऊद जानता था कि परमेश्वर क्या करेंगे। उसने कहा था कि परमेश्वर यीशु को, जो मसीह हैं, मरने के बाद फिर से जीवित करेंगे। परमेश्वर उसे कब्र में नहीं रहने देंगे, और वह उनके शरीर को सड़ने नहीं देंगे।” BSB BSB: Foreseeing this, David spoke about the resurrection of the Christ, that He was not abandoned to Hades, nor did His body see decay.
32 IEV “परमेश्वर ने यीशु को फिर से जिलाया। हम सब, उनके अनुयायी, यह जानते हैं क्योंकि हमने उन्हें देखा है। BSB BSB: God has raised this Jesus to life, to which we are all witnesses.
33 IEV परमेश्वर ने यीशु को अपने दाहिने हाथ पर बैठा कर बहुत सम्मानित किया है कि वह उनके अर्थात् पिता के साथ शासन करें। उन्होंने हमें पवित्र- आत्मा दिया है, और वही तुम आज यहाँ देख और सुन रहे हो। BSB BSB: Exalted, then, to the right hand of God, He has received from the Father the promised Holy Spirit and has poured out what you now see and hear.
34 IEV हम जानते हैं कि दाऊद अपने विषय में नहीं कह रहा था क्योंकि दाऊद यीशु के समान स्वर्ग में नहीं गया था। इसके अतिरिक्त, दाऊद ने स्वयं यीशु के विषय में जो मसीह है, यह कहा था: प्रभु परमेश्वर ने मेरे प्रभु मसीह से कहा,‘मेरे दाहिने बैठ कर शासन करो, BSB BSB: For David did not ascend into heaven, but he himself says: ‘The Lord said to my Lord, “Sit at My right hand
35 IEV जब तक कि मैं तुम्हारे शत्रुओं को पूरी तरह से हरा न दूँ।’ BSB BSB: until I make Your enemies a footstool for Your feet.”’
36 IEV पतरस ने यह कहकर समाप्त किया,“इसलिए मैं चाहता हूँ कि तुम और अन्य सब इस्राएली यह जान लो कि परमेश्वर ने यीशु को प्रभु और मसीह दोनों बना दिया है, वही यीशु जिन्हें तुमने क्रूस पर चढ़ाया और मार डाला।” BSB BSB: Therefore let all Israel know with certainty that God has made this Jesus, whom you crucified, both Lord and Christ!”
37 IEV जब लोगों ने पतरस की बात सुनी, तो वे जान गए कि उन्होंने गलत किया था। लोगों ने उनसे कहा,“हमें क्या करना चाहिए?” BSB BSB: When the people heard this, they were cut to the heart and asked Peter and the other apostles, “Brothers, what shall we do?”
38 IEV पतरस ने उन्हें उत्तर दिया,“तुम में से हर एक को अपने पापी व्यवहार से मुड़ जाना चाहिए। यदि तुम अब यीशु पर विश्वास करते हो तो हम तुमको बपतिस्मा देंगे। परमेश्वर तुम्हारे पापों को क्षमा करेंगे और तुमको पवित्र- आत्मा का दान देंगे। BSB BSB: Peter replied, “Repent and be baptized, every one of you, in the name of Jesus Christ for the forgiveness of your sins, and you will receive the gift of the Holy Spirit.
39 IEV परमेश्वर ने तुम्हारे और तुम्हारे बच्चों के लिए, और उन अन्य लोगों के लिए जो यीशु पर विश्वास करते हैं, यहाँ तक कि उन लोगों के लिए भी जो यहाँ से दूर रहते हैं ऐसा करने की प्रतिज्ञा की है। प्रभु हमारे परमेश्वर उन सबको अपना पवित्र- आत्मा देंगे, जिन्हें वह अपने लोग होने के लिए बुलाते हैं। BSB BSB: This promise belongs to you and your children and to all who are far off—to all whom the Lord our God will call to Himself.”
40 IEV पतरस ने और अधिक बातें की, और दृढ़ता से बातें कीं। उसने उनसे कहा,“परमेश्वर से प्रार्थना करो कि वे तुम्हें बचाएँ, कि जब वह इन बुरे लोगों को जिन्होंने यीशु को अस्वीकार कर दिया है दण्ड देते हैं तो वह दण्ड तुम्हें न मिले!” BSB BSB: With many other words he testified, and he urged them, “Be saved from this corrupt generation.”
41 IEV इसलिए जिन लोगों ने पतरस के सन्देश को मान लिया था, उन्होंने बपतिस्मा लिया। वहाँ लगभग तीन हजार लोग थे जो उस दिन विश्वासियों के समूह में आ गए थे। BSB BSB: Those who embraced his message were baptized, and about three thousand were added to the believers that day.
43 IEV यरूशलेम में रहने वाले सब लोगों पर भय छा गया, क्योंकि प्रेरित अनेक अद्भुत कार्य कर रहे थे। BSB BSB: A sense of awe came over everyone, and the apostles performed many wonders and signs.
44 IEV यीशु में विश्वास करने वाले लोगों का विश्वास एक सा ही था और वे नियमित रूप से एकत्र होते थे। वे एक दूसरे के साथ अपना सब कुछ साझा करते रहते थे। BSB BSB: All the believers were together and had everything in common.
45 IEV समय- समय पर उनमें से कुछ लोगों ने अपनी भूमि और कुछ अन्य वस्तुएँ जिसके वे स्वामी थे, बेच दीं, और उन्होंने उनमें से कुछ पैसे उनके बीच के अन्य विश्वासियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार दे दिए। BSB BSB: Selling their possessions and goods, they shared with anyone who was in need.
46 IEV हर दिन वे आराधनालय के परिसर में एकत्र होते थे, और फिर वे अपने घरों में एक साथ भोजन किया करते थे। एक साथ भोजन करते हुए वे आनन्दित थे, और उन्होंने एक दूसरे के साथ जो उनके पास था साझा किया। BSB BSB: With one accord they continued to meet daily in the temple courts and to break bread from house to house, sharing their meals with gladness and sincerity of heart,
47 IEV ऐसा करते हुए, वे परमेश्वर की स्तुति करते रहे, और यरूशलेम के सब लोगों ने उन्हें सम्मान दिया। इन सब बातों के साथ प्रभु यीशु उन लोगों की संख्या में वृद्धि कर रहे थे। BSB BSB: praising God and enjoying the favor of all the people. And the Lord added to their number daily those who were being saved.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.