2 IEV वहाँ एक व्यक्ति था जो जन्म से ही चल नहीं पाता था। वह सुन्दर नामक फाटक के पास बैठा था, जो आराधनालय के आँगन के प्रवेश द्वार के पास था। लोग उसे हर दिन वहाँ ले आते थे, कि वह आराधनालय में आने वाले लोगों से पैसा माँगे। BSB BSB: And a man who was lame from birth was being carried to the temple gate called Beautiful, where he was put every day to beg from those entering the temple courts.
3 IEV पतरस और यूहन्ना आराधनालय के आँगन में प्रवेश करने ही वाले थे, कि उस व्यक्ति ने उनसे कुछ पैसे माँगे। BSB BSB: When he saw Peter and John about to enter, he asked them for money.
4 IEV पतरस और यूहन्ना ने उसकी ओर देखा, पतरस ने उससे कहा,“हमें देख!” BSB BSB: Peter looked directly at him, as did John. “Look at us!” said Peter.
5 IEV तो उसने सीधे उनकी ओर देखा, वह उनसे कुछ पैसे मिलने की आशा में था। BSB BSB: So the man gave them his attention, expecting to receive something from them.
6 IEV फिर पतरस ने उससे कहा,“मेरे पास चाँदी और सोना तो नहीं है, परन्तु जो मैं कर सकता हूँ, वह मैं तेरे लिए करूँगा, नासरत के यीशु मसीह के नाम से उठ और चल।” BSB BSB: But Peter said, “Silver or gold I do not have, but what I have I give you: In the name of Jesus Christ of Nazareth, get up and walk!”
7 IEV तब पतरस ने उस व्यक्ति को अपने दाहिने हाथ से पकड़ लिया और उसे खड़े होने में सहायता की। उसी पल उस व्यक्ति के पैरों और टखनो में शक्ति आ गई। BSB BSB: Taking him by the right hand, Peter helped him up, and at once the man’s feet and ankles were made strong.
8 IEV वह उछल कर खड़ा हो गया और उसने चलना आरम्भ कर दिया! फिर उसने चलते और उछलते हुए और परमेश्वर की स्तुति करते हुए पतरस और यूहन्ना के साथ आराधनालय परिसर में प्रवेश किया! BSB BSB: He sprang to his feet and began to walk. Then he went with them into the temple courts, walking and leaping and praising God.
9 IEV आराधनालय में उपस्थित सब लोगों ने उसे चलते फिरते और परमेश्वर की स्तुति करते देखा। BSB BSB: When all the people saw him walking and praising God,
10 IEV उन्होंने पहचान लिया कि यह वही व्यक्ति है जो आराधनालय के आँगन के सुन्दर फाटक पर बैठता था और भीख माँगता था! इसलिए वहाँ जितने लोग थे वे सब उसके साथ जो हुआ था, उससे बहुत आश्चर्यचकित थे। BSB BSB: they recognized him as the man who used to sit begging at the Beautiful Gate of the temple, and they were filled with wonder and amazement at what had happened to him.
11 IEV जब वह व्यक्ति पतरस और यूहन्ना के साथ था, सब लोग आश्चर्य कर रहे थे और नहीं जानते थे कि क्या सोचें! इसलिए वे सब भाग कर पतरस और यूहन्ना के पास आराधनालय के आँगन में उस स्थान पर पहुँचे, जिसे सुलैमान का ओसारा कहते हैं। BSB BSB: While the man clung to Peter and John, all the people were astonished and ran to them in the walkway called Solomon’s Colonnade.
12 IEV जब पतरस ने लोगों को देखा, तो उसने उनसे कहा,“हे साथी इस्राएलियों, इस व्यक्ति के साथ जो हुआ है उसके विषय में तुम्हें आश्चर्य नहीं करना है! तुम हमारी ओर क्यों देख रहे हो जैसे कि हमारे पास इस व्यक्ति को चलाने के लिए कोई शक्ति या भक्ति है? BSB BSB: And when Peter saw this, he addressed the people: “Men of Israel, why are you surprised by this? Why do you stare at us as if by our own power or godliness we had made this man walk?
13 IEV मैं तुमको बताऊँगा कि वास्तव में क्या हो रहा है। अब्राहम, इसहाक और याकूब सहित हमारे पूर्वजों ने परमेश्वर की आराधना की, और अब परमेश्वर ने यीशु को बहुत आदर प्रदान किया है। तुम्हारे अगुवे यीशु को पिलातुस अधिकारी के पास ले गए, कि उसके सैनिक उन्हें मार डालें। तुम लोगों ने पिलातुस की उपस्थिति में यीशु को अस्वीकार कर दिया था, जब पिलातुस ने निर्णय लिया था कि उसे यीशु को छोड़ देना चाहिए। BSB BSB: The God of Abraham, Isaac, and Jacob, the God of our fathers, has glorified His servant Jesus. You handed Him over and rejected Him before Pilate, even though he had decided to release Him.
14 IEV यद्यपि यीशु इस्राएल के लिए परमेश्वर के धर्मी मसीह थे, तुमने उनके बदले एक हत्यारे को स्वतंत्र करने की माँग की थी! BSB BSB: You rejected the Holy and Righteous One and asked that a murderer be released to you.
15 IEV परमेश्वर मानते हैं कि तुमने यीशु को जो लोगों को अनन्त जीवन प्रदान करते हैं, मार डाला है। परन्तु परमेश्वर ने उन्हें फिर से जीवित कर दिया; और इस बात के हम गवाह हैं। BSB BSB: You killed the Author of life, but God raised Him from the dead, and we are witnesses of this fact.
16 IEV और उस विश्वास के द्वारा जो उनके नाम पर है, इस मनुष्य को जिसे तुम देखते हो और जानते भी हो सामर्थ्य दी है; और निश्चय उसी विश्वास ने जो यीशु के द्वारा है, इसको तुम सबके सामने बिलकुल स्वस्थ कर दिया है।” BSB BSB: By faith in the name of Jesus, this man whom you see and know has been made strong. It is Jesus’ name and the faith that comes through Him that has given him this complete healing in your presence.
17 IEV “अब, हे मेरे साथी देशवासियों, मुझे पता है कि तुम और तुम्हारे अगुओं ने यीशु को मार डाला है क्योंकि तुमको नहीं पता था कि वे मसीह हैं। BSB BSB: And now, brothers, I know that you acted in ignorance, as did your leaders.
18 IEV परन्तु परमेश्वर ने मसीह के विषय में, भविष्यद्वक्ताओं द्वारा पहले से कही गई बातों को पूरा कर रहे थे। परमेश्वर ने सब भविष्यद्वक्ताओं को यह लिखने के लिए कहा कि लोग मसीह के साथ क्या करेंगे। उन्होंने लिखा है कि मसीह को, जिन्हें परमेश्वर भेजेंगे, दुख भोगना होगा और मरना होगा। BSB BSB: But in this way God has fulfilled what He foretold through all the prophets, saying that His Christ would suffer.
19 IEV इसलिए, मन फिराओ और परमेश्वर के पास लौट आओ कि वह तुम्हारे पाप क्षमा करें। BSB BSB: Repent, then, and turn back, so that your sins may be wiped away,
20 IEV और वह यीशु को भेजें, जो तुम्हारे लिए पहले ही से मसीह ठहराए गए हैं। BSB BSB: that times of refreshing may come from the presence of the Lord, and that He may send Jesus, the Christ, who has been appointed for you.
23 IEV जो लोग उस भविष्यद्वक्ता की बात नहीं सुनते और उसका पालन नहीं करते हैं, वे परमेश्वर के लोग नहीं होंगे, और परमेश्वर उन्हें नष्ट कर देंगे।’’ BSB BSB: Everyone who does not listen to Him will be completely cut off from among his people.’
24 IEV पतरस ने आगे कहा,“सब भविष्यद्वक्ताओं ने इन दिनों के विषय में बताया था कि इन दिनों में क्या होगा। उन भविष्यद्वक्ताओं में शमूएल और उसके बाद वाले अन्य सभी भविष्यद्वक्ता हैं, जिन्होंने इन घटनाओं के विषय में इनके होने से पहले चर्चा की थी। BSB BSB: Indeed, all the prophets from Samuel on, as many as have spoken, have proclaimed these days.
25 IEV जब परमेश्वर ने हमारे पूर्वजों को आशीष देने की प्रतिज्ञा की थी, तो उन्होंने निश्चय ही तुमको भी आशीष देने की प्रतिज्ञा की थी। उन्होंने अब्राहम से मसीह के विषय में कहा,‘तेरा वंशज जो करेगा, उसके परिणामस्वरूप मैं पृथ्वी की सब जातियों को आशीष दूँगा।’ BSB BSB: And you are sons of the prophets and of the covenant God made with your fathers when He said to Abraham, ‘Through your offspring all the families of the earth will be blessed.’
26 IEV पतरस ने यह कहकर समाप्त किया,“इसलिए जब परमेश्वर ने यीशु को पृथ्वी पर मसीह के रूप में उनकी सेवा करने के लिए भेजा, तो परमेश्वर ने उनको सबसे पहले तुम इस्राएलियों को आशीष देने के लिए भेजा, कि तुमको बुराई करने से रोक सकें।” BSB BSB: When God raised up His Servant, He sent Him first to you to bless you by turning each of you from your wicked ways.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.