2 IEV उसने भूमि बेच कर मिले पैसों में से कुछ अपने लिए रख लिए, उसकी पत्नी को पता था कि उसने ऐसा किया था, फिर वह शेष पैसे ले कर आया और प्रेरितों को दे दिए। BSB BSB: With his wife’s full knowledge, he kept back some of the proceeds for himself, but brought a portion and laid it at the apostles’ feet.
4 IEV उस भूमि को बेचने से पहले, तू सचमुच उसका स्वामी था, और उसे बेचने के बाद भी पैसा तेरा ही था। तो तूने ऐसी दुष्टता के कार्य के विषय में क्यों सोचा? तू केवल हमें धोखा देने का प्रयास नहीं कर रहा है। नहीं, तूने स्वयं परमेश्वर को धोखा देने का प्रयास किया है!” BSB BSB: Did it not belong to you before it was sold? And after it was sold, was it not at your disposal? How could you conceive such a deed in your heart? You have not lied to men, but to God!”
5 IEV जब हनन्याह ने इन शब्दों को सुना, तो तुरन्त ही गिर कर मर गया। और जिन्होंने हनन्याह की मृत्यु के विषय में सुना, वे सब डर गए। BSB BSB: On hearing these words, Ananias fell down and died. And great fear came over all who heard what had happened.
6 IEV कुछ युवा आगे आए, उसके शरीर को एक चादर में लपेटा, और उसे बाहर ले गए और दफन कर दिया। BSB BSB: Then the young men stepped forward, wrapped up his body, and carried him out and buried him.
7 IEV लगभग तीन घंटे के बाद, उसकी पत्नी आई, उसे नहीं पता था कि क्या हुआ था। BSB BSB: About three hours later his wife also came in, unaware of what had happened.
8 IEV फिर पतरस ने उसे वह पैसा दिखाया जो हनन्याह लाया था और उससे पूछा,“मुझे बता, क्या यह वह पैसा है जो तुम दोनों को भूमि बेचने से मिला था?” उसने कहा,“हाँ, यही है जो हमें मिला था।” BSB BSB: “Tell me,” said Peter, “is this the price you and your husband got for the land?” “Yes,” she answered, “that is the price.”
9 IEV तो पतरस ने उससे कहा,“तुम दोनों परमेश्वर के आत्मा को धोखा देने के प्रयास में सहमत हो गए हो! सुन! क्या तूने तेरे पति को दफन करने वाले लोगों के कदमों की आहट को सुना है? वे बिलकुल इस द्वार के बाहर हैं, और वे तुझे भी बाहर ले जाएँगे!” BSB BSB: “How could you agree to test the Spirit of the Lord?” Peter replied. “Look, the feet of the men who buried your husband are at the door, and they will carry you out also.”
10 IEV तुरन्त ही सफीरा मर कर पतरस के पैरों में गिर पड़ी। तब वे युवा भीतर आए। जब उन्होंने देखा कि वह भी मर गई है, तो वे उसके शरीर को बाहर ले गए और उसे उसके पति के शरीर के पास दफन कर दिया। BSB BSB: At that instant she fell down at his feet and died. Then the young men came in and, finding her dead, carried her out and buried her beside her husband.
12 IEV परमेश्वर प्रेरितों के द्वारा कई चिन्ह और अद्भुत कार्य करने में समर्थ कर रहे थे, जो यह प्रकट कर रहा था कि वे लोगों के बीच में जो प्रचार कर रहे थे वह सच है। सभी विश्वासी नियमित रूप से आराधनालय के आँगन में सुलैमान के ओसारे नाम के स्थान पर एक साथ एकत्र होते थे। BSB BSB: The apostles performed many signs and wonders among the people, and with one accord the believers gathered together in Solomon’s Colonnade.
13 IEV अन्य लोग जिन्होंने यीशु पर विश्वास नहीं किया था वे विश्वासियों के साथ जुड़ने से डरते थे। परन्तु, उन लोगों ने विश्वासियों का बहुत आदर किया। BSB BSB: Although the people regarded them highly, no one else dared to join them.
14 IEV कई और पुरुषों और स्त्रियों ने प्रभु में विश्वास किया, और वे विश्वासियों के समूह में आकर मिलते रहे। BSB BSB: Yet more and more believers were brought to the Lord—large numbers of both men and women.
15 IEV इसके परिणामस्वरूप, लोग बीमारों को सड़कों पर ले आते थे और उन्हें खाटों पर और चादरों पर लिटा देते थे, कि जब पतरस वहाँ से होकर निकले तो कम से कम उसकी छाया उनमें से कुछ पर पड़ कर उन्हें स्वस्थ कर दे। BSB BSB: As a result, people brought the sick into the streets and laid them on cots and mats, so that at least Peter’s shadow might fall on some of them as he passed by.
16 IEV यरूशलेम के आस- पास के नगरों से भी लोगों की बड़ी भीड़ प्रेरितों के पास आ रही थी। वे बीमारों को और जो दुष्ट- आत्माओं से पीड़ित थे उनको ला रहे थे, और परमेश्वर ने उन सबको स्वस्थ किया। BSB BSB: Crowds also gathered from the towns around Jerusalem, bringing the sick and those tormented by unclean spirits, and all of them were healed.
17 IEV तब महायाजक और उसके साथ रहने वाले सब लोग- जो सदूकी समूह के सदस्य थे- प्रेरितों से बहुत ईर्ष्या रखने लगे। BSB BSB: Then the high priest and all his associates, who belonged to the party of the Sadducees, were filled with jealousy. They went out
18 IEV इसलिए उन्होंने आराधनालय के सुरक्षाकर्मियों को प्रेरितों को गिरफ्तार करने और उन्हें सार्वजनिक बन्दीगृह में डाल देने का आदेश दिया। BSB BSB: and arrested the apostles and put them in the public jail.
19 IEV परन्तु रात में प्रभु परमेश्वर के एक स्वर्गदूत ने बन्दीगृह के द्वार खोल दिए और प्रेरितों को बाहर निकाल लिया। तब स्वर्गदूत ने प्रेरितों से कहा, BSB BSB: But during the night an angel of the Lord opened the doors of the jail and brought them out, saying,
20 IEV “आराधनालय के आँगन में जा कर वहाँ खड़े हो जाओ, और लोगों को अनन्त जीवन का सन्देश सुनाओ।” BSB BSB: “Go, stand in the temple courts and tell the people the full message of this new life.”
21 IEV यह सुनने के बाद, प्रेरितों ने भोर को आराधनालय के आँगन में प्रवेश किया और लोगों को फिर से यीशु के विषय में सिखाना आरम्भ कर दिया। इस बीच, महायाजक और उसके साथ रहने वाले लोगों ने यहूदी परिषद के अन्य सदस्यों को बुलाया। वे सब इस्राएल के अगुवे थे। जब वे एकत्र हुए, तो उन्होंने प्रेरितों को लाने के लिए सुरक्षाकर्मियों को बन्दीगृह भेजा। BSB BSB: At daybreak the apostles entered the temple courts as they had been told and began to teach the people. When the high priest and his associates arrived, they convened the Sanhedrin—the full assembly of the elders of Israel—and sent to the jail for the apostles.
22 IEV परन्तु जब सुरक्षाकर्मी बन्दीगृह पहुँचे, तो उन्होंने देखा कि प्रेरित वहाँ नहीं थे। इसलिए वे परिषद में लौटे और उनको बताया, BSB BSB: But on arriving at the jail, the officers did not find them there. So they returned with the report:
23 IEV “हमने देखा कि बन्दीगृह के द्वार बहुत ही सुरक्षित रूप से बन्द किए हुए थे, और सुरक्षाकर्मी द्वार पर खड़े थे। परन्तु जब हमने द्वार खोले और उन लोगों को लेने के लिए भीतर गए, तो उनमें से कोई भी बन्दीगृह में नहीं था।” BSB BSB: “We found the jail securely locked, with the guards posted at the doors; but when we opened them, we found no one inside.”
24 IEV जब आराधनालय के सुरक्षाकर्मियों के प्रधान और प्रधान याजकों ने यह सुना, वे बहुत उलझन में पड़ गए, और वे विस्मित थे कि इन सब घटनाओं का क्या परिणाम होगा। BSB BSB: When the captain of the temple guard and the chief priests heard this account, they were perplexed as to what was happening.
25 IEV फिर किसी ने आकर उनको बताया,“यह सुनो! तुमने जिन पुरुषों को बन्दीगृह में डाला था, इस समय वे आराधनालय के आँगन में खड़े हैं, और वे लोगों को शिक्षा दे रहे हैं!” BSB BSB: Then someone came in and announced, “Look, the men you put in jail are standing in the temple courts teaching the people!”
26 IEV इसलिए आराधनालय के सुरक्षाकर्मियों का प्रधान अन्य अधिकारियों के साथ आराधनालय के आँगन में गया, और वे प्रेरितों को परिषद के कमरे में वापस ले कर आए। परन्तु उन्होंने उनके साथ बुरा व्यवहार नहीं किया, क्योंकि वे डर रहे थे कि लोग उन पर पत्थर फेंक- फेंक कर उन्हें मार देंगे। BSB BSB: At that point, the captain went with the officers and brought the apostles—but not by force, for fear the people would stone them.
27 IEV जब प्रधान और उसके अधिकारी प्रेरितों को परिषद के कमरे में ले कर आ गए थे, तो उन्होंने उनको परिषद के सदस्यों के सामने खड़ा होने का आदेश दिया और महायाजक ने उनसे प्रश्न किया। BSB BSB: They brought them in and made them stand before the Sanhedrin, where the high priest interrogated them.
28 IEV उसने उनसे कहा,“हमने तुम लोगों को उस मनुष्य यीशु के विषय में नहीं सिखाने की आज्ञा दी थी! परन्तु तुमने हमारी आज्ञा का उल्लंघन किया है, और तुमने सारे यरूशलेम के लोगों को उसके विषय में सिखाया है! इसके अतिरिक्त, तुम ऐसा कह रहे हो कि उस पुरुष की मृत्यु के लिए हम लोग ही दोषी हैं!” BSB BSB: “We gave you strict orders not to teach in this name,” he said. “Yet you have filled Jerusalem with your teaching and are determined to make us responsible for this man’s blood.”
29 IEV परन्तु पतरस ने अपने और दूसरे प्रेरितों की ओर से यह उत्तर दिया,“परमेश्वर ने हमें जो करने की आज्ञा दी है, हमको उसे मानना है, न कि तुम लोगों की आज्ञा को! BSB BSB: But Peter and the other apostles replied, “We must obey God rather than men.
30 IEV तुम ही तो हो जिन्होंने यीशु को क्रूस पर चढ़ा कर उन्हें मार डाला! परन्तु हमारे पूर्वजों द्वारा आराधना किए जाने वाले परमेश्वर ने यीशु के मरने के बाद उन्हें फिर से जीवित कर दिया। BSB BSB: The God of our fathers raised up Jesus, whom you had killed by hanging Him on a tree.
31 IEV परमेश्वर ने यीशु को प्रभु और उद्धारकर्ता ठहराया है, उन्होंने हमें बचाने और हमारे ऊपर शासन करने के लिए उन्हें समर्थ बनाया है कि वह इस्राएलियों को मन फिराव और पापों की क्षमा प्रदान करें। BSB BSB: God exalted Him to His right hand as Prince and Savior, in order to grant repentance and forgiveness of sins to Israel.
32 IEV और हम इन बातों के गवाह हैं, पवित्र- आत्मा, जो उनकी आज्ञा मानते हैं जिन्हें परमेश्वर ने हमारे लिए भेजा है, वह भी यह पुष्टि कर रहे हैं।” BSB BSB: We are witnesses of these things, and so is the Holy Spirit, whom God has given to those who obey Him.”
33 IEV जब परिषद के सदस्यों ने यह सुना, तो वे प्रेरितों पर बहुत क्रोधित हो गए, और वे उन्हें मार डालना चाहते थे। BSB BSB: When the Council members heard this, they were enraged, and they resolved to put the apostles to death.
34 IEV परन्तु वहाँ गमलीएल नामक एक परिषद का सदस्य था। वह फरीसी समूह का एक सदस्य था। वह लोगों को यहूदी व्यवस्था को सिखाया करता था, और सब यहूदी लोग उसे सम्मान देते थे। वह परिषद में खड़ा हुआ और सुरक्षाकर्मियों को थोड़े समय के लिए प्रेरितों को कमरे से बाहर ले जाने की आज्ञा दी। BSB BSB: But a Pharisee named Gamaliel, a teacher of the law who was honored by all the people, stood up in the Sanhedrin and ordered that the men be put outside for a short time.
35 IEV जब सुरक्षाकर्मी प्रेरितों को बाहर ले गए, तो उसने परिषद के सदस्यों से कहा,“हे साथी इस्राएलियों, तुम इन मनुष्यों के साथ क्या करना चाहते हो, तुमको अवश्य ही इस विषय में ध्यान से सोचना चाहिए। BSB BSB: “Men of Israel,” he said, “consider carefully what you are about to do to these men.
36 IEV कुछ वर्ष पहले थियूदास नाम के एक व्यक्ति ने सरकार के विरुद्ध विद्रोह किया था। उसने लोगों से कहा कि वह एक महत्वपूर्ण व्यक्ति है, और लगभग चार सौ लोग उसके साथ हो गए। परन्तु वह मार डाला गया, और जो लोग उसके साथ थे वे तितर- बितर हो गए। इसलिए वे अपनी योजनाओं को पूरा करने में सक्षम हुए। BSB BSB: Some time ago Theudas rose up, claiming to be somebody, and about four hundred men joined him. He was killed, all his followers were dispersed, and it all came to nothing.
38 IEV तो अब मैं तुमसे यह कहता हूँ: इन लोगों की हानि मत करो! उन्हें छोड़ दो! मैं यह इसलिए कह रहा हूँ कि यदि इस समय जो कुछ हो रहा है, वह कुछ ऐसा है जिसकी योजना मनुष्यों ने बनाई है, वह लोप हो जाएँगी। BSB BSB: So in the present case I advise you: Leave these men alone. Let them go! For if their purpose or endeavor is of human origin, it will fail.
39 IEV परन्तु यदि परमेश्वर ने उन्हें यह कार्य करने की आज्ञा दी है, तो तुम उन्हें रोक नहीं पाओगे, क्योंकि तुम यह जान लोगे कि तुम परमेश्वर के विरुद्ध कार्य कर रहे हो।” परिषद के अन्य सदस्यों ने गमलीएल की कही गई बात मान ली। BSB BSB: But if it is from God, you will not be able to stop them. You may even find yourselves fighting against God.”
40 IEV उन्होंने आराधनालय के सुरक्षाकर्मियों से कहा कि वे प्रेरितों को लाएँ और उन्हें मारें पीटें। तब परिषद के सदस्यों ने उन्हें आदेश दिया कि वे लोगों में यीशु का प्रचार न करें, और उन्होंने प्रेरितों को छोड़ दिया। BSB BSB: At this, they yielded to Gamaliel. They called the apostles in and had them flogged. Then they ordered them not to speak in the name of Jesus, and released them.
41 IEV तब प्रेरित परिषद से बाहर निकल आए। वे आनन्द मना रहे थे क्योंकि उन्हें पता था कि परमेश्वर ने उन्हें यीशु के पीछे चलने के कारण पीड़ित होने के योग्य समझा। BSB BSB: The apostles left the Sanhedrin, rejoicing that they had been counted worthy of suffering disgrace for the Name.
42 IEV प्रेरित प्रतिदिन आराधनालय परिसर में और लोगों के घरों में जाते थे और लोगों को निरन्तर शिक्षा देते रहे और प्रचार करते रहे कि यीशु ही मसीह हैं। BSB BSB: Every day, in the temple courts and from house to house, they did not stop teaching and proclaiming the good news that Jesus is the Christ.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.