1 IEV उस समय, बहुत से लोग मसीही विश्वास में आ रहे थे। विदेशी यहूदियों ने स्वदेशी इस्राएलियों के विषय में कुड़कुड़ाना आरम्भ कर दिया था, क्योंकि उनकी विधवाओं को दैनिक भोजन का उचित भाग नहीं मिल रहा था। BSB BSB: In those days when the disciples were increasing in number, the Grecian Jews among them began to grumble against the Hebraic Jews because their widows were being overlooked in the daily distribution of food.
2 IEV इसलिए, जब बारह प्रेरितों ने सुना कि वे क्या कह रहे थे, तो उन्होंने सब विश्वासियों को यरूशलेम में एकत्र होने के लिए बुलाया। तब प्रेरितों ने उनसे कहा,“यदि हम लोगों को भोजन देने के लिए परमेश्वर के सन्देश का प्रचार करना और शिक्षा देना बन्द कर दें तो यह उचित नहीं होगा! BSB BSB: So the Twelve summoned all the disciples and said, “It is unacceptable for us to neglect the word of God in order to wait on tables.
3 IEV अत: मेरे साथी विश्वासियों, तुम अपने में से सात ऐसे लोगों का चुनाव करो, जो सुनाम पुरुष हो और जो पवित्र- आत्मा और बुद्धि से परिपूर्ण हो। तब हम उन्हें यह कार्य करने के लिए निर्देश देंगे। BSB BSB: Therefore, brothers, select from among you seven men confirmed to be full of the Spirit and wisdom. We will assign this responsibility to them
4 IEV और हम प्रार्थना करने और यीशु के विषय में सन्देश देने और सिखाने के लिए अपना समय कार्य में लेंगे।” BSB BSB: and will devote ourselves to prayer and to the ministry of the word.”
5 IEV प्रेरितों का सुझाव सुन कर सब विश्वासी प्रसन्न हो गए। इसलिए उन्होंने स्तिफनुस को चुना, जो एक ऐसा व्यक्ति था जो परमेश्वर में दृढ़ विश्वास रखता था और जो पूरी तरह से पवित्र- आत्मा के नियंत्रण में था। साथ ही उन्होंने फिलिप्पुस, प्रुखुरुस, नीकानोर, तीमोन, परमिनास और अन्ताकिया शहर के नीकुलाउस को भी चुना। यीशु में विश्वास करने से पहले नीकुलाउस ने यहूदी धर्म स्वीकार कर लिया था। BSB BSB: This proposal pleased the whole group. They chose Stephen, a man full of faith and of the Holy Spirit, as well as Philip, Prochorus, Nicanor, Timon, Parmenas, and Nicolas from Antioch, a convert to Judaism.
6 IEV विश्वासी इन सातों पुरुषों को प्रेरितों के पास लाए। तब प्रेरितों ने उन लोगों के लिए प्रार्थना की और उन सबके सिर पर हाथ रख कर उन्हें यह कार्य करने के लिए नियुक्त किया। BSB BSB: They presented these seven to the apostles, who prayed and laid their hands on them.
7 IEV और विश्वासी लोगों में परमेश्वर के सन्देश का प्रचार करते रहे। यरूशलेम में यीशु पर विश्वास करने वाले लोगों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही थी। उनके बीच में कई यहूदी याजक भी थे जो उस सन्देश का पालन कर रहे थे। BSB BSB: So the word of God continued to spread. The number of disciples in Jerusalem grew rapidly, and a great number of priests became obedient to the faith.
8 IEV परमेश्वर ने स्तिफनुस को लोगों के बीच कई आश्चर्यजनक चमत्कार और अद्भुत कार्य करने की शक्ति दी थी, जो दिखाते हैं कि यीशु का सन्देश सच था। BSB BSB: Now Stephen, who was full of grace and power, was performing great wonders and signs among the people.
10 IEV परन्तु वे यह सिद्ध करने योग्य नहीं हुए थे कि उसने जो कहा वह गलत था, क्योंकि परमेश्वर के आत्मा उसे बुद्धिमानी से बोलने में समर्थ करते थे। BSB BSB: but they could not stand up to his wisdom or the Spirit by whom he spoke.
11 IEV इसलिए उन्होंने गुप्त रूप से कुछ लोगों को स्तिफनुस पर झूठा आरोप लगाने के लिए मना लिया। उन लोगों ने कहा,“हमने उसे मूसा और परमेश्वर के विषय में बुरी बातें कहते सुना है।” BSB BSB: Then they prompted some men to say, “We heard Stephen speak words of blasphemy against Moses and against God.”
12 IEV इसलिए उन्होंने अन्य यहूदियों को स्तिफनुस पर क्रोध दिलाया, जिसमें प्राचीन और यहूदी व्यवस्था के शिक्षक भी थे। तब उन सब ने स्तिफनुस को पकड़ कर यहूदी परिषद के सामने ले गए। BSB BSB: So they stirred up the people, elders, and scribes and confronted Stephen. They seized him and brought him before the Sanhedrin,
13 IEV वे कुछ पुरुषों को भी भीतर ले गए और उन्हें पैसे दिए कि वे झूठी गवाही दें। उन्होंने कहा,“यह व्यक्ति इस पवित्र आराधनालय के विषय में और मूसा की व्यवस्था के विषय में बुरी बातें कहता है। BSB BSB: where they presented false witnesses who said, “This man never stops speaking against this holy place and against the law.
14 IEV हमारा अर्थ यह है कि हमने उसे कहते सुना है कि नासरत शहर के यीशु इस आराधनालय को नष्ट कर देंगे और जो नियम मूसा ने हमारे पूर्वजों को सिखाए थे, उनसे अलग नियमों का पालन करने के लिए हमसे कहेंगे। BSB BSB: For we have heard him say that Jesus of Nazareth will destroy this place and change the customs that Moses handed down to us.”
15 IEV परिषद के कमरे में उपस्थित सब लोगों ने स्तिफनुस को घूर कर देखा और उन्होंने देखा कि उसका चेहरा एक स्वर्गदूत के चेहरे के समान हो गया। BSB BSB: All who were sitting in the Sanhedrin looked intently at Stephen, and they saw that his face was like the face of an angel.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.