1 IEV नबूकदनेस्सर के शासन के दूसरे वर्ष की एक रात, उसने स्वप्न देखा। उस स्वप्न ने उसे इतना चिन्तित कर दिया कि वह सो न सका। BSB BSB: In the second year of his reign, Nebuchadnezzar had dreams that troubled his spirit, and sleep escaped him.
2 IEV अगली सुबह उसने अपने सब जादूगरों को, वे जिन्होंने मरे हुओं के साथ बात करने का दावा किया था और वे जिन्होंने सितारों को देख कर सलाह दी थी और बुद्धिमान पुरुषों को बुलाया। उनके कौशल का परीक्षण करने के लिए, उसने माँग की कि वे उसे बताएँ कि उसने क्या स्वप्न देखा था। वे आए और राजा के सामने खड़े हो गए। BSB BSB: So the king gave orders to summon the magicians, enchanters, sorcerers, and astrologers to explain his dreams. When they came and stood before the king,
3 IEV राजा ने कहा,“कल रात मैंने एक स्वप्न देखा था जो मुझे चिन्तित करता है और मैं जानना चाहता हूँ कि उस स्वप्न का क्या अर्थ है।” BSB BSB: he said to them, “I have had a dream, and my spirit is anxious to understand it.”
5 IEV परन्तु राजा ने उनको उत्तर दिया,“मैंने निर्णय लिया है कि तुमको मुझे स्वप्न बताना होगा और साथ ही मुझे यह भी बताओ कि इसका क्या अर्थ है। यदि तुम ऐसा नहीं करते हो, तो मैं तुम्हें टुकड़ों में काट दूँगा और तुम्हारे घरों को गोबर के ढेर में बदल दूँगा! BSB BSB: The king replied to the astrologers, “My word is final: If you do not tell me the dream and its interpretation, you will be cut into pieces and your houses will be reduced to rubble.
6 IEV परन्तु यदि तुम मुझे बताते हो कि मैंने क्या स्वप्न देखा और इसका क्या अर्थ है, तो मैं तुमको पुरस्कार दूँगा। मैं तुमको उपहार और पुरस्कार और बड़ा सम्मान दूँगा। इसलिए मुझे बताओ कि मैंने क्या स्वप्न देखा और इसका क्या अर्थ है।” BSB BSB: But if you tell me the dream and its interpretation, you will receive from me gifts and rewards and great honor. So tell me the dream and its interpretation.”
7 IEV उन्होंने फिर से उत्तर दिया,“हमें बता कि तूने क्या स्वप्न देखा, और हम बताएँगे कि इसका क्या अर्थ है।” BSB BSB: They answered a second time, “Let the king tell the dream to his servants, and we will give the interpretation.”
8 IEV राजा ने उत्तर दिया,“मुझे पता है कि तुम केवल अधिक समय पाने का प्रयास कर रहे हो क्योंकि तुम जानते हो कि मैं तुम्हारे साथ वह करूँगा जो मैंने कहा है। BSB BSB: The king replied, “I know for sure that you are stalling for time because you see that my word is final.
9 IEV यदि तुम मुझे नहीं बताते कि मैंने क्या स्वप्न देखा है, तो तुम जानते हो कि मैंने तुम्हारे साथ क्या करने की प्रतिज्ञा की है। मुझे लगता है कि तुम्हारा समय समाप्त होने से पहले तुम मुझसे झूठ और व्यर्थ की बातें करना चाहते हो। तो फिर, तुम्हारे पास केवल एक ही विकल्प है। मुझे मेरा स्वप्न बताओ, और मुझे पता चलेगा कि तुम मुझे बता सकते हो कि इसका क्या अर्थ है।” BSB BSB: If you do not tell me the dream, there is only one decree for you. You have conspired to speak before me false and fraudulent words, hoping the situation will change. Therefore tell me the dream, and I will know that you can give me its interpretation.”
10 IEV बुद्धिमानों ने राजा को उत्तर दिया,“पृथ्वी पर कोई भी नहीं है जो ऐसा कर सके जैसा तू कहता है! ऐसा कोई राजा, यहाँ तक कि एक महान और शक्तिशाली राजा भी नहीं है, जिसने कभी अपने ज्योतिषियों से या जो मृतकों के साथ बात करने का दावा करते हैं, या हमारे जैसे बुद्धिमान पुरुषों से ऐसा कुछ करने के लिए कहा है! BSB BSB: The astrologers answered the king, “No one on earth can do what the king requests! No king, however great and powerful, has ever asked anything like this of any magician, enchanter, or astrologer.
11 IEV जो तू हमें करने के लिए कह रहा है वह असम्भव है। केवल देवता ही तुझे बता सकते हैं कि तूने क्या स्वप्न देखा है, और वे हमारे बीच नहीं रहते हैं!” BSB BSB: What the king requests is so difficult that no one can tell it to him except the gods, whose dwelling is not with mortals.”
12 IEV जब राजा ने यह सुना तो वह बहुत क्रोधित हुआ, इसलिए उसने अपने सैनिकों को आज्ञा दी कि वे उन सब पुरुषों को मृत्यु दण्ड दें जो पूरे बाबेल में उनके ज्ञान के लिए जाने जाते थे। BSB BSB: This response made the king so angry and furious that he gave orders to destroy all the wise men of Babylon.
13 IEV राजा के आदेश के अनुसार, वे मृत्यु दण्ड देने के लिए दानिय्येल और उसके साथियों को भी खोजने के लिए गए। BSB BSB: So the decree went out that the wise men were to be executed, and men went to look for Daniel and his friends to execute them.
14 IEV राजा के रक्षकों का सरदार अर्योक, सैनिकों के साथ बाबेल में उन हर एक को मारने के लिए आया, जिन्हें बुद्धिमान माना जाता था। इसलिए दानिय्येल ने उससे बहुत बुद्धिमानी से और चतुराई से बात की। BSB BSB: When Arioch, the commander of the king’s guard, went out to execute the wise men of Babylon, Daniel responded with discretion and tact.
15 IEV दानिय्येल ने सरदार अर्योक से पूछा,“राजा ने यह आदेश क्यों दिया है जिसे इतना शीघ्र किया जाना चाहिए?” इसलिए जो कुछ हुआ था उसे अर्योक ने दानिय्येल को बताया। BSB BSB: “Why is the decree from the king so harsh?” he asked. Then Arioch explained the situation to Daniel.
16 IEV दानिय्येल राजा से बात करने गया और राजा से मिलने का अनुरोध किया कि वह राजा को बता सके कि स्वप्न क्या था और उसका क्या अर्थ है। BSB BSB: So Daniel went in and asked the king to give him some time, so that he could give him the interpretation.
17 IEV दानिय्येल अपने घर गया और जो कुछ हुआ था उसने अपने साथियों हनन्याह, मीशाएल और अजर्याह को बताया। BSB BSB: Then Daniel returned to his house and explained the matter to his friends Hananiah, Mishael, and Azariah,
18 IEV उसने उनसे परमेश्वर से, जो स्वर्ग में रहते हैं पूछने का आग्रह किया, कि वह उन्हें राजा के स्वप्न का भेद बता कर उनकी सहायता करें जिससे कि उन्हें और बाबेल में रहने वाले ज्ञान के लिए प्रसिद्ध अन्य पुरुषों को मार डाला न जाए। BSB BSB: urging them to plead for mercy from the God of heaven concerning this mystery, so that Daniel and his friends would not be killed with the rest of the wise men of Babylon.
19 IEV उस रात परमेश्वर ने दानिय्येल को दर्शन दिया, और उस दर्शन में उसे भेद बताया गया। तब दानिय्येल ने परमेश्वर की स्तुति की BSB BSB: During the night, the mystery was revealed to Daniel in a vision, and he blessed the God of heaven
20 IEV यह कहकर,“हम सदा सच्चे परमेश्वर के नाम की प्रशंसा करते हैं क्योंकि वह सब ज्ञान और शक्ति के स्वामी हैं। BSB BSB: and declared: “Blessed be the name of God forever and ever, for wisdom and power belong to Him.
21 IEV वह समय को आगे बढ़ाते हैं, और वह ऋतुओं के स्वामी हैं। वह जब चाहते हैं हर राजा को हटा देते हैं और नए राजाओं को उनके राज्य दे देते हैं। वह कुछ को ज्ञान देते हैं, और लोग बुद्धिमान बन जाते हैं। जो समझ रखते हैं उनको वह ज्ञान सिखाते हैं। BSB BSB: He changes the times and seasons; He removes kings and establishes them. He gives wisdom to the wise and knowledge to the discerning.
22 IEV वह हम पर उन बातों को प्रकट करते हैं जो गहराई में हैं और छिपी हुई हैं। वह ऐसा इसलिए कर सकते हैं क्योंकि वह सब कुछ जानते हैं जो अन्धकार हमसे छिपाता है, और क्योंकि प्रकाश वहाँ से आता है जहाँ वह रहते हैं। BSB BSB: He reveals the deep and hidden things; He knows what lies in darkness, and light dwells with Him.
23 IEV हे परमेश्वर, जिनकी मेरे पूर्वजों ने आराधना की थी, मैं आपको धन्यवाद देता हूँ और मैं आपकी प्रशंसा करता हूँ क्योंकि आपने मुझे बुद्धिमान बना दिया है और मुझे दृढ़ किया है। आपने मुझे वह बताया है जो मेरे साथियों और मैंने हमें बताने के लिए आपको कहा था, और आपने हम पर प्रकट किया है कि राजा क्या जानना चाहता है।” BSB BSB: To You, O God of my fathers, I give thanks and praise, because You have given me wisdom and power. And now You have made known to me what we have requested, for You have made known to us the dream of the king.”
24 IEV तब दानिय्येल अर्योक के पास गया, जिस पुरुष को राजा ने बाबेल में बुद्धिमान माने जाने वाले हर एक को मृत्यु दण्ड देने के लिए नियुक्त किया था। उसने उससे कहा,“उन बुद्धिमान पुरुषों को मत मारो। मुझे राजा के पास ले चलो और मैं उसे बताऊँगा कि उसके स्वप्न का क्या अर्थ है।” BSB BSB: Therefore Daniel went to Arioch, whom the king had appointed to destroy the wise men of Babylon, and said to him, “Do not execute the wise men of Babylon! Bring me before the king, and I will give him the interpretation.”
25 IEV इसलिए अर्योक शीघ्र ही दानिय्येल को राजा के पास ले गया। उसने राजा से कहा,“मुझे उन पुरुषों में से एक मिला है जिन्हें हम यहूदा से लाए थे जो तुझे तेरे स्वप्न का अर्थ बता सकता है।” BSB BSB: Arioch hastily brought Daniel before the king and said to him, “I have found a man among the exiles from Judah who will tell the king the interpretation.”
26 IEV राजा ने दानिय्येल से कहा(जिसका नाम अब बेलतशस्सर था),“क्या तू मुझे बता सकता है कि मैंने क्या स्वप्न देखा और इसका क्या अर्थ है?” BSB BSB: The king responded to Daniel, whose name was Belteshazzar, “Are you able to tell me what I saw in the dream, as well as its interpretation?”
27 IEV दानिय्येल ने उत्तर दिया,“कोई भी सहायता करने वाला नहीं है, यहाँ तक कि जो बुद्धिमान होने का दावा करते हैं और जो मरे हुओं से परामर्श करने का दावा करते हैं। कोई भी जादूगर या ज्योतिषियों में से कोई भी सहायता नहीं कर सकता। इनमें से कोई भी तेरे स्वप्न के भेदों को खोज नहीं सकता है। BSB BSB: Daniel answered the king, “No wise man, enchanter, medium, or magician can explain to the king the mystery of which he inquires.
28 IEV परन्तु स्वर्ग में एक परमेश्वर हैं जो भेदों को प्रकट करते हैं, और उन्होंने तेरे स्वप्न में दिखाया है कि भविष्य में क्या होगा। अब मैं तुझे बताऊँगा कि तूने क्या स्वप्न देखा और जिस स्वप्न को तूने देखा जब तू अपने बिस्तर पर लेटा हुआ था। BSB BSB: But there is a God in heaven who reveals mysteries, and He has made known to King Nebuchadnezzar what will happen in the latter days. Your dream and the visions that came into your mind as you lay on your bed were these:
29 IEV हे राजा, जब तू सो रहा था, तो तूने भविष्य में होने वाली घटनाओं के विषय में स्वप्न देखा। वह जो भेदों को प्रकट करते हैं, उन्होंने तुझे दिखाया है कि क्या होने जा रहा है। BSB BSB: As you lay on your bed, O king, your thoughts turned to the future, and the Revealer of Mysteries made known to you what will happen.
30 IEV ऐसा इसलिए नहीं है कि मैं पृथ्वी पर किसी और की तुलना में बुद्धिमान हूँ कि मुझे इस रहस्यमय स्वप्न का अर्थ पता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि परमेश्वर चाहते थे कि वह तुझे दर्शन उसमें छिपे हुए अपने गहरे विचारों को समझाएँ। BSB BSB: And to me this mystery has been revealed, not because I have more wisdom than any man alive, but in order that the interpretation might be made known to the king, and that you may understand the thoughts of your mind.
31 IEV हे राजा, तेरे स्वप्न में तूने अपने सामने एक विशाल और भयानक मूर्ति देखी। वह बहुत चमक रही थी, और वह डरावनी और भयानक थी। BSB BSB: As you, O king, were watching, a great statue appeared. A great and dazzling statue stood before you, and its form was awesome.
32 IEV मूर्ति का सिर शुद्ध सोने से बना था। उसकी छाती और बाँहें चाँदी से बनी थीं। उसका पेट और जाँघें पीतल से बने थे। BSB BSB: The head of the statue was pure gold, its chest and arms were silver, its belly and thighs were bronze,
33 IEV उसके पैर लोहे से बने थे और उसके पाँव लोहे और मिट्टी के मिश्रण के थे। BSB BSB: its legs were iron, and its feet were part iron and part clay.
34 IEV जैसा तूने देखा, किसी ने पर्वत से एक पत्थर को काटा, परन्तु वह कोई मनुष्य नहीं था जिसने उसे काटा। पत्थर नीचे गिर पड़ा और मूर्ति के पैर तोड़ दिए जो लोहे और मिट्टी के बने थे। उसने उन्हें चूर- चूर कर दिया। BSB BSB: As you watched, a stone was cut out, but not by human hands. It struck the statue on its feet of iron and clay, and crushed them.
35 IEV तब बाकी की मूर्ति गिर कर लोहे, मिट्टी, पीतल, चाँदी और सोने का बड़ा ढेर हो गई। मूर्ति के टुकड़े भूमि पर भूसे के उन कणों के समान छोटे- छोटे थे जहाँ उसे दाँवनी किया गया था, और हवा ने उन सभी छोटे टुकड़ों को दूर उड़ा दिया। वहाँ कुछ भी नहीं बचा था। परन्तु उस मूर्ति को चूर- चूर करने वाला पत्थर एक बड़ा पर्वत बन गया जिसने पूरी पृथ्वी को ढाँप लिया। BSB BSB: Then the iron, clay, bronze, silver, and gold were shattered and became like chaff on the threshing floor in summer. The wind carried them away, and not a trace of them could be found. But the stone that had struck the statue became a great mountain and filled the whole earth.
36 IEV जो तूने स्वप्न देखा था वह यही था। अब हम तुझको बताएँगे कि इसका क्या अर्थ है। BSB BSB: This was the dream; now we will tell the king its interpretation.
37 IEV तू एक राजा है जो अन्य राजाओं पर शासन करता है। स्वर्ग में शासन करने वाले परमेश्वर ने तुझे उन पर शासन करने के लिए रखा है और तुझे महान शक्ति दी है और तुझे सम्मानित किया है। BSB BSB: You, O king, are the king of kings, to whom the God of heaven has given sovereignty, power, strength, and glory.
38 IEV उसने तुझे सब लोगों पर शासक बनाया है इस कारण यहाँ तक कि पशु और पक्षी भी तेरे हैं। तू मूर्ति का सिर है, वह सिर सोने से बना है। BSB BSB: Wherever the sons of men or beasts of the field or birds of the air dwell, He has given them into your hand and has made you ruler over them all. You are that head of gold.
39 IEV तेरे साम्राज्य के समाप्त होने के बाद, एक और बड़े साम्राज्य का उदय होगा, परन्तु वह तेरे जैसा महान नहीं होगा। मूर्ति के चाँदी के अंग उसी साम्राज्य को दर्शाते हैं। तब एक तीसरा महान साम्राज्य होगा जिसका राजा पूरी पृथ्वी पर शासन करेगा। मूर्ति के पीतल के अंग उस तीसरे साम्राज्य को दर्शाते हैं। BSB BSB: But after you, there will arise another kingdom, inferior to yours. Next, a third kingdom, one of bronze, will rule the whole earth.
40 IEV उस साम्राज्य के समाप्त होने के बाद, एक चौथा महान साम्राज्य होगा। मूर्ति के लोहे के अंग उस साम्राज्य को दर्शाते हैं। उस साम्राज्य की सेना पिछले साम्राज्यों को चूर- चूर कर देगी, जैसे लोहा हर वस्तु को चूर- चूर कर देता है जिस पर वह चोट करता है। BSB BSB: Finally, there will be a fourth kingdom as strong as iron; for iron shatters and crushes all things, and like iron that crushes all things, it will shatter and crush all the others.
41 IEV जिस मूर्ति को तूने देखा है उसके पैर और पैरों की उँगलियाँ लोहे और मिट्टी के मिश्रण के थे, यह दर्शाता है कि वह साम्राज्य जिसका वे प्रतिनिधित्व करते हैं वह बाद में विभाजित हो जाएगा। BSB BSB: And just as you saw that the feet and toes were made partly of fired clay and partly of iron, so this will be a divided kingdom, yet some of the strength of iron will be in it—just as you saw the iron mixed with clay.
42 IEV उस साम्राज्य के कुछ भागों में लोहे के समान कठोर होंगे, परन्तु कुछ भाग एक साथ नहीं रहेंगे, जैसे लोहा और मिट्टी मिला हुआ होने पर एक साथ नहीं रहते हैं। BSB BSB: And as the toes of the feet were partly iron and partly clay, so this kingdom will be partly strong and partly brittle.
43 IEV मूर्ति में लोहे और मिट्टी के मिश्रण का अर्थ यह भी है कि यह साम्राज्य अलग हो जाएगा, क्योंकि विभिन्न जाति समूह एक साथ कार्य नहीं करेंगे, जैसे कि मिट्टी लोहे से चिपकती नहीं है। BSB BSB: As you saw the iron mixed with clay, so the peoples will mix with one another but will not hold together any more than iron mixes with clay.
45 IEV यह उस पत्थर का अर्थ है जिसे किसी ने पर्वत से काटा था, वह पत्थर जो लोहे, पीतल, चाँदी और सोने से बने मूर्ति को छोटे- छोटे टुकड़े कर देगा। परमेश्वर, महान परमेश्वर, ने तुझे बताया है कि भविष्य में क्या होगा। उन्होंने जो स्वप्न तुझे दिखाया है वह सच हो जाएगा। इसका अर्थ सच है, जैसा कि मैंने तुझे बताया है।” BSB BSB: And just as you saw a stone being cut out of the mountain without human hands, and it shattered the iron, bronze, clay, silver, and gold, so the great God has told the king what will happen in the future. The dream is true, and its interpretation is trustworthy.”
46 IEV तब राजा नबूकदनेस्सर दानिय्येल के सामने भूमि पर बहुत सम्मान के लिए लेट गया। उसने दानिय्येल के सम्मान में अपने लोगों को धूप जलाने और अनाज की भेंट जलाने का आदेश दिया। BSB BSB: At this, King Nebuchadnezzar fell on his face, paid homage to Daniel, and ordered that an offering and incense be presented to him.
47 IEV राजा ने दानिय्येल से कहा,“तेरे परमेश्वर ने इस स्वप्न का अर्थ मुझे बताने में तुझे सक्षम किया है, इसलिए अब मैं सच में जानता हूँ कि तेरे परमेश्वर अन्य सभी देवताओं से महान हैं, और सब राजाओं से बड़े राजा हैं। वह भेदों को प्रकट करते हैं; वह भेदों को ज्ञात करवाते हैं जिसे और कोई नहीं जान सकता था।” BSB BSB: The king said to Daniel, “Your God is truly the God of gods and Lord of kings, the Revealer of Mysteries, since you were able to reveal this mystery.”
48 IEV तब राजा ने दानिय्येल को कई उपहार दिए, और उसने उसे बाबेल के पूरे प्रान्त पर शासन करने के लिए भी नियुक्त किया। उसने उसे बाबेल के सब बुद्धिमान पुरुषों पर प्रधान बनाया। BSB BSB: Then the king promoted Daniel and gave him many generous gifts. He made him ruler over the entire province of Babylon and chief administrator over all the wise men of Babylon.
49 IEV दानिय्येल ने बाबेल प्रान्त में प्रशासकों के रूप में महत्वपूर्ण पदों पर सेवा करने के लिए शद्रक, मेशक और अबेदनगो को नियुक्त करने के लिए राजा से कहा। परन्तु दानिय्येल राजा के महल में रहा और वहाँ राजा की सेवा की। BSB BSB: And at Daniel’s request, the king appointed Shadrach, Meshach, and Abednego to manage the province of Babylon, while Daniel remained in the king’s court.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.