1 IEV इत्र की एक पात्र में कुछ मृत मक्खियों के कारण सारा इत्र खराब हो जाता है। इसी प्रकार, मूर्खतापूर्ण कार्य की एक छोटी सी मात्रा बुद्धिमानी के कार्य करने पर अधिक प्रभाव डाल सकती है। BSB BSB: As dead flies bring a stench to the perfumer’s oil, so a little folly outweighs wisdom and honor.
2 IEV यदि लोग समझदारी से सोचते हैं, तो यह सही कार्य करने में उनकी अगुवाई करेगा; यदि वे मूर्खता से सोचते हैं, तो यह उन्हें गलत कार्य करने को प्रेरित करेगा। BSB BSB: A wise man’s heart inclines to the right, but the heart of a fool to the left.
3 IEV जब मूर्ख लोग सड़क पर चलते हैं, वे दिखाते हैं कि उनके पास अच्छी समझ नहीं है। उस समय भी वे सभी को दिखाते हैं कि वे बुद्धिमान नहीं हैं। BSB BSB: Even as the fool walks along the road, his sense is lacking, and he shows everyone that he is a fool.
4 IEV जब शासक तुमसे अप्रसन्न होता है तो अपना कार्य मत छोड़ो। यदि तुम शान्त रहते हो, तो हो सकता है वह क्रोधित होना बन्द कर देगा। BSB BSB: If the ruler’s temper flares against you, do not abandon your post, for calmness lays great offenses to rest.
5 IEV कुछ और भी है जो मैंने इस धरती पर देखा है, कि एक शासक कभी- कभी करता है और वह गलत है: BSB BSB: There is an evil I have seen under the sun—an error that proceeds from the ruler:
6 IEV वे मूर्ख लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त करते हैं, जबकि वे धनवान लोगों को महत्वहीन पदों पर नियुक्त करते हैं। BSB BSB: Folly is appointed to great heights, but the rich sit in lowly positions.
7 IEV वे दासों को धनवान लोगों के समान घोड़ों पर सवारी करने की अनुमति देते हैं, परन्तु वे अधिकारियों को दासों के समान चलने के लिए विवश करते हैं। BSB BSB: I have seen slaves on horseback, while princes go on foot like slaves.
8 IEV यह संभव है कि जो लोग गड्ढे खोदते हैं उन गड्ढों में से एक में स्वयं गिर जाएँ। यह संभव है कि कोई व्यक्ति जो दीवार को तोड़ देता है उस दीवार में उपस्थित साँप द्वारा काटा जाएगा। BSB BSB: He who digs a pit may fall into it, and he who breaches a wall may be bitten by a snake.
9 IEV यदि तुम एक खदान में कार्य करते हो, यह संभव है कि एक पत्थर तुम पर गिर जाए और तुमको चोट पहुँचाए। यह संभव है कि जो लोग लकड़ी काटते हैं उस लकड़ी में से एक के द्वारा घायल हो जाएगा। BSB BSB: The one who quarries stones may be injured by them, and he who splits logs endangers himself.
10 IEV यदि तुम्हारी कुल्हाड़ी धारदार नहीं है, तुम्हें पेड़ को काटने के लिए अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता होगी, परन्तु ज्ञान का उपयोग करके, तुम सफल होगे। BSB BSB: If the axe is dull and the blade unsharpened, more strength must be exerted, but skill produces success.
11 IEV यदि साँप बीन बजाने से पहले किसी को काटता है, तो बीन बजाने वाले व्यक्ति की उस क्षमता से जो साँपों को आकर्षित करती है उसे लाभ नहीं होगा। BSB BSB: If the snake bites before it is charmed, there is no profit for the charmer.
12 IEV बुद्धिमान लोग समझदारी की बातें करते हैं, और इसके कारण, लोग उनका सम्मान करते हैं, परन्तु मूर्ख लोग अपनी ही बातों के कारण नष्ट होते हैं। BSB BSB: The words of a wise man’s mouth are gracious, but the lips of a fool consume him.
13 IEV जब मूर्ख लोग बात करना आरम्भ करते हैं, तो वे मूर्खता की बातें कहते हैं, और वे ऐसी बातें कहकर समाप्त करते हैं जो दुष्टता भरी और मूर्खतापूर्ण दोनों हैं। BSB BSB: The beginning of his talk is folly, and the end of his speech is evil madness.
14 IEV वे बहुत अधिक बातें करते हैं। हम में से कोई भी नहीं जानता कि भविष्य में क्या होगा, या हमारे मरने के बाद क्या होगा। BSB BSB: Yet the fool multiplies words. No one knows what is coming, and who can tell him what will come after him?
15 IEV मूर्ख लोग जो कार्य करते हैं उससे बहुत थक जाते हैं, जिसका परिणाम यह है कि वे अपने नगर का रास्ता खोजने में भी असमर्थ होते हैं। BSB BSB: The toil of a fool wearies him, for he does not know the way to the city.
16 IEV ऐसे देश के लोगों के साथ भयानक बातें होती हैं जिनके शासक युवा मूर्ख व्यक्ति हैं, जिनके अगुवे निरन्तर, दिन भर, हर दिन खाते रहते हैं। BSB BSB: Woe to you, O land whose king is a youth, and whose princes feast in the morning.
17 IEV परन्तु यदि कोई शासक कुलीन परिवार से आता है तो वह देश कितना भाग्यशाली है, यदि उसके अगुवे केवल उचित समय पर भोज करते हैं, और यदि वे केवल शक्तिशाली होने के लिए खाते हैं और पीते हैं, न कि मतवाले होने के लिए। BSB BSB: Blessed are you, O land whose king is a son of nobles, and whose princes feast at the proper time—for strength and not for drunkenness.
18 IEV कुछ पुरुष बहुत आलसी हैं और अपनी छत की कड़ियों को नहीं सुधारते हैं, जिसका परिणाम यह होता है कि छत दब जाती है और ढह जाती है। यदि वे छत नहीं सुधारते हैं, तो वर्षा होने पर घर में पानी का रिसाव हो जाएगा। BSB BSB: Through laziness the roof caves in, and in the hands of the idle, the house leaks.
19 IEV भोजन खाने और दाखरस पीने से हम हँसते और प्रसन्न रहते हैं। यदि तुम्हारे पास पर्याप्त पैसे हैं तो तुम जो कुछ भी चाहते हो उसे मोल ले सकते हो। BSB BSB: A feast is prepared for laughter, and wine makes life merry, but money is the answer for everything.
20 IEV राजा को या धनवान लोगों को श्राप देने के विषय में, बिलकुल मत सोचो, भले ही तुम अपने शयन कक्ष में अकेले हो। ऐसा संभव है कि जो तुम कह रहे हो, वह एक छोटी पक्षी सुन ले और जो तुमने उनके विषय में कहा था, वह उन लोगों को बताए। BSB BSB: Do not curse the king even in your thoughts, or curse the rich even in your bedroom, for a bird of the air may carry your words, and a winged creature may report your speech.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.