1 IEV तुम्हारे पास जो पैसे हैं, उसमें से कुछ दूसरों को उदारता से दो; यदि तुम ऐसा करते हो, तो बाद में तुम्हें बराबर राशि मिल जाएगी। BSB BSB: Cast your bread upon the waters, for after many days you will find it again.
2 IEV तुम्हारे पास जो कुछ है उसे सात या आठ अन्य लोगों के साथ साझा करो, क्योंकि तुम नहीं जानते कि तुम कब किसी विपत्ति का सामना करोगे और तब तुम्हें उनकी सहायता की आवश्यकता होगी। BSB BSB: Divide your portion among seven, or even eight, for you do not know what disaster may befall the land.
3 IEV यह सच है कि जब बादल पानी से भरे होते हैं, वे पृथ्वी पर वर्षा करते हैं। इसी प्रकार, जहाँ भी पेड़ भूमि पर गिरता है, उसी जगह वह रहेगा। BSB BSB: If the clouds are full, they will pour out rain upon the earth; whether a tree falls to the south or to the north, in the place where it falls, there it will lie.
4 IEV यदि किसान देखते हैं कि हवा किस दिशा में बह रही है, वे जान लेते हैं कि उस समय बीजों का बोना बुद्धिमानी है या नहीं। यह भी सच है कि यदि किसान बादलों की ओर दृष्टि करें और देखें कि वे पश्चिम से उड़ रहे हैं और वर्षा लाएँगे, वे उस दिन अपनी फसलों को काटने का प्रयास नहीं करेंगे। BSB BSB: He who watches the wind will fail to sow, and he who observes the clouds will fail to reap.
5 IEV हम नहीं जानते कि हवा कहाँ से आती है या कहाँ जाती है, और हम नहीं जानते कि किसी स्त्री के गर्भ में शरीर कैसे बनता है। इसी प्रकार, परमेश्वर ही वे है जो सब कुछ बनाते हैं, और हम पूरी तरह से समझ नहीं सकते कि वे क्या करते हैं। BSB BSB: As you do not know the path of the wind, or how the bones are formed in a mother’s womb, so you cannot understand the work of God, the Maker of all things.
6 IEV सुबह अपने बीज बोना आरम्भ करो, और शाम तक उन्हें बोना बन्द न करो, क्योंकि तुम नहीं जानते कि कौन से बीज उत्तम रूप से बढ़ेंगे, जिन्हें तुम सुबह लगाते हो या जिन्हें तुम शाम में लगाते हो, या फिर दोनों अच्छे से बढ़ेंगे। BSB BSB: Sow your seed in the morning, and do not rest your hands in the evening, for you do not know which will succeed, whether this or that, or if both will equally prosper.
7 IEV जीवित रहना और हर सुबह सूरज उगते देखना बहुत ही सुखद है। BSB BSB: Light is sweet, and it pleases the eyes to see the sun.
8 IEV भले ही लोग बहुत वर्षों तक जीवित रहें, उन्हें उन सभी का आनन्द लेना चाहिए। परन्तु उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि एक दिन वे मर जाएँगे और फिर वे कभी भी कोई प्रकाश नहीं देख पाएँगे, और वे नहीं जानते कि मरने के बाद उनके साथ क्या होगा। BSB BSB: So if a man lives many years, let him rejoice in them all. But let him remember the days of darkness, for they will be many. Everything to come is futile.
9 IEV हे युवा लोगों, प्रसन्न रहो, अभी, जब तुम युवा हो। उन कार्यों को करने का आनन्द लो जिन्हें तुम करना चाहते हो। परन्तु यह मत भूलना कि परमेश्वर एक दिन उन कार्यों के विषय में जो तुम करते हो; तुम्हारा न्याय करेंगे। BSB BSB: Rejoice, O young man, while you are young, and let your heart be glad in the days of your youth. Walk in the ways of your heart and in the sight of your eyes, but know that for all these things God will bring you to judgment.
10 IEV इसलिए जब तुम युवा हो, तो किसी वस्तु के विषय में चिन्ता न करो, और अपने शरीर में होने वाली पीड़ाओं पर ध्यान न दो, क्योंकि हम सदा के लिए युवा और शक्तिशाली नहीं रहेंगे। BSB BSB: So banish sorrow from your heart, and cast off pain from your body, for youth and vigor are fleeting.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.