1 IEV परमेश्वर का अनुकरण करो, क्योंकि वे हमसे प्रेम करते हैं और क्योंकि तुम उनके बच्चे हो। BSB BSB: Be imitators of God, therefore, as beloved children,
2 IEV दूसरों से प्रेम करते हुए जीवन बिताओ, जैसे मसीह ने हमसे प्रेम किया जब उन्होंने क्रूस पर हमारे पापों के लिए परमेश्वर के सम्मुख अपने आप को भेंट और बलिदान स्वरूप अर्पित किया, जो परमेश्वर को बहुत प्रसन्न था। BSB BSB: and walk in love, just as Christ loved us and gave Himself up for us as a fragrant sacrificial offering to God.
3 IEV किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य का सुझाव न दो और दूसरों की किसी वस्तु की या दूसरों के बुरे कामों की इच्छा न करो, ऐसे पापों के कारण, लोगों को बुरी बातें बोलने का मौका मिल सकता है; जो परमेश्वर के लोग हैं, और पाप के लिए नहीं बल्कि परमेश्वर के लिए अलग किए गए हैं। BSB BSB: But among you, as is proper among the saints, there must not be even a hint of sexual immorality, or of any kind of impurity, or of greed.
4 IEV दूसरों को अश्लील कहानियां न सुनाओ, न मूर्खता की बातें करो, न पाप करने के बारे में हंसी- मज़ाक करो। ऐसी बातें परमेश्वर के लोगों को नहीं बोलनी चाहिए, इसके बजाय, जब तुम दूसरों से बात करते हो तो परमेश्वर के प्रेम के लिए उनका धन्यवाद करो। BSB BSB: Nor should there be obscenity, foolish talk, or crude joking, which are out of character, but rather thanksgiving.
5 IEV तुम इसके बारे में सुनिश्चित हो सकते हो: कोई भी व्यक्ति जो यौन सम्बंधित अनैतिकता या अश्लील काम करता है, या लालची है(यह मूर्तिपूजा के समान है), वह परमेश्वर के लोगों के बीच, जिन पर मसीह राजा के रूप में राज्य करते हैं, न पाया जाए। BSB BSB: For of this you can be sure: No immoral, impure, or greedy person (that is, an idolater) has any inheritance in the kingdom of Christ and of God.
6 IEV कोई भी झूठे तर्कों से तुम्हें धोखा न दे। क्योंकि जो ये पापपूर्ण काम करते हैं, परमेश्वर उन अवज्ञाकारी लोगों पर क्रोधित होंगे। BSB BSB: Let no one deceive you with empty words, for because of such things the wrath of God is coming on the sons of disobedience.
7 IEV जो लोग ऐसे पाप करते हैं, उनके साथ न जुड़ो। BSB BSB: Therefore do not be partakers with them.
8 IEV प्रभु यीशु पर विश्वास करने से पहले, तुम पापमय अवज्ञा में रह रहे थे, मानो कि एक अंधेरी रात तुम्हें हर समय घेरे हुई थी। परन्तु अब परमेश्वर के प्रकाश में बने रहो। BSB BSB: For you were once darkness, but now you are light in the Lord. Walk as children of light,
9 IEV जैसे प्रकाश अच्छे कामों को उत्पन्न करता है, वैसे ही जो भी यीशु के प्रकाश में रहते हैं, वे अच्छी, सही और सच्ची बातों को जानते और करते हैं। BSB BSB: for the fruit of the light consists in all goodness, righteousness, and truth.
10 IEV जाँच कर जानो कि प्रभु को क्या पसंद आता हैं। BSB BSB: Test and prove what pleases the Lord.
11 IEV आत्मिक अंधकार में किए जाने वाले व्यर्थ कार्यों को करने वालों के सहभागी ना बनों। इसके बजाय, बस यह कहो," वे पापमय कार्य व्यर्थ हैं," BSB BSB: Have no fellowship with the fruitless deeds of darkness, but rather expose them.
12 IEV क्योंकि लोग अंधेरे के गुप्त में जो बुरे काम करते हैं, उनका प्रकाश में वर्णन करना बहुत शर्मनाक हैं। BSB BSB: For it is shameful even to mention what the disobedient do in secret.
13 IEV जो कुछ प्रकाश में उजागर होता है वह सब स्पष्ट रूप से देखा और बेहतर समझा जा सकता है, BSB BSB: But everything exposed by the light becomes visible, for everything that is illuminated becomes a light itself.
14 IEV क्योंकि प्रकाश बताता है कि यह वास्तव में क्या है। ऐसा तब होता है जब परमेश्वर का वचन उन पापों का वर्णन करता है जो लोगों को नष्ट करता है, और यीशु उन लोगों को क्षमा करते और नया बनाते हैं। इसलिए विश्वासी कहते हैं," अपनी नींद से जाग जाओ और मृतकों में से जी उठो मसीह तुम्हें अपनी क्षमा और नए जीवन को समझने में सक्षम करेंगे।" BSB BSB: So it is said: “Wake up, O sleeper, rise up from the dead, and Christ will shine on you.”
15 IEV इसलिए सावधान रहो कि तुम कैसे जीते हो। मूर्ख लोगों की तरह व्यवहार मत करो। इसके बजाय, बुद्धिमान लोगों की तरह व्यवहार करो। BSB BSB: Pay careful attention, then, to how you walk, not as unwise but as wise,
16 IEV पृथ्वी पर तुम्हारे पास जितना समय है उसका बुद्धिमानी से उपयोग करो, क्योंकि यहाँ के दिन बुराई से भरे हैं। BSB BSB: redeeming the time, because the days are evil.
17 IEV इसलिए मूर्ख मत बनो। इसके बजाय, समझो कि प्रभु यीशु तुमसे क्या कराना चाहते हैं, और वही करो। BSB BSB: Therefore do not be foolish, but understand what the Lord’s will is.
18 IEV मदिरा पीकर नशे में मत रहो, जो तुम्हारे जीवन को बर्बाद कर सकता है। इसके बजाय, तुम परमेश्वर के आत्मा को सदैव तुम्हारे हर कार्य को नियंत्रित करने दो। BSB BSB: Do not get drunk on wine, which leads to reckless indiscretion. Instead, be filled with the Spirit.
19 IEV आपस में भजन गाओ, और मसीह के बारे में गीत गाओ, और परमेश्वर के आत्मा जो गीत तुम्हें दे, उसे गाओ। प्रभु यीशु की प्रशंसा करने के लिए इन गीतों और भजनों को अपने दिल से गाओ। BSB BSB: Speak to one another with psalms, hymns, and spiritual songs. Sing and make music in your hearts to the Lord,
20 IEV प्रभु यीशु मसीह ने तुम्हारे लिए जो किया है, उसके लिए हर समय परमेश्वर पिता का धन्यवाद करते रहो। BSB BSB: always giving thanks to God the Father for everything in the name of our Lord Jesus Christ.
21 IEV नम्रता से एक दूसरे के अधीन रहो क्योंकि तुम मसीह का आदर करते हो। BSB BSB: Submit to one another out of reverence for Christ.
22 IEV पत्नियों अपने पति के नेतृत्व के अधीन रहें, जैसे वे प्रभु यीशु के अधीन हैं, क्योंकि पति पत्नी का अगुवा है जैसे मसीह भी विश्वव्यापी विश्वासियों के मंडली के अगुवे हैं। वही उद्धारकर्ता हैं जिन्होंने सभी विश्वासियों को उनके पापों के कारण अपराधी ठहराए जाने से बचाया है। BSB BSB: Wives, submit to your husbands as to the Lord.
24 IEV जैसे सभी विश्वासियों ने मसीह के अधिकार के अधीन अपने आप को सौंप दिया है, वैसे ही स्त्रियाँ को अपने पतियों के अधिकार के अधीन अपने आप को पूरी तरह से सौंप देना चाहिए। BSB BSB: Now as the church submits to Christ, so also wives should submit to their husbands in everything.
26 IEV ताकि वे हमें अपने लिए अलग कर सके। अपने वचन की सामर्थ से यीशु ने हमारे पापों के दण्ड को मिटाकर विश्वासियों को शुद्ध किया, जैसे कि उन्होंने हमें पानी से धोया हो। BSB BSB: to sanctify her, cleansing her by the washing with water through the word,
27 IEV अब मसीह सभी विश्वासियों को अपने सामने पूरी तरह से साफ, निर्दोष, क्षमा पाए हुए और पाप रहित समूह के रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं। BSB BSB: and to present her to Himself as a glorious church, without stain or wrinkle or any such blemish, but holy and blameless.
28 IEV हर पुरुष को अपनी पत्नी से वैसा ही प्रेम करना चाहिए जैसा वह अपने शरीर से करता है। जब पुरुष अपनी पत्नी से प्रेम करें, तो वह ऐसा हो जैसे वे खुद को प्रेम कर रहे हैं, BSB BSB: In the same way, husbands ought to love their wives as their own bodies. He who loves his wife loves himself.
29 IEV क्योंकि कोई भी कभी अपने स्वयं के शरीर से घृणा नहीं करता। इसके बजाय, वह अपने शरीर का पालन- पोषण करता है और उसकी देखभाल करता है, जैसे मसीह भी हमारे विश्वव्यापी विश्वासियों की मंडली के सभी विश्वासियों की देख- भाल करते हैं। हम विश्वासियों का एक समूह बन गए हैं जो उन के हैं। BSB BSB: Indeed, no one ever hated his own body, but he nourishes and cherishes it, just as Christ does the church.
31 IEV पवित्र- शास्त्र विवाह करने वाले लोगों के बारे में कहता है:" जब एक पुरुष और एक स्त्री का विवाह होता है, तो उन्हें अपने पिता और माता को हमेशा के लिए छोड़ देना चाहिए। उन्हें पति और पत्नी के रूप में जुड़ना चाहिए, और उन दोनों को ऐसे हो जाना चाहिए मानो वे एक व्यक्ति हैं।" BSB BSB: “For this reason a man will leave his father and mother and be united to his wife, and the two will become one flesh.”
32 IEV इन बातों का अर्थ जो परमेश्वर ने अब प्रकट किया है समझना मुश्किल है, लेकिन मैं विश्वव्यापी विश्वासियों की मंडली के लिए मसीह के प्रेम के बारे में तुम्हें बता रहा हूँ। BSB BSB: This mystery is profound, but I am speaking about Christ and the church.
33 IEV तथापि तुम्हारे लिए, प्रत्येक पुरुष अपनी पत्नी से प्रेम करे जैसे वह खुद को प्रेम करता है, और प्रत्येक स्त्री अपने पति का सम्मान करे। BSB BSB: Nevertheless, each one of you also must love his wife as he loves himself, and the wife must respect her husband.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.