1 IEV “इस्राएली लोगों के लिए यहाँ कुछ अन्य निर्देश दिए गए हैं। BSB BSB: “These are the ordinances that you are to set before them:
3 IEV यदि वह तुम्हारा दास होने से पूर्व अविवाहित था और तुम्हारे पास आने के बाद दास रहते समय किसी स्त्री से विवाह कर लेता है तो उसके साथ उसकी पत्नी मुक्त न की जाए। परन्तु यदि वह दासत्व से पूर्व विवाहित था तो उसे और उसकी पत्नी दोनों को मुक्त किया जाए। BSB BSB: If he arrived alone, he is to leave alone; if he arrived with a wife, she is to leave with him.
4 IEV यदि किसी दास के स्वामी ने उसका विवाह कराया और उसके दास रहने के समय उसकी पत्नी पुत्रों और पुत्रियों को जन्म देती है तो मुक्ति के समय वह अकेला ही जाए। उसकी पत्नी और सन्तान उसके स्वामी के दास- दासियाँ बने रहें। BSB BSB: If his master gives him a wife and she bears him sons or daughters, the woman and her children shall belong to her master, and only the man shall go free.
5 IEV जब उस दास के मुक्त किए जाने का समय आए और वह दास कहे,“मैं अपने स्वामी, अपनी पत्नी और सन्तान से प्रेम करता हूँ, इसलिए मैं जाना नहीं चाहता”, BSB BSB: But if the servant declares, ‘I love my master and my wife and children; I do not want to go free,’
6 IEV तो उसका स्वामी उसे यहोवा की आराधना के स्थान में ले जा कर द्वार या चौखट के पास खड़ा करे और सुतारी ले कर उसका कान छेद दे और उसके कान में कुछ बाँध दे जिससे प्रकट हो कि वह जीवन भर उसका दास रहेगा। BSB BSB: then his master is to bring him before the judges. And he shall take him to the door or doorpost and pierce his ear with an awl. Then he shall serve his master for life.
7 IEV यदि कोई अपनी पुत्री को दासी होने के लिए बेच दे तो वह दास के समान छः वर्ष समाप्त होने पर मुक्त नहीं की जाए। BSB BSB: And if a man sells his daughter as a servant, she is not to go free as the menservants do.
8 IEV यदि वह व्यक्ति जिसने उसे मोल लिया था वह उसे अपनी रखैल बनाना चाहे और बाद में वह उससे प्रसन्न नहीं हो तो उसे उसके पिता को वापस बेचे। वह किसी विदेशी को नहीं बेची जाए क्योंकि ऐसा करने पर वह उस लड़की के पिता के साथ बाँधे गए अनुबन्ध को तोड़ेगा। BSB BSB: If she is displeasing in the eyes of her master who had designated her for himself, he must allow her to be redeemed. He has no right to sell her to foreigners, since he has broken faith with her.
9 IEV यदि उस स्त्री को मोल लेने वाला उसे अपनी पुत्र की पत्नी बनाता है तो वह उसके साथ पुत्री का सा व्यवहार करे। BSB BSB: And if he chooses her for his son, he must deal with her as with a daughter.
10 IEV यदि कोई एक और दासी को अपनी रखैल बनाता है तो वह अपनी पहली रखैल को उतना ही भोजन वस्त्र दे जितना वह उसे देता रहा है और पहले के समान उसके साथ सोया करे। BSB BSB: If he takes another wife, he must not reduce the food, clothing, or marital rights of his first wife.
11 IEV यदि वह उसे यह तीन सुविधाएँ नहीं देता है तो वह उसे मुक्त कर दे। वह अपने स्वामी को मुक्ति का धन नहीं देगी। BSB BSB: If, however, he does not provide her with these three things, she is free to go without monetary payment.
12 IEV यदि कोई किसी पर इस प्रकार प्रहार करे कि वह मर जाए तो उसे भी मार दिया जाए। BSB BSB: Whoever strikes and kills a man must surely be put to death.
13 IEV परन्तु यदि उसके मन में हत्या करने की इच्छा नहीं थी तो वह उस स्थान में जा कर शरण ले सकता है जिसे मैं तुम्हारे लिए चुनूँगा और वह वहाँ सुरक्षित रहेगा। BSB BSB: If, however, he did not lie in wait, but God allowed it to happen, then I will appoint for you a place where he may flee.
14 IEV यदि कोई किसी से क्रोधित होकर उसकी हत्या करने के उद्देश्य से वार करे तो उसकी भी हत्या की जाए चाहे वह परमेश्वर की वेदी की ही शरण क्यों न ले। BSB BSB: But if a man schemes and acts willfully against his neighbor to kill him, you must take him away from My altar to be put to death.
15 IEV कोई व्यक्ति जो अपने माता— पिता को चोट पहुँचाए वह अवश्य ही मार दिया जाए। BSB BSB: Whoever strikes his father or mother must surely be put to death.
17 IEV कोई व्यक्ति, जो अपने माता— पिता को श्राप दे तो उसे अवश्य मार दिया जाए। BSB BSB: Anyone who curses his father or mother must surely be put to death.
18 IEV मान लीजिए कि दो लोग लड़ते है, और एक दूसरे को पत्थर या मुक्के से मारते है। मान लीजिए कि जिस व्यक्ति पर वार किया जाता है वह मरता नहीं है परन्तु घायल हो जाता है और उसे कुछ समय के लिए बिस्तर पर रहना पड़ता है, BSB BSB: If men are quarreling and one strikes the other with a stone or a fist, and he does not die but is confined to bed,
19 IEV परन्तु बाद में वह एक लाठी के सहारे चलने लगे। तब उस पर वार करने वाला दण्ड के योग्य नहीं ठहरना चाहिए परन्तु उसे घायल व्यक्ति को मजदूरी और उपचार के लिए धनराशि का भुगतान करना पड़ेगा। BSB BSB: then the one who struck him shall go unpunished, as long as the other can get up and walk around outside with his staff. Nevertheless, he must compensate the man for his lost work and see that he is completely healed.
20 IEV यदि कोई स्वामी अपने दास या दासी को लाठी से मारे और वह मर जाए तो उसके स्वामी को दण्ड दिया जाए। BSB BSB: If a man strikes his manservant or maidservant with a rod, and the servant dies by his hand, he shall surely be punished.
21 IEV परन्तु यदि वह दास या दासी एक- दो दिन जीवित रह कर मरे तो उसके स्वामी को दण्ड न दिया जाए। अब उसे उस दास या दासी की सेवा नहीं मिलेगी, यही उसका दण्ड है। BSB BSB: However, if the servant gets up after a day or two, the owner shall not be punished, since the servant is his property.
22 IEV यदि दो व्यक्तियों की लड़ाई में किसी गर्भवती स्त्री को गर्भपात हो जाए। परन्तु उस स्त्री को और किसी प्रकार की हानि नहीं पहुँची तो जिसने उसे चोट पहुँचाई है उसे जुर्माना देना होगा। न्यायी के निर्णय के बाद उसके पति के कहे अनुसार दण्ड का भुगतान करना होगा। BSB BSB: If men who are fighting strike a pregnant woman and her child is born prematurely, but there is no further injury, he shall surely be fined as the woman’s husband demands and as the court allows.
24 IEV यदि उसकी आँख फूट जाए या उसका दाँत टूट जाए या उसका हाथ या पैर में चोट आ जाए, BSB BSB: eye for eye, tooth for tooth, hand for hand, foot for foot,
25 IEV या यदि उसे जला दिया गया है या चोट लगी है, तो उसे चोट पहुँचाने वाले के साथ भी वैसा ही किया जाए। BSB BSB: burn for burn, wound for wound, and stripe for stripe.
27 IEV यदि कोई स्वामी अपने दास- दासी का दाँत तोड़ दे तो वह उसके दाँत के बदले उसे मुक्त कर दे। BSB BSB: And if he knocks out the tooth of his manservant or maidservant, he must let the servant go free as compensation for the tooth.
28 IEV यदि कोई बैल किसी स्त्री या पुरुष को सींग मार कर उसकी हत्या कर दे तो वह बैल पथराव किया जाए और उसका माँस नहीं खाया जाए। उस बैल के स्वामी का इसमें कोई दोष नहीं है। BSB BSB: If an ox gores a man or woman to death, the ox must surely be stoned, and its meat must not be eaten. But the owner of the ox shall not be held responsible.
29 IEV यदि किसी का बैल लोगों पर आक्रमण कर चुका है और चेतावनी के उपरान्त भी उसके स्वामी ने उसे बाँध कर नहीं रखा और वह बैल किसी स्त्री या पुरुष की हत्या कर देता है तो वह बैल और उसका स्वामी पथराव किया जाए। BSB BSB: But if the ox has a habit of goring, and its owner has been warned yet does not restrain it, and it kills a man or woman, then the ox must be stoned and its owner must also be put to death.
30 IEV परन्तु यदि बैल का स्वामी अपने जीवन को बचाने के लिए जुर्माना चुका सकता है तो उसे न्यायधीशों के कहे अनुसार पूरी राशि का भुगतान करना होगा। BSB BSB: If payment is demanded of him instead, he may redeem his life by paying the full amount demanded of him.
31 IEV यदि किसी का बैल किसी के पुत्र या पुत्री को सींग मारे तो उस बैल के स्वामी के साथ भी वैसा ही व्यवहार किया जाए जैसे नियम बनाए गए हैं। BSB BSB: If the ox gores a son or a daughter, it shall be done to him according to the same rule.
32 IEV यदि किसी का बैल किसी दास या दासी को सींग मारे तो उस बैल का स्वामी उस दास या दासी के स्वामी को तीस टुकड़े चाँदी दे और उस बैल को पथराव करके मार दिया जाए। BSB BSB: If the ox gores a manservant or maidservant, the owner must pay thirty shekels of silver to the master of that servant, and the ox must be stoned.
33 IEV मान लीजिए किसी ने गड्ढ़ा खोद कर उसे ढाँक कर नहीं रखा और उसमें किसी का बैल या गधा गिर कर मर जाता है। BSB BSB: If a man opens or digs a pit and fails to cover it, and an ox or a donkey falls into it,
34 IEV तो जिसने वह गड्ढ़ा खोदा है वह उस पशु का मूल्य चुकाए और उस मरे हुए पशु को ले- ले और उसके साथ जो करना चाहे करे। BSB BSB: the owner of the pit shall make restitution; he must pay its owner, and the dead animal will be his.
35 IEV यदि किसी का बैल दूसरे के बैल से लड़ कर उसकी हत्या कर दे तो दोनों बैलों के स्वामी उस मारने वाले बैल को बेच कर उसके मूल्य को आधा- आधा बाँट लें। वे मरने वाले पशु का माँस भी आपस में बाँट लें। BSB BSB: If a man’s ox injures his neighbor’s ox and it dies, they must sell the live one and divide the proceeds; they also must divide the dead animal.
36 IEV परन्तु यदि लोगों को पता है कि उस बैल ने पहले भी अन्य पशुओं पर आक्रमण किया था और उसके स्वामी ने उसे बाँध कर नहीं रखा तो उस बैल का स्वामी मरे बैल के स्वामी को एक बैल दे और मरे हुए बैल को ले कर उसके साथ जैसा चाहे वैसा करे।” BSB BSB: But if it was known that the ox had a habit of goring, yet its owner failed to restrain it, he shall pay full compensation, ox for ox, and the dead animal will be his.