1 IEV बसलेल, ओहोलीआब और अन्य कुशल कारीगरों ने पवित्रस्थान में सेवा करने के लिए हारून के विशेष वस्त्र भी तैयार किए। उन्होंने मूसा को दी गई यहोवा की आज्ञा के अनुसार नीले, बैंगनी और लाल ऊन के कपड़े से उन वस्त्रों को तैयार किया। BSB BSB: From the blue, purple, and scarlet yarn they made specially woven garments for ministry in the sanctuary, as well as the holy garments for Aaron, just as the LORD had commanded Moses.
2 IEV पवित्र एपोद उत्तम श्वेत मलमल और नीले, बैंगनी और लाल ऊनी कपड़े से बनाया गया। BSB BSB: Bezalel made the ephod of finely spun linen embroidered with gold, and with blue, purple, and scarlet yarn.
3 IEV उन्होंने सोने के तार की पतली चादर बना कर उसके खींचे और मलमल, नीले, बैंगनी और लाल कपड़े में उनसे कढ़ाई की। BSB BSB: They hammered out thin sheets of gold and cut threads from them to interweave with the blue, purple, and scarlet yarn, and fine linen—the work of a skilled craftsman.
4 IEV पवित्र एपोद के कंधे के दो- दो फीते थे जिनसे उसके आगे और पीछे के भाग बाँधे जाते थे। BSB BSB: They made shoulder pieces for the ephod, which were attached at two of its corners, so it could be fastened.
5 IEV पवित्र एपोद के कपड़े से सावधानीपूर्वक बुना गया एक पटुका एपोद में सिला गया। यह भी मूसा को दी गई परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार था। BSB BSB: And the skillfully woven waistband of the ephod was of one piece with the ephod, of the same workmanship—with gold, with blue, purple, and scarlet yarn, and with finely spun linen, just as the LORD had commanded Moses.
6 IEV बसलेल और उसके लोगों ने दो सुलैमानी पत्थर काटे और सोने की खानों में जड़ दिए। उन सुलैमानी पत्थरों पर एक कुशल मणि काट के इस्राएल के बारह गोत्रों के नाम लिखे। BSB BSB: They mounted the onyx stones in gold filigree settings, engraved like a seal with the names of the sons of Israel.
7 IEV उन्होंने उन मूल्यवान सुलैमानी पत्थरों को पवित्र एपोद के कंधों के फीतों पर लगाया कि इस्राएल के बारह गोत्रों का प्रतिनिधित्व करें। यह भी मूसा को दी गई परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार था। BSB BSB: Then they fastened them on the shoulder pieces of the ephod as memorial stones for the sons of Israel, as the LORD had commanded Moses.
8 IEV उन्होंने सीना- बन्द भी उसी कपड़े का बनाया जिससे एपोद बनाया गया था और कढ़ाई भी उसी प्रकार की बनाई गई थी। BSB BSB: He made the breastpiece with the same workmanship as the ephod, with gold, with blue, purple, and scarlet yarn, and with finely spun linen.
9 IEV उसका आकार चौकोर था और दोहरा बनाया गया था जिससे कि वह दोनों ओर 23 सेंटीमीटर था। BSB BSB: It was square when folded over double, a span long and a span wide.
10 IEV उन्होंने पवित्र सीना- बन्द पर मणियों की चार पंक्तियाँ लगाई। BSB BSB: And they mounted on it four rows of gemstones: The first row had a ruby, a topaz, and an emerald;
11 IEV पहली पंक्ति में माणिक्य, पद्मराग और लालड़ी लगाए गए। BSB BSB: the second row had a turquoise, a sapphire, and a diamond;
12 IEV दूसरी पंक्ति में मरकत नीलमणि और हीरा। तीसरी पंक्ति में लशम, सूर्यकान्त और नीलम BSB BSB: the third row had a jacinth, an agate, and an amethyst;
13 IEV प्रत्येक मणि के चारों ओर सोने के खाने बनाए गए। BSB BSB: and the fourth row had a beryl, an onyx, and a jasper. These stones were mounted in gold filigree settings.
14 IEV और चौथी पंक्ति में फीरोजा, सुलैमानी मणि और यशब लगाए गए। इन बारह मणियों में से प्रत्येक पर याकूब के एक पुत्र का नाम लिखा गया जो इस्राएल के एक गोत्र का नाम दर्शाता था। BSB BSB: The twelve stones corresponded to the names of the sons of Israel. Each stone was engraved like a seal with the name of one of the twelve tribes.
15 IEV तब उन्होंने शुद्ध सोने की जंजीरों को रस्सियों के समान गूँथ कर, उनसे सीना- बन्द को एपोद से जोड़ा। BSB BSB: For the breastpiece they made braided chains like cords of pure gold.
16 IEV तब उन्होंने सोने के दो छल्ले बनाए और उन्हें सीना- बन्द के दोनों सिरों पर लगाया। BSB BSB: They also made two gold filigree settings and two gold rings, and fastened the two rings to the two corners of the breastpiece.
17 IEV फिर उन सोने की जंजीरों के सिरों को अलग- अलग उन दोनों छल्लों में जोड़ा, BSB BSB: Then they fastened the two gold chains to the two gold rings at the corners of the breastpiece,
18 IEV और दूसरे सिरों को मणियों वाले एक- एक खाने में जड़ दिया और इस प्रकार पवित्र सीना- बन्द को पवित्र एपोद के कंधों के फीतों से जोड़ दिया। BSB BSB: and they fastened the other ends of the two chains to the two filigree settings, attaching them to the shoulder pieces of the ephod at the front.
19 IEV उन्होंने सोने के दो और छल्ले बनाए और उन्हें पवित्र सीना- बन्द के निचले कोनों में भीतर की ओर लगा दिया जो पवित्र एपोद से लगा हुआ था। BSB BSB: They made two more gold rings and attached them to the other two corners of the breastpiece, on the inside edge next to the ephod.
20 IEV उन्होंने सोने के दो और छल्ले बनाए और कंधे के फीतों के सामने की निचली ओर लगाया, जहाँ कंधे के फीते पवित्र एपोद से जुड़े हुए थे, जो सावधानीपूर्वक बुने हुए कमर- बन्द के ठीक ऊपर थे। BSB BSB: They made two additional gold rings and attached them to the bottom of the two shoulder pieces of the ephod, on its front, near the seam just above its woven waistband.
21 IEV उन्होंने पवित्र सीना- बन्द के छल्लों को पवित्र एपोद के छल्लों से नीली रस्सी द्वारा आपस में बाँधा जिससे कि पवित्र सीना- बन्द कमर- बन्द से ऊपर रहे और पवित्र एपोद से अलग न हो। उन्होंने यह सब ठीक वैसे ही किया जैसे निर्देश यहोवा ने मूसा को दिए थे। BSB BSB: Then they tied the rings of the breastpiece to the rings of the ephod with a cord of blue yarn, so that the breastpiece was above the waistband of the ephod and would not swing out from the ephod, just as the LORD had commanded Moses.
22 IEV उन्होंने याजक के लिए बागा भी बनाया जिसे पवित्र एपोद के नीचे धारण करना था, वह केवल नीले कपड़े का बनाया गया। BSB BSB: They made the robe of the ephod entirely of blue cloth, the work of a weaver,
23 IEV उसमें याजक के सिर को डालने के लिए खुला स्थान छोड़ा गया जिसके सिरों को घेरा डाल कर सिला गया कि फटे नहीं। BSB BSB: with an opening in the center of the robe like that of a garment, with a collar around the opening so that it would not tear.
24 IEV बागे के नीचे के सिरों पर अनार के फलों जैसी सजावट की गई, उन्हें नीले, बैंगनी और लाल ऊन से बुना गया था। BSB BSB: They made pomegranates of blue, purple, and scarlet yarn and finely spun linen on the lower hem of the robe.
25 IEV इन अनारों के बीच शुद्ध सोने की घंटियाँ लगाई गई। BSB BSB: They also made bells of pure gold and attached them around the hem between the pomegranates,
26 IEV याजकीय सेवा के समय हारून को यह बागा पहनना था। उन्होंने यह सब कुछ ठीक वैसे ही बनाया जैसे निर्देश यहोवा ने मूसा को दिए थे। BSB BSB: alternating the bells and pomegranates around the lower hem of the robe to be worn for ministry, just as the LORD had commanded Moses.
27 IEV उन्होंने हारून और उसके पुत्रों के लिए लम्बी बाँह के मलमल के अंगरखे भी बनाए। BSB BSB: For Aaron and his sons they made tunics of fine linen, the work of a weaver,
28 IEV उत्तम सनी के कपड़े की पगड़ी भी हारून के लिए बनाई गई जिसे वह सिर पर धारण करे। उन्होंने हारून के पुत्रों के लिए सनी के कपड़े की टोपियाँ और जाँघिये भी बनाए। BSB BSB: as well as the turban of fine linen, the ornate headbands and undergarments of finely spun linen,
29 IEV हारून के लिए उन्होंने उत्तम मलमल पर नीले, बैंगनी और लाल ऊन से कढ़ाई करके कमर- बन्द भी बनाया। यह सब मूसा को यहोवा द्वारा दिए गए आदेशों के अनुसार बनाया गया था। BSB BSB: and the sash of finely spun linen, embroidered with blue, purple, and scarlet yarn, just as the LORD had commanded Moses.
30 IEV उन्होंने शुद्ध सोने की एक पट्टी बनाई जिस पर एक कुशल कारीगर ने लिखा,“यहोवा को समर्पित।” BSB BSB: They also made the plate of the holy crown of pure gold, and they engraved on it, like an inscription on a seal: HOLY TO THE LORD.
31 IEV यह पट्टी पगड़ी के सामने नीले फीते से बाँधी गई जैसा यहोवा ने मूसा को निर्देश दिया था। BSB BSB: Then they fastened to it a blue cord to mount it on the turban, just as the LORD had commanded Moses.
32 IEV अन्त में उन्होंने पवित्र- तम्बू का सब कार्य सम्पन्न किया और मूसा के पास ले आए। उन्होंने सब कुछ ठीक वैसा ही बनाया जैसे यहोवा ने निर्देश दिए थे। BSB BSB: So all the work for the tabernacle, the Tent of Meeting, was completed. The Israelites did everything just as the LORD had commanded Moses.
33 IEV वे मूसा के पास पवित्र- तम्बू और उसमें कार्य आने वाली सब वस्तुएँ ले आए— आँकड़े, चौखटे, आड़ी डण्डियाँ, खम्भे और उनके आधार; BSB BSB: Then they brought the tabernacle to Moses: the tent with all its furnishings, its clasps, its frames, its crossbars, and its posts and bases;
34 IEV पवित्र- तम्बू के आवरण जो लाल रंगी हुई भेड़ की खाल के थे; पर्दे; BSB BSB: the covering of ram skins dyed red, the covering of fine leather, and the veil of the covering;
35 IEV पवित्र सन्दूक जिसमें परमेश्वर की आज्ञाओं की पट्टियाँ रखी थी और सन्दूक का ढक्कन। BSB BSB: the ark of the Testimony with its poles and the mercy seat;
36 IEV कारीगरों ने पवित्र- तम्बू के सामान भी बना कर पूरे किएः मेज और उसके उपयोगी सब उपकरण और परमेश्वर की भेंट की रोटियाँ। BSB BSB: the table with all its utensils and the Bread of the Presence;
37 IEV शुद्ध सोने का दीपदान और उसके दीपक और उसके कार्य में आने वाली सब वस्तुएँ और दीपकों के लिए तेल। BSB BSB: the pure gold lampstand with its row of lamps and all its utensils, as well as the oil for the light;
38 IEV धूप जलाने के लिए सोने की वेदी, अभिषेक का तेल और सुगन्धित धूप और पवित्र- तम्बू के द्वार के पर्दे। BSB BSB: the gold altar, the anointing oil, the fragrant incense, and the curtain for the entrance to the tent;
39 IEV होम- बलि की पीतल की वेदी, उसकी पीतल की जाली, उसे उठाने के बल्लियाँ और उसके उपयोग से सम्बन्धित अन्य सब वस्तुएँ और हौदी और उसका आधार। BSB BSB: the bronze altar with its bronze grating, its poles, and all its utensils; the basin with its stand;
40 IEV वे आँगन के पर्दे, खम्भे और उनके आधार, आँगन के द्वार के पर्दे, उसकी रस्सियाँ, खूँटे और पवित्र- तम्बू में कार्य आने वाली सब वस्तुएँ, BSB BSB: the curtains of the courtyard with its posts and bases; the curtain for the gate of the courtyard, its ropes and tent pegs, and all the equipment for the service of the tabernacle, the Tent of Meeting;
41 IEV हारून के वैभवशाली पवित्र वस्त्र, उसके पुत्रों के वस्त्र जिन्हें वह पवित्रस्थान में सेवा करते समय धारण करें और उसके पुत्रों के वस्त्र जिनको वह याजकीय सेवा के समय धारण करें। BSB BSB: and the woven garments for ministering in the sanctuary, both the holy garments for Aaron the priest and the garments for his sons to serve as priests.
42 IEV इस्राएलियों ने यह सब कार्य ठीक वैसे ही किया जैसे यहोवा ने मूसा को निर्देश दिए थे। BSB BSB: The Israelites had done all the work just as the LORD had commanded Moses.
43 IEV मूसा ने उसके द्वारा बनाई गई वस्तुओं का निरीक्षण किया। वास्तव में उन्होंने ठीक वैसा ही किया था जैसे यहोवा ने आदेश दिए थे। तब मूसा ने सब कारीगरों को आशीष दिया। BSB BSB: And Moses inspected all the work and saw that they had accomplished it just as the LORD had commanded. So Moses blessed them.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.