1 IEV यहोवा ने मुझे एक और सन्देश दिया। उन्होंने कहा, BSB BSB: Again the word of the LORD came to me, saying,
2 IEV “हे मनुष्य के पुत्र, यरूशलेम के लोगों को उनके घृणित व्यवहार के विषय में सूचित कर। BSB BSB: “Son of man, confront Jerusalem with her abominations
3 IEV उनसे कह,‘यहोवा परमेश्वर यरूशलेम के लोगों से कहते हैं: ऐसा लगता है कि तुम एक स्त्री हो जिसका पिता एमोर लोगों के समूह से था और तुम्हारी माँ हित्ती लोगों के समूह से सम्बन्धित थी। BSB BSB: and tell her that this is what the Lord GOD says to Jerusalem: Your origin and your birth were in the land of the Canaanites. Your father was an Amorite and your mother a Hittite.
4 IEV ऐसा लगता है कि जिस दिन तू पैदा हुई थी, तेरी गर्भनाल को काटा नहीं गया था, और तेरा शरीर पानी में नहीं धोया गया था या नमक से नहीं रगड़ा गया था और कपड़े की पट्टियों में नहीं लपेटा गया था, जैसा कि इस्राएली बच्चों के साथ हमेशा होता है। BSB BSB: On the day of your birth your cord was not cut, nor were you washed with water for cleansing. You were not rubbed with salt or wrapped in cloths.
5 IEV किसी ने भी तेरे लिए उन कार्यों को करके तुझ पर कृपा नहीं की या तुझ पर दया नहीं दिखाई। इसकी अपेक्षा, ऐसा लगता था कि उन्होंने तुझ से घृणा की थी। जैसे ही तू पैदा हुई थी, उन्होंने तुझे मरने के लिए मैदान में फेंक दिया। BSB BSB: No one cared enough for you to do even one of these things out of compassion for you. Instead, you were thrown out into the open field, because you were despised on the day of your birth.
6 IEV तब ऐसा हुआ कि मैं पास से होकर गया और तुझे देखा कि तू अपने खून में लेटी हुई हैं और लात मार रही हैं। और जब तू अपने खून में लेटी हुई लात मारती थी, मैंने तुझ से कहा,“मैं चाहता हूँ कि तू जीवित रहे!” BSB BSB: Then I passed by and saw you wallowing in your blood, and as you lay there in your blood I said to you, ‘Live!’ There I said to you, ‘Live!’
7 IEV मैंने तुझे बड़ा किया, जैसे खेतों में पौधे बढ़ते हैं; तू बड़ी हो गई और लम्बी हो गई और सभी नगीनों में सबसे मूल्यवान नगीने के समान हो गई। तू विकसित होकर एक सुन्दर स्त्री हुई, परन्तु तू तब भी पूरी तरह से नंगी थी। BSB BSB: I made you thrive like a plant of the field. You grew up and matured and became very beautiful. Your breasts were formed and your hair grew, but you were naked and bare.
8 IEV जब मैंने तुझे कई वर्षों बाद देखा, तो मानों कि मैंने प्रतीकात्मक रूप में तेरे ऊपर अपने बागे को फैला दिया कि मैं तुझ से विवाह करूँगा, जिसके परिणामस्वरूप तू अब नंगी नहीं थी। मैंने गम्भीर प्रतिज्ञा की थी कि मैं तुझ से विवाह करूँगा और तेरे साथ विवाह की वाचा बाँधी, और तू मेरी पत्नी हो गई। यहोवा परमेश्वर यही कहते हैं। BSB BSB: Then I passed by and saw you, and you were indeed old enough for love. So I spread My cloak over you and covered your nakedness. I pledged Myself to you, entered into a covenant with you, and you became Mine, declares the Lord GOD.
9 IEV और फिर ऐसा हुआ कि मैंने तुझे नहलाया और तुझ पर से खून धोया और तेरे शरीर पर मलहम लगाया। BSB BSB: Then I bathed you with water, rinsed off your blood, and anointed you with oil.
10 IEV ऐसा लगता था कि मैंने तुझे एक अच्छा सनी का बागा पहनाया और तुझे महँगे कपड़े दिए। मैंने तुझे एक कढ़ाई की हुई पोशाक पहनाई और तेरे पैरों में चमड़े की जूतियाँ पहनाईं। BSB BSB: I clothed you in embroidered cloth and gave you sandals of fine leather. I wrapped you in fine linen and covered you with silk.
11 IEV यह ऐसा था जैसे कि मैंने तेरी बाँहों पर कंगन और तेरी गर्दन में एक हार पहनाया। उन सब वस्तुओं पर बढ़िया नगीने जड़े हुए थे। BSB BSB: I adorned you with jewelry, and I put bracelets on your wrists and a chain around your neck.
12 IEV मैंने तेरी नाक में सोने की नथ पहनाई और तेरे कानों में बालियाँ डाल दीं और तेरे सिर पर एक सुन्दर मुकुट रख दिया। BSB BSB: I put a ring in your nose, earrings on your ears, and a beautiful crown upon your head.
13 IEV तो ऐसा लगता था कि तूने सोने और चाँदी के गहने पहने थे। तेरे पास अच्छे सनी से और अन्य महँगे कपड़ों से बने वस्त्र थे, और कढ़ाई की हुई पोशाक थी। तूने अच्छा आटा, शहद और तेल खाया। तू सबसे सुन्दर स्त्री थीं और मैंने तुझको रानी के रूप में परिवर्तित कर दिया था। BSB BSB: So you were adorned with gold and silver, and your clothing was made of fine linen, silk, and embroidered cloth. You ate fine flour, honey, and oil. You became very beautiful and rose to be queen.
14 IEV तू बहुत सुन्दर थी, जिसके परिणामस्वरूप अन्य राष्ट्रों के लोगों ने तेरे विषय में सुना, क्योंकि वे जानते थे कि वह मैं, यहोवा परमेश्वर, ही हूँ जिसने तुझे बहुत सुन्दर बना दिया है। BSB BSB: Your fame spread among the nations on account of your beauty, for it was perfect in the splendor I bestowed on you, declares the Lord GOD.
15 IEV परन्तु ऐसा लगता है कि तू भूल गई थी कि मैंने तुझे सुन्दर बना दिया है और तूने आने वाले हर एक व्यक्ति के साथ व्यभिचार करना आरम्भ कर दिया है, और उन सब ने तेरी सुन्दरता का स्वाद लिया। BSB BSB: But because of your fame, you trusted in your beauty and played the harlot. You lavished your favors on everyone who passed by, and your beauty was theirs for the asking.
16 IEV ऐसा लगता था कि तूने ऊँचे स्थानों को सुन्दरता से सजाए जाने के लिए अपने कुछ कपड़े ले लिए थे, और यही वह स्थान है जहाँ तू उन पुरुषों के साथ सोई थीं। उन कार्यों को निश्चय ही कभी नहीं किया जाना चाहिए था! BSB BSB: You took some of your garments and made colorful high places for yourself, and on them you prostituted yourself. Such things should not have happened; never should they have occurred!
17 IEV तूने उन सोने के और चाँदी के गहनों को ले लिया जो मैंने तुझे दिए थे, और तूने अपने लिए पुरुष मूर्तियाँ बनवाईं, कि तू उनके साथ सोए। BSB BSB: You also took the fine jewelry of gold and silver I had given you, and you made male idols with which to prostitute yourself.
18 IEV तूने उन मूर्तियों को पहनाने के लिए अपने कढ़ाई किए हुए कुछ कपड़े ले लिए थे, और तूने उन्हें सम्मानित करने के लिए उनके सामने तेल और धूप जलाया। BSB BSB: You took your embroidered garments to cover them, and you set My oil and incense before them.
19 IEV और अच्छे आटे और जैतून का तेल और शहद जो मैंने तुझे खाने के लिए दिए थे, उनसे बनी हुई रोटी को तूने उन मूर्तियों के लिए सुगन्धित बलिदान होने के लिए चढ़ाया। मैं, यहोवा परमेश्वर, यह घोषणा करता हूँ कि यही हुआ है। BSB BSB: And you set before them as a pleasing aroma the food I had given you—the fine flour, oil, and honey that I had fed you. That is what happened, declares the Lord GOD.
20 IEV और तूने यहाँ तक कि अपने पुत्रों और पुत्रियों को भी ले लिया जो मेरे लिए समर्पित थे और उनके लिए चढ़ा दिया और मार डाला जैसे कि वे तेरे वेश्या बनने से कम महत्वपूर्ण थे। BSB BSB: You even took the sons and daughters you bore to Me and sacrificed them as food to idols. Was your prostitution not enough?
21 IEV तूने उन लोगों को मार डाला जो मेरे बच्चों के समान थे, और उनको इन झूठे देवताओं के लिए बलि चढ़ाने को दिया! BSB BSB: You slaughtered My children and delivered them up through the fire to idols.
22 IEV उस सम्पूर्ण समय जब तू एक वेश्या के समान कार्य कर रही थीं और अन्य घृणित कार्य करती थीं, तब तूने उस समय के विषय में नहीं सोचा था जब ऐसा लगता था कि तू बहुत ही युवा थीं, नंगी थीं, अपने ही खून में लेटी हुई थीं और मैदान में पड़ी हुई लात मार रही थी। BSB BSB: And in all your abominations and acts of prostitution, you did not remember the days of your youth when you were naked and bare, wallowing in your own blood.
23 IEV इसलिए मैं, यहोवा परमेश्वर, यह घोषणा करता हूँ कि तेरे साथ भयानक बातें होंगी। तेरे द्वारा किए गए सब बुरे कार्यों के अतिरिक्त, BSB BSB: Woe! Woe to you, declares the Lord GOD. And in addition to all your other wickedness,
24 IEV तुमने स्वयं एक ऊँची इमारत बनाई जिसमें तू मूर्तियों की उपासना करती है और तूने प्रत्येक शहर के चौकों में मूर्तियों की उपासना करने के लिए जगह बनाई हैं। BSB BSB: you built yourself a mound and made yourself a lofty shrine in every public square.
25 IEV हर सड़क के आरम्भ में तूने मूर्तियों की उपासना के लिए एक ऊँची इमारत बनाई है, और लोगों को अपना सुन्दर शरीर दिखाया है, कि पास जाने वाले हर एक पुरुष के साथ सोने के लिए तैयार है, और इसलिए तू एक वेश्या जानी जाती थी और तेरी अनैतिकता के कारण तेरी प्रसिद्धि प्रतिदिन बढ़ती गई। BSB BSB: At the head of every street you built your lofty shrines and degraded your beauty. With increasing promiscuity, you spread your legs to all who passed by.
26 IEV ऐसा था जैसे कि तू मिस्र से आए पुरुषों के साथ सोई थी जो तेरे साथ सोने के लिए उत्सुक थे, वे पुरुष जो इस्राएल के पास रहते थे। तूने मेरे क्रोध को भड़का दिया क्योंकि तू उनमें से अधिक से अधिक पुरुषों के साथ सोने के लिए उत्सुक हो गई थी। BSB BSB: You prostituted yourself with your lustful neighbors, the Egyptians, and increased your promiscuity to provoke Me to anger.
27 IEV इसलिए मैंने तुझे दण्ड दिया और तेरे शत्रुओं को तेरे देश के कुछ मार्गों पर अधिकार करने दिया। मैंने पलिश्त के तेरे लालची शत्रुओं को तुझे पराजित करने में समर्थ किया; और यहाँ तक कि वे तेरे अपमानजनक व्यवहार के कारण चौंक गए थे। BSB BSB: Therefore I stretched out My hand against you and reduced your portion. I gave you over to the desire of those who hate you, the daughters of the Philistines, who were ashamed of your lewd conduct.
28 IEV ऐसा लगता था कि तू अश्शूर के सैनिकों के साथ सो गई थी, क्योंकि तू सदैव ही अधिक पुरुषों के साथ सोना चाहती थी। और उसके बाद, तू अभी भी संतुष्ट नहीं थी। BSB BSB: Then you prostituted yourself with the Assyrians, because you were not yet satisfied. Even after that, you were still not satisfied.
29 IEV इसलिए तू व्यापारियों से भरे देश, बाबेल के सैनिकों के साथ भी सोई, परन्तु यहाँ तक कि वे भी तुझे संतुष्ट नहीं कर पाए। BSB BSB: So you extended your promiscuity to Chaldea, the land of merchants—but even with this you were not satisfied!
30 IEV मैं, यहोवा परमेश्वर, यह घोषणा करता हूँ कि तू अपने जीवन को नष्ट कर रही है! जब तूने उन सब कार्यों को किया, तो तू एक वेश्या के समान व्यवहार कर रही थी, जो उसके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के लिए लज्जित नहीं है। BSB BSB: How weak-willed is your heart, declares the Lord GOD, while you do all these things, the acts of a shameless prostitute!
31 IEV परन्तु जब तूने पर्वत पर शहर के चौकों में मूर्तियों की उपासना करने के लिए घरों को बनाया, तो तू वास्तव में वेश्या के समान नहीं थीं क्योंकि वेश्याएँ पैसा लेती हैं। तूने जो किया उसके लिए तूने पैसे लेने से इन्कार कर दिया! BSB BSB: But when you built your mounds at the head of every street and made your lofty shrines in every public square, you were not even like a prostitute, because you scorned payment.
32 IEV तू एक ऐसी स्त्री के समान है जो व्यभिचार करती है: तू अपने पति की अपेक्षा पराए पुरुषों के साथ सोना पसन्द करती है। BSB BSB: You adulterous wife! You receive strangers instead of your own husband!
33 IEV वेश्याओं को पैसा दिया जाता है, परन्तु ऐसा लगता है कि तू अपने सभी प्रेमियों को उपहार देती है; तू उन्हें हर स्थान से आकर तेरे साथ सोने के लिए रिश्वत देती है। BSB BSB: Men give gifts to all their prostitutes, but you gave gifts to all your lovers. You bribed them to come to you from everywhere for your illicit favors.
34 IEV इसलिए यद्यपि तू एक वेश्या के समान कार्य करती है, तू वास्तव में अन्य वेश्याओं के विपरीत है! तू पुरुषों को साथ में सोने के लिए पैसे देती है, अपेक्षा इसके कि वे तुझे पैसा दें! BSB BSB: So your prostitution is the opposite of that of other women: No one solicited your favors, and you paid a fee instead of receiving one; so you are the very opposite!
35 IEV इस कारण, हे यरूशलेम के लोगों, तुम जो एक वेश्या के समान हो, सुनो कि यहोवा तुम्हारे विषय में क्या कह रहे हैं! BSB BSB: Therefore, O prostitute, hear the word of the LORD!
36 IEV वह कहते हैं कि तुमने जो किया है, वह ऐसा है कि मानों तुमने अपने आस- पास उपस्थित हर किसी के लिए लालसा की है और उनके साथ और तुम्हारे द्वारा बनाई गई उन पुरुष मूर्तियों के साथ सोए हो, इस कारण से तुमने यहाँ तक कि अपने बच्चों को भी उनके लिए बलि चढ़ा दिया है। BSB BSB: This is what the Lord GOD says: Because you poured out your wealth and exposed your nakedness in your promiscuity with your lovers and with all your detestable idols, and because of the blood of your children which you gave to them,
37 IEV इसलिए मैं जो करने जा रहा हूँ वह यह है कि मैं उन लोगों को एकत्र करूँगा जो तेरी समझ में तेरे प्रेमी हैं और जिनसे तुमने घृणा की है। मैं तुम पर आक्रमण करने के लिए उन्हें तुम्हारे चारों ओर एकत्र करूँगा, और जो मैं करूँगा वह यह है कि मैं तुम्हारे कपड़ों को उतरवा दूँगा, और जब तुम पूरी तरह से नंगे हो तो वे तुमको देखेंगे। BSB BSB: therefore I will surely gather all the lovers with whom you found pleasure, all those you loved and all those you hated. I will gather them against you from all around and expose you before them, and they will see you completely naked.
38 IEV मैं तुमको उन स्त्रियों के समान दण्ड दूँगा जो व्यभिचार करती हैं और लोगों की हत्या करने वालों को दण्ड दिया जाता है। मैं तुमसे बदला लूँगा और तुमसे छुटकारा पाऊँगा क्योंकि मैं तुमसे बहुत क्रोधित हूँ। BSB BSB: And I will sentence you to the punishment of women who commit adultery and those who shed blood; so I will bring upon you the wrath of your bloodshed and jealousy.
39 IEV मैं तुम्हारे शत्रुओं को, जिनके लिए तुमने सोचा था कि उन्होंने तुमसे प्रेम किया है, उन्हें तुम्हारी मूर्तियों के उपासना स्थलों के ऊँचे स्थानों को और मूर्तिपूजा की वेदियों को तोड़ने के लिए लाऊँगा। वे तुमको नंगा कर देंगे और तुम्हारे कपड़े और गहने ले लेंगे, और वे तुमको, स्वयं को, ढाँकने के लिए कुछ भी नहीं रहने देंगे। BSB BSB: Then I will deliver you into the hands of your lovers, and they will level your mounds and tear down your lofty shrines. They will strip off your clothes, take your fine jewelry, and leave you naked and bare.
40 IEV वे तुम पर आक्रमण करने के लिए एक भीड़ लाएँगे, और वह भीड़ तुम पर पत्थर फेकेंगी और तलवारों से तुमको टुकड़े- टुकड़े कर देगी। BSB BSB: They will bring a mob against you, who will stone you and cut you to pieces with their swords.
41 IEV वे तुम्हारे घरों को जला देंगे और तुमको दण्ड देंगे जब कई स्त्रियाँ देख रही होंगी। मैं उन्हें ऐसा करने दूँगा कि तुम इतना व्यभिचार करने और लोगों के साथ सोने के लिए भुगतान करने के लिए एक सबक सीख सको। BSB BSB: Then they will burn down your houses and execute judgment against you in the sight of many women. I will put an end to your prostitution, and you will never again pay your lovers.
42 IEV तब मैं तुमसे क्रोधित नहीं रहूँगा। मैं ईर्ष्या करना बन्द कर दूँगा क्योंकि तुम्हारा दण्ड मुझे संतुष्ट कर देगा। BSB BSB: So I will lay to rest My wrath against you, and My jealousy will turn away from you. Then I will be calm and no longer angry.
43 IEV तुम उन अद्भुत कार्यों को भूल गए हो जो मैंने पिछले वर्षों में तुम्हारे लिए किए थे। तुमने जो भी बुरे कार्य किए हैं, उसके कारण तुमने मुझे बहुत क्रोधित किया है। तुम्हारे द्वारा किए गए सभी घृणित कार्यों के अतिरिक्त, तुमने कई यौन सम्बन्धित पाप किए हैं। इसलिए मैं यहोवा परमेश्वर यह घोषणा करता हूँ कि उन कार्यों को करने के लिए मैं तुमको दण्ड दूँगा। BSB BSB: Because you did not remember the days of your youth, but enraged Me with all these things, I will surely bring your deeds down upon your own head, declares the Lord GOD. Have you not committed this lewdness on top of all your other abominations?
44 IEV जो लोग कहावतें कहना पसन्द करते हैं, वे तुम्हारे विषय में इस कहावत को कहेंगे:‘पुत्रियाँ अपनी माँ के समान व्यवहार करती हैं।’ BSB BSB: Behold, all who speak in proverbs will quote this proverb about you: ‘Like mother, like daughter.’
45 IEV तुम अपनी माँ के समान हो; ऐसा लगता है जैसे कि उसने अपने पति और अपने बच्चों से घृणा की थी। तुम अपनी बहनों के समान हो, जिन्होंने अपने पतियों और अपने बच्चों को भी तुच्छ जाना। ऐसा लगता है कि तुम्हारा पिता एमोर लोगों के समूह से सम्बन्धित था और तुम्हारी माँ हित्ती लोगों के समूह से सम्बन्धित थी। BSB BSB: You are the daughter of your mother, who despised her husband and children. You are the sister of your sisters, who despised their husbands and children. Your mother was a Hittite and your father an Amorite.
46 IEV और ऐसा लगता है कि तुम्हारी बड़ी बहन सामरिया थी, और वह और उसकी पुत्रियाँ तुम्हारे उत्तर में रहती थीं, और ऐसा लगता है कि तुम्हारी छोटी बहन सदोम थी, और उसकी पुत्रियाँ तुम्हारे दक्षिण में रहती थीं। BSB BSB: Your older sister was Samaria, who lived with her daughters to your north; and your younger sister was Sodom, who lived with her daughters to your south.
47 IEV तुमने न केवल उनके घृणित व्यवहार का अनुकरण किया, वरन् तुम शीघ्र ही उनसे अधिक पापी हो गए। BSB BSB: And you not only walked in their ways and practiced their abominations, but soon you were more depraved than they were.
48 IEV मैं, यहोवा परमेश्वर, यह सच्ची घोषणा करता हूँ कि निश्चय जैसे मैं जीवित हूँ, जो लोग सदोम और अन्य आस- पास के शहरों में रहते थे, उन्होंने कभी भी ऐसे घृणित कार्यों को नहीं किया था जो तुम यरूशलेम में रहने वाले और यहूदा के अन्य स्थानों में रहने वाले लोगों ने किए हैं। BSB BSB: As surely as I live, declares the Lord GOD, your sister Sodom and her daughters never did as you and your daughters have done.
49 IEV ये सदोम में रहने वाले लोगों के पाप हैं, जो लोग उनके बीच तुम्हारी बहन के समान थे: वे घमण्ड से भरे हुए थे और सोचते नहीं थे कि उन्हें कभी दण्ड दिया जाएगा। उन्होंने गरीबों को अनदेखा किया था और अपने चारों ओर के लोगों को दुख दिया था। BSB BSB: Now this was the iniquity of your sister Sodom: She and her daughters were arrogant, overfed, and complacent; they did not help the poor and needy.
50 IEV सदोम और आस- पास के शहरों के लोग घमण्ड करते थे और उन्होंने मेरी उपस्थिति में घृणित कार्यों को किया था, इसलिए जब मैंने देखा कि वे क्या कर रहे थे तो मैंने उनसे छुटकारा पा लिया। BSB BSB: Thus they were haughty and committed abominations before Me. Therefore I removed them, as you have seen.
51 IEV सामरिया के लोगों ने तो तुम्हारे पापों के आधे पाप भी नहीं किए। उन्होंने जितने घृणित कार्य किए हैं, तुमने उससे अधिक घृणित कार्यों को किया है। तुमने सामरिया के लोगों को अपनी तुलना में अच्छा दिखने दिया है। BSB BSB: Furthermore, Samaria did not commit half the sins you did. You have multiplied your abominations beyond theirs, and all the abominations you have committed have made your sisters appear righteous.
52 IEV तुम्हारे पाप उनके पापों से भी बुरे हैं, इसलिए वे तुमसे कम दुष्ट दिखाई देते हैं। इसलिए मैं तुमको उनसे अधिक दण्ड दूँगा। जिसके परिणामस्वरूप, तुम लज्जित और अपमानित होगे। BSB BSB: So now you must bear your disgrace, since you have brought justification for your sisters. For they appear more righteous than you, because your sins were more vile than theirs. So you too must bear your shame and disgrace, since you have made your sisters appear righteous.
53 IEV परन्तु, एक दिन मैं सदोम और सामरिया और उनके समीप के शहरों के लोगों को फिर से समृद्ध कर दूँगा और मैं तुमको भी फिर से समृद्ध कर दूँगा। BSB BSB: But I will restore Sodom and her daughters from captivity, as well as Samaria and her daughters. And I will restore you along with them.
54 IEV तुमने जो दुष्ट कार्य किए हैं, उससे तुम बहुत लज्जित हो जाओगे, और इससे उन शहरों के लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। BSB BSB: So you will bear your disgrace and be ashamed of all you did to comfort them.
55 IEV सदोम और सामरिया के लोग फिर से समृद्ध होंगे, और तुम और आस- पास के शहरों के लोग भी समृद्ध होंगे। BSB BSB: And your sisters, Sodom with her daughters and Samaria with her daughters, will return to their former state. You and your daughters will also return to your former state.
56 IEV जब तुम घमण्ड करते थे, तब तुम सदोम के लोगों का उपहास करते थे, BSB BSB: Did you not treat your sister Sodom as an object of scorn in the day of your pride,
57 IEV इससे पहले कि यह प्रकट हुआ कि तुम उससे अधिक दुष्ट थे। और अब एदोम के लोग और पलिश्त के लोग सब तुम्हारा अपमान करते हैं और तुमको तुच्छ मानते हैं। BSB BSB: before your wickedness was uncovered? Even so, you are now scorned by the daughters of Edom and all those around her, and by the daughters of the Philistines—all those around you who despise you.
58 IEV और तुम्हारे सभी अनैतिक व्यवहार और अन्य घृणित कार्यों के लिए तुमको दण्ड दिया जा रहा है। यहोवा तुमसे यही कह रहे हैं! BSB BSB: You will bear the consequences of your lewdness and your abominations, declares the LORD.
59 IEV मैं, यहोवा परमेश्वर, कहता हूँ: मैं तुमको दण्ड देता रहूँगा कि ऐसा दण्ड जिसके तुम योग्य हो, क्योंकि तुमने मेरी वाचा को तोड़ा है, तुमने उस गम्भीर वाचा को तुच्छ जाना है जिसका पालन करने की तुमने प्रतिज्ञा की थी। BSB BSB: For this is what the Lord GOD says: I will deal with you according to your deeds, since you have despised the oath by breaking the covenant.
60 IEV परन्तु मैं तुम्हारे साथ बहुत पहले बाँधी गई वाचा को नहीं भूलूँगा और मैं तुम्हारे साथ एक वाचा बाँधूँगा जो सदा के लिए होगी। BSB BSB: But I will remember the covenant I made with you in the days of your youth, and I will establish an everlasting covenant with you.
61 IEV तब जो कुछ तुमने किया है तुम उसके विषय में सोचोगे, और जब तुम सदोम और सामरिया के लोगों का स्वागत करोगे, तब तुम उन बातों के विषय में लज्जित होगे, ये शहर तुम्हारी पुत्रियों के समान हैं, परन्तु उनके पास वह वाचा नहीं होगी जो मैं तुम्हारे साथ बाँधूँगा। BSB BSB: Then you will remember your ways and be ashamed when you receive your older and younger sisters. I will give them to you as daughters, but not because of My covenant with you.
62 IEV मैं तुम्हारे साथ अपनी वाचा बाँधूँगा, और तुम जानोगे कि जो मैं कहता हूँ कि मैं करूँगा, वह करने की मुझ यहोवा, में शक्ति है। BSB BSB: So I will establish My covenant with you, and you will know that I am the LORD,
63 IEV तब जब मैंने तुम्हारे सब पापों के लिए तुमको क्षमा कर दिया है, तो तुम अपने द्वारा किए गए सब पापों के विषय में सोचोगे और तुम लज्जित होगे। तुम फिर कभी उनके विषय में अहंकार नहीं करोगे, क्योंकि तुम अपमानित हो जाओगे।” मुझ, यहोवा परमेश्वर, ने ऐसा ही कहा है! यह परमेश्वर यहोवा की घोषणा है।” BSB BSB: so that when I make atonement for all you have done, you will remember and be ashamed and never again open your mouth because of your disgrace, declares the Lord GOD.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.