1 IEV यहोवा ने मुझे एक और सन्देश दिया। उन्होंने कहा, BSB BSB: And the word of the LORD came to me, saying,
2 IEV “हे मनुष्य के पुत्र, दक्षिण की ओर मुड़ जा। स्वयं को उसके विरुद्ध खड़ा कर। दक्षिण के विरुद्ध प्रचार कर और दक्षिणी यहूदिया के जंगल के विरुद्ध भविष्यद्वाणी कर। BSB BSB: “Son of man, set your face against Jerusalem and preach against the sanctuaries. Prophesy against the land of Israel
3 IEV उससे कह,‘यहोवा कहते हैं: मैं तुम्हारे विरोध में हूँ, और ऐसा होगा जैसे मैं अपनी तलवार को म्यान से खींच कर तुम्हारे बीच के धर्मी और दुष्ट दोनों लोगों को मार डालूँगा! BSB BSB: and tell her that this is what the LORD says: ‘I am against you, and I will draw My sword from its sheath and cut off from you both the righteous and the wicked.
4 IEV इसलिए जो मैं तुम्हारे साथ करूँगा वह ऐसा होगा जैसे कि मैं अपनी तलवार अपनी म्यान से निकालता हूँ और तुमको मारता हूँ। मैं धर्मी लोगों और दुष्ट लोगों सहित सभी को मार डालूँगा। मैं दक्षिण से उत्तर तक सबसे छुटकारा पाऊँगा। BSB BSB: Because I will cut off both the righteous and the wicked, My sword will be unsheathed against everyone from south to north.
5 IEV तब सबको पता चलेगा कि ऐसा लगता है कि मुझ, यहोवा, ने अपनी तलवार से लोगों को मारा है, और मैं इसे फिर से म्यान में नहीं डालूँगा। BSB BSB: Then all flesh will know that I, the LORD, have taken My sword from its sheath, not to return it again.’
6 IEV इसलिए, हे मनुष्य के पुत्र, चिल्ला! इस्राएली लोगों के सामने निराशा और दुख के साथ चिल्ला। BSB BSB: But you, son of man, groan! Groan before their eyes with a broken heart and bitter grief.
7 IEV और जब वे तुझ से पूछें,‘तू क्यों चिल्ला रहा है?’ उन्हें बता कि यह उन समाचारों के कारण है जो वे शीघ्र ही सुनेंगे। हर कोई बहुत भयभीत होगा, और उनके हाथ अनियंत्रित रूप से थरथराएँगे, जबकि उनके घुटने पानी के समान दुर्बल हो जाएँगे। शीघ्र ही एक बड़ी विपत्ति आएगी। यहोवा परमेश्वर यही प्रतिज्ञा कर रहे हैं।” BSB BSB: And when they ask, ‘Why are you groaning?’ you are to say, ‘Because of the news that is coming. Every heart will melt, and every hand will go limp. Every spirit will faint, and every knee will turn to water.’ Yes, it is coming and it will surely happen, declares the Lord GOD.”
8 IEV यहोवा ने मुझे एक और सन्देश दिया। उन्होंने कहा, BSB BSB: Again the word of the LORD came to me, saying,
9 IEV “हे मनुष्य के पुत्र, भविष्यद्वाणी कर और उनसे कह,‘यहोवा कहते हैं: मैं अपनी तलवार को धार लगाऊँगा और इसे चमकाऊँगा। BSB BSB: “Son of man, prophesy and tell them that this is what the Lord says: ‘A sword, a sword, sharpened and polished—
10 IEV यह तेज होगी जिससे मैं कई लोगों को मार डालूँगा; मैं इसे चमकाऊँगा कि यह बिजली के समान चमके। यहूदा के लोग अपने राजा के राजदण्ड के विषय में आनन्द नहीं मनाएँगे, क्योंकि वह उसके विरुद्ध आने वाली तलवार का विरोध नहीं करेगा। BSB BSB: it is sharpened for the slaughter, polished to flash like lightning! Should we rejoice in the scepter of My son? The sword despises every such stick.
11 IEV इसलिए मैं तलवार को चमकाऊँगा, और सही व्यक्ति तब इसे अपने हाथ में पकड़ेगा। अब यह तेज है; अब यह चमकती है, मारने वाले के उपयोग करने के लिए तैयार! BSB BSB: The sword is appointed to be polished, to be grasped in the hand. It is sharpened and polished, to be placed in the hand of the slayer.
12 IEV इसलिए, हे मनुष्य के पुत्र, रो और विलाप कर, क्योंकि मैं इस्राएल के अगुवों सहित अपने लोगों को मारने के लिए, अपनी तलवार का उपयोग करूँगा। वह तलवार उन्हें और मेरे अन्य सभी लोगों को मार डालेगी; मेरी तलवार उन सबको मार डालेगी, इसलिए यह दिखाने के लिए अपनी छाती को पीट कि तू दुखी है। BSB BSB: Cry out and wail, O son of man, for the sword is wielded against My people; it is against all the princes of Israel! They are tossed to the sword with My people; therefore strike your thigh.
13 IEV मैं अपने लोगों का परीक्षण करने वाला हूँ, और क्या होगा यदि राजदण्ड विरोध नहीं करता है? मैं, यहोवा परमेश्वर, यही कहता हूँ। BSB BSB: Surely testing will come! And what if even the scepter, which the sword despises, does not continue?’ declares the Lord GOD.
14 IEV इसलिए, हे मनुष्य के पुत्र, भविष्यद्वाणी कर; अपने हाथों को यह दिखाने के लिए पटक कि जो कुछ घटित होने जा रहा है तू इसके विषय में बहुत दुखी है। मेरी तलवार बार- बार मेरे लोगों पर वार करेगी; यह तलवार कई लोगों को मारने के लिए है, जब मैं उन पर हर ओर से आक्रमण करता हूँ। BSB BSB: ‘So then, son of man, prophesy and strike your hands together. Let the sword strike two times, even three. It is a sword that slays, a sword of great slaughter closing in on every side!
15 IEV इसलिए कि लोग बहुत डर जाएँगे और यह कि बहुत से लोग मर जाएँगे, मैंने शहर के हर फाटक पर सैनिकों को खड़ा कर रखा है, लोगों को मारने के लिए तैयार। मेरी तलवार बिजली के समान चमकेगी, जैसे सैनिक लोगों को मार डालते हैं। BSB BSB: So that their hearts may melt and many may stumble, I have appointed at all their gates a sword for slaughter. Yes, it is ready to flash like lightning; it is drawn for slaughter.
16 IEV मैं अपनी तलवार को दाहिनी ओर से काटने के लिए कहूँगा और फिर बाईं ओर से, और प्रत्येक दिशा में घूमने को जब तक कि कोई भी जीवित न रहे। BSB BSB: Slash to the right; set your blade to the left—wherever your blade is directed.
17 IEV तब मैं अपने हाथों से विजय की तालियाँ बजाऊँगा; तब मैं और क्रोध में नहीं रहूँगा। यह निश्चय ही होगा क्योंकि मुझ, यहोवा, ने यह कहा है।” BSB BSB: I too will strike My hands together, and I will satisfy My wrath.’ I, the LORD, have spoken.”
18 IEV यहोवा ने मुझे एक और सन्देश दिया। उन्होंने कहा, BSB BSB: Then the word of the LORD came to me, saying,
19 IEV “हे मनुष्य के पुत्र, बाबेल के राजा के लिए अपनी सेना के साथ चलने के नक्शे पर दो सड़कें बना। जब वे अपने देश से निकलते हैं, तो वे एक दिशासूचक के पास आएँगे जहाँ से एक ही सड़क उन दो सड़कों में विभाजित होगी। BSB BSB: “Now you, son of man, mark out two roads for the sword of the king of Babylon to take, both starting from the same land. And make a signpost where the road branches off to each city.
20 IEV यदि वे उन सड़कों में से एक को लेते हैं, तो वे अम्मोन जाति की राजधानी रब्बाह शहर पर आक्रमण करेंगे। यदि वे दूसरी सड़क लेते हैं, तो वे यहूदा और यरूशलेम आएँगे, एक ऐसा शहर जिसके चारों ओर दीवारें हैं। BSB BSB: Mark out one road for the sword to come against Rabbah of the Ammonites, and another against Judah into fortified Jerusalem.
21 IEV जब बाबेल की सेना उस स्थान पर आती है जहाँ सड़क विभाजित होती है, तो सेना रुक जाएगी, जबकि राजा निर्णय लेने के लिए तन्त्र मन्त्र के अनुष्ठान करेगा कि कौन सी सड़क पर आगे जाना है। वह तीर फेंक देगा; तब वह अपनी मूर्तियों से परामर्श लेगा कि किस सड़क पर जाना है, और वह एक भेड़ के कलेजे में देखेगा। BSB BSB: For the king of Babylon stands at the fork in the road, at the junction of the two roads, to seek an omen: He shakes the arrows, he consults the idols, he examines the liver.
22 IEV वह अपने दाहिने हाथ से यरूशलेम के नाम से चिन्हित तीर उठाएगा। तब वह अपने सैनिकों को यरूशलेम जाने का आदेश देगा। जब वे वहाँ पहुँचेंगे, तब वे दीवारों पर चोट मारने के लिए साधनों को लगाएँगे, और फिर राजा लोगों को मारने का आदेश उनको देगा। वे युद्ध की ललकार करेंगे, और वे शहर के फाटकों के विरुद्ध साधनों को लगाएँगे। वे शहर के चारों ओर की दीवारों के विरुद्ध एक मलबे के पुश्ते बाँधेंगे, और शहर के विरुद्ध दीवारों को दृढ़ करेंगे। BSB BSB: In his right hand appears the portent for Jerusalem, where he is to set up battering rams, to call for the slaughter, to lift a battle cry, to direct the battering rams against the gates, to build a ramp, and to erect a siege wall.
23 IEV यरूशलेम में रहने वाले लोग जिन्होंने बाबेल के राजा के साथ भक्ति की शपथ खाई है, वे चाहेंगे कि उन तन्त्र मन्त्र अनुष्ठानों को गलत होना चाहिए। वे चाहेंगे कि उसकी सेना उन पर आक्रमण नहीं करे। परन्तु वह उन्हें उन लोगों के विश्वासघात को स्मरण दिलाएगा जिनके वे दोषी हैं, और वह कहेगा कि उन्होंने उसके साथ किए गए समझौते का उल्लंघन किया है। BSB BSB: It will seem like a false omen to the eyes of those who have sworn allegiance to him, but it will draw attention to their guilt and take them captive.
24 IEV इसलिए, इस्राएली लोगों को बता कि यहोवा कहते हैं:‘तुम लोगों ने सबको यह देखने की अनुमति दी है कि तुम बाबेल के राजा के विरुद्ध स्पष्ट रूप से विद्रोह कर रहे हो, और ऐसा करके तुमने दिखाया है कि जो कुछ भी तुम करते हो वह पाप है। इसलिए वह तुमको पकड़ लेगा और बाबेल ले जाएगा।’ BSB BSB: Therefore this is what the Lord GOD says: ‘Because you have drawn attention to your guilt, exposing your transgressions, so that your sins are revealed in all your deeds—because you have come to remembrance—you shall be taken in hand.
25 IEV साथ ही, यहूदा के राजा से कहो,‘तू इस्राएल का बहुत दुष्ट राजा है, यह तेरे मरने का समय है। यही समय है कि यहोवा तुझे दण्ड दें।’ BSB BSB: And you, O profane and wicked prince of Israel, the day has come for your final punishment.’
26 IEV और मैं, यहोवा परमेश्वर, यरूशलेम में तुम्हारे राजा के विषय में तुमसे यह कहता हूँ,‘राजा की पगड़ी और उसका मुकुट उतार दो, क्योंकि अब बातें पहले जैसी नहीं होंगी। मैं उन लोगों को शक्ति दूँगा जिनके पास कोई शक्ति नहीं थी, और मैं उन लोगों को अपमानित करूँगा जिनके पास शक्ति थी। BSB BSB: This is what the Lord GOD says: ‘Remove the turban, and take off the crown. Things will not remain as they are: Exalt the lowly and bring low the exalted.
27 IEV मैं बाबेल के लोगों को सब कुछ नष्ट करने दूँगा। कोई भी फिर से यहूदा का राजा नहीं होगा, जब तक कि वह व्यक्ति न आए जो राजा बनने योग्य है। तब मैं उसे राजा बनाऊँगा।’ BSB BSB: A ruin, a ruin, I will make it a ruin! And it will not be restored until the arrival of Him to whom it belongs, to whom I have assigned the right of judgment.’
28 IEV और, हे मनुष्य के पुत्र, भविष्यद्वाणी कर और कह कि मैं, यहोवा परमेश्वर, अम्मोन जाति के विषय में यह कहता हूँ, कि मैं उन्हें कैसे अपमानित करूँगा:‘मेरे सैनिकों के पास तलवारें हैं और उन्होंने कई लोगों को मारने के लिए उन तलवारों को बाहर खींच लिया है। उन्होंने लोगों को मारने के लिए उन्हें चमकाया है, कि बिजली के समान चमकें। BSB BSB: Now prophesy, son of man, and declare that this is what the Lord GOD says concerning the Ammonites and their contempt: ‘A sword! A sword is drawn for slaughter, polished to consume, to flash like lightning—
29 IEV तुम्हारे अम्मोनियों के भविष्यद्वक्ताओं ने तुमको तुम्हारे साथ होने वाली घटनाओं के विषय में झूठे दर्शन सुनाए हैं, और उन्होंने व्यर्थ के समारोह आयोजित किए हैं जो तुमको झूठे सन्देश देते हैं। इसलिए तलवार उन दुष्ट लोगों की गर्दनों पर वार करेगी। वह दिन आ गया है जब मुझे उन्हें दण्ड देना है, क्योंकि वे मेरे प्रति सच्चे नहीं रहे हैं।’ BSB BSB: while they offer false visions for you and lying divinations about you—to be placed on the necks of the wicked who are slain, whose day has come, the time of their final punishment.
30 IEV परन्तु बाद में बाबेल के सैनिकों को अपनी तलवारें अपनी म्यानों में वापस रखनी पड़ेगी, क्योंकि उनके शत्रुओं को मारने का उनका समय समाप्त हो जाएगा। मैं बाबेल के इन लोगों का न्याय उसी देश में करूँगा जहाँ वे पैदा हुए थे। BSB BSB: Return the sword to its sheath! In the place where you were created, in the land of your origin, I will judge you.
31 IEV मैं उन पर अपना दण्ड उण्डेल दूँगा। क्योंकि मैं उनसे बहुत क्रोधित हूँ, मेरी साँस उन्हें आग के समान झुलसा देगी। मैं क्रूर पुरुषों को उन्हें पकड़ने की अनुमति दूँगा, ऐसे पुरुष जो लोगों की हत्या करने में निपुर्ण हैं। BSB BSB: I will pour out My anger upon you; I will breathe the fire of My fury against you; I will hand you over to brutal men, skilled in destruction.
32 IEV वे ईंधन के समान होंगे जो आग में डाला जाता है। उनका खून उनके अपने ही देश में बह जाएगा। कोई भी अब उन्हें स्मरण नहीं रखेगा। निश्चय यही होगा क्योंकि मुझ, यहोवा, ने यह कहा है।” BSB BSB: You will be fuel for the fire. Your blood will stain your own land. You will not be remembered, for I, the LORD, have spoken.’”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.