2 IEV सावधानी से उन बातों के बारे में विचार करो, जो मैं पौलुस एक प्रेरित तुम्हें बताता हूँ। यदि तुम किसी को भी अपना खतना करने देते हो, तो जो मसीह ने तुम्हारे लिए किया है, उससे तुम्हारी कोई सहायता नहीं होगी! BSB BSB: Take notice: I, Paul, tell you that if you let yourselves be circumcised, Christ will be of no value to you at all.
3 IEV एक बार फिर मैं गंभीरता से उन सभी पुरुषों को बताता हूँ जिनका उन्होनें खतना किया है, कि उन्हें व्यवस्था का पालन संपूर्णता से करना पड़ेगा, जिससे कि परमेश्वर तुम्हें अपनी दृष्टि में उचित घोषित करे। BSB BSB: Again I testify to every man who gets himself circumcised that he is obligated to obey the whole law.
4 IEV यदि तुम आशा करते हो कि परमेश्वर तुम्हें अपनी दृष्टि में उचित घोषित करेंगे क्योंकि तुम व्यवस्था का पालन करने का प्रयास करते हो, तो तुम अपने आप को मसीह से अलग करते हो; इसलिए परमेश्वर अब तुम्हारे प्रति दया का व्यवहार नहीं करेंगे। BSB BSB: You who are trying to be justified by the law have been severed from Christ; you have fallen away from grace.
5 IEV हम जिन्हें परमेश्वर के आत्मा मसीह पर विश्वास करने के लिए सक्षम बनाते है, आत्मविश्वास से उस समय की प्रतीक्षा कर रहे हैं जब परमेश्वर हमें अपनी दृष्टि में उचित घोषित करेगें। BSB BSB: But by faith we eagerly await through the Spirit the hope of righteousness.
7 IEV तुम बहुत अच्छी तरह से मसीह का अनुसरण कर रहे थे! किसने तुम्हें उनके सच्चे संदेश को मानने से रोक दिया? BSB BSB: You were running so well. Who has obstructed you from obeying the truth?
8 IEV परमेश्वर, जिन्होंने तुम्हें चुना है, वह तुम्हें ऐसा सोचने के लिए विवश नहीं करते हैं! BSB BSB: Such persuasion does not come from the One who calls you.
9 IEV यह गलत शिक्षा जो तुम्हें दी जा रही है, उसका तुम सब में फैलने का खतरा है, जैसे आटे में जब थोड़ा सा खमीर होता है, तो वह पूरे आटे को फुला देता है। BSB BSB: A little leaven works through the whole batch of dough.
10 IEV मुझे पूरा भरोसा है कि प्रभु यीशु तुम्हें अपने सच्चे सुसमाचार के अतिरिक्त किसी और बात पर विश्वास करने नहीं देगें। परमेश्वर सचमुच में उसे दण्ड देगें जो तुम्हें झूठी शिक्षा दें कर उलझा रहा है, चाहे वह जो कोई भी हो। BSB BSB: I am confident in the Lord that you will take no other view. The one who is troubling you will bear the judgment, whoever he may be.
11 IEV लेकिन, मेरे साथी विश्वासियों, हो सकता है कि कोई तुमसे यह कहे कि मैं अब भी यह सिखाता हूँ कि तुम उन्हें तुम्हारा खतना करने दो। मसीह का अनुयाई बनने से पहले, मैं निश्चय ही यह सिखाता था, परन्तु अब मैं यह नहीं सिखाता हूँ। परन्तु वे जो कह रहे हैं वह सच नहीं हो सकता है; नहीं तो इस समय कोई भी मुझे नहीं सताता। नहीं, मैं तुमसे कहता हूँ कि यदि लोग सोचते हैं कि उन्हें मसीह का अनुसरण करने के लिए खतना करना जरूरी है, तो मसीह की क्रूस की मृत्यु के सच से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। BSB BSB: Now, brothers, if I am still preaching circumcision, why am I still being persecuted? In that case the offense of the cross has been abolished.
12 IEV भला होता कि जो लोग तुम्हें उलझा रहे हैं वे पूरे के पूरे नपुंसक ही बन जाएँ! BSB BSB: As for those who are agitating you, I wish they would proceed to emasculate themselves!
13 IEV मेरे साथी विश्वासियों, परमेश्वर ने तुम्हें स्वतन्त्र होने के लिए बुलाया है। परन्तु यह मत सोचना कि उन्होंने तुम्हें स्वतन्त्र इसलिए किया है कि तुम पाप कर सको। इसकी अपेक्षा, एक- दूसरे से प्रेम करो और एक- दूसरे की सेवा करो, क्योंकि अब तुम ऐसा करने के लिए स्वतन्त्र हो! BSB BSB: For you, brothers, were called to freedom; but do not use your freedom as an opportunity for the flesh. Rather, serve one another in love.
14 IEV यीशु की बात को याद करो कि। उन्होंने कहा था कि सम्पूर्ण व्यवस्था का सार है:" हर एक व्यक्ति से वैसे ही प्रेम करो जैसे तुम स्वयं से प्रेम करते हो।" BSB BSB: The entire law is fulfilled in a single decree: “Love your neighbor as yourself.”
15 IEV अत: यदि जंगली पशुओं के समान तुम एक दूसरे को मारते और हानि पहुंचाते हो, तो तुम एक- दूसरे को पूरी तरह से नष्ट कर दोगे। BSB BSB: But if you keep on biting and devouring one another, watch out, or you will be consumed by one another.
16 IEV इसलिये मैं तुमसे यह कहता हूँ: परमेश्वर के आत्मा को सदा तुम्हारी अगुवाई करने दो। यदि तुम ऐसा करते हो, तो तुम उन पापों को नहीं करोगे जो संभवतः तुम करना चाहते हो। BSB BSB: So I say, walk by the Spirit, and you will not gratify the desires of the flesh.
17 IEV जब तुम पाप करना चाहते हो, तो तुम परमेश्वर के आत्मा के विरुद्ध जाते हो। और परमेश्वर के आत्मा तुम्हारे पाप करने की इच्छा के विरुद्ध जाते हैं। ये दोनों सदा एक दूसरे के विरुद्ध लड़ते रहते हैं। परिणाम यह है कि तुम सदा अच्छी चीजें नहीं करते जो तुम वास्तव में करना चाहते हो। BSB BSB: For the flesh craves what is contrary to the Spirit, and the Spirit what is contrary to the flesh. They are opposed to each other, so that you do not do what you want.
18 IEV परन्तु जब परमेश्वर के आत्मा तुम्हारी अगुवाई करते हैं, तो व्यवस्था तुम पर नियंत्रण नहीं करती है। BSB BSB: But if you are led by the Spirit, you are not under the law.
19 IEV यह समझना आसान है कि पाप क्या होता है। पापी लोग गन्दे काम करते हैं, व्यभिचार करते हैं जो प्रकृति के बिलकुल विरुद्ध होता है, और वे उन कामों की इच्छा रखते हैं जो अच्छे नियमों के विरुद्ध है। BSB BSB: The acts of the flesh are obvious: sexual immorality, impurity, and debauchery;
20 IEV वे झूठे देवताओं और उन वस्तुओं की पूजा करते हैं जो उन देवताओं का प्रतिनिधित्व करती हैं। वे दुष्ट- आत्माओं से अपना काम करवाने का प्रयास करते हैं। लोग एक दूसरे के शत्रु हैं। वे एक- दूसरे के साथ झगड़ा करते हैं। वे ईर्ष्या करते हैं। वे क्रोध से व्यवहार करते हैं। वे चाहतें हैं कि उनके बारे में लोग बहूत अच्छा समझें और यह नहीं सोचते की दूसरे क्या चाहते हैं। वे दूसरों के साथ मिलजुलकर नहीं रहते। वे केवल उन्हीं के साथ मिलजुलकर रहना चाहते हैं जो उनके साथ सहमत होते हैं। BSB BSB: idolatry and sorcery; hatred, discord, jealousy, and rage; rivalries, divisions, factions,
21 IEV वे लोग दूसरों की वस्तुएँ चाहते हैं। वे नशे में रहते हैं। वे मतवाले होकर दंगा करते हैं। और वे ऐसे ही अन्य निकम्मे काम करते हैं। मैं तुम्हें अब चेतावनी देता हूँ, जैसे मैंने तुम्हें पहले चेतावनी दी थी, जो लोग निरंतर इस प्रकार के काम करते और सोचते हैं, वे उन वस्तुओं को प्राप्त नहीं करेंगे जिन को परमेश्वर ने अपने लोगों के लिए रखा है जब वे अपने आप को राजा के रूप में सब पर प्रकट करेंगे। BSB BSB: and envy; drunkenness, orgies, and the like. I warn you, as I did before, that those who practice such things will not inherit the kingdom of God.
22 IEV परन्तु जब हम मसीह पर विश्वास करते हुए बढ़ते जाते हैं, तो परमेश्वर के आत्मा हमें दूसरों से प्रेम करने के लिए प्रेरित करते हैं। हम आनंदित हैं। हम शांतिपूर्ण है। हम धीरज वंत है। हम दयालु हैं। हम भले हैं। लोग हम पर भरोसा कर सकते हैं। BSB BSB: But the fruit of the Spirit is love, joy, peace, patience, kindness, goodness, faithfulness,
23 IEV हम विनम्र हैं। हम अपने व्यवहार को अपने नियंत्रण में रखते हैं। ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है जो यह कहती हो कि लोगों को इस प्रकार से नहीं सोचना चाहिए और न ही इस प्रकार कोई काम करना चाहिए। BSB BSB: gentleness, and self-control. Against such things there is no law.
24 IEV इसके अतिरिक्त, हम जो मसीह यीशु के हैं, हमने उन बुरी बातों का त्याग कर दिया है जो हम पहले करते थे। यह ऐसा है कि जैसे हमने उन बातों को क्रूस पर किलों से जड़ दिया है और इन बुरी बातों को मार डाला है! BSB BSB: Those who belong to Christ Jesus have crucified the flesh with its passions and desires.
25 IEV क्योंकि परमेश्वर के आत्मा ने हमें नई जीवन शैली के लिए सक्षम बनाया है, तो हमें वैसा ही व्यवहार करना चाहिए जैसा आत्मा हमारी अगुवाई करते हैं। BSB BSB: Since we live by the Spirit, let us walk in step with the Spirit.
26 IEV हमें अपने ऊपर घमण्ड नहीं करना चाहिए। हमें एक- दूसरे को अप्रसन्न नहीं करना चाहिए। हमें एक- दूसरे से जलन नहीं रखनी चाहिए। BSB BSB: Let us not become conceited, provoking and envying one another.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.