2 IEV क्योंकि हमारे पूर्वजों ने परमेश्वर पर भरोसा रखा, उन्होंने उनको अच्छा माना। BSB BSB: This is why the ancients were commended.
3 IEV क्योंकि हम परमेश्वर पर भरोसा रखते हैं, हम समझते हैं कि परमेश्वर ने यह आदेश दे कर संसार को अस्तित्व में किया। इसलिए जो वस्तुएँ हम देखते हैं वह पहले से उपस्थित वस्तुओं से नहीं बनाई गई थी। BSB BSB: By faith we understand that the universe was formed at God’s command, so that what is seen was not made out of what was visible.
4 IEV क्योंकि आदम के पुत्र हाबिल ने परमेश्वर पर भरोसा रखा, उसने परमेश्वर के लिए अपने बड़े भाई कैन की तुलना में अधिक उत्तम बलिदान दिया। इसलिए परमेश्वर ने हाबिल के बलिदान को अच्छा कहा, और परमेश्वर ने घोषणा की कि हाबिल धर्मी था। और यद्यपि हाबिल मर चुका है, हम अभी भी परमेश्वर पर भरोसा रखने के विषय में उससे सीखते हैं। BSB BSB: By faith Abel offered God a better sacrifice than Cain did. By faith he was commended as righteous when God gave approval to his gifts. And by faith he still speaks, even though he is dead.
7 IEV परमेश्वर ने नूह को चेतावनी दी कि वह बाढ़ भेजेंगे, और नूह ने विश्वास किया! उसने अपने परिवार को बचाने के लिए एक जहाज का निर्माण करके परमेश्वर का आदर किया। इस प्रकार से उसने दिखाया कि शेष लोग परमेश्वर के दण्ड के योग्य थे। अतः नूह एक ऐसा व्यक्ति हो गया, जिसे परमेश्वर ने सही ठहराया, क्योंकि नूह ने उन पर भरोसा रखा था। BSB BSB: By faith Noah, when warned about things not yet seen, in godly fear built an ark to save his family. By faith he condemned the world and became heir of the righteousness that comes by faith.
8 IEV परमेश्वर ने अब्राहम को उस देश में जाने के लिए कहा जो वह उसके वंश को देंगे। क्योंकि अब्राहम ने उन पर भरोसा रखा, उसने परमेश्वर की आज्ञा मानी और अपना देश छोड़ दिया, जबकि वह नहीं जानता था कि वह कहाँ जा रहा है। BSB BSB: By faith Abraham, when called to go to a place he would later receive as his inheritance, obeyed and went, without knowing where he was going.
9 IEV क्योंकि अब्राहम ने परमेश्वर पर भरोसा रखा था, वह इस प्रकार रहता था जैसे वह एक ऐसे देश में परदेशी था जो परमेश्वर ने उसके वंश को देने की प्रतिज्ञा की थी। अब्राहम तम्बू में रहता था, और उसके पुत्र इसहाक और उसके पोते याकूब ने भी ऐसा ही किया। परमेश्वर ने इसहाक और याकूब को वही वस्तुएँ देने की प्रतिज्ञा की जो उसने अब्राहम को देने की प्रतिज्ञा की थी। BSB BSB: By faith he dwelt in the promised land as a stranger in a foreign country. He lived in tents, as did Isaac and Jacob, who were heirs with him of the same promise.
10 IEV अब्राहम स्थिर नींव वाले नगर में रहने की प्रतीक्षा कर रहा था जिसका निर्माण और रचना परमेश्वर स्वयं करते। BSB BSB: For he was looking forward to the city with foundations, whose architect and builder is God.
11 IEV और भले ही सारा अपने बुढ़ापे के कारण बच्चों को जन्म देने में असमर्थ थी, फिर भी अब्राहम को एक बच्चे का पिता होने की क्षमता मिली, क्योंकि उसने यहोवा को विश्वासयोग्य माना क्योंकि उन्होंने उससे प्रतिज्ञा थी कि उसे पुत्र मिलेगा। BSB BSB: By faith Sarah, even though she was barren and beyond the proper age, was enabled to conceive a child, because she considered Him faithful who had promised.
12 IEV इसलिए, जबकि अब्राहम बच्चे को जन्म देने के लिए बहुत बूढ़ा था, उस एक व्यक्ति से ही वे सब लोग आए हैं जो आकाश के सितारों के समान संख्या में बहुत थे और समुद्र तट के किनारे की रेत के किनकों के रूप में अनगिनत थे। BSB BSB: And so from one man, and he as good as dead, came descendants as numerous as the stars in the sky and as countless as the sand on the seashore.
13 IEV इन सब लोगों की मृत्यु हो गई जबकि वे अब तक परमेश्वर पर भरोसा रखते थे। यद्यपि उन्होंने अभी तक उन वस्तुओं को प्राप्त नहीं किया था जिनकी प्रतिज्ञा परमेश्वर ने उनसे की थी, यह ऐसा था कि जैसे उन्होंने उन वस्तुओं को दूर से देखा था, और वे आनन्दित हुए थे। ऐसा लगता था जैसे कि उन्होंने यह स्वीकार किया था कि वे इस पृथ्वी के नहीं है, परन्तु वे यहाँ सिर्फ कुछ समय के लिए ही हैं। BSB BSB: All these people died in faith, without having received the things they were promised. However, they saw them and welcomed them from afar. And they acknowledged that they were strangers and exiles on the earth.
14 IEV ऐसे लोगों के लिए जो ऐसी बातें कहते हैं, वे स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि वे ऐसे स्थान की इच्छा रखते हैं जो उनका अपना देश बन जाएगा। BSB BSB: Now those who say such things show that they are seeking a country of their own.
15 IEV यदि वे यह सोच रहे होते कि उनकी अपनी जन्मभूमि वह स्थान था जहाँ से वे आए थे, तो वहाँ वापस लौट जाने का अवसर था। BSB BSB: If they had been thinking of the country they had left, they would have had opportunity to return.
16 IEV परन्तु, वे एक अधिक उत्तम स्थान चाहते थे जहाँ वे अपना जीवन बिताएँ। वे स्वर्ग में एक घर चाहते थे इसलिए उनके साथ रहने के लिए परमेश्वर ने उनके लिए एक शहर तैयार किया है, और वह उन पर प्रसन्न है कि वह उनके परमेश्वर हैं। BSB BSB: Instead, they were longing for a better country, a heavenly one. Therefore God is not ashamed to be called their God, for He has prepared a city for them.
18 IEV यह इस पुत्र के विषय में था जिसके लिए परमेश्वर ने कहा था,“यह केवल इसहाक से है कि मैं तेरे वंश को बढ़ाने पर विचार करूँगा।” BSB BSB: even though God had said to him, “Through Isaac your offspring will be reckoned.”
19 IEV अब्राहम ने मान लिया था कि अपनी प्रतिज्ञा को पूरा करने के लिए, परमेश्वर फिर से उसे जीवित कर सकते हैं, भले ही वह अब्राहम के बलि देने के बाद मर जाए! परिणाम यह था कि जब अब्राहम ने इसहाक को वापस पाया, तो ऐसा लग रहा था जैसे कि उसने उसकी मृत्यु के बाद उसे वापस पाया। BSB BSB: Abraham reasoned that God could raise the dead, and in a sense, he did receive Isaac back from death.
20 IEV क्योंकि इसहाक ने परमेश्वर पर भरोसा किया, उसने प्रार्थना की कि परमेश्वर उसके पुत्रों याकूब और एसाव को उसकी मृत्यु के बाद आशीष दें। BSB BSB: By faith Isaac blessed Jacob and Esau concerning the future.
21 IEV क्योंकि याकूब ने परमेश्वर पर भरोसा किया, इसलिए जब वह मर रहा था, उसने प्रार्थना की कि वह अपने ही पुत्र यूसुफ के हर पुत्र को आशीष दे। उसने परमेश्वर की आराधना की जब वह मरने से पहले अपनी चलने वाली छड़ी का सहारा लिए हुए था। BSB BSB: By faith Jacob, when he was dying, blessed each of Joseph’s sons and worshiped as he leaned on the top of his staff.
22 IEV क्योंकि यूसुफ ने परमेश्वर पर भरोसा किया, इसलिए जब वह मिस्र में मरने वाला था, उसने उस समय के विषय में सोचा जब इस्राएली मिस्र छोड़ देंगे, और उसने अपने लोगों को उसकी हड्डियों को साथ ले जाने का निर्देश दिया। BSB BSB: By faith Joseph, when his end was near, spoke about the exodus of the Israelites and gave instructions about his bones.
23 IEV क्योंकि मूसा के पिता और माता ने परमेश्वर पर भरोसा किया, उन्होंने अपने पुत्र को जन्म के तुरन्त बाद तीन महीने तक छिपा कर रखा, क्योंकि उन्होंने देखा कि बच्चा बहुत सुन्दर था। वे मिस्र के राजा के आदेश की अवज्ञा करने से नहीं डरते थे, कि सब यहूदी बालकों को मरना होगा। BSB BSB: By faith Moses’ parents hid him for three months after his birth, because they saw that he was a beautiful child, and they were unafraid of the king’s edict.
24 IEV परन्तु जब मूसा बड़ा हुआ, क्योंकि वह परमेश्वर पर भरोसा करता था, उसने राजसी सुविधाओं को स्वीकार करने से मना कर दिया जो उसकी होती यदि लोग उसे“फ़िरौन की पुत्री का पुत्र” समझते।” BSB BSB: By faith Moses, when he was grown, refused to be called the son of Pharaoh’s daughter.
25 IEV उसने निर्णय लिया कि राजा के महल में क्षणिक पापमय आनन्द लेने से अधिक उत्तम यह होगा परमेश्वर के लोगों के साथ उसके साथ भी बुरा व्यवहार किया जाए। BSB BSB: He chose to suffer oppression with God’s people rather than to experience the fleeting enjoyment of sin.
26 IEV उसने निर्णय लिया कि यदि वह मसीह के लिए दुख सहेगा, तो परमेश्वर की दृष्टि में उसका मूल्य मिस्र के खजाने का स्वामी होने की तुलना में कहीं अधिक होगा, जिसे वह फ़िरौन के परिवार के सदस्य रूप में प्राप्त करेगा! उसने उस समय की प्रतीक्षा की जब परमेश्वर उसे अनन्त प्रतिफल देंगे। BSB BSB: He valued disgrace for Christ above the treasures of Egypt, for he was looking ahead to his reward.
27 IEV क्योंकि वह परमेश्वर पर भरोसा करता था, मूसा ने मिस्र छोड़ दिया! वह घबराया हुआ नहीं था कि राजा क्रोध होगा क्योंकि उसने मिस्र छोड़ा। वह चला जा रहा था क्योंकि ऐसा लग रहा था जैसे कि वह परमेश्वर को देख रहा है, जिसे कोई भी नहीं देख सकता। BSB BSB: By faith Moses left Egypt, not fearing the king’s anger; he persevered because he saw Him who is invisible.
28 IEV क्योंकि मूसा ने विश्वास किया कि परमेश्वर अपने लोगों को बचाएँगे, उसने फसह के विषय में परमेश्वर के आदेशों का पालन किया, उसने लोगों को भेड़ के बच्चे को मारने और अपने द्वार के चौखटों पर उस लहू को छिड़कने की आज्ञा दी जिससे कि वह स्वर्गदूत जो मृत्यु देता है, वह मिस्र के हर परिवार के पहले पुत्रों के साथ पहले इस्राएली पुरुषों को न मारे। BSB BSB: By faith he kept the Passover and the sprinkling of blood, so that the destroyer of the firstborn would not touch Israel’s own firstborn.
29 IEV क्योंकि इस्राएलियों ने परमेश्वर पर भरोसा किया इसलिए वे लाल समुद्र से होकर चले, तो ऐसा लगा कि वे सूखी भूमि पर चल रहे थे! परन्तु, जब मिस्र की सेना ने भी समुद्र पार करने का प्रयास किया, तो वे डूब गए, क्योंकि समुद्र का पानी वापस आया और उन्हें डुबा दिया! BSB BSB: By faith the people passed through the Red Sea as on dry land; but when the Egyptians tried to follow, they were drowned.
30 IEV क्योंकि इस्राएल के लोग परमेश्वर पर भरोसा करते थे, यरीहो शहर के चारों ओर की दीवारें ढह गई, जब इस्राएली सात दिन तक दीवारों के चारों ओर चले। BSB BSB: By faith the walls of Jericho fell, after the people had marched around them for seven days.
31 IEV क्योंकि राहाब वेश्या परमेश्वर पर भरोसा करती थी, वह यरीहो के उन लोगों के साथ नष्ट नहीं हुई जो परमेश्वर की अवज्ञा करते थे! यहोशू ने शहर को नाश करने की रीति खोजने के लिए भेदियों को भेजा था, परन्तु परमेश्वर ने राहाब को बचाया क्योंकि उसने उन भेदियों का शान्ति से स्वागत किया था। BSB BSB: By faith the prostitute Rahab, because she welcomed the spies in peace, did not perish with those who were disobedient.
32 IEV मुझे नहीं पता कि मुझे और किन लोगों के विषय में कहना चाहिए, जिन्होंने परमेश्वर पर भरोसा किया। गिदोन, बाराक, शिमशोन, यिप्तह, दाऊद, शमूएल और अन्य भविष्यद्वक्ताओं के विषय में बताने में बहुत समय लग जाएगा! BSB BSB: And what more shall I say? Time will not allow me to tell of Gideon, Barak, Samson, Jephthah, David, Samuel, and the prophets, 33 IEV क्योंकि वे परमेश्वर पर भरोसा रखते थे, उनमें से कुछ ने उनके लिए महान कार्य किए। कुछ लोगों ने उन देशों को जीता जिन पर शक्तिशाली लोग शासन करते थे! कुछ लोगों ने इस्राएल पर शासन किया और मनुष्यों और जातियों के साथ न्याय का व्यवहार किया! कुछ लोगों ने परमेश्वर से उसकी प्रतिज्ञाओं की पूर्ति को प्राप्त किया! कुछ ने सिंहों को अपने मुँह बन्द रखने के लिए विवश किया! BSB BSB: who through faith conquered kingdoms, administered justice, and gained what was promised; who shut the mouths of lions,
34 IEV कुछ आग में जलने से बच गए, कुछ ऐसे लोगों से बच गए जिन्होंने तलवारों से उन्हें मारने का प्रयास किया। कुछ बीमार होने के बाद भी फिर से ठीक हो गए! कुछ लोग युद्धों में सामर्थी हुए! कुछ ने उन विदेशी सेनाओं को भगाया जो पराए देशों से आई थीं! BSB BSB: quenched the raging fire, and escaped the edge of the sword; who gained strength from weakness, became mighty in battle, and put foreign armies to flight.
36 IEV परमेश्वर पर भरोसा रखने वाले अन्य लोगों का उपहास किया गया। कुछ लोगों की पीठ को चाबुक से मार- मार कर छलनी किया गया। कुछ को जंजीरों से बाँधा गया और बन्दीगृह में डाल दिया गया। BSB BSB: Still others endured mocking and flogging, and even chains and imprisonment.
37 IEV विश्वासियों में से कुछ को मृत्यु की दण्ड सुनाई गई। दूसरों को दो भागों में काट दिया गया, अन्य तलवारों से मारे गए, वे भेड़ और बकरियों की खाल से बने वस्त्र पहन कर देश में आना जाना करते थे। उनके पास बिलकुल पैसा नहीं था! लोगों ने निरन्तर उन पर अत्याचार किया और उन्हें हानि पहुँचाई। BSB BSB: They were stoned, they were sawed in two, they were put to death by the sword. They went around in sheepskins and goatskins, destitute, oppressed, and mistreated.
38 IEV पृथ्वी पर रहने वाले लोग, जिन्होंने उन लोगों को कष्ट दिया जो परमेश्वर पर भरोसा रखने वाले थे वे ऐसे दुष्ट थे कि वे परमेश्वर पर भरोसा रखने वालों के साथ नहीं रह पाए। कुछ लोग जो परमेश्वर पर भरोसा करते थे, रेगिस्तान और पर्वतों में घूमते थे। कुछ लोग गुफाओं में रहते थे और कुछ मैदान में बड़े गड्ढों में रहते थे। BSB BSB: The world was not worthy of them. They wandered in deserts and mountains, and hid in caves and holes in the ground.
39 IEV यद्यपि परमेश्वर ने इन सब लोगों की पुष्टि की क्योंकि वे उन पर भरोसा रखते थे, उन्होंने उन्हें वह नहीं दिया जिसकी उन्होंने प्रतिज्ञा की थी। BSB BSB: These were all commended for their faith, yet they did not receive what was promised.
40 IEV परमेश्वर को समय से पहले ही पता था कि वह हमें और उनको क्या देंगे और उनको प्रतिज्ञा की वस्तु तुरन्त देने की अपेक्षा बाद में अधिक उत्तम होगा। परमेश्वर की इच्छा यह है कि जब वह और हम एक साथ हों, तब हमारे पास वह सब होगा जो परमेश्वर हमें देना चाहते हैं! BSB BSB: God had planned something better for us, so that together with us they would be made perfect.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.