1 IEV “हे याजकों, तुम सुनो। हे इस्राएल के लोगों, तुम ध्यान दो। और तुम राजा के परिवार के सदस्यों, तुमको भी सुनने की आवश्यकता है। क्योंकि मैं तुम सभी को दण्डित करूँगा। तुमने जो कार्य किया है वह मिस्पा में रहने वाले लोगों के लिए जाल के समान है। तुमने जो कार्य किया है वह ताबोर पर्वत पर रहने वाले लोगों को पकड़ने के लिए बिछाए गए जाल के समान हो गया है। BSB BSB: “Hear this, O priests! Take heed, O house of Israel! Give ear, O royal house! For this judgment is against you because you have been a snare at Mizpah, a net spread out on Tabor.
2 IEV मेरे विरुद्ध विद्रोह करने वालों ने अब इतने सारे लोगों को मार डाला है कि वे उनके खून की गहराई में खड़े हैं। मैं तुमसे कहता हूँ कि मैं उन सबको दण्ड दूँगा। BSB BSB: The rebels are deep in slaughter; but I will chastise them all.
3 IEV तुम, इस्राएल के केन्द्र एप्रैम में रहने वाले लोगों, मैं तुमको जानता हूँ। हे इस्राएल के लोगों, मैं बहुत अच्छी तरह से जानता हूँ कि तुम किसके समान हो। एप्रैम में रहने वाले लोगों, तुमने वेश्याओं के समान कार्य किया है। हाँ, तुम इस्राएल में रहने वाले लोग अशुद्ध हो। BSB BSB: I know all about Ephraim, and Israel is not hidden from Me. For now, O Ephraim, you have turned to prostitution; Israel is defiled.
4 IEV एप्रैम और इस्राएल ने जो किया है, उसके लिए वे मुझसे क्षमा माँगने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने अविश्वासी और अनैतिक होने का चयन किया है, और वे मुझे, यहोवा को, नहीं जानते।” BSB BSB: Their deeds do not permit them to return to their God, for a spirit of prostitution is within them, and they do not know the LORD.
5 IEV इस्राएल गर्व में है; इस कारण से कि दूसरों को पता है कि वह कितनी दोषी है। इस्राएलियों ने जो पाप किए हैं, वे उन्हें यहोवा के प्रति अविश्वासी बना रहे हैं। यहूदा भी अविश्वासी बन रहा है। BSB BSB: Israel’s arrogance testifies against them; Israel and Ephraim stumble in their iniquity; even Judah stumbles with them.
6 IEV वे आशा कर रहे हैं कि वे यहोवा को उन पर दया करने के लिए राजी कर लेंगे। वे भेड़ और मवेशियों को उनके झुण्डों में से बलिदान चढ़ाने के लिए ला रहे हैं। परन्तु वे पाएँगे कि यहोवा उन पर कोई दया नहीं करेंगे क्योंकि उन्होंने उनकी सहायता करना बन्द कर दिया है; वह उन्हें अकेला छोड़ रहे हैं। BSB BSB: They go with their flocks and herds to seek the LORD, but they do not find Him; He has withdrawn Himself from them.
7 IEV उन्होंने यहोवा से अपनी प्रतिज्ञाओं को पूरा नहीं किया। और उनके पास विदेशी स्त्रियों द्वारा पैदा हुए बच्चे हैं। इसलिए नए चँद्रमा वाले पर्वों के समय, वे अपने जुते हुए खेतों के साथ नष्ट हो जाएँगे।” BSB BSB: They have been unfaithful to the LORD; for they have borne illegitimate children. Now the New Moon will devour them along with their land.
8 IEV यहोवा कहता है,“गिबा के नगर में नरसिंगे फूँको। रामा के शहर में तुरही फूँको। बेतावेन शहर में एक युद्ध की ललकार करो। हे बिन्यामीन गोत्र के लोगों, युद्ध में हमारी अगुवाई करो। BSB BSB: Blow the ram’s horn in Gibeah, the trumpet in Ramah; raise the battle cry in Beth-aven: Lead on, O Benjamin!
9 IEV मैं एप्रैम के लोगों को दण्ड दूँगा और उनके नगर को मलबे के ढेर में बदल दूँगा। यह इस्राएल के गोत्रों के लिए मेरा प्रतिज्ञा है, मैं तुम सबसे यह प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं ऐसा करूँगा। BSB BSB: Ephraim will be laid waste on the day of rebuke. Among the tribes of Israel I proclaim what is certain.
10 IEV यहूदा के अगुवे उन लोगों जैसे बुरे हैं जो सीमा के चिन्हों को बढ़ाकर खेत की भूमि चुराते हैं; वे उस भूमि की चोरी करते हैं जो उनकी नहीं है। मैं उन्हें ऐसे रीति से दण्ड दूँगा जो उन्हें नष्ट कर देगा। BSB BSB: The princes of Judah are like those who move boundary stones; I will pour out My fury upon them like water.
11 IEV एप्रैम को बहुत पीड़ा होगी; जब मैं उन्हें दण्डित करूँगा तो लोग नाश हो जाएँगे, क्योंकि वे मूर्तियों की उपासना करना निर्धारित कर चुके थे। BSB BSB: Ephraim is oppressed, crushed in judgment, for he is determined to follow worthless idols.
12 IEV मैं एप्रैम को ऐसे नाश करूँगा जैसे एक कीड़ा ऊन को नष्ट कर देता है; मैं यहूदा को ऐसे नाश करूँगा जैसे सड़ाहट लकड़ी को नष्ट कर देती है। BSB BSB: So I am like a moth to Ephraim, and like decay to the house of Judah.
13 IEV जब एप्रैम के लोगों ने महसूस किया कि वे कितने निर्बल थे, तब उन्होंने अश्शूर के लोगों से सहायता माँगी। जब यहूदा के लोगों को महसूस हुआ कि वे कितने कमजोर थे, उन्होंने अश्शूर के महान राजा के पास दूत भेजे। परन्तु वह तुम लोगों की सहायता नहीं कर सका; वह तुम लोगों को फिर से मजबूत नहीं कर सका। BSB BSB: When Ephraim saw his sickness and Judah his wound, then Ephraim turned to Assyria and sent to the great king. But he cannot cure you or heal your wound.
14 IEV मैं इस्राएल में रहने वाले एप्रैम के लोगों के लिए शेर के समान बन जाऊँगा; मैं यहूदा के लोगों के लिए एक युवा शेर के समान बन जाऊँगा। मैं उन्हें नष्ट कर दूँगा और उन्हें त्याग दूँगा; मैं उन्हें उठा कर बहुत दूर ले जाऊँगा, और कोई भी उन्हें बचाने में सक्षम नहीं होगा। BSB BSB: For I am like a lion to Ephraim and like a young lion to the house of Judah. I, even I, will tear them to pieces and then go away. I will carry them off where no one can rescue them.
15 IEV तब मैं वापस वहाँ जाऊँगा जहाँ से मैं आया था; वहाँ से मैं उनके द्वारा यह स्वीकार करने की प्रतीक्षा करूँगा कि उन्होंने पाप किया है; मैं उनके आने की और उनका मुझसे सहायता माँगने की प्रतीक्षा करूँगा।” BSB BSB: Then I will return to My place until they admit their guilt and seek My face; in their affliction they will earnestly seek Me.”