1 IEV लोग कहते हैं,“आओ, हम यहोवा के पास लौट जाएँ। उन्होंने हमारे माँस को टुकड़े- टुकड़े कर दिया है जैसे शेर अपने शिकार को फाड़ देता है। उन्होंने ऐसा किया, परन्तु वो हमारे घावों को ठीक करेंगे। उन्होंने हमें चोट पहुँचाई है और हमें गिरा दिया है, परन्तु वो हमारे घावों का उपचार करेंगे और उन्हें बाँध देंगे कि वे ठीक हो जाएँ। BSB BSB: Come, let us return to the LORD. For He has torn us to pieces, but He will heal us; He has wounded us, but He will bind up our wounds.
2 IEV दूसरे दिन के बाद वो हमारी शक्ति पुनर्स्थापित करेंगे; और तीसरे दिन वो हमें उठा कर खड़ा करेंगे, तब हम उनके निकट जीवित रहेंगे। BSB BSB: After two days He will revive us; on the third day He will raise us up, that we may live in His presence.
3 IEV यहोवा को जानने का प्रयास करो; उनके प्रति निष्ठावान बनने के लिए जो कुछ तुम कर सकते हो वह सब करो। यह कल के सूर्योदय के समान निश्चित है कि वो हमारे पास आएँगे; वो वर्षा के समान हमारे पास आएँगे, जैसे वसन्त ऋतु में वर्षा हमारे खेतों में आती है।” BSB BSB: So let us know—let us press on to know the LORD. As surely as the sun rises, He will appear; He will come to us like the rain, like the spring showers that water the earth.
4 IEV परन्तु यहोवा कहते हैं,“हे एप्रैम के लोगों, मैं तुम्हारे साथ क्या कर सकता हूँ? हे यहूदा गोत्र के लोगों, मैं तुम्हारे साथ क्या कर सकता हूँ? तुम मुझे बस तब तक प्रेम करते हो जैसे कि दोबारा गायब होने से पहले सुबह बादल आते हैं। तुम मुझे बस तब तक प्रेम करते हो जैसे कि गर्म सूरज के चमकने से पहले ओस रहती है। BSB BSB: What shall I do with you, O Ephraim? What shall I do with you, O Judah? For your loyalty is like a morning mist, like the early dew that vanishes.
5 IEV मैंने अपने भविष्यद्वक्ताओं को तुम्हारे पास भेजा, और ऐसा लगता था कि मैंने तुमको टुकड़ों में काट दिया था, जब उन्होंने उन सन्देशों को बोला जो मैंने उन्हें दिए थे। जो उन्होंने तुमसे कहा था उससे तुम नाश हो गए थे। ऐसा लगता था जैसे कि मैंने तुमको उन शब्दों से मार डाला था जो मैंने तुमसे बोले थे। मैंने इस विषय में बात की कि मैं तुमको कैसे दण्ड दूँगा। मैंने भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा तुमसे कहा था कि मैं तुमसे क्रोधित था, और उन्होंने तुमको यह बताया।”“हे यहोवा, आप ऐसा होने की आज्ञा दे कर उनको दण्डित करेंगे; तेरे शब्द गिरती बिजली के समान हैं।” BSB BSB: Therefore I have hewn them by the prophets; I have slain them by the words of My mouth, and My judgments go forth like lightning.
6 IEV यहोवा कहते है,“मैं चाहता हूँ कि तुम सदा मेरे प्रति निष्ठावान रहो। जितना मैं चाहता हूँ कि तुम मुझे बलिदान चढ़ाओ उससे अधिक मैं यह चाहता हूँ। कि तुम मुझे जान लो, वह मेरे लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण है उससे जब तुम मुझे चढ़ावा देते हो जिसे याजक वेदी पर जलाता है। BSB BSB: For I desire mercy, not sacrifice, and the knowledge of God rather than burnt offerings.
7 IEV परन्तु पहले व्यक्ति, आदम की तरह, वह वाचा जो उन्होंने मेरे साथ बाँधी थी और मैं, यहोवा ने, उनके साथ बाँधी थी, उन्होंने इसे तोड़ दिया। जब उन्होंने ऐसा किया, वे मेरे प्रति निष्ठावान नहीं थे। BSB BSB: But they, like Adam, have transgressed the covenant; there they were unfaithful to Me.
8 IEV गिलाद उन लोगों का एक शहर है जो दुष्ट कार्य करते हैं; उस शहर की सड़कों पर हत्यारों के पैरों के चिन्ह हैं। BSB BSB: Gilead is a city of evildoers, tracked with footprints of blood.
9 IEV जैसे लुटेरों ने छिपने की और फिर उनके पास से किसी आने जाने वाले को लूटने की योजना बनाई है, वैसे ही याजक भी हैं, वे लुटेरों के समान एक साथ दल बना कर योजनाएँ बनाते हैं, और वे शेकेम के रास्ते में हत्या करते हैं। वे भयानक अपराध करते हैं। BSB BSB: Like raiders who lie in ambush, so does a band of priests; they murder on the way to Shechem; surely they have committed atrocities.
10 IEV इस्राएल के लोगों में, मैंने एक भयानक बात देखी है, एप्रैम के लोग हर जगह मूर्तियों की उपासना करते हैं। इस्राएल के लोग जो कुछ भी वे कर चुके हैं, उसके कारण गन्दे हो गए हैं। BSB BSB: In the house of Israel I have seen a horrible thing: Ephraim practices prostitution there, and Israel is defiled.
11 IEV और यहूदा के लोगों, तुम्हारे लिए भी, मैंने तुम्हारे लिए एक समय निर्धारित किया है जब मैं तुम्हारे बुरे लोगों से तुम्हारे अच्छे लोगों को अलग कर दूँगा। बिलकुल जैसे कटाई के समय जब तुम सारी फसलों को काट लेते हो, और तुम अच्छे को रख लेते हो और बुरे को फेंक देते हो, हे यहूदा के लोगों, यही है जो तुम्हारे लिए आ रहा है। वह वही दिन होगा जब मैं अपने लोगों की आशीष और उनके धन को एक बार फिर वापस ले आऊँगा।” BSB BSB: Also for you, O Judah, a harvest is appointed, when I restore My people from captivity.