1 IEV मैं याकूब परमेश्वर की सेवा करता हूँ और प्रभु यीशु मसीह के द्वारा परमेश्वर से बंधा हुआ हूँ। मैं यह पत्र बारह यहूदी गोत्रों को लिख रहा हूँ जो मसीह पर विश्वास करते हैं और जो पूरे संसार में फैले हुए हैं। मैं तुम सब का अभिनंदन करता हूँ। BSB BSB: James, a servant of God and of the Lord Jesus Christ, To the twelve tribes of the Dispersion: Greetings.
2 IEV मेरे साथी विश्वासियों, जब तुम विभिन्न प्रकार के कष्टों का अनुभव करते हो, तो इसको बहुत ही आनन्द की बात समझना। BSB BSB: Consider it pure joy, my brothers, when you encounter trials of many kinds,
3 IEV इस बात को समझो कि जब तुम कष्टों में परमेश्वर पर विश्वास रखते हो, तो इससे तुम्हें और भी अधिक कष्टों को सहने में सहायता मिलती हैं। BSB BSB: because you know that the testing of your faith develops perseverance.
4 IEV कष्टों को अंत तक सहते रहो, जिससे कि तुम हर प्रकार से मसीह का अनुसरण कर सको। तब तुम भला करने में असफल नहीं होंगे। BSB BSB: Allow perseverance to finish its work, so that you may be mature and complete, not lacking anything.
6 IEV परन्तु जब तुम परमेश्वर से पूछते हो, तो उन पर विश्वास करो कि वे तुम को उत्तर देंगे। संदेह न करो कि वे उत्तर देंगे या नहीं और वे सदा तुम्हारी सहायता करेंगे, क्योंकि जो लोग परमेश्वर पर संदेह करते रहते हैं, वे उनका अनुसरण नहीं कर सकते, वे समुद्र की लहरों के समान होते है जो हवा से आगे और पीछे उछलती रहती हैं और इस प्रकार वे एक दिशा में नहीं चल सकती। BSB BSB: But he must ask in faith, without doubting, because he who doubts is like a wave of the sea, blown and tossed by the wind.
7 IEV यह सच है कि जिसके मन में संदेह होता है उन्हें परमेश्वर से उत्तर पाने की आशा नहीं रखनी चाहिए। BSB BSB: That man should not expect to receive anything from the Lord.
8 IEV ये वे लोग हैं जो निर्णय नहीं ले पाते हैं कि वे यीशु के पीछे चलेंगे या नहीं चलेंगे। ऐसे लोग जो कहते हैं वह करते नहीं हैं। BSB BSB: He is a double-minded man, unstable in all his ways.
9 IEV विश्वासियों को प्रसन्न होना चाहिए क्योंकि परमेश्वर ने उन्हें सम्मान दिया है। BSB BSB: The brother in humble circumstances should exult in his high position.
10 IEV और जो विश्वासी धनवान हैं, उन्हें भी प्रसन्न होना चाहिए क्योंकि परमेश्वर ने उन्हें विनम्र बना दिया है, जिससे उन्हें यीशु मसीह पर विश्वास करने में सहायता मिलती है, क्योंकि वे और उनकी धन संपत्ति समाप्त हो जाएगी, जैसे जंगली फूल सूख जाते हैं। BSB BSB: But the one who is rich should exult in his low position, because he will pass away like a flower of the field.
11 IEV जब सूरज उगता है, तो तपती गर्म हवा पौधे को सुखा देती है और फूल झड़ जाते हैं और वह फूल सुंदर नहीं रहता। झड़ने वाले फूल के समान, धनवान लोग पैसे कमाते हुए मर जाएँगे। BSB BSB: For the sun rises with scorching heat and withers the plant; its flower falls and its beauty is lost. So too, the rich man will fade away in the midst of his pursuits.
12 IEV परमेश्वर उनका सम्मान करते हैं जो कठोर परीक्षाओं को सहते हैं, क्योंकि परमेश्वर उन्हें प्रतिफल में सदा का जीवन देंगे। यह उनसे प्रेम करने वाले सब लोगों के लिए उनकी प्रतिज्ञा है। BSB BSB: Blessed is the man who perseveres under trial, because when he has stood the test, he will receive the crown of life that God has promised to those who love Him.
14 IEV परन्तु हर कोई बुराई करना चाहता है, और इसलिए वे ऐसा करते है जैसे कि वे जाल में फंस रहे हैं। BSB BSB: But each one is tempted when by his own evil desires he is lured away and enticed.
15 IEV उसके बाद, उनके बुरे विचार उन्हें पाप की ओर ले जाते हैं, और यह पाप उनकी बुद्धि पर अधिकार कर लेता है जब तक कि वह उन्हें नष्ट न कर दे। फिर, जब बुरी इच्छाएं एक साथ आती हैं, तब पाप उत्पन्न होता है, जिसका अर्थ है कि व्यक्ति पाप करता है और केवल यीशु के द्वारा ही क्षमा किया जा सकता है और जब पाप अपना अंतिम परिणाम उत्पन्न करता है, तब मृत्यु आती है, शरीर की मृत्यु और आत्मा की मृत्यु दोनों, जिसका अर्थ यह है कि पापी सदा के लिए परमेश्वर से अलग हो जाता है। केवल यीशु ही हमें इस अंतिम मृत्यु से बचा सकते हैं। BSB BSB: Then after desire has conceived, it gives birth to sin; and sin, when it is full-grown, gives birth to death.
16 IEV मेरे साथी विश्वासियों, जिन्हें मैं प्रेम करता हूँ, अपने आप को धोखा देना बंद करो। BSB BSB: Do not be deceived, my beloved brothers.
17 IEV हर सच्चा और उत्तम वरदान, परमेश्वर पिता की ओर से आता है, जो स्वर्ग में हैं। वे सच्चे परमेश्वर हैं जो हमें प्रकाश देते हैं। परमेश्वर सृजी हुई वस्तुओं के समान बदलते नहीं हैं, जैसे छाया जो प्रकट होती है और फिर लोप हो जाती है। परमेश्वर कभी नहीं बदलते और वे सदा भले हैं। BSB BSB: Every good and perfect gift is from above, coming down from the Father of the heavenly lights, with whom there is no change or shifting shadow.
18 IEV जब हमने उनके सच्चे संदेश पर विश्वास किया तो परमेश्वर ने हमें आत्मिक जीवन देने का चुनाव किया। तो अब जो यीशु पर विश्वास करते है, वे सच्चे आत्मिक जीवन पाने वाले पहले व्यक्ति हैं। यह आत्मिक जीवन केवल यीशु ही दे सकते हैं। BSB BSB: He chose to give us birth through the word of truth, that we would be a kind of firstfruits of His creation.
19 IEV मेरे साथी विश्वासियों, जिन्हें मैं प्रेम करता हूँ, तुम जानते हो कि तुम में से हर एक को परमेश्वर के सच्चे संदेश पर ध्यान देने के लिए उत्सुक होना चाहिए। तुमको अपने विचारों को शीघ्र प्रकट नहीं करना चाहिए, न ही शीघ्र क्रोधित होना चाहिए; BSB BSB: My beloved brothers, understand this: Everyone should be quick to listen, slow to speak, and slow to anger,
20 IEV क्योंकि जब हम क्रोधित हो जाते हैं तो हम उन धार्मिक कामों को नहीं कर पाते जो परमेश्वर हमसे कराना चाहते हैं। BSB BSB: for man’s anger does not bring about the righteousness that God desires.
21 IEV तो सब प्रकार की बुराइयों का त्याग करो और नम्रता से उस संदेश को स्वीकार करो जो परमेश्वर ने तुम्हारे मन में डाला था, क्योंकि उनके संदेश को स्वीकार करने पर ही वह तुम को बचा सकते हैं। BSB BSB: Therefore, get rid of all moral filth and every expression of evil, and humbly accept the word planted in you, which can save your souls.
22 IEV परमेश्वर अपने संदेश में जो आदेश देते हैं, उन्हें सुनो ही नहीं करो भी। क्योंकि जो लोग केवल सुनते हैं और मानते नहीं, वे इस धोखे में रहते है कि परमेश्वर उन्हें बचायेंगे। BSB BSB: Be doers of the word, and not hearers only. Otherwise, you are deceiving yourselves.
23 IEV कुछ लोग परमेश्वर का संदेश सुनते हैं, परन्तु संदेश में जो कहा जाता है उसे नहीं करते। वे ऐसे व्यक्ति के समान हैं जो दर्पण में अपने चेहरे को देखता है। BSB BSB: For anyone who hears the word but does not carry it out is like a man who looks at his face in a mirror,
24 IEV वह स्वयं को देखता है, और जब वह दर्पण से दूर चला जाता है तो तुरंत भूल जाता है कि वह कैसा दिखता है। BSB BSB: and after observing himself goes away and immediately forgets what he looks like.
25 IEV परन्तु अन्य लोग परमेश्वर के संदेश को बारीकी से देखते हैं, जो सही है और जो लोगों को स्वतंत्र करता है जिससे कि वे स्वेच्छा से वह कार्य करें जो परमेश्वर चाहते हैं कि वे करें, और यदि वे परमेश्वर को सुनकर भूल नहीं जाते वरन उन पर मनन करते रहते हैं और परमेश्वर ने जो उन्हें करने के लिए कहा है, उसे करते भी हैं, तो परमेश्वर उनके कामों के लिए उन्हें आशीष देंगे। BSB BSB: But the one who looks intently into the perfect law of freedom, and continues to do so—not being a forgetful hearer, but an effective doer—he will be blessed in what he does.
26 IEV कुछ लोग सोचते हैं कि वे परमेश्वर की उचित आराधना करते हैं, परन्तु अभ्यास के कारण बुरी बातें बोलते हैं। उन लोगों का यह सोचना गलत हैं कि वे परमेश्वर की उचित आराधना करते हैं। सच तो यह है कि वे व्यर्थ में परमेश्वर की आराधना करते हैं। BSB BSB: If anyone considers himself religious and yet does not bridle his tongue, he deceives his heart and his religion is worthless.
27 IEV परमेश्वर ने हमें जो कुछ करने के लिए कहा है, उनमें से एक काम यह है कि कष्टों में पड़े हुए अनाथों और विधवाओं की देखभाल करें। जो लोग ऐसा करते हैं, और जो परमेश्वर की आज्ञा न माननेवालों के समान अनैतिक कार्य नहीं करते और न ही उनका विचार करते हैं; वे वास्तव में हमारे पिता परमेश्वर की आराधना करते हैं और परमेश्वर उनको स्वीकार करते हैं। BSB BSB: Pure and undefiled religion before our God and Father is this: to care for orphans and widows in their distress, and to keep oneself from being polluted by the world.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.