1 IEV मेरे भाइयों और बहनों, हमारे प्रभु यीशु मसीह में विश्वास करते हुए; यह मत सोचो कि तुम एक से अधिक दुसरे लोगों का सम्मान कर सकते हों क्योंकि प्रभु यीशु मसीह सबसे बड़े हैं। BSB BSB: My brothers, as you hold out your faith in our glorious Lord Jesus Christ, do not show favoritism.
2 IEV उदाहरण के लिए, मान लो कि कोई व्यक्ति सोने की अंगूठी पहनता है और अच्छे कपड़े पहनकर तुम्हारी सभा में प्रवेश करता है। और एक गरीब व्यक्ति भी आता है जिसने मैले कपड़े पहने हुए हैं। BSB BSB: Suppose a man comes into your meeting wearing a gold ring and fine clothes, and a poor man in shabby clothes also comes in.
3 IEV और तुम अच्छे कपड़े पहने हुए व्यक्ति पर विशेष ध्यान देते हुए कहते हो," कृपया इस अच्छे आसन पर बैठो!" और तुम गरीब से कहते, हो" तू वहां जाकर खड़ा हो जा या फर्श पर बैठ जा!" BSB BSB: If you lavish attention on the man in fine clothes and say, “Here is a seat of honor,” but say to the poor man, “You must stand” or “Sit at my feet,”
4 IEV तुमने एक दूसरे का अनुचित न्याय किया है। BSB BSB: have you not discriminated among yourselves and become judges with evil thoughts?
5 IEV मेरे भाइयों और बहनों जिनसे मैं प्रेम करता हूँ, मेरी बात सुनों। परमेश्वर ने उन गरीब लोगों को जिनके पास कोई मूल्यवान वस्तु नहीं है, परमेश्वर पर विश्वास करने के लिए चुना है, इसलिए वे उन्हें महान वस्तुए देंगे जब परमेश्वर स्वयं हर जगह हर किसी पर शासन करेंगे। यही उन्होंने अपने सभी प्रेम करने वालों के लिए करने की प्रतिज्ञा की है। BSB BSB: Listen, my beloved brothers: Has not God chosen the poor of this world to be rich in faith and to inherit the kingdom He promised those who love Him?
6 IEV तुम गरीब लोगों का अपमान करते हो। इसके विषय में सोचो! धनवान लोग ही हैं, जो तुम को सताते हैं, गरीब लोग नहीं! धनवान लोग ही हैं, जो न्यायधीशों के सामने तुम पर दोष लगाने के लिए अदालत में ले जाते हैं; BSB BSB: But you have dishonored the poor. Is it not the rich who oppress you and drag you into court?
7 IEV और धनवान लोग ही हैं जो प्रभु यीशु मसीह के विरुद्ध बुरा बोलते हैं, प्रभु जो प्रशंसा के योग्य है, जिनके तुम हो! BSB BSB: Are they not the ones who blaspheme the noble name by which you have been called?
8 IEV यदि तुम राजसीनियम का पालन करते हो, जैसा कि धर्मशास्त्र में लिखा है, तो तुम इस आदेश पर ध्यान दोगे," अपने पड़ोसी से प्रेम करो जैसे तुम स्वयं से प्रेम करते हो।" यदि तुम दूसरों से प्रेम करते हो, तो वही कर रहे हो जो सही हैं। BSB BSB: If you really fulfill the royal law stated in Scripture, “Love your neighbor as yourself,” you are doing well.
9 IEV यदि तुम कुछ लोगों का आदर दूसरों की तुलना में अधिक करते हो, तो तुम गलत कर रहे हो; क्योंकि तुम वह नहीं कर रहे जिसको करने की आज्ञा परमेश्वर ने हमें दी है; इसलिए परमेश्वर तुम्हें दोषी ठहराते हैं, क्योंकि तुम उनके नियमों का उल्लंघन करते हो। BSB BSB: But if you show favoritism, you sin and are convicted by the law as transgressors.
10 IEV जो लोग परमेश्वर की व्यवस्था में से एक का उल्लंघन करते हैं, भले ही वे सम्पूर्ण व्यवस्था का पालन करते हैं; परमेश्वर उनको उतना ही दोषी मानेंगे जितना कि सम्पूर्ण व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों को मानते हैं। BSB BSB: Whoever keeps the whole law but stumbles at just one point is guilty of breaking all of it.
11 IEV उदाहरण के लिए, परमेश्वर ने कहा," व्यभिचार मत करो," परन्तु उन्होंने यह भी कहा," किसी की हत्या मत करो।" इसलिए यदि तुम व्यभिचार नहीं करते हो, परन्तु तुम किसी की हत्या करते हो, तो तुम एक ऐसे व्यक्ति बन गए हो जो परमेश्वर की व्यवस्था का पालन नहीं करता है। BSB BSB: For He who said, “Do not commit adultery,” also said, “Do not murder.” If you do not commit adultery, but do commit murder, you have become a lawbreaker.
12 IEV दूसरों के सामने तुम्हारी बोली और तुम्हारा व्यवहार सदा ऐसे लोगों के समान हो, जिनका न्याय परमेश्वर उस व्यवस्था के अनुसार करेंगे जो हमें पापों के दण्ड से मुक्त करती है। BSB BSB: Speak and act as those who are going to be judged by the law that gives freedom.
13 IEV क्योंकि जब परमेश्वर हमारा न्याय करते हैं, तो वे उन लोगों के प्रति दयालु नहीं होंगे, जो दूसरों के प्रति दयालु नहीं होते हैं। परन्तु यदि हम दूसरों के प्रति दयालु हैं, तो जब हमारा न्याय होगा तब हम परमेश्वर से नहीं डरेंगे। BSB BSB: For judgment without mercy will be shown to anyone who has not been merciful. Mercy triumphs over judgment.
15 IEV उदाहरण के लिए, मान लीजिए कि किसी भाई या बहन को कपड़े या भोजन की कमी है। BSB BSB: Suppose a brother or sister is without clothes and daily food.
16 IEV और तुम में से कोई उनसे कहता है," चिंता मत करो, चले जाओ, गर्म रहो, और तुमको जो खाना चाहिए, वो तुम्हें मिले!" परन्तु यदि तुम उन्हें वो वस्तुएं नहीं देते जो उनके शरीर के लिए आवश्यक हैं, तो इससे उनकी कोई सहायता नहीं होगी। BSB BSB: If one of you tells him, “Go in peace; stay warm and well fed,” but does not provide for his physical needs, what good is that?
17 IEV इसी प्रकार, यदि तुम दूसरों की सहायता करने के लिए अच्छे काम नहीं करते हो, तो तुम जो मसीह में विश्वास करने के विषय में कहते हो वह मरे हुए व्यक्ति के समान व्यर्थ है। तुम वास्तव में मसीह पर विश्वास नहीं करते। BSB BSB: So too, faith by itself, if it does not result in action, is dead.
18 IEV परन्तु कोई मुझ से यह कह सकता है," परमेश्वर कुछ लोगों को इसलिए बचाते है क्योंकि वे परमेश्वर पर विश्वास करते हैं, और वे दूसरों को इसलिए बचाते है क्योंकि वे लोगों के लिए अच्छे काम करते हैं।" मैं उस व्यक्ति को उत्तर दूंगा," तुम यह सिद्ध नहीं कर सकते कि लोग परमेश्वर पर विश्वास करते हैं यदि वे दूसरों के लिए अच्छे काम नहीं करते हैं; परन्तु अच्छे काम करने के द्वारा मैं सिद्ध करूँगा कि मैं परमेश्वर पर विश्वास करता हूँ! BSB BSB: But someone will say, “You have faith and I have deeds.” Show me your faith without deeds, and I will show you my faith by my deeds.
20 IEV इसके अतिरिक्त, हे मुर्ख व्यक्ति, मैं तुझे प्रमाण दूंगा कि यदि कोई कहता है," मैं परमेश्वर पर विश्वास करता हूँ," परन्तु वह अच्छे काम नहीं करता, तो वह व्यक्ति जो कहता है, उससे उसे किसी भी प्रकार का लाभ नहीं है। BSB BSB: O foolish man, do you want evidence that faith without deeds is worthless?
21 IEV हम सब हमारे पूर्वज अब्राहम का आदर करते हैं। उसने परमेश्वर की आज्ञा का पालन करने का प्रयास किया; उसने अपने पुत्र इसहाक को वेदी पर परमेश्वर को चढ़ाने का प्रयास किया। परमेश्वर ने अब्राहम को धर्मी व्यक्ति माना क्योंकि उसने उनकी आज्ञा मानी। BSB BSB: Was not our father Abraham justified by what he did when he offered his son Isaac on the altar?
22 IEV इस प्रकार, अब्राहम ने परमेश्वर पर विश्वास किया और उनकी आज्ञा का पालन किया। जब उसने उनकी बात मानी, तो उसने वह काम पूरा किया जिसके लिए उसने परमेश्वर पर विश्वास किया था। BSB BSB: You see that his faith was working with his actions, and his faith was perfected by what he did.
23 IEV और ऐसा हुआ जैसा कि धर्मशास्त्र में लिखा है," क्योंकि अब्राहम ने परमेश्वर पर विश्वास किया, इसलिए परमेश्वर ने उसे ऐसे व्यक्ति के रूप में देखा जो उचित काम करता है।" परमेश्वर ने अब्राहम के विषय में यह भी कहा," वह मेरा मित्र है।" BSB BSB: And the Scripture was fulfilled that says, “Abraham believed God, and it was credited to him as righteousness,” and he was called a friend of God.
25 IEV इसी प्रकार, राहाब ने जो अच्छा काम किया उसके कारण परमेश्वर ने उसे उचित माना था। राहाब एक वेश्या थी, परन्तु उसने उन दूतों की देखभाल की जो देश की छानबीन करने के लिए आए थे, और उसने उन्हें एक अलग रास्ते से घर भेजकर उन्हें बचकर निकल जाने में सहायता की। BSB BSB: In the same way, was not even Rahab the prostitute justified by her actions when she welcomed the spies and sent them off on another route?
26 IEV जैसे कोई व्यक्ति श्वास नहीं लेता तो वह मरा हुआ है और उसका शरीर निकम्मा है, वैसे ही कोई व्यक्ति जो कहता है कि वह परमेश्वर पर विश्वास करता है परन्तु अच्छा काम नहीं करता, उसका परमेश्वर पर विश्वास व्यर्थ है। BSB BSB: As the body without the spirit is dead, so faith without deeds is dead.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.