1 IEV तब एलीपज ने अय्यूब को उत्तर दिया: BSB BSB: Then Eliphaz the Temanite replied:
2 IEV “यदि तू वास्तव में बुद्धिमान होता, तो तू दावा करके हमें उत्तर नहीं देता कि तू बहुत कुछ जानता है; तुम जो कह रहा है वह केवल बहुत गर्म हवा है। BSB BSB: “Does a wise man answer with empty counsel or fill his belly with the hot east wind?
3 IEV तुझे ऐसी बातें नहीं कहना चाहिए जो किसी को भी लाभ नहीं पहुँचाती; तुझे ऐसी बातें नहीं कहना चाहिए जो किसी का कुछ भी भला नहीं करती। BSB BSB: Should he argue with useless words or speeches that serve no purpose?
4 IEV तू दूसरों को सिखा रहा है कि वे परमेश्वर का सम्मान न करें, और तू उन्हें सम्मानित करने से उनको रोक रहा है। BSB BSB: But you even undermine the fear of God and hinder meditation before Him.
5 IEV तू दुष्ट हैं, और यही कारण है कि जो तू करता है वही तू कहता है; तू ऐसे बात करता है जैसे धोखा देने वाले लोग बात करते हैं। BSB BSB: For your iniquity instructs your mouth, and you choose the language of the crafty.
6 IEV जो कुछ भी तू कहता है वह दिखाता है कि परमेश्वर को तुझे दण्ड देना चाहिए; मेरे लिए आवश्यक नहीं है कि मैं यह सिद्ध करूँ। BSB BSB: Your own mouth, not mine, condemns you; your own lips testify against you.
7 IEV मुझे बता, तुझे ऐसा क्यों लगता है कि तू बहुत अधिक जानता है? तुझे ऐसा तो नहीं लगता कि तू ही वह पहला व्यक्ति था जो कभी पैदा हुआ, है ना? तुझे ऐसा तो नहीं लगता कि इससे पहले परमेश्वर ने पर्वतों को बनाया तू पैदा हो गया था, है ना? BSB BSB: Were you the first man ever born? Were you brought forth before the hills?
8 IEV क्या तू सुन रहा था जब परमेश्वर ने अपनी सारी योजनाएँ बनाई थीं? क्या तुझे ऐसा तो नहीं लगता कि तू एकमात्र व्यक्ति है जो बुद्धिमान है? BSB BSB: Do you listen in on the council of God or limit wisdom to yourself?
9 IEV तू ऐसा क्या जानता है जो हम दूसरे लोगों को नहीं पता? तू ऐसा कुछ भी नहीं समझता जो हमें स्पष्ट नहीं है। BSB BSB: What do you know that we do not? What do you understand that is not clear to us?
10 IEV मेरे मित्र भी बुद्धिमान हैं और मैं भी बुद्धिमान हूँ; हमने वृद्ध पके बालों वाले लोगों से ज्ञान प्राप्त किया है, ऐसे लोगों से जिनका जन्म तेरे पिता से पहले हुआ था। BSB BSB: Both the gray-haired and the aged are on our side—men much older than your father.
11 IEV परमेश्वर तुझे सांत्वना देना चाहते हैं और तुझ से कोमलता से बात करना चाहते हैं; जो तेरे लिए पर्याप्त होना चाहिए, परन्तु यह पर्याप्त नहीं है, है ना? BSB BSB: Are the consolations of God not enough for you, even words spoken gently to you?
12 IEV तू अपनी भावनाओं से उत्साहित क्यों होता हैं? तेरी आँखें क्रोध से क्यों चमकती हैं? BSB BSB: Why has your heart carried you away, and why do your eyes flash,
13 IEV तू परमेश्वर से क्रोधित है, और इसलिए तू उनके विरुद्ध कठोर बातें कहता है। BSB BSB: so that you turn your spirit against God and pour such words from your mouth?
14 IEV तू और, कोई भी व्यक्ति पापहीन कैसे हो सकता है? पृथ्वी पर कोई भी पूरी तरह से धर्मी कैसे हो सकता है? BSB BSB: What is man, that he should be pure, or one born of woman, that he should be righteous?
15 IEV परमेश्वर अपने स्वर्गदूतों पर भी भरोसा नहीं करते हैं; वह स्वर्ग को पूरी तरह से शुद्ध नहीं मानते हैं। BSB BSB: If God puts no trust in His holy ones, if even the heavens are not pure in His eyes,
16 IEV इसलिए वह निश्चय ही घृणित लोगों पर भरोसा नहीं करते हैं, जो जितनी बार पानी पीते हैं, उतनी ही बार बुरे कर्म करते हैं। BSB BSB: how much less man, who is vile and corrupt, who drinks injustice like water?
17 IEV हे अय्यूब, जो मैं कहता हूँ उसे सुन। मैं तुझको वह बताऊँगा जो मुझे पता है, BSB BSB: Listen to me and I will inform you. I will describe what I have seen,
18 IEV वे बातें जो बुद्धिमान पुरुषों ने मुझे बताईं हैं, ऐसी सच्चाइयाँ जिसे उनके पूर्वजों ने छिपा कर नहीं रखा था। BSB BSB: what was declared by wise men and was not concealed from their fathers,
19 IEV (परमेश्वर ने यह देश उन पूर्वजों को दिया जो वास्तव में बुद्धिमान थे; किसी ने भी अन्य देश से आकर उन्हें परमेश्वर के विषय में गलत सोचने के लिए प्रेरित नहीं किया।) BSB BSB: to whom alone the land was given when no foreigner passed among them.
20 IEV दुष्ट लोग जीवन भर बड़े दर्द से पीड़ित होते हैं; यह उन लोगों के साथ होता है जो दूसरों पर अत्याचार करते हैं। BSB BSB: A wicked man writhes in pain all his days; only a few years are reserved for the ruthless.
21 IEV वे निरन्तर उन आवाजों को सुनते हैं जो उन्हें डराती हैं; जब वे समृद्ध हो रहे होते हैं, तब लुटेरे उन पर आक्रमण करते हैं। BSB BSB: Sounds of terror fill his ears; in his prosperity the destroyer attacks him.
22 IEV दुष्ट लोग वास्तव में विचार नहीं करते कि वे अन्धकार से बच पाएँगे; उन्हें विश्वास है कि कोई उन्हें तलवार से मारने की प्रतीक्षा कर रहा है। BSB BSB: He despairs of his return from darkness; he is marked for the sword.
23 IEV वे भोजन की खोज में चारों ओर भटकते हुए कहते हैं,‘कहाँ मुझे कुछ मिल सकता है?’ वे जानते हैं कि वे शीघ्र ही विपत्तियों से घिर जाएँगे। BSB BSB: He wanders about as food for vultures; he knows the day of darkness is at hand.
24 IEV क्योंकि वे उनके साथ हो रही उन बातों से डरते हैं, वे चिन्ता करते हैं कि वे उन पर ऐसे आ पड़ेंगी जैसे राजा की सेना अपने शत्रुओं पर आक्रमण करने की प्रतीक्षा करती है और उन्हें पीड़ित करती है। BSB BSB: Distress and anguish terrify him, overwhelming him like a king poised to attack.
25 IEV ये बातें उनके साथ इसलिए होती हैं कि उन्होंने अपनी मुट्ठियों को सर्वशक्तिमान के विरुद्ध हिलाया था और सोचा था कि वे उसे हराने के लिए पर्याप्त शक्ति रखते थे। BSB BSB: For he has stretched out his hand against God and has vaunted himself against the Almighty,
26 IEV वे हठ करके परमेश्वर पर वार करने के लिए दौड़ते हैं यह सोचते हुए कि एक कठोर ढाल उनकी रक्षा करेगी। BSB BSB: rushing headlong at Him with a thick, studded shield.
27 IEV परन्तु वे इतने मोटे हैं कि वे लड़ने में असमर्थ हैं। BSB BSB: Though his face is covered with fat and his waistline bulges with flesh,
28 IEV वे उन शहरों में रहते हैं जिन्हें त्याग दिया गया है, ऐसे शहर जिनके लिए परमेश्वर ने घोषित किया था कि वे खण्डहरों का ढेर हो जाएँगे। BSB BSB: he will dwell in ruined cities, in abandoned houses destined to become rubble.
29 IEV परन्तु वे बहुत लम्बे समय तक धनवान नहीं रहेंगे; जो कुछ उनके पास है वह सब दूसरे ले लेंगे, और यहाँ तक कि पृथ्वी से उनकी छाया भी लोप हो जाएगी। BSB BSB: He will no longer be rich; his wealth will not endure. His possessions will not overspread the land.
30 IEV वे मृत्यु के अन्धकार से नहीं बच पाएँगे; वे ऐसे पेड़ों के समान होंगे जिनकी शाखाएँ जल गई हैं। जब परमेश्वर आदेश देते हैं, तो वे मर जाएँगे। BSB BSB: He will not escape from the darkness; the flame will wither his shoots, and the breath of God’s mouth will carry him away.
31 IEV यदि वे बहुत मूर्ख हैं, इसलिए वे उन वस्तुओं पर भरोसा करते हैं जो वास्तव में निकम्मी हैं, फिर जो कुछ उनको मिलेगा वे ऐसी वस्तुएँ ही होंगी जो निकम्मी हैं। BSB BSB: Let him not deceive himself with trust in emptiness, for emptiness will be his reward.
32 IEV कि वे अपनी जवानी में ही हैं, लोप हो जाएँगे; वे उन शाखाओं के समान होंगे जो सूख जाएँगी और फिर कभी हरी न होंगी। BSB BSB: It will be paid in full before his time, and his branch will not flourish.
33 IEV वे ऐसी बेलों के समान होंगे जिनके अँगूर पकने से पहले गिर जाते हैं, वे ऐसे जैतून के पेड़ों के समान जिनके फूल किसी भी फल का उत्पादन करने से पहले गिर जाते हैं। BSB BSB: He will be like a vine stripped of its unripe grapes, like an olive tree that sheds its blossoms.
34 IEV दुष्ट लोगों के समूह में कोई वंशज नहीं होगा, और उन लोगों के घरों को आग पूरी तरह से जला देगी जिन्होंने रिश्वत में पैसा लिया था। BSB BSB: For the company of the godless will be barren, and fire will consume the tents of bribery.
35 IEV वे संकट उत्पन्न करने और बुरे कार्यों को करने की योजना बनाते हैं, और अपने हृदयों में वे हमेशा लोगों को धोखा देने की तैयारी कर रहे होते हैं।” BSB BSB: They conceive trouble and give birth to evil; their womb is pregnant with deceit.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.