1 IEV अय्यूब ने एलीपज और दूसरों को उत्तर दिया, BSB BSB: Then Job answered:
2 IEV “मैंने ऐसा बातें पहले सुनी हैं; तुम सब, मेरी सहायता करने की अपेक्षा, मुझे केवल और अधिक दुख का बोध करा रहे हो। BSB BSB: “I have heard many things like these; miserable comforters are you all.
3 IEV क्या तुम्हारे भाषण, जो केवल हवा हैं, कभी समाप्त नहीं होंगे? एलीपज, ऐसी कौन सी बात है जिससे तू परेशान होकर मुझे इस प्रकार उत्तर देता जा रहा है? BSB BSB: Is there no end to your long-winded speeches? What provokes you to continue testifying?
4 IEV यदि तुम तीनों पीड़ित होते और मैं नहीं, तो तुम्हारे स्थान पर, मैं उन बातों को कह सकता था जो तुम कह रहे हो। मैं तुम्हारी निन्दा करने के लिए बड़े भाषण दे सकता हूँ, और मैं तुम्हारा उपहास करने के लिए अपना सिर हिला सकता हूँ। BSB BSB: I could also speak like you if you were in my place; I could heap up words against you and shake my head at you.
5 IEV तब तुम देखोगे कि मेरे शब्दों ने तुमको प्रोत्साहित किया है या नहीं; तुम देखोगे कि उनसे तुम्हारी पीड़ा कम हुई है या नहीं। BSB BSB: But I would encourage you with my mouth, and the consolation of my lips would bring relief.
6 IEV परन्तु अब, यदि मैं बात करता हूँ, तो मेरी पीड़ा कम नहीं होती है, और यदि मैं चुप होता हूँ, तो निश्चय ही मेरी पीड़ा अभी भी दूर नहीं होती है। BSB BSB: Even if I speak, my pain is not relieved, and if I hold back, how will it go away?
7 IEV हे परमेश्वर, आपने मेरी सारी शक्ति को अब ले लिया है; आपने मेरे सारे परिवार को नष्ट कर दिया है। BSB BSB: Surely He has now exhausted me; You have devastated all my family.
8 IEV आपने मुझे झुका दिया है, और लोग सोचते हैं कि यह मेरा पापी होना दर्शाता है। वे देखते हैं कि मैं केवल त्वचा और हड्डियाँ ही हूँ, और वे सोचते हैं कि इससे सिद्ध होता है कि मैं दोषी हूँ। BSB BSB: You have bound me, and it has become a witness; my frailty rises up and testifies against me.
9 IEV क्योंकि परमेश्वर मुझसे बहुत क्रोधित हैं और मुझसे घृणा करते हैं, इसलिए मानों कि वह एक जंगली जानवर के समान मुझे अपने दाँतों से फाड़ देते हैं क्योंकि वह मेरे शत्रु हैं। BSB BSB: His anger has torn me and opposed me; He gnashes His teeth at me. My adversary pierces me with His eyes.
10 IEV लोग मेरा उपहास करने के लिए मुझे मुँह चिढ़ाते हैं; उन्होंने मेरा उपहास करने के लिए मुझे चेहरे पर मारा है, और वे मुझे धमकी देने के लिए मेरे चारों ओर भीड़ लगाते हैं। BSB BSB: They open their mouths against me and strike my cheeks with contempt; they join together against me.
11 IEV ऐसा लगता है कि मानों परमेश्वर ने मुझे उन लोगों के हाथों में सौंप दिया है जो उसे सम्मान देने से इन्कार करते हैं और मुझे दुष्टों के अधिकार में कर दिया है। BSB BSB: God has delivered me to unjust men; He has thrown me to the clutches of the wicked.
12 IEV पहले, मैं शान्ति से रह रहा था, परन्तु उसने मुझे कुचल दिया; ऐसा लगता है कि मानों उसने मेरी गर्दन को पकड़ लिया और मुझे टुकड़े- टुकड़े कर दिया; ऐसा लगता है कि मानों उसने मुझे एक निशाने के समान खड़ा किया है। BSB BSB: I was at ease, but He shattered me; He seized me by the neck and crushed me. He has set me up as His target;
13 IEV ऐसा लगता है कि मैं एक निशाना था, और लोग मेरे आस- पास थे और मुझ पर तीर मार रहे थे। परमेश्वर के तीर मेरे गुर्दों को छेदते हैं और मेरे गुर्दों से पित्त को भूमि पर बिखेर देते हैं; परमेश्वर मुझ पर बिलकुल दया नहीं करते हैं। BSB BSB: His archers surround me. He pierces my kidneys without mercy and spills my gall on the ground.
14 IEV ऐसा लगता है कि मानों मैं एक दीवार था जिसे वह समय- समय पर तोड़ रहे हैं; वह मुझ पर एक सैनिक के समान टूट पड़ते हैं जो अपने शत्रु पर आक्रमण कर रहा है। BSB BSB: He breaks me with wound upon wound; He rushes me like a mighty warrior.
15 IEV क्योंकि मैं शोक कर रहा हूँ, मैं टाट के वस्त्र के टुकड़े पहनता हूँ जिसे मैंने एक साथ सी लिया है, और मैं बहुत निराशा में यहाँ धूल में बैठता हूँ। BSB BSB: I have sewn sackcloth over my skin; I have buried my horn in the dust.
16 IEV मेरे बहुत अधिक रोने के कारण मेरा चेहरा लाल है, और मेरी आँखों के चारों ओर काले घेरे हैं। BSB BSB: My face is red with weeping, and deep shadows ring my eyes;
17 IEV यह सब मेरे साथ हुआ है भले ही मैंने किसी के प्रति हिंसक व्यवहार नहीं किया है, और भले ही मैं हमेशा परमेश्वर से ईमानदारी से प्रार्थना करता हूँ। BSB BSB: yet my hands are free of violence and my prayer is pure.
18 IEV जब मैं मर जाऊँ, तो मैं चाहता हूँ कि भूमि ऐसे व्यवहार करे जैसे कि मेरी हत्या की गई थी; मैं उन लोगों के विरुद्ध दुहाई देना चाहता हूँ जिन्होंने मुझे मारा, और मैं नहीं चाहता कि कोई मुझे रोके, जब मैं यह माँग कर रहा हूँ कि परमेश्वर मेरे साथ न्यायपूर्वक कार्य करें। BSB BSB: O earth, do not cover my blood; may my cry for help never be laid to rest.
19 IEV परन्तु अब भी, मुझे पता है कि स्वर्ग में कोई है जो मेरे लिए गवाही देंगे, और वह कहेंगे कि मैंने जो किया है वह सही है। BSB BSB: Even now my witness is in heaven, and my advocate is on high.
20 IEV मेरे तीन मित्र मुझसे घृणा करते हैं, परन्तु जब मैं परमेश्वर की दुहाई देता हूँ तो मेरी आँखें आँसुओं से भरी हुई हैं। BSB BSB: My friends are my scoffers as my eyes pour out tears to God.
21 IEV मैं प्रार्थना करता हूँ कि जो मेरे कार्यों को जानता है वह मेरे लिए परमेश्वर से याचना करे जैसे एक व्यक्ति अपने मित्र के लिए याचना करता है। BSB BSB: Oh, that a man might plead with God as he pleads with his neighbor!
22 IEV मैं ऐसा कहता हूँ क्योंकि कुछ वर्षों में मैं मर जाऊँगा; मैं उस सड़क से होकर उस स्थान पर चला जाऊँगा जहाँ से मैं कभी वापस नहीं आऊँगा।” BSB BSB: For when only a few years are past I will go the way of no return.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.