1 IEV तब यहोवा ने अय्यूब से कहा, BSB BSB: And the LORD said to Job:
2 IEV “क्या तू अब भी मेरे, एकमात्र सर्वशक्तिमान परमेश्वर के साथ विवाद करना चाहता है? क्योंकि तू मेरी निन्दा करता है, इसलिए तुझे मेरे प्रश्नों का उत्तर देने में सक्षम होना चाहिए!” BSB BSB: “Will the faultfinder contend with the Almighty? Let him who argues with God give an answer.”
3 IEV तब अय्यूब ने यहोवा को उत्तर दिया, BSB BSB: Then Job answered the LORD:
4 IEV “अब मैं जान गया हूँ कि मैं पूरी तरह से निकम्मा हूँ। अतः मैं उन प्रश्नों का उत्तर कैसे दे सकता हूँ? मैं अपना हाथ अपने मुँह पर रखूँगा और कुछ भी नहीं कहूँगा। BSB BSB: “Behold, I am insignificant. How can I reply to You? I place my hand over my mouth.
5 IEV जितना मुझे कहना चाहिए था उससे अधिक मैं पहले ही कह चुका हूँ, इसलिए अब मैं और कुछ नहीं कहूँगा।” BSB BSB: I have spoken once, but I have no answer—twice, but I have nothing to add.”
6 IEV तब यहोवा ने फिर से एक शक्तिशाली तूफान में होकर अय्यूब से बात की। उन्होंने कहा, BSB BSB: Then the LORD answered Job out of the whirlwind and said:
7 IEV “मैं तुझ से कुछ प्रश्न पूछना चाहता हूँ, इसलिए एक पुरुष के समान व्यवहार कर और मेरे प्रश्नों के उत्तर देने के लिए तैयार हो जा। BSB BSB: “Now brace yourself like a man; I will question you, and you shall inform Me.
8 IEV क्या तू मुझ पर आरोप लगाने और यह कहने जा रहा है कि मैं अनुचित हूँ? क्या तू यह कहने जा रहा है कि मैंने जो किया है वह गलत है, कि तू कह सके कि तूने जो किया है वह सही है? BSB BSB: Would you really annul My justice? Would you condemn Me to justify yourself?
9 IEV क्या तेरे पास उसी मात्रा में शक्ति है जो मेरे पास है? क्या तेरी आवाज़ तूफान के समान जोर से आवाज़ कर सकती है, जैसे मेरी कर सकती है? BSB BSB: Do you have an arm like God’s? Can you thunder with a voice like His?
10 IEV यदि तू ऐसा कर सकता है, तो उन कपड़ों को पहन ले जो दिखाते हैं कि तू गौरवशाली है और बहुत सम्मानित किया गया है! BSB BSB: Then adorn yourself with majesty and splendor, and clothe yourself with honor and glory.
11 IEV दिखा कि तू बहुत क्रोध में हैं; दिखा कि तुझे उन लोगों को विनम्र करने का अधिकार है जो बहुत घमण्डी हैं! BSB BSB: Unleash the fury of your wrath; look on every proud man and bring him low.
12 IEV उन घमण्डी लोगों को केवल क्रोध में देख कर विनम्र कर दे! दुष्ट लोगों को शीघ्र ही चकना चूर कर दे! BSB BSB: Look on every proud man and humble him; trample the wicked where they stand.
13 IEV उन्हें भूमि में दफना दे! उन्हें उस स्थान में भेज दे जहाँ मरे हुए लोग हैं, जहाँ से वे बाहर निकलने में सक्षम नहीं होंगे! BSB BSB: Bury them together in the dust; imprison them in the grave.
14 IEV यदि तू ऐसा करता है, तो मैं तुझे बधाई दूँगा और कहूँगा कि वास्तव में तू अपनी शक्ति से स्वयं को बचा सकता है। BSB BSB: Then I will confess to you that your own right hand can save you.
15 IEV दरियाई घोड़े के विषय में भी सोच। मैंने तुझे बनाया, और मैंने उसे भी बनाया। वे बैल के समान घास खाते हैं। BSB BSB: Look at Behemoth, which I made along with you. He feeds on grass like an ox.
16 IEV उनके पैर बहुत शक्तिशाली हैं, और उनकी पेट की माँसपेशियाँ बहुत शक्तिशाली हैं। BSB BSB: See the strength of his loins and the power in the muscles of his belly.
17 IEV उनकी पूँछ एक देवदार के पेड़ की शाखाओं के समान कठोर हैं। उनकी जाँघों की माँसपेशियाँ एक साथ जुड़ी हुई हैं। BSB BSB: His tail sways like a cedar; the sinews of his thighs are tightly knit.
18 IEV उनकी जाँघ की हड्डियाँ पीतल से बनी सलाखों के समान हैं, और उनके पैरों की हड्डियाँ लोहे से बनी सलाखों के समान हैं। BSB BSB: His bones are tubes of bronze; his limbs are rods of iron.
19 IEV दरियाई घोड़े उन जानवरों में सबसे अधिक शक्तिशाली हैं जिन्हें मैंने बनाया है, और केवल मैं ही, जिसने उन्हें बनाया, एकमात्र हूँ जो उन्हें मार सकता है। BSB BSB: He is the foremost of God’s works; only his Maker can draw the sword against him.
20 IEV पहाड़ियों पर उनके खाने के लिए भोजन उगता है जबकि कई अन्य जंगली जानवर पास में खेलते हैं। BSB BSB: The hills yield him their produce, while all the beasts of the field play nearby.
21 IEV वे कमल के पौधों के नीचे पानी में पड़े रहते हैं; वे दलदल में लम्बे सरकण्डों में छिप जाते हैं। BSB BSB: He lies under the lotus plants, hidden among the reeds of the marsh.
22 IEV दरियाई घोड़े कमल के पौधों के नीचे छाया पाते हैं, और वे धाराओं में बढ़ने वाले बेंत के पेड़ों से घिरे हुए हैं। BSB BSB: The lotus plants conceal him in their shade; the willows of the brook surround him.
23 IEV वे उफनती बाढ़ ग्रस्त नदियों से परेशान नहीं होते हैं; जब यरदन नदी जैसी नदियाँ उनके ऊपर से बहती हैं तो वे परेशान नहीं होते हैं। BSB BSB: Though the river rages, Behemoth is unafraid; he remains secure, though the Jordan surges to his mouth.
24 IEV कोई भी उन्हें अंकुड़ों से या जाल के दाँतों से उनकी नाक में छेद करके पकड़ नहीं सकता है! BSB BSB: Can anyone capture him as he looks on, or pierce his nose with a snare?
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.