1 IEV लाज़र नाम का एक व्यक्ति बहुत बीमार हो गया। वह बैतनिय्याह गाँव में रहता था, जहाँ मरियम और मार्था रहती थीं। BSB BSB: At this time a man named Lazarus was sick. He lived in Bethany, the village of Mary and her sister Martha.
2 IEV यह वही मरियम है जो बाद में अपना प्रेम और आदर दिखाने के लिए प्रभु पर इत्र डालेगी और उनके पैरों को अपने बालों से पोछेगी। यह उसका भाई लाज़र था जो बीमार था। BSB BSB: (Mary, whose brother Lazarus was sick, was to anoint the Lord with perfume and wipe His feet with her hair.)
3 IEV इसलिए दोनों बहनों ने किसी को यीशु के पास भेजा कि लाज़र के विषय में उन्हें बताए; उन्होंने कहा,“हे प्रभु, जिससे आप प्रेम करते है वह बीमार है।” BSB BSB: So the sisters sent word to Jesus, “Lord, the one You love is sick.”
4 IEV जब यीशु ने लाज़र की बीमारी के विषय में सुना, तो उन्होंने कहा,“यह बीमारी लाज़र की मृत्यु के लिए नहीं होगी। इस बीमारी का उद्देश्य यह है कि लोग देख सकें और जान सकें कि परमेश्वर कितने महान हैं, कि वह अद्भुत कार्यों को करते हैं और मैं, परमेश्वर का पुत्र भी उनकी महान शक्ति को दिखाऊँगा।” BSB BSB: When Jesus heard this, He said, “This sickness will not end in death. No, it is for the glory of God, so that the Son of God may be glorified through it.”
5 IEV यीशु मार्था, उसकी बहन मरियम और लाज़र से प्रेम करते थे। BSB BSB: Now Jesus loved Martha and her sister and Lazarus.
6 IEV फिर भी, जब यीशु ने सुना की लाजर बीमार है। वह जहाँ थे वहाँ दो दिन के लिए और रुक रहे। BSB BSB: So on hearing that Lazarus was sick, He stayed where He was for two days,
7 IEV फिर उन्होंने शिष्यों से कहा,“आओ हम यहूदिया में वापस चले।” BSB BSB: and then He said to the disciples, “Let us go back to Judea.”
8 IEV शिष्यों ने कहा,“गुरु, थोड़े समय पहले आपका विरोध करने वाले यहूदी पत्थरों से मार कर आपकी हत्या करना चाहते थे, और अब आप फिर से वहाँ जाना चाहते हो।” BSB BSB: “Rabbi,” they replied, “the Jews just tried to stone You, and You are going back there?”
9 IEV यीशु ने उन्हें उत्तर दिया,“तुम जानते हो कि एक दिन में बारह घंटे रोशनी होती है, क्या यह सच नहीं है? जो दिन में चलता है वह सुरक्षित रूप से चलेगा क्योंकि वह देख सकता है कि मार्ग पर क्या है। BSB BSB: Jesus answered, “Are there not twelve hours of daylight? If anyone walks in the daytime, he will not stumble, because he sees by the light of this world.
10 IEV परन्तु, जब कोई व्यक्ति रात के समय चलता है, तो वह सरलता से ठोकर खा सकता है क्योंकि वह देख नहीं सकता है।” BSB BSB: But if anyone walks at night, he will stumble, because he has no light.”
11 IEV इन बातों को कहने के बाद, उन्होंने उनसे कहा,“हमारा मित्र लाज़र सो गया है, मैं उसे जगाने के लिए वहाँ जाऊँगा।” BSB BSB: After He had said this, He told them, “Our friend Lazarus has fallen asleep, but I am going there to wake him up.”
12 IEV शिष्यों ने उससे कहा, हे प्रभु, यदि वह सो गया है, तो वह ठीक हो जाएगा। BSB BSB: His disciples replied, “Lord, if he is sleeping, he will get better.”
13 IEV यीशु वास्तव में लाज़र की मृत्यु के विषय में कह रहे थे, परन्तु शिष्यों ने सोचा कि वह उसकी नींद के विषय में बात कर रहे हैं जो हम सब जानते हैं हमें विश्राम देती है। BSB BSB: They thought that Jesus was talking about actual sleep, but He was speaking about the death of Lazarus.
14 IEV तब यीशु ने उन्हें स्पष्ट रूप से बताया,“लाज़र मर गया है।” BSB BSB: So Jesus told them plainly, “Lazarus is dead,
15 IEV यीशु ने कहा,” परन्तु, तुम्हारे लिए, मैं प्रसन्न हूँ कि मैं वहाँ नहीं था जब वह मरा, जिससे कि तुम जान सको कि तुम मुझ पर विश्वास क्यों कर सकते हो। अब यह समय है, हम उसके पास चले।” BSB BSB: and for your sake I am glad I was not there, so that you may believe. But let us go to him.”
16 IEV फिर थोमा, जिसे‘दिदुमुस’ कहा जाता है, उसने अन्य शिष्यों से कहा,“हम भी यीशु के साथ चलते हैं कि हम उनके साथ मर सकें।” BSB BSB: Then Thomas called Didymus said to his fellow disciples, “Let us also go, so that we may die with Him.”
17 IEV जब यीशु बैतनिय्याह पहुँचे, तो उन्होंने जाना कि लाज़र पहले ही मर चुका था और चार दिनों से कब्र में था। BSB BSB: When Jesus arrived, He found that Lazarus had already spent four days in the tomb.
18 IEV बैतनिय्याह से यरूशलेम लगभग तीन किलोमीटर दूर था BSB BSB: Now Bethany was near Jerusalem, a little less than two miles away,
19 IEV कई यहूदी लाज़र और उसके परिवार को जानते थे, और वे यरूशलेम से मार्था और मरियम को उनके भाई की मृत्यु पर दिलासा देने के लिए आए। BSB BSB: and many of the Jews had come to Martha and Mary to console them in the loss of their brother.
20 IEV जब मार्था ने किसी से सुना कि यीशु पास में है, तो वह उनसे मिलने के लिए सड़क पर गई। मरियम उठी नहीं परन्तु घर पर रही। BSB BSB: So when Martha heard that Jesus was coming, she went out to meet Him, but Mary stayed at home.
21 IEV जब मार्था ने यीशु को देखा, तो उसने उनसे कहा,“हे प्रभु, यदि आप यहाँ होते, तो मेरा भाई नहीं मरता। BSB BSB: Martha said to Jesus, “Lord, if You had been here, my brother would not have died.
22 IEV फिर भी, मैं जानती हूँ कि अब भी आप परमेश्वर से जो कुछ भी माँगेंगे, परमेश्वर आपको देंगे।” BSB BSB: But even now I know that God will give You whatever You ask of Him.”
23 IEV यीशु ने उससे कहा,“तेरा भाई फिर से जी उठेगा।” BSB BSB: “Your brother will rise again,” Jesus told her.
24 IEV मार्था ने उनसे कहा,“मुझे पता है कि वह उस दिन फिर से जीवित होगा जब अंतिम दिन परमेश्वर सब मृतकों को जीवित करेंगे।” BSB BSB: Martha replied, “I know that he will rise again in the resurrection at the last day.”
25 IEV यीशु ने उससे कहा,“मैं ही वह हूँ जो मरे हुओं में से लोगों को जी उठाता हूँ, मैं ही वह हूँ जो उनको जीवन देता हूँ, जो मुझ पर विश्वास करता है, वह मर भी जाए, तो भी वह फिर से जीवित हो जाएगा। BSB BSB: Jesus said to her, “I am the resurrection and the life. Whoever believes in Me will live, even though he dies.
26 IEV जो लोग जीवन प्राप्त करके मुझसे जुड़ जाते हैं और जो मुझ पर विश्वास करते हैं, वे कभी नहीं मरेंगे। क्या तू मुझ पर विश्वास करती है?” BSB BSB: And everyone who lives and believes in Me will never die. Do you believe this?”
27 IEV मार्था ने उनसे कहा,“हाँ, प्रभु, मुझे आपकी बात पर विश्वास है और मुझे विश्वास है की आप कौन हैं, आप मसीह, परमेश्वर के पुत्र हैं, जिनकी प्रतिज्ञा परमेश्वर ने की थी कि वह संसार में आएँगे। BSB BSB: “Yes, Lord,” she answered, “I believe that You are the Christ, the Son of God, who was to come into the world.”
28 IEV यह कहने के बाद, वह घर लौट आई और अपनी बहन को एक ओर ले गई और उससे कहा,“गुरु यहाँ हैं, और वह तुझे बुला रहे हैं।” BSB BSB: After Martha had said this, she went back and called her sister Mary aside to tell her, “The Teacher is here and is asking for you.”
29 IEV जब मरियम ने यह सुना, तो वह शीघ्र ही उठकर उनके पास गई। BSB BSB: And when Mary heard this, she got up quickly and went to Him.
30 IEV यीशु अब तक गाँव में नहीं आए थे; वह अभी भी उस स्थान पर थे जहाँ मार्था उनसे मिली थी। BSB BSB: Now Jesus had not yet entered the village, but was still at the place where Martha had met Him.
31 IEV जो लोग घर में बहनों को दिलासा देने के लिए आए थे, उन्होंने देखा कि मरियम शीघ्र उठकर बाहर गई है। इसलिए वे यह सोच कर उसका पीछा करने लगे, कि वह कब्र के पास शोक के लिए जा रही है जहाँ उन्होंने उनके भाई लाज़र को दफनाया था। BSB BSB: When the Jews who were in the house consoling Mary saw how quickly she got up and went out, they followed her, supposing she was going to the tomb to mourn there.
32 IEV मरियम उस स्थान पर आई जहाँ यीशु थे; जब उसने उन्हें देखा, तो उसने उनके पैरों में गिर कर कहा,“हे प्रभु, यदि आप यहाँ होते, तो मेरा भाई नहीं मरता।” BSB BSB: When Mary came to Jesus and saw Him, she fell at His feet and said, “Lord, if You had been here, my brother would not have died.”
34 IEV उन्होंने पूछा,“तुमने उसका शव कहाँ रखी है?” उन्होंने उनसे कहा,“हे प्रभु, आओ और देखो।” BSB BSB: “Where have you put him?” He asked. “Come and see, Lord,” they answered.
36 IEV तो यहूदियों ने कहा,“देखो, यह लाज़र से कितना प्रेम करते हैं।” BSB BSB: Then the Jews said, “See how He loved him!”
37 IEV परन्तु, कुछ लोगों ने कहा,“क्या उसने अंधे मनुष्य की आँखें नहीं खोली? तो क्या इस व्यक्ति को मरने से नहीं रोक सकता था?” BSB BSB: But some of them asked, “Could not this man who opened the eyes of the blind also have kept Lazarus from dying?”
38 IEV जब वह कब्र पर आए, तो यीशु शारीरिक रूप से शोकित हो गए थे और भावनात्मक रूप से उदास थे। वह एक गुफा थी, और उसके प्रवेश द्वार को एक बड़े पत्थर के द्वारा बन्द किया गया था BSB BSB: Jesus, once again deeply moved, came to the tomb. It was a cave with a stone laid across the entrance.
39 IEV जो लोग वहाँ खड़े थे उन्हें यीशु ने आज्ञा दी“पत्थर को हटाओ।” हालाँकि, मार्था ने आपत्ति व्यक्त की,“हे प्रभु, अब तो उसमें से दुर्गन्ध आती होगी, क्योंकि वह चार दिन पहले मर चुका है।” BSB BSB: “Take away the stone,” Jesus said. “Lord, by now he stinks,” said Martha, the sister of the dead man. “It has already been four days.”
40 IEV यीशु ने उससे कहा,“क्या मैंने तुझको सच नहीं कहा था कि यदि तू मुझ पर विश्वास करती है, तो तू देखेगी कि परमेश्वर कौन हैं और जान लेगी कि परमेश्वर क्या कर सकते हैं?” BSB BSB: Jesus replied, “Did I not tell you that if you believed, you would see the glory of God?”
41 IEV तो उन्होंने पत्थर को हटा दिया। यीशु ने स्वर्ग की ओर देखा और कहा,“पिताजी, मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरी सुन ली है। BSB BSB: So they took away the stone. Then Jesus lifted His eyes upward and said, “Father, I thank You that You have heard Me.
42 IEV मैं जानता हूँ कि आप सदा मुझे सुनते हैं, मैंने यह उन लोगों के लिए कहा जो यहाँ खड़े हैं कि वे आप पर विश्वास कर सकें और इस तथ्य पर भी विश्वास करें कि आपने मुझे भेजा है।” BSB BSB: I knew that You always hear Me, but I say this for the benefit of the people standing here, so they may believe that You sent Me.”
43 IEV उनके यह कहने के बाद, वे ऊँचे स्वर से बोले,“लाज़र, बाहर निकल आ!” BSB BSB: After Jesus had said this, He called out in a loud voice, “Lazarus, come out!”
44 IEV जो व्यक्ति मर गया था वह बाहर निकल आया! उसके हाथ अभी भी लिपटे हुए थे और पैर भी सन के कपड़े की पट्टियों से बँधे थे, और उसके चेहरे पर एक कपड़ा लपेटा हुआ था। यीशु ने उनसे कहा,“उन कपड़े की पट्टियों को हटा दो जिससे वह बँधा हुआ है और उसे खोल दो। उसे जाने दो।” BSB BSB: The man who had been dead came out with his hands and feet bound in strips of linen, and his face wrapped in a cloth. “Unwrap him and let him go,” Jesus told them.
45 IEV फलस्वरूप, जो यहूदी मरियम को देखने आए थे और यीशु द्वारा किए गए कार्य के गवाह बने, उन्होंने यीशु पर विश्वास किया। BSB BSB: Therefore many of the Jews who had come to Mary, and had seen what Jesus did, believed in Him.
46 IEV फिर भी, उनमें से कुछ लोग, फरीसियों के पास गए और उन्हें बताया की यीशु ने क्या किया था। BSB BSB: But some of them went to the Pharisees and told them what Jesus had done.
47 IEV तब प्रधान याजकों और फरीसियों ने यहूदी परिषद के सब सदस्यों को एकत्र किया। वे एक- दूसरे से कह रहे थे,“हम क्या करने जा रहे हैं? यह मनुष्य कई चमत्कार कर रहा है। BSB BSB: Then the chief priests and Pharisees convened the Sanhedrin and said, “What are we to do? This man is performing many signs.
48 IEV यदि हम उसे यह करते रहने देते हैं, तो हर कोई उस पर विश्वास करेगा और रोम के विरुद्ध विद्रोह करेगा तब रोमी सेना आ जाएगी और हमारे आराधनालय और हमारे देश दोनों को नष्ट कर देगी।” BSB BSB: If we let Him go on like this, everyone will believe in Him, and then the Romans will come and take away both our place and our nation.”
49 IEV परिषद में से एक कैफा था, वह उस वर्ष का महायाजक था, उसने उनसे कहा,“तुम सब कुछ नहीं जानते हो! BSB BSB: But one of them, named Caiaphas, who was high priest that year, said to them, “You know nothing at all!
50 IEV क्या तुमको इस बात की समझ नहीं कि एक व्यक्ति का सब लोगों के लिए मरना, समस्त राष्ट्र के विनाश से अधिक उत्तम है?” BSB BSB: You do not realize that it is better for you that one man die for the people than that the whole nation perish.”
51 IEV उसने ऐसा इसलिए नहीं कहा क्योंकि उसने स्वयं यह सोचा था। परन्तु, क्योंकि वह उस वर्ष महायाजक था, वह भविष्यद्वाणी कर रहा था कि यीशु यहूदी जाती के लिए मर जाएँगे। BSB BSB: Caiaphas did not say this on his own. Instead, as high priest that year, he was prophesying that Jesus would die for the nation,
52 IEV परन्तु वह यह भी भविष्यद्वाणी कर रहा था कि यीशु न केवल यहूदियों के लिए ही मर जाएँगे, वरन् इसलिए कि वह परमेश्वर की सब संतानों को अन्य देशों से एक राष्ट्र में एकत्र कर सके। BSB BSB: and not only for the nation, but also for the scattered children of God, to gather them together into one.
53 IEV तो उस दिन से, परिषद ने यीशु को पकड़ने और किसी भी तरह से उन्हें मारने का उपाय खोजना आरम्भ कर दिया। BSB BSB: So from that day on they plotted to kill Him.
54 IEV इस कारण, यीशु अपने यहूदी विरोधियों के बीच खुल कर यात्रा नहीं करते थे। उन्होंने यरूशलेम छोड़ दिया और शिष्यों के साथ, एप्रैम नामक एक नगर में, जंगल के पास और रेगिस्तान के क्षेत्र में चले गए। वहाँ वे थोड़े समय के लिए अपने शिष्यों के साथ रहे। BSB BSB: As a result, Jesus no longer went about publicly among the Jews, but He withdrew to a town called Ephraim in an area near the wilderness. And He stayed there with the disciples.
55 IEV यह अब यहूदियों के फसह के पर्व का समय था, और कई भक्त अन्य देशों और गाँवों से यरूशलेम आए, वे स्वयं को यहूदी नियमों के अनुसार शुद्ध करने के लिए तैयार हुए, कि उन्हें फसह मनाने की अनुमति मिले। BSB BSB: Now the Jewish Passover was near, and many people went up from the country to Jerusalem to purify themselves before the Passover.
56 IEV जो लोग फसह के पर्व के लिए यरूशलेम आए थे, वे सब यीशु की खोज में थे। जब वे आराधनालय में आए और खड़े होकर एक दूसरे से कहने लगे,“तुम क्या सोचते हो, क्या वह फसह में नहीं आएगा?” BSB BSB: They kept looking for Jesus and asking one another as they stood in the temple courts, “What do you think? Will He come to the feast at all?”
57 IEV यहूदियों के प्रधान याजकों और फरीसियों ने आदेश दिया कि यदि किसी को पता चल जाए कि यीशु कहाँ हैं, तो उन्हें समाचार दे कि वे यीशु को पकड़ सकें। BSB BSB: But the chief priests and Pharisees had given orders that anyone who knew where He was must report it, so that they could arrest Him.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.