1 IEV हे यहोवा, इसके विषय विचार करें जो हमारे साथ हुआ। देखो कि कैसे कोई भी अब हमारा सम्मान नहीं करता। BSB BSB: Remember, O LORD, what has happened to us. Look and see our disgrace!
2 IEV विदेशियों ने हमारी सम्पत्ति पर अधिकार कर लिया, और अब वे हमारे घरों में रहते हैं। BSB BSB: Our inheritance has been turned over to strangers, our houses to foreigners.
3 IEV हमारे शत्रुओं ने हमारे पिताओं को मार डाला, और हमारी माँओं को विधवा बना दिया। BSB BSB: We have become fatherless orphans; our mothers are widows.
4 IEV अब वे हमसे पानी पीने के लिए भुगतान करवाते हैं, और जलाने की लकड़ी के लिए भुगतान करवाते हैं। BSB BSB: We must buy the water we drink; our wood comes at a price.
5 IEV शत्रु हमारे पीछे दौड़ता है और हमारे बहुत निकट है; हम थक गए हैं, परन्तु वे हमें आराम करने की अनुमति नहीं देते। BSB BSB: We are closely pursued; we are weary and find no rest.
6 IEV जीवित रहने के लिए पर्याप्त भोजन प्राप्त करने के लिए, हमने मिस्र और अश्शूर से सहायता करने के लिए आग्रह किया। BSB BSB: We submitted to Egypt and Assyria to get enough bread.
7 IEV हमारे पूर्वजों ने पाप किया, और अब वे मर चुके हैं, परन्तु हम उन पापों के लिए पीड़ित हैं जो उन्होंने किए हैं। BSB BSB: Our fathers sinned and are no more, but we bear their punishment.
8 IEV अब जो लोग हमारे ऊपर शासन करते हैं वे स्वयं बाबेल में रहने वाले अपने स्वामी के दास हैं। कोई भी नहीं है जो हमें अपनी शक्ति से बचा सकता है। BSB BSB: Slaves rule over us; there is no one to deliver us from their hands.
9 IEV हम भोजन की खोज में बहुत दूर जाते हैं, परन्तु जब हम ऐसा करते हैं, तो जंगल में रहने वाले लुटेरों के कारण से मृत्यु का खतरा हैं। BSB BSB: We get our bread at the risk of our lives because of the sword in the wilderness.
10 IEV हमारी त्वचा भट्ठी के समान गर्म हो गई है, और हमें बहुत तेज ज्वर है क्योंकि हमें बहुत भूख लगी है। BSB BSB: Our skin is as hot as an oven with fever from our hunger.
11 IEV हमारे शत्रुओं ने यरूशलेम में स्त्रियों को अशुद्ध किया है, और उन्होंने यहूदिया के सब नगरों में युवा स्त्रियों के साथ भी ऐसा किया है। BSB BSB: Women have been ravished in Zion, virgins in the cities of Judah.
12 IEV हमारे शत्रुओं ने हमारे अगुवों को फाँसी दी, और उन्होंने हमारे प्राचीनों का सम्मान नहीं किया। BSB BSB: Princes have been hung up by their hands; elders receive no respect.
13 IEV वे हमारे युवा पुरुषों को चक्की के पत्थरों से अनाज पीसने के लिए विवश करते हैं, और युवा लड़के घबराते हैं जब उन्हें जलाने की लकड़ी के बोझ को ले जाने के लिए विवश किया जाता है। BSB BSB: Young men toil at millstones; boys stagger under loads of wood.
14 IEV हमारे प्राचीन अब महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए शहर के फाटकों पर नहीं बैठते; युवा अब अपने वाद्य- यन्त्र नहीं बजाते। BSB BSB: The elders have left the city gate; the young men have stopped their music.
15 IEV हम अब आनन्दित नहीं हैं; प्रसन्नता से नाचने की अपेक्षा, अब हम शोक करते हैं। BSB BSB: Joy has left our hearts; our dancing has turned to mourning.
16 IEV फूलों का सेहरा हमारे सिर से गिर गया है। हमारे द्वारा किए गए पापों के कारण हमारे साथ भयानक बातें हुई हैं। BSB BSB: The crown has fallen from our head. Woe to us, for we have sinned!
17 IEV हम थके हुए और निराश हैं, और हम अच्छी तरह से नहीं देख सकते हैं क्योंकि हमारी आँखें आँसुओं से भरी हुई हैं। BSB BSB: Because of this, our hearts are faint; because of these, our eyes grow dim—
18 IEV यरूशलेम में अब कोई भी नहीं रहता और सियार इसके चारों ओर शिकार खोजते हुए घूमते हैं। BSB BSB: because of Mount Zion, which lies desolate, patrolled by foxes.
19 IEV परन्तु हे यहोवा, आप सदा के लिए शासन करते हैं! आप एक पीढ़ी से अगली पीढ़ी तक शासन करना जारी रखते हैं। BSB BSB: You, O LORD, reign forever; Your throne endures from generation to generation.
20 IEV तो आप हमें क्यों भूल गए? क्या आप हमें बहुत लम्बे समय के लिए छोड़ देंगे? BSB BSB: Why have You forgotten us forever? Why have You forsaken us for so long?
21 IEV कृपया हमें अपने पास वापस आने में सक्षम करें, और हमें समृद्ध होने में सक्षम बनाएँ जैसा हमने पहले किया था। BSB BSB: Restore us to Yourself, O LORD, so we may return; renew our days as of old,
22 IEV कृपया ऐसा करें, या क्या यह सच है कि आपने हमें सदा के लिए अस्वीकार कर दिया है? क्या यह सच है कि आप कभी भी हमारे प्रति क्रोध करना नहीं छोड़ेंगे? BSB BSB: unless You have utterly rejected us and remain angry with us beyond measure.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.