1 IEV फिर यहोवा ने मूसा से कहा, BSB BSB: Then the LORD said to Moses,
2 IEV इस्राएलियों को मेरे ये आदेश सुना दे। यदि कोई यहोवा के लिए किसी को अलग करे कि वह यहोवा ही का हो, तो यहोवा उसे मुक्त करने के लिए तब तैयार होगा जब वह उत्तरदायी मनुष्य याजक को निर्धारित धनराशि दे। याजक उस मूल्य को यहोवा के तम्बू के मानक के अनुसार चाँदी में गिने। BSB BSB: “Speak to the Israelites and say to them, ‘When someone makes a special vow to the LORD involving the value of persons,
3 IEV यहोवा ने ऐसे विनिमय के लिए जो धनराशि निश्चित की थी वह इस प्रकार हैः बीस वर्ष की आयु और साठ वर्ष की आयु के मध्य जो पुरुष है वह चाँदी के पचास टुकड़े दे, BSB BSB: if the valuation concerns a male from twenty to sixty years of age, then your valuation shall be fifty shekels of silver, according to the sanctuary shekel.
4 IEV बीस वर्ष और साठ वर्ष के मध्य की स्त्री के लिए चाँदी के तीस टुकड़े BSB BSB: Or if it is a female, then your valuation shall be thirty shekels.
5 IEV पाँच वर्ष और बीस वर्ष के मध्य के युवकों के लिए चाँदी के बीस टुकड़े। पाँच और बीस वर्ष के मध्य की कन्याओं के लिए चाँदी के दस टुकड़े। BSB BSB: And if the person is from five to twenty years of age, then your valuation for the male shall be twenty shekels, and for the female ten shekels.
6 IEV एक महीने की आयु और पाँच वर्ष की आयु के मध्य के बालकों के लिए चाँदी के पाँच टुकड़े। एक महीने की आयु और पाँच वर्ष की आयु के मध्य की बालिकाओं के लिए चाँदी के दस टुकड़े। BSB BSB: Now if the person is from one month to five years of age, then your valuation for the male shall be five shekels of silver, and for the female three shekels of silver.
7 IEV साठ वर्ष की आयु से अधिक के पुरुषों के लिए चाँदी के पन्द्रह टुकड़े। BSB BSB: And if the person is sixty years of age or older, then your valuation shall be fifteen shekels for the male and ten shekels for the female.
8 IEV यदि ऐसी प्रतिज्ञा करने वाला यहोवा के लिए अलग किए गए मनुष्य को छुड़ाने के लिए मोल देने में सक्षम नहीं तो वह उस व्यक्ति को याजक के पास ले जाए तो याजक उसकी क्षमता के अनुसार मूल्य निर्धारण करे। BSB BSB: But if the one making the vow is too poor to pay the valuation, he is to present the person before the priest, who shall set the value according to what the one making the vow can afford.
9 IEV यदि किसी ने यहोवा के ग्रहणयोग्य पशुओं में से एक पशु यहोवा को देने की प्रतिज्ञा की है तो वह पशु यहोवा के लिए अलग होकर उसी का हो जाता है। BSB BSB: If he vows an animal that may be brought as an offering to the LORD, any such animal given to the LORD shall be holy.
10 IEV जिसने उस पशु को देने की प्रतिज्ञा की है वह उसी पशु को दे, उसकी अपेक्षा दूसरा पशु न दे; न तो उससे बुरा, न उससे अच्छा। यदि वह ऐसा करता है तो दोनों पशु यहोवा के होंगे। BSB BSB: He must not replace it or exchange it, either good for bad or bad for good. But if he does substitute one animal for another, both that animal and its substitute will be holy.
11 IEV यदि वह पशु जिसे वह यहोवा को देना चाहता है, भेंट के योग्य नहीं हैं तो वह उसे याजक के पास ले जाए। BSB BSB: But if the vow involves any of the unclean animals that may not be brought as an offering to the LORD, the animal must be presented before the priest.
12 IEV याजक उसका मूल्य आंकेगा जो उस पशु की गुणवत्ता के आधार पर होगा। याजक ने जो मूल्य निर्धारित कर दिया है वही उस पशु का मूल्य होगा। BSB BSB: The priest shall set its value, whether high or low; as the priest values it, the price will be set.
13 IEV यदि उस समर्पित पशु का स्वामी आगे चल कर उसे छुड़ाना चाहता है तो वह याजक को उसका मूल्य और मूल्य का दशमांश देगा। BSB BSB: If, however, the owner decides to redeem the animal, he must add a fifth to its value.
14 IEV इसी प्रकार, यदि किसी ने अपना घर यहोवा को समर्पित कर दिया है और यहोवा के सम्मान के निमित्त उसे अलग कर दिया तो यहोवा उस घर की दशा के अनुसार उसका मूल्य निर्धारित करेंगे। याजक ने जो कह दिया वह उस घर का मूल्य होगा। BSB BSB: Now if a man consecrates his house as holy to the LORD, then the priest shall value it either as good or bad. The price will stand just as the priest values it.
15 IEV अब यदि वह मनुष्य उस घर को जो उसने यहोवा को समर्पित कर दिया था, छुड़ाना चाहता है तो वह उसका निर्धारित मूल्य दे और मूल्य का पाँचवाँ भाग और दे, तब वह घर फिर से उसका हो जाएगा। BSB BSB: But if he who consecrated his house redeems it, he must add a fifth to the assessed value, and it will belong to him.
16 IEV यदि कोई अपनी पारिवारिक सम्पदा यहोवा के सम्मान में समर्पित करता है तो उसका मूल्य उस सम्पूर्ण भूमि में बीज डालने के आधार पर निर्धारित किया जाएगा और प्रत्येक 220 किलो बीज की कीमत चाँदी के दस टुकड़े गिनी जाएगी। BSB BSB: If a man consecrates to the LORD a parcel of his land, then your valuation shall be proportional to the seed required for it—fifty shekels of silver for every homer of barley seed.
17 IEV यदि वह भूमि जयन्ती वर्ष में यहोवा को समर्पित की गई है तो उसका मूल्य पूरा होगा। BSB BSB: If he consecrates his field during the Year of Jubilee, the price will stand according to your valuation.
18 IEV परन्तु यदि वह भूमि जयन्ती वर्ष के बाद समर्पित की जाती है तो याजक अगले जयन्ती वर्ष तक के वर्ष गिनेगा और यदि वर्षों की संख्या अधिक नहीं है तो उसका मूल्य निर्धारित मूल्य से बहुत कम होगा। BSB BSB: But if he consecrates his field after the Jubilee, the priest is to calculate the price in proportion to the years left until the next Year of Jubilee, so that your valuation will be reduced.
19 IEV यदि उस भूमि को यहोवा को समर्पित करने वाला उसे फिर से प्राप्त करना चाहे तो वह याजक द्वारा निर्धारित मूल्य तथा उसके मूल्य का पाँचवाँ भाग अधिक दे कर उसे फिर से प्राप्त कर ले और वह उसकी हो जाएगी। BSB BSB: And if the one who consecrated the field decides to redeem it, he must add a fifth to the assessed value, and it shall belong to him.
20 IEV परन्तु यदि वह उसे फिर से मोल नहीं लेता या वह किसी और को बेच दी गई तो वह फिर कभी उसे प्राप्त नहीं कर पाएगा। BSB BSB: If, however, he does not redeem the field, or if he has sold it to another man, it may no longer be redeemed.
21 IEV जयन्ती वर्ष के महोत्सव में वह यहोवा के लिए पवित्र भेंट ठहरा कर अलग कर दी जाएगी और याजक को दे दी जाएगी। BSB BSB: When the field is released in the Jubilee, it will become holy, like a field devoted to the LORD; it becomes the property of the priests.
22 IEV यदि कोई यहोवा के सम्मान में अपनी निज भूमि के अतिरिक्त मोल ली हुई भूमि समर्पित करता है BSB BSB: Now if a man consecrates to the LORD a field he has purchased, which is not a part of his own property,
23 IEV तो याजक अगले जयन्ती वर्ष तक के वर्षों को गिनेगा और उस भूमि का मूल्य निर्धारित करेगा और वह व्यक्ति याजक को उतना मूल्य देगा। तब वह भूमि उसकी हो जाएगी। और उसका पैसा यहोवा के लिए पवित्र भेंट ठहरेगा। BSB BSB: then the priest shall calculate for him the value up to the Year of Jubilee, and the man shall pay the assessed value on that day as a sacred offering to the LORD.
24 IEV परन्तु जयन्ती वर्ष में वह भूमि फिर से उसी व्यक्ति की हो जाएगी जिससे वह मोल ली गई थी। जिसकी वह निज सम्पदा थी। BSB BSB: In the Year of Jubilee the field shall return to the one from whom it was bought—the original owner of the land.
25 IEV जितनी भी चाँदी गिनी गई वह पवित्र- तम्बू के स्वीकृत माप के अनुसार गिनी जाएगी। BSB BSB: Every valuation will be according to the sanctuary shekel, twenty gerahs to the shekel.
26 IEV गाय या भेड़ का पहला बच्चा समर्पित नहीं किया जाए क्योंकि वह तो पहले ही से यहोवा के हैं। BSB BSB: But no one may consecrate a firstborn of the livestock, because a firstborn belongs to the LORD. Whether it is an ox or a sheep, it is the LORD’s.
27 IEV यदि ऐसा पशु समर्पित किया जाए जो यहोवा को ग्रहणयोग्य नहीं तो वह उसके स्वामी द्वारा निर्धारित मूल्य तथा मूल्य का पाँचवाँ भाग दे कर फिर से प्राप्त किया जा सकता है। यदि वह उसे फिर से मोल ले नहीं सकता तो वह उसके निर्धारित मूल्य पर बेच दिया जाए। BSB BSB: But if it is among the unclean animals, then he may redeem it according to your valuation and add a fifth of its value. If it is not redeemed, then it shall be sold according to your valuation.
28 IEV तथापि, दास या पशु या निज भूमि यहोवा को समर्पित करने के बाद न तो बेची जा सकती है और न ही फिर मोल ली जा सकती है। क्योंकि वह यहोवा के लिए पवित्र हो जाती है। BSB BSB: Nothing that a man sets apart to the LORD from all he owns—whether a man, an animal, or his inherited land—can be sold or redeemed; everything so devoted is most holy to the LORD.
29 IEV यहोवा की दृष्टि में जो दुष्टता का कार्य है उसे करने वाला छोड़ा न जाए। उसे मार डाला जाए। BSB BSB: No person set apart for destruction may be ransomed; he must surely be put to death.
30 IEV किसी के खेत की उपज का दशमांश, अन्न और फल, पवित्र हैं, वे यहोवा के हैं। BSB BSB: Thus any tithe from the land, whether from the seed of the land or the fruit of the trees, belongs to the LORD; it is holy to the LORD.
31 IEV यदि कोई उस दसवें अंश को दोबारा प्राप्त करना चाहता है तो वह याजक को उसका मूल्य तथा मूल्य का पाँचवाँ भाग दे। BSB BSB: If a man wishes to redeem part of his tithe, he must add a fifth to its value.
32 IEV घरेलू पशुओं में से दसवाँ पशु भी यहोवा का है। जब चरवाहे अपनी लाठी के नीचे पशुओं को गिनें तब प्रत्येक दसवें पशु पर चिन्ह लगा दें कि वह यहोवा का है। BSB BSB: Every tenth animal from the herd or flock that passes under the shepherd’s rod will be holy to the LORD.
33 IEV ऐसा करने में वह उत्तम पशुओं को बचा कर अयोग्य पशु अलग न करे या उत्तम पशुओं के स्थान में अयोग्य पशुओं को नहीं रखें। यदि वह ऐसा करता है तो दोनों पशु यहोवा के होंगे जिन्हें वह फिर से मोल ले नहीं पाएगा।” BSB BSB: He must not inspect whether it is good or bad, and he shall not make any substitution. But if he does make a substitution, both the animal and its substitute shall become holy; they cannot be redeemed.’”
34 IEV सीनै पर्वत पर यहोवा ने मूसा को ये आज्ञाएँ दीं कि इस्राएलियों को सुना दे। BSB BSB: These are the commandments that the LORD gave to Moses for the Israelites on Mount Sinai.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.