1 IEV तब पूरा समूह उठकर, उन्हें पिलातुस के पास ले गया, जो रोमी अधिकारी था। BSB BSB: Then the whole council rose and led Jesus away to Pilate.
2 IEV उन्होंने पिलातुस के सामने उन पर आरोप लगाने लगे:“हमने इस व्यक्ति को हमारे लोगों को झूठ बोल कर बहकाते हुए देखा है। वह रोमी राजा को कर ना देने के लिए कह रहा था। इसके अतिरिक्त, वह यह कह रहा था कि वह मसीह है, एक राजा है!” BSB BSB: And they began to accuse Him, saying, “We found this man subverting our nation, forbidding payment of taxes to Caesar, and proclaiming Himself to be Christ, a King.”
3 IEV पिलातुस ने उनसे पूछा,“क्या तुम यहूदियों के राजा हो?” यीशु ने उत्तर दिया,“हाँ, जैसा तूने स्वयं कहा।” BSB BSB: So Pilate asked Him, “Are You the King of the Jews?” “You have said so,” Jesus replied.
4 IEV फिर पिलातुस ने प्रधान याजकों और लोगों से कहा,“मैं इस मनुष्य में कुछ दोष नहीं पाता।” BSB BSB: Then Pilate said to the chief priests and the crowds, “I find no basis for a charge against this man.”
5 IEV परन्तु वे यीशु पर आरोप लगाते रहे; उन्होंने कहा,“वह लोगों को भड़काने का प्रयास कर रहा है, वह यहूदिया के सभी क्षेत्रों में अपने विचारों को सिखा रहा है। उसने यह कार्य गलील के क्षेत्र से आरम्भ किया और अब वह यहाँ भी कर रहा है।” BSB BSB: But they kept insisting, “He stirs up the people all over Judea with His teaching. He began in Galilee and has come all the way here.”
6 IEV जब पिलातुस ने उनके वचन सुने, तो उसने पूछा,“क्या यह व्यक्ति गलील के जिले से आया है?” BSB BSB: When Pilate heard this, he asked if the man was a Galilean.
7 IEV क्योंकि पिलातुस को पता चला कि यीशु गलील का हैं, जहाँ हेरोदेस अंतिपास का शासन था, उसने यीशु को उसके पास भेजा, क्योंकि हेरोदेस उस समय यरूशलेम में था। BSB BSB: And learning that Jesus was under Herod’s jurisdiction, he sent Him to Herod, who himself was in Jerusalem at that time.
8 IEV जब हेरोदेस ने यीशु को देखा, तो वह अत्याधिक प्रसन्न हुआ। वह लम्बे समय से यीशु को देखना चाहता था, क्योंकि वह उसके विषय में बहुत कुछ सुन रहा था और उसे एक चमत्कार करते हुए देखना चाहता था। BSB BSB: When Herod saw Jesus, he was greatly pleased. He had wanted to see Him for a long time, because he had heard about Him and was hoping to see Him perform a miracle.
9 IEV उसने यीशु से कई प्रश्न पूछे, परन्तु यीशु ने उनमें से किसी का भी उत्तर नहीं दिया। BSB BSB: Herod questioned Jesus at great length, but He gave no answer.
10 IEV और यहूदी व्यवस्था के प्रधान याजक और कुछ विशेषज्ञ उनके पास खड़े थे, और उन्होंने उन पर आवेगपूर्ण दोष लगाया। BSB BSB: Meanwhile, the chief priests and scribes stood there, vehemently accusing Him.
11 IEV तब हेरोदेस और उसके सैनिकों ने यीशु का अपमान करके उपहास किया, उन्होंने उन्हें चमकदार वस्त्र पहनाए कि दिखाए कि वह राजा है। तब हेरोदेस ने उसे पिलातुस के पास वापस भेजा दिया। BSB BSB: And even Herod and his soldiers ridiculed and mocked Him. Dressing Him in a fine robe, they sent Him back to Pilate.
12 IEV उस समय तक हेरोदेस और पिलातुस एक- दूसरे के शत्रु थे, परन्तु उसी दिन वे मित्र बन गए। BSB BSB: That day Herod and Pilate became friends; before this time they had been enemies.
13 IEV पिलातुस ने प्रधान याजक और अन्य यहूदी अगुओं और लोगों को एकत्र किया। BSB BSB: Then Pilate called together the chief priests, the rulers, and the people,
14 IEV उसने उनसे कहा,“तुम इस व्यक्ति को मेरे पास लाए, और कहा कि वह विद्रोह करने के लिए लोगों का नेतृत्व कर रहा है। परन्तु मैं चाहता हूँ कि तुम जान लो कि जब तुम सुन रहे थे, तो मैंने उसे जाँचा, और उसमें से किसी बातों के विषय में मैंने उसमें कुछ भी दोष नहीं पाया है; BSB BSB: and said to them, “You brought me this man as one who was inciting the people to rebellion. I have examined Him here in your presence and found Him not guilty of your charges against Him.
15 IEV न हेरोदेस ने, मैं यह इसलिए जानता हूँ, कि उसने उसे बिना किसी दण्ड के वापस भेज दिया। तो यह स्पष्ट है की उससे ऐसा कुछ नहीं हुआ कि वह मृत्यु के दण्ड के योग्य ठहराया जाए। BSB BSB: Neither has Herod, for he sent Him back to us. As you can see, He has done nothing deserving of death.
16 IEV इसलिए मैं अपने सैनिकों को उसे कोड़े मारने के लिए कह देता हूँ और फिर उसे मुक्त कर दूँगा।” BSB BSB: Therefore I will punish Him and release Him.”
17 IEV (पिलातुस ने ये इसलिए कहा था क्योंकि उसे फसह के उत्सव में एक बन्दी को मुक्त करना पड़ता था।) BSB BSB: Not in the BSB
18 IEV परन्तु सारी भीड़ ने एक साथ चिल्लाते हुए कहा,“इस मनुष्य को मार डालो! बरअब्बा को हमारे लिए छोड़ दो!” BSB BSB: But they all cried out in unison: “Away with this man! Release Barabbas to us!”
19 IEV अब बरअब्बा एक व्यक्ति था जिसने रोमी सरकार से विद्रोह करने के लिए शहर में कुछ लोगों का नेतृत्व किया था। वह एक हत्यारा भी था, वह इन अपराधों के कारण बन्दीगृह में था; BSB BSB: (Barabbas had been imprisoned for an insurrection in the city, and for murder.)
20 IEV परन्तु पिलातुस यीशु को मुक्त करना चाहता था, इसलिए उसने फिर से भीड़ से बात करने का प्रयास किया। BSB BSB: Wanting to release Jesus, Pilate addressed them again,
21 IEV वे चिल्लाने लगे,“उसे क्रूस पर चढ़ाओ! उसे क्रूस पर चढ़ाओ!” BSB BSB: but they kept shouting, “Crucify Him! Crucify Him!”
22 IEV पिलातुस ने तीसरी बार उनसे पूछा,“क्यों? उन्होंने क्या अपराध किया है? उन्होंने कुछ नहीं किया है जिसके लिए वह मरने के हकदार हो, इसलिए मैं अपने सैनिकों से उन्हें कोड़े लगवा देता हूँ और उन्हें मुक्त कर देता हूँ।” BSB BSB: A third time he said to them, “What evil has this man done? I have found in Him no offense worthy of death. So after I punish Him, I will release Him.”
23 IEV परन्तु वे ऊँचे स्वर से बोल रहे थे कि यीशु को क्रूस पर मरना चाहिए। अन्त में, क्योंकि वे बहुत चिल्ला रहे थे, पिलातुस सहमत हो गया, BSB BSB: But they were insistent, demanding with loud voices for Jesus to be crucified. And their clamor prevailed.
24 IEV कि उनकी माँग पूरी हो। BSB BSB: So Pilate sentenced that their demand be met.
25 IEV इसलिए उसने उस व्यक्ति को मुक्त कर दिया जो बन्दीगृह में था क्योंकि उसने सरकार से विद्रोह किया था और लोगों की हत्या की थी! उसने सैनिकों को आज्ञा दी कि यीशु को ले जाएँ और जो भीड़ चाहती थी वैसे ही करें। BSB BSB: As they had requested, he released the one imprisoned for insurrection and murder, and he handed Jesus over to their will.
26 IEV अब शमौन नाम का एक मनुष्य था, जो अफ्रीका के कुरेने शहर से था। वह ग्रामीण क्षेत्रों से यरूशलेम में आ रहा था। जब सैनिक यीशु को ले जा रहे थे, तब उन्होंने शमौन को पकड़ा। उन्होंने यीशु से क्रूस को ले लिया जो उन्होंने उनसे उठाने के लिए कहा था, और उसे शमौन के कंधे पर रख दिया। उन्होंने उससे कहा कि वह उसे उठा कर यीशु के पीछे चले। BSB BSB: As the soldiers led Him away, they seized Simon of Cyrene on his way in from the country, and they put the cross on him to carry behind Jesus.
27 IEV अब एक बड़ी भीड़ यीशु के पीछे चल रही थी। इसमें कई स्त्रियाँ थीं जो अपनी छाती पीट रही थीं और उनके लिए रो रही थीं। BSB BSB: A great number of people followed Him, including women who kept mourning and wailing for Him.
28 IEV फिर यीशु ने उनसे कहा,“हे यरूशलेम की स्त्रियों, मेरे लिए मत रोओ! इसके बजाए, जो कुछ हो रहा है, उसके कारण तुम अपने लिए और अपने बच्चों के लिए रोओ! BSB BSB: But Jesus turned to them and said, “Daughters of Jerusalem, do not weep for Me, but weep for yourselves and for your children.
29 IEV मैं चाहता हूँ कि तुम जान लो कि शीघ्र ही ऐसा समय आएगा जब लोग कहेंगे,‘कितनी धन्य हैं वे स्त्रियाँ, जिन्होंने कभी बच्चों को जन्म नहीं दिया या बच्चों को दूध नहीं पिलाया!’ BSB BSB: Look, the days are coming when people will say, ‘Blessed are the barren women, the wombs that never bore, and breasts that never nursed!’
30 IEV फिर इस शहर के लोग कहेंगे,‘हम चाहते हैं कि पर्वत हमारे ऊपर गिर जाए और पहाड़ी हमें ढँक दे!’ BSB BSB: At that time ‘they will say to the mountains, “Fall on us!” and to the hills, “Cover us!”’
31 IEV मुझे मरना है, भले ही मैंने कुछ भी गलत नहीं किया, निश्चय ही उन लोगों के साथ भयानक बातें होंगी जो मरने के योग्य हैं। BSB BSB: For if men do these things while the tree is green, what will happen when it is dry?”
32 IEV दो अन्य अपराधी भी उस जगह ले जाए जा रहे थे जहाँ वे यीशु को मारने के लिए ले जा रहे थे। BSB BSB: Two others, who were criminals, were also led away to be executed with Jesus.
35 IEV बहुत से लोग पास खड़े हुए देख रहे थे। यहूदी अगुवे यीशु का उपहास करके कह रहे थे:“उन्होंने अन्य लोगों को बचाया! यदि परमेश्वर ने सचमुच उन्हें मसीह चुना है, तो वह स्वयं को बचा ले!” BSB BSB: The people stood watching, and the rulers sneered at Him, saying, “He saved others; let Him save Himself if He is the Christ of God, the Chosen One.”
36 IEV सैनिकों ने भी उनका उपहास किया। वे उनके पास आए और उन्हें कुछ खट्टा दाखरस दिया। BSB BSB: The soldiers also mocked Him and came up to offer Him sour wine.
37 IEV उन्होंने उनसे कहा,“यदि तुम यहूदियों के राजा हो, तो स्वयं को बचा लो!” BSB BSB: “If You are the King of the Jews,” they said, “save Yourself!”
38 IEV उन्होंने उनके सिर के ऊपर क्रूस पर एक दोष- पत्र लगाया, जिस पर लिखा था,‘यह यहूदियों का राजा है।’ BSB BSB: Above Him was posted an inscription: THIS IS THE KING OF THE JEWS.
39 IEV अपराधियों में से एक ने, जो क्रूस पर लटका था, यीशु का अपमान किया; उसने कहा,“तुम तो मसीह हो, क्या नहीं हो? तो अपने आपको बचा लो और हमें भी बचाओ!” BSB BSB: One of the criminals who hung there heaped abuse on Him. “Are You not the Christ?” he said. “Save Yourself and us!”
40 IEV परन्तु अन्य अपराधी ने उसे बोलने से रोक दिया; उसने कहा,“तुझे परमेश्वर के दण्ड से डरना चाहिए! वे उन्हें और हमें एक ही दण्ड दे रहे हैं। BSB BSB: But the other one rebuked him, saying, “Do you not even fear God, since you are under the same judgment?
41 IEV वे हमें हमारे अपराधों का दण्ड दे रहे हैं जिसके योग्य हम हैं। परन्तु इस व्यक्ति ने तो कुछ भी गलत नहीं किया!” BSB BSB: We are punished justly, for we are receiving what our actions deserve. But this man has done nothing wrong.”
44 IEV तो यह लगभग दोपहर का समय था। परन्तु दोपहर में तीन बजे तक पूरे देश में अंधेरा हो गया। BSB BSB: It was now about the sixth hour, and darkness came over all the land until the ninth hour.
45 IEV सूर्य की कोई रोशनी नहीं थी और मोटा पर्दा जो आराधनालय में सबसे पवित्रस्थान को अलग करता है, दो भागों में विभाजित हो गया। BSB BSB: The sun was darkened, and the veil of the temple was torn down the middle.
46 IEV जब ऐसा हुआ, तो यीशु जोर से चिल्लाए,“हे पिता, मैं अपनी आत्मा आपके हाथों में देता हूँ!” उन्होंने इतना कहा और साँस लेना बन्द कर दिया और मर गए। BSB BSB: Then Jesus called out in a loud voice, “Father, into Your hands I commit My Spirit.” And when He had said this, He breathed His last.
47 IEV जब सेनापति जो सैनिकों के ऊपर है, उसने देखा की क्या हुआ, उसने कहा,“सचमुच इस व्यक्ति ने कुछ भी गलत नहीं किया!” उन्होंने जो कहा उससे परमेश्वर को सम्मान मिला। BSB BSB: When the centurion saw what had happened, he gave glory to God, saying, “Surely this was a righteous man.”
48 IEV जब लोगों की भीड़ जो इन पुरुषों को मरते देखने के लिए एकत्र हुई थी, देखा कि वास्तव में क्या हुआ, वे अपने घर लौट गए, अपने छाती पीटते हुए अपना दुख प्रकट किया। BSB BSB: And when all the people who had gathered for this spectacle saw what had happened, they returned home beating their breasts.
49 IEV यीशु के सब परिचित, जिनमें गलील के क्षेत्र से आई कुछ स्त्रियाँ भी थीं, कुछ दूरी पर खड़े थे और सब कुछ देखा था। BSB BSB: But all those who knew Jesus, including the women who had followed Him from Galilee, stood at a distance watching these things.
50 IEV अब यूसुफ नाम का एक व्यक्ति था, जो अरिमतियाह नामक एक यहूदी शहर का था। वह एक अच्छा और धर्मी जन था, और वह यहूदी परिषद का सदस्य था। उसने सब कुछ होते देखा था, परन्तु जब उन्होंने यीशु को मारने का निर्णय लिया था, तब वह परिषद के अन्य सदस्यों के साथ सहमत नहीं था। वह उस समय की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहा था जब परमेश्वर अपने राजा को शासन करने के लिए भेजेंगे। BSB BSB: Now there was a Council member named Joseph, a good and righteous man,
52 IEV यूसुफ पिलातुस के पास गया और पिलातुस से कहा कि उसे यीशु के शरीर को दफनाने के लिए अनुमति दें। पिलातुस ने उसे अनुमति दी, BSB BSB: He went to Pilate to ask for the body of Jesus.
53 IEV इसलिए उसने यीशु के शरीर को क्रूस से नीचे उतारा। उसने उन्हें एक सनी के कपड़े में लपेटा। फिर उसने उनके शरीर को एक कब्र में रखा, जिसे किसी ने चट्टान में काट कर बनाया था। इसमें पहले कभी किसी का शव नहीं रखा गया था। BSB BSB: Then he took it down, wrapped it in a linen cloth, and placed it in a tomb cut into the rock, where no one had yet been laid.
54 IEV यह वह दिन था जब लोग यहूदियों के विश्रामदिन जिसे सब्त कहते है, उसकी तैयारी करते थे। सूर्यास्त के साथ सब्त के दिन का आरम्भ होने जा रहा था। BSB BSB: It was Preparation Day, and the Sabbath was beginning.
55 IEV जो स्त्रियाँ गलील के जिले से यीशु के साथ आई थीं, यूसुफ और उसके साथियों के पीछे गईं। उन्होंने कब्र को देखा, और उन्होंने देखा कि पुरुषों ने यीशु के शरीर को भीतर कैसे रखा। BSB BSB: The women who had come with Jesus from Galilee followed, and they saw the tomb and how His body was placed.
56 IEV तब स्त्रियाँ जहाँ वे रह रही थी वहाँ वापस चली गईं, कि यीशु के शरीर पर लगाने के लिए वे मसाले और सुगन्धित वस्तुएँ और इत्र तैयार करें। हालाँकि, उन्होंने सब्त के दिन यहूदी व्यवस्था के अनुसार कोई कार्य नहीं किया। BSB BSB: Then they returned to prepare spices and perfumes. And they rested on the Sabbath, according to the commandment.