2 IEV जब वे आईं, तो उन्होंने देखा कि किसी ने कब्र के सामने से पत्थर को लुढ़का दिया है। BSB BSB: They found the stone rolled away from the tomb,
3 IEV वे कब्र में गईं, परन्तु प्रभु यीशु का शरीर वहाँ नहीं था! BSB BSB: but when they entered, they did not find the body of the Lord Jesus.
4 IEV वे कुछ नहीं समझ पा रही थीं, तब अकस्मात ही दो पुरुष उज्ज्वल, चमकते हुए कपड़े पहने उनके पास प्रकट हुए! BSB BSB: While they were puzzling over this, suddenly two men in radiant apparel stood beside them.
5 IEV स्त्रियाँ डर गईं थीं। जब वे भूमि पर नीचे झुक गईं, तो दो पुरुषों ने उनसे कहा,“तुम्हें किसी ऐसे व्यक्ति की खोज मरे हुओं को दफनाने वाले स्थान में नहीं करना चाहिए, जो जीवित है! BSB BSB: As the women bowed their faces to the ground in terror, the two men asked them, “Why do you look for the living among the dead?
6 IEV वह यहाँ नहीं है; वह फिर से जीवित कर दिए गए हैं! स्मरण करो, कि जब वह तुम्हारे साथ गलील में थे, तो उन्होंने तुमसे कहा था, BSB BSB: He is not here; He has risen! Remember how He told you while He was still in Galilee:
7 IEV “वे मुझे, मनुष्य के पुत्र को पापियों के हाथों में सौंप देंगे। वे मुझे क्रूस पर चढ़ा कर मार देंगे। परन्तु उसके बाद तीसरे दिन, मैं फिर से जीवित हो जाऊँगा।’” BSB BSB: ‘The Son of Man must be delivered into the hands of sinful men, and be crucified, and on the third day rise again.’”
8 IEV स्त्रियों को स्मरण आया कि यीशु ने उनसे क्या कहा था। BSB BSB: Then they remembered His words.
9 IEV इसलिए उन्होंने कब्र को छोड़ दिया और ग्यारह प्रेरितों और उनके अन्य शिष्यों के पास गईं और उन्हें पूरा हाल सुनाया। BSB BSB: And when they returned from the tomb, they reported all these things to the Eleven and to all the others.
10 IEV जिन स्त्रियों ने इन बातों को प्रेरितों को बताया, वे मगदला गाँव की मरियम, योअन्ना, याकूब की माँ मरियम, और अन्य स्त्रियाँ थीं जो उनके साथ थीं। BSB BSB: It was Mary Magdalene, Joanna, Mary the mother of James, and the other women with them who told this to the apostles.
12 IEV परन्तु, पतरस उठा और कब्र की ओर भागा। उसने नीचे झुक कर भीतर देखा। उसने सनी के कपड़ों को देखा जिसमें यीशु के शरीर को लपेटा गया था, परन्तु यीशु वहाँ नहीं थे। वह आश्चर्य करता हुआ घर लौट गया। BSB BSB: Peter, however, got up and ran to the tomb. And after bending down and seeing only the linen cloths, he went away, wondering to himself what had happened.
14 IEV वे इन सब बातों पर जो हुईं थीं, आपस में बातें कर रहे थे। BSB BSB: They were talking with each other about everything that had happened.
15 IEV जब वे उन घटनाओं की बातें कर रहे थे और उन पर विचार कर रहे थे, तो यीशु उनके पास आए और उनके साथ चलने लगे। BSB BSB: And as they talked and deliberated, Jesus Himself came up and walked along with them.
16 IEV परन्तु परमेश्वर ने उन्हें यीशु को पहचानने से रोक रखा था। BSB BSB: But their eyes were kept from recognizing Him.
17 IEV यीशु ने उनसे कहा,“जब तुम चल रहे थे, तो आप दोनों क्या बात कर रहे थे?” वे रुक गए, उनके चेहरे बहुत दुखी थे। BSB BSB: He asked them, “What are you discussing so intently as you walk along?” They stood still, with sadness on their faces.
18 IEV उनमें से एक ने, जिसका नाम क्लियुपास था कहा,“आप एक ही ऐसे व्यक्ति हैं जो यरूशलेम में आए, और हाल ही में हुई घटनाओं को नहीं जानते!” BSB BSB: One of them, named Cleopas, asked Him, “Are You the only visitor to Jerusalem who does not know the things that have happened there in recent days?”
19 IEV उन्होंने उनसे पूछा,“कौन सी घटनाएँ?” उन्होंने उत्तर दिया,“जो घटनाएँ यीशु के साथ हुई, जो नासरत के व्यक्ति हैं, वह भविष्यद्वक्ता थे।” परमेश्वर ने उन्हें महान चमत्कार करने और अद्भुत सन्देश देने की शक्ति दी थी। लोगों के विचार में वह अद्भुत थे।” BSB BSB: “What things?” He asked. “The events involving Jesus of Nazareth,” they answered. “This man was a prophet, powerful in speech and action before God and all the people.
20 IEV परन्तु हमारे प्रधान याजकों और अगुओं ने उन्हें रोमी अधिकारियों के हाथ में सौंप दिया। अधिकारियों ने उन्हें मृत्यु दण्ड दिया, और उन्होंने उन्हें क्रूस पर चढ़ा कर मार दिया। BSB BSB: Our chief priests and rulers delivered Him up to the sentence of death, and they crucified Him.
21 IEV हमें आशा थी, कि यही इस्राएल को छुटकारा देंगे क्योंकि तीन दिन पहले ही वह मर चुके हैं। BSB BSB: But we were hoping He was the One who would redeem Israel. And besides all this, it is the third day since these things took place.
22 IEV परन्तु हमारे समूह की कुछ स्त्रियों ने हमें आश्चर्यचकित कर दिया। वे भोर को कब्र पर गईं, BSB BSB: Furthermore, some of our women astounded us. They were at the tomb early this morning,
23 IEV परन्तु उन्होंने यीशु का शव न पाया! वे वापस आई और कहा कि उन्होंने एक दर्शन में कुछ स्वर्गदूतों को देखा है। स्वर्गदूतों ने कहा कि वह जीवित हैं! BSB BSB: but they did not find His body. They came and told us they had seen a vision of angels, who said that Jesus was alive.
24 IEV तो हमारे साथियों में से कुछ लोग कब्र पर गए। उन्होंने देखा कि जैसा स्त्रियों ने कहा था वैसा ही था। परन्तु उन्होंने यीशु को नहीं देखा।” BSB BSB: Then some of our companions went to the tomb and found it just as the women had described. But Him they did not see.”
26 IEV तुम निश्चय ही जानते हों कि मसीह के लिए आवश्यक था कि उन सब बातों को भोगे और मर जाए, और फिर वह स्वर्ग में अपने महिमामय घर में प्रवेश करें!” BSB BSB: Was it not necessary for the Christ to suffer these things and then to enter His glory?”
27 IEV तब उन्होंने उन्हें वे सब बातें समझाई जिन्हें भविष्यद्वक्ताओं ने उनके विषय में शास्त्रों में लिखा था। उन्होंने मूसा के लेखों से आरम्भ किया और फिर उन्हें समझाया कि अन्य सब भविष्यद्वक्ताओं ने क्या लिखा था। BSB BSB: And beginning with Moses and all the Prophets, He explained to them what was written in all the Scriptures about Himself.
28 IEV वे गाँव के पास आए, जहाँ वे दो जा रहे थे। यीशु ने संकेत दिया कि उन्हें आगे जाना होगा, BSB BSB: As they approached the village where they were headed, He seemed to be going farther.
29 IEV परन्तु उन्होंने उनसे आग्रह किया कि वे ऐसा न करें। उन्होंने कहा,“आज रात हमारे साथ रहो, क्योंकि बहुत देर हो चुकी है और शीघ्र ही अन्धेरा होगा।” तो वह उनके साथ रहने के लिए घर में गए। BSB BSB: But they pleaded with Him, “Stay with us, for it is nearly evening and the day is almost over.” So He went in to stay with them.
30 IEV जब वे खाने के लिए बैठे, तो उन्होंने कुछ रोटी ली और उसके लिए परमेश्वर का धन्यवाद किया। उन्होंने उसे तोड़ा और उन्हें टुकड़े दिए। BSB BSB: While He was reclining at the table with them, He took bread, spoke a blessing and broke it, and gave it to them.
31 IEV और तब परमेश्वर ने उन्हें पहचानने की क्षमता प्रदान की। परन्तु वह अदृश्य हो गए! BSB BSB: Then their eyes were opened and they recognized Jesus—and He disappeared from their sight.
32 IEV उन्होंने एक दूसरे से कहा,“जब हम सड़क पर चल रहे थे और उन्होंने हमारे साथ बात की और हमें शास्त्रों से समझाया तब, क्या हमारे मन में उत्तेजना न उत्पन्न हुई? हमें यहाँ नहीं रहना चाहिए, हमें दूसरों को बताना चाहिए कि क्या हुआ! BSB BSB: They asked each other, “Were not our hearts burning within us as He spoke with us on the road and opened the Scriptures to us?”
33 IEV इसलिए वे तुरन्त निकल गए और यरूशलेम लौट आए। वहाँ उन्होंने ग्यारह प्रेरितों और अन्य लोगों को एकत्र हुआ पाया। BSB BSB: And they got up that very hour and returned to Jerusalem. There they found the Eleven and those with them, gathered together
34 IEV उन्होंने उन दो लोगों को बताया,“यह सच है कि प्रभु फिर से जीवित हो गए है, और वह शमौन को दिखाई दिए है!” BSB BSB: and saying, “The Lord has indeed risen and has appeared to Simon!”
35 IEV तब उन दो लोगों ने उन्हें बताया कि जब वे सड़क पर जा रहे थे तो क्या हुआ था। उन्होंने यह भी बताया कि जब यीशु ने रोटी तोड़ कर दी तब दोनों ने उन्हें पहचाना। BSB BSB: Then the two told what had happened on the road, and how they had recognized Jesus in the breaking of the bread.
37 IEV वे चौंक गए और डर गए, क्योंकि उन्हें लगा कि वे भूत देख रहे हैं! BSB BSB: But they were startled and frightened, thinking they had seen a spirit.
38 IEV उन्होंने उनसे कहा,“तुम्हें चकित नहीं होना चाहिए! और तुम्हें सन्देह नहीं करना चाहिए कि मैं जीवित हूँ। BSB BSB: “Why are you troubled,” Jesus asked, “and why do doubts arise in your hearts?
39 IEV मेरे हाथों और मेरे पाँवों के घावों को देखो! तुम मुझे स्पर्श करके मेरे शरीर को देख सकते हो। तब तुम विश्वास करोगे कि सच में मैं ही हूँ। तब तुम कह सकते हो कि वास्तव में मैं जीवित हूँ क्योंकि भूतों के शरीर नहीं होते, जैसा कि तुम देखते हो कि मेरे पास है!” BSB BSB: Look at My hands and My feet. It is I Myself. Touch Me and see—for a spirit does not have flesh and bones, as you see I have.”
40 IEV यह कहने के बाद, उन्होंने उन्हें अपने हाथों और पाँवों के घाव दिखाए। BSB BSB: And when He had said this, He showed them His hands and feet.
41 IEV वे हर्षित और आश्चर्यचकित हुए, परन्तु वे अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहे थे कि वे वास्तव में जीवित हैं। इसलिए उन्होंने उनसे कहा,“क्या तुम्हारे पास खाने के लिए कुछ है?” BSB BSB: While they were still in disbelief because of their joy and amazement, He asked them, “Do you have anything here to eat?”
42 IEV तो उन्होंने उसे भुनी हुई मछली का एक टुकड़ा दिया। BSB BSB: So they gave Him a piece of broiled fish,
43 IEV जब वे देख रहे थे, उन्होंने उसे ले लिया और खा लिया। BSB BSB: and He took it and ate it in front of them.
45 IEV तब उन्होंने उन्हें उन बातों को समझने में समर्थ किया जिनके विषय में शास्त्रों में लिखा गया था। BSB BSB: Then He opened their minds to understand the Scriptures.
46 IEV उन्होंने उनसे कहा,“शास्त्रों में तुम यह पढ़ सकते हो: कि मसीह पीड़ित किया जाएगा और मारा जाएगा, परन्तु उसके बाद तीसरे दिन वह फिर से जीवित हो जाएगा। BSB BSB: And He told them, “This is what is written: The Christ will suffer and rise from the dead on the third day,
47 IEV उन्होंने यह भी लिखा है कि जो लोग उन पर विश्वास करते हैं, उन्हें हर जगह प्रचार करना चाहिए कि लोग पाप करना छोड़ कर परमेश्वर की ओर मुड़ें, और वह उनके पापों को क्षमा करें; मसीह के अनुयायियों को उस सन्देश का प्रचार करना चाहिए, उन्होंने लिखा है कि उन्हें यरूशलेम में प्रचार करना आरम्भ करके फिर सब जातियों में जा कर प्रचार करना चाहिए। BSB BSB: and in His name repentance and forgiveness of sins will be proclaimed to all nations, beginning in Jerusalem.
48 IEV तुम इन सब बातें के गवाह हो। BSB BSB: You are witnesses of these things.
49 IEV मैं तुम्हारे पास पवित्र- आत्मा को भेजूँगा, जैसे मेरे पिता ने प्रतिज्ञा की थी, परन्तु तुम्हें इस शहर में रहना होगा, जब तक कि तुम पवित्र- आत्मा की शक्ति से नहीं भर जाते।” BSB BSB: And behold, I am sending the promise of My Father upon you. But remain in the city until you have been clothed with power from on high.”
50 IEV तब यीशु उन लोगों को नगर के बाहर ले गए, और वे बैतनिय्याह गाँव के पास आए। वहाँ उन्होंने अपना हाथ ऊपर उठाया और उन्हें आशीष दिया। BSB BSB: When Jesus had led them out as far as Bethany, He lifted up His hands and blessed them.
51 IEV जब वह ऐसा कर रहे थे, वह उन्हें छोड़ कर स्वर्ग में चले गए। BSB BSB: While He was blessing them, He left them and was carried up into heaven.
52 IEV उन्होंने उनकी आराधना की, और फिर वे आनन्द से यरूशलेम लौट आए। BSB BSB: And they worshiped Him and returned to Jerusalem with great joy,
53 IEV वे प्रतिदिन आराधनालय के आँगन में जाते थे, और परमेश्वर की स्तुति करते हुए बहुत समय बिताते थे। BSB BSB: praising God continually in the temple.