1 IEV उसी दिन यीशु ने उस घर को छोड़ दिया और गलील की झील के किनारे पर गए और वहाँ शिक्षा देने के लिए बैठ गए, BSB BSB: That same day Jesus went out of the house and sat by the sea.
2 IEV और एक बड़ी भीड़ उनके आस- पास उनकी शिक्षा सुनने के लिए एकत्र हो गई। वह एक नाव पर चढ़ गए और उन्हें सिखाने के लिए बैठ गए। भीड़ किनारे पर खड़ी हो गई और उनकी बात सुनने लगी। BSB BSB: Such large crowds gathered around Him that He got into a boat and sat down, while all the people stood on the shore.
3 IEV उन्होंने उन्हें कई दृष्टान्तों के द्वारा शिक्षा दी। उन्होंने कहा,“सुनो! एक मनुष्य अपने खेत में बीज बोने के लिए गया। BSB BSB: And He told them many things in parables, saying, “A farmer went out to sow his seed.
4 IEV जब वह खेत में बीज बिखेर रहा था, तो कुछ बीज रास्ते पर गिर गए थे। और पक्षी आए और उन बीजों को खा गए। BSB BSB: And as he was sowing, some seed fell along the path, and the birds came and devoured it.
5 IEV कुछ बीज वहाँ गिर गए जहाँ पत्थरीली भूमि थी और वहाँ अधिक मिट्टी नहीं थी। ये बीज बहुत शीघ्र ही उग आए। BSB BSB: Some fell on rocky ground, where it did not have much soil. It sprang up quickly because the soil was shallow.
6 IEV परन्तु जब पौधे उगे, तो वे सूरज के प्रकाश में बहुत गर्म हो गए, और सूख गए क्योंकि उनकी गहरी जड़ें नहीं थीं। BSB BSB: But when the sun rose, the seedlings were scorched, and they withered because they had no root.
7 IEV कुछ बीज कंटीली झाड़ियों वाली भूमि में गिर गए। कंटीली झाड़ियाँ छोटे पौधे के साथ मिलकर बड़ी हो गई, और उन्होंने पौधों को घेर कर दबा दिया। BSB BSB: Other seed fell among thorns, which grew up and choked the seedlings.
8 IEV परन्तु कुछ बीज अच्छी मिट्टी में गिरे, और पौधे बड़े हुए और बहुत सारे अनाज का उत्पादन किया। कुछ पौधों ने सौ गुणा अधिक उत्पादन किया। कुछ पौधों ने साठ गुणा अधिक उत्पादन किया। कुछ पौधों ने तीस गुणा अधिक उत्पादन किया। BSB BSB: Still other seed fell on good soil and produced a crop—a hundredfold, sixtyfold, or thirtyfold.
9 IEV यदि तुम इसे समझ सकते हो, तो तुमको ध्यान से विचार करना चाहिए कि मैंने अभी क्या कहा हैं।” BSB BSB: He who has ears, let him hear.”
10 IEV शिष्यों ने बाद में यीशु के निकट आकर उनसे पूछा,“जब आप भीड़ से बात करते हैं तो आप दृष्टान्तों का उपयोग क्यों करते हैं?” BSB BSB: Then the disciples came to Jesus and asked, “Why do You speak to the people in parables?”
11 IEV उन्होंने उत्तर दिया,“परमेश्वर तुम्हारे सामने उन बातों को स्पष्ट करते हैं जो उन्होंने पहले प्रकट नहीं की थीं, वह स्वयं को राजा के रूप में दर्शाने जा रहे हैं। परन्तु उन्होंने इन अन्य लोगों पर उन बातों को प्रकट नहीं किया है। BSB BSB: He replied, “The knowledge of the mysteries of the kingdom of heaven has been given to you, but not to them.
12 IEV जो लोग मेरी बातों को समझते हैं, और उनके विषय में सोचने में सक्षम हैं, परमेश्वर उन्हें और अधिक समझने की क्षमता प्रदान करेंगे। परन्तु जो लोग मेरी बातों पर ध्यान दे कर सोचने में सक्षम नहीं हैं, वे जो कुछ पहले से जानते हैं, उसे भी भूल जाएँगे। BSB BSB: Whoever has will be given more, and he will have an abundance. Whoever does not have, even what he has will be taken away from him.
13 IEV इसीलिए जब मैं लोगों से बात करता हूँ तब मैं दृष्टान्तों का प्रयोग करता हूँ, क्योंकि वे देखते हैं कि मैं क्या करता हूँ, वे समझते नहीं हैं कि इसका क्या अर्थ है, और जो मैं कहता हूँ उसे सुनते हैं, तो वे वास्तव में उसका अर्थ नहीं सीखते हैं। BSB BSB: This is why I speak to them in parables: ‘Though seeing, they do not see; though hearing, they do not hear or understand.’
14 IEV ये लोग जो करते है, वह बहुत पहले भविष्यद्वक्ता यशायाह द्वारा कहे गए परमेश्वर के वचनों की पूर्ति है, तुम मेरी बात सुनोगे, परन्तु तुम इसे समझ नहीं पाओगे। तुम देखोगे कि मैं क्या करता हूँ, परन्तु तुम इसका अर्थ नहीं जान पाओगे। BSB BSB: In them the prophecy of Isaiah is fulfilled: ‘You will be ever hearing but never understanding; you will be ever seeing but never perceiving.
15 IEV परमेश्वर ने यशायाह से यह भी कहा,“ये लोग मेरी बात सुनने में सक्षम हैं, परन्तु वे कभी भी सन्देश को नहीं समझेंगे। उनके पास आँखें हैं जो देख सकती हैं, परन्तु वे कभी भी स्पष्ट रूप से नहीं देखेंगे कि वे क्या देख रहे हैं। उन्होंने अपनी आँखें बन्द कर ली हैं कि वे देख न सकें। वे अपनी आँखों से नहीं देख सकते हैं, और वे अपने कानों से नहीं सुन सकते हैं, और वे समझ नहीं सकते हैं। यदि वे देख सकते और सुन सकते और समझ सकते हैं, तो वे मुड़ कर मेरी और आ जाएँगे, और मैं उन्हें स्वस्थ कर दूँगा।” BSB BSB: For this people’s heart has grown callous; they hardly hear with their ears, and they have closed their eyes. Otherwise they might see with their eyes, hear with their ears, understand with their hearts, and turn, and I would heal them.’
16 IEV परन्तु, धन्य है तुम्हारी आँखें, कि वे देखती हैं; और तुम्हारे कान, कि वे सुनते हैं। BSB BSB: But blessed are your eyes because they see, and your ears because they hear.
17 IEV ध्यान दो पूर्व काल में कई भविष्यद्वक्ताओं और धर्मी लोगों ने इन सब कार्यों को देखना चाहा था जो तुम मुझे करता हुआ देख रहे हो। परन्तु वे देख नहीं पाए। वे उन बातों को सुनना चाहते थे जो तुमने मुझसे सुनी हैं, परन्तु वे सुन नहीं पाए। BSB BSB: For truly I tell you, many prophets and righteous men longed to see what you see but did not see it, and to hear what you hear but did not hear it.
18 IEV अब उस दृष्टान्त का अर्थ सुनो जो मैंने तुमको बताया था। BSB BSB: Consider, then, the parable of the sower:
19 IEV कुछ लोग परमेश्वर के शासन के विषय में सुनते हैं, परन्तु उसे समझते नहीं हैं। वे उस रास्ते के समान हैं जहाँ कुछ बीज गिर गए। बुराई करने वाला शैतान आकर छीन ले जाता है। BSB BSB: When anyone hears the message of the kingdom but does not understand it, the evil one comes and snatches away what was sown in his heart. This is the seed sown along the path.
20 IEV कुछ लोग परमेश्वर का सन्देश सुनते हैं और उसे तुरन्त आनन्दित होकर स्वीकार करते हैं। वे चट्टानों वाली भूमि के समान हैं जहाँ कुछ बीज गिर गए थे। BSB BSB: The seed sown on rocky ground is the one who hears the word and at once receives it with joy.
21 IEV क्योंकि यह उनके हृदय की गहराई में प्रवेश नहीं करता है, वे केवल थोड़े समय के लिए इसे मानते हैं। वे ऐसे पौधे के समान हैं जिनकी गहरी जड़ें नहीं थीं। जब दूसरों ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया और उन्हें पीड़ित किया क्योंकि वे उस बात पर विश्वास करते हैं जो मैंने उन्हें बताया है, तो वे उसमें विश्वास करने से मना करते हैं। BSB BSB: But since he has no root, he remains for only a season. When trouble or persecution comes because of the word, he quickly falls away.
22 IEV कुछ लोग परमेश्वर का सन्देश सुनते हैं, परन्तु वे धनवान बनना चाहते हैं, इसलिए वे केवल पैसे से और धन से वे क्या मोल ले सकते हैं उनके विषय में चिन्तित हैं। परिणामस्वरूप, वे परमेश्वर का सन्देश भूल जाते हैं और वे उन कार्यों को नहीं करते हैं जो परमेश्वर चाहते हैं कि वे करें। ये लोग उस मिट्टी के समान हैं जिसमें काँटेदार झाड़ियों की जड़ें थीं। BSB BSB: The seed sown among the thorns is the one who hears the word, but the worries of this life and the deceitfulness of wealth choke the word, and it becomes unfruitful.
23 IEV परन्तु कुछ लोग मेरे सन्देश सुनते हैं और उसे समझते हैं और कुछ और भी अधिक ऐसे कार्य करते हैं जो परमेश्वर को प्रसन्न करते हैं। वे अच्छी भूमि के समान हैं जहाँ कुछ बीज गिर गए थे।” BSB BSB: But the seed sown on good soil is the one who hears the word and understands it. He indeed bears fruit and produces a crop—a hundredfold, sixtyfold, or thirtyfold.”
25 IEV जब वे दास सो रहे थे और खेत की रखवाली नहीं कर रहे थे, तो खेत के स्वामी का शत्रु आया और गेहूँ के बीच में जंगली बीज बिखेर कर चला गया। BSB BSB: But while everyone was asleep, his enemy came and sowed weeds among the wheat, and slipped away.
26 IEV बीज अंकुरित हुए और हरे पौधे बढ़े और अनाज की बालें लगने लगीं तो। खरपतवार भी बढ़ीं। BSB BSB: When the wheat sprouted and bore grain, then the weeds also appeared.
27 IEV तो खेत के स्वामी के पास सेवक आए और उससे कहा,‘स्वामी, तूने हमें अच्छे बीज दिए और वही हम लोगों ने अपने खेत में बोए हैं। तो यह खरपतवार कहाँ से उग आई हैं?’ BSB BSB: The owner’s servants came to him and said, ‘Sir, didn’t you sow good seed in your field? Where then did the weeds come from?’
28 IEV खेत के स्वामी ने उनसे कहा,‘मेरे दुश्मन ने ऐसा किया है।’ उसके सेवकों ने उससे कहा,‘क्या तू चाहता है कि हम खरपतवार उखाड़ दें?’ BSB BSB: ‘An enemy did this,’ he replied. So the servants asked him, ‘Do you want us to go and pull them up?’
29 IEV उसने उनसे कहा,‘नहीं, ऐसा मत करो, क्योंकि तुम ऐसा करते समय कुछ गेहूँ को भी उखाड़ दोगे। BSB BSB: ‘No,’ he said, ‘if you pull the weeds now, you might uproot the wheat with them.
30 IEV गेहूँ और खरपतवार को कटाई के समय तक एक साथ बढ़ने दो। उस समय मैं उन कटनी करने वाले लोगों को कहूँगा,‘पहले खरपतवार को एकत्र करो, और जलाने के लिए उनके गट्ठे बाँध लो। तब गेहूँ को मेरे खत्ते में एकत्र करो।’ BSB BSB: Let both grow together until the harvest. At that time I will tell the harvesters: First collect the weeds and tie them in bundles to be burned; then gather the wheat into my barn.’”
31 IEV “यीशु ने यह दृष्टान्त भी कहा:” जब परमेश्वर स्वर्ग से शासन करते हैं, यह सरसों के उस बीज के समान है जिसे किसी व्यक्ति ने अपने खेत में बो दिया और वह बढ़ने लगा। BSB BSB: He put before them another parable: “The kingdom of heaven is like a mustard seed that a man took and planted in his field.
32 IEV मनुष्यों के द्वारा बोए जाने वाले बीजों में सरसों का बीज सबसे छोटा होता है, परन्तु यहाँ इस्राएल में वे बड़े पौधे बन जाते हैं। जब पौधे पूरी तरह से बड़े हो जाते हैं, तो वे बगीचे के दूसरे पौधों से बड़े होते हैं। वे वृक्षों के रूप में बड़ा झाड़ बनते हैं, और वे पक्षियों द्वारा उनकी शाखाओं में घोंसले बनाने के लिए स्थान रखते हैं।” BSB BSB: Although it is the smallest of all seeds, yet it grows into the largest of garden plants and becomes a tree, so that the birds of the air come and nest in its branches.”
33 IEV यीशु ने यह दृष्टान्त भी बताया:“स्वर्ग का राज्य एक ऐसी स्त्री के समान हैं जो रोटी बना रही थी। उसने लगभग सत्ताईस किलो आटा लिया और उसमें थोड़ा सा खमीर मिला दिया, और रोटियाँ फूल गईं।” BSB BSB: He told them still another parable: “The kingdom of heaven is like leaven that a woman took and mixed into three measures of flour, until all of it was leavened.”
34 IEV यीशु ने इन सब बातों को सिखाने के लिए भीड़ से दृष्टान्तों में बातें कीं। जब भी वह उनसे बात करते थे, तो स्वभावतः इसी प्रकार कहानियों में ही बात करते थे। BSB BSB: Jesus spoke all these things to the crowds in parables. He did not tell them anything without using a parable.
35 IEV ऐसा करने से, उन्होंने वह सच सिद्ध कर दिया जो परमेश्वर ने भविष्यद्वक्ताओं में से एक को बहुत पहले लिखने के लिए कहा था। मैं दृष्टान्तों में बात करूँगा; संसार को बनाने के बाद से मैंने जो भेद रखें हैं उसे सिखाने के लिए दृष्टान्तों को सुनाऊँगा। BSB BSB: So was fulfilled what was spoken through the prophet: “I will open My mouth in parables; I will utter things hidden since the foundation of the world.”
36 IEV “जब यीशु ने भीड़ को भेज दिया, तो वह घर में गए। तब शिष्यों ने उनके पास आकर उनसे कहा,“गेहूँ के खेत में जंगली बीज वाले दृष्टान्त को हमें समझा दें।” BSB BSB: Then Jesus dismissed the crowds and went into the house. His disciples came to Him and said, “Explain to us the parable of the weeds in the field.”
37 IEV उन्होंने उत्तर दिया,“जो उत्तम बीज बोता है, वह मनुष्य का पुत्र, अर्थात् मैं हूँ। BSB BSB: He replied, “The One who sows the good seed is the Son of Man.
38 IEV खेत इस संसार का प्रतीक है, जहाँ लोग रहते हैं। जो बीज अच्छे से बढ़ते हैं, वे उन लोगों को दर्शाते हैं जिन पर परमेश्वर शासन करते हैं। खरपतवार उन लोगों को दर्शाती है जो बुराई करने वाले शैतान की बात मानते हैं। BSB BSB: The field is the world, and the good seed represents the sons of the kingdom. The weeds are the sons of the evil one,
39 IEV जिस शत्रु ने खरपतवार के बीज बोए वह शैतान का प्रतीक है। जिस समय कटनी करने वाले फसल की कटाई करेंगे, वह उस समय को दर्शाते है जब संसार का अन्त हो जाएगा। कटनी करने वाले स्वर्गदूतों का प्रतीक हैं। BSB BSB: and the enemy who sows them is the devil. The harvest is the end of the age, and the harvesters are angels.
40 IEV खरपतवार एकत्र करके जला दिया जाता है। यह दर्शाता है कि जब परमेश्वर सभी लोगों का न्याय करेंगे, और जब संसार का अन्त हो जाएगा तब ऐसा होगा: BSB BSB: As the weeds are collected and burned in the fire, so will it be at the end of the age.
41 IEV मैं मनुष्य का पुत्र अपने स्वर्गदूतों को भेजूँगा, और वे उन सब लोगों में से जिन पर मैं शासन करता हूँ, उनको एकत्र करेंगे जो दूसरों के लिए पाप करने का कारण बनते हैं और जो लोग परमेश्वर की इच्छा का उल्लंघन करते हैं। BSB BSB: The Son of Man will send out His angels, and they will weed out of His kingdom every cause of sin and all who practice lawlessness.
42 IEV स्वर्गदूत उन लोगों को नरक की आग में डाल देंगे। वहाँ उन लोगों का रोना और दाँतों का पीसना होगा क्योंकि वे भयंकर दर्द के कारण बहुत पीड़ित होंगे। BSB BSB: And they will throw them into the fiery furnace, where there will be weeping and gnashing of teeth.
43 IEV परन्तु जिन लोगों का जीवन परमेश्वर की इच्छा के अनुसार है वे ऐसे उज्जवल होकर चमकेंगे जैसे सूरज चमकता है। वे चमकेंगे क्योंकि परमेश्वर, उनके पिता, उन पर शासन करेंगे। यदि तुम इसे समझने में सक्षम हो, तो तुमको ध्यान से सोचना चाहिए कि मैंने अभी क्या कहा है।” BSB BSB: Then the righteous will shine like the sun in the kingdom of their Father. He who has ears, let him hear.
44 IEV “स्वर्ग से परमेश्वर का शासन इतना बहुमूल्य है कि वह एक ऐसे व्यक्ति के समान है जिसने एक महान खजाना पाया जो किसी अन्य व्यक्ति ने एक खेत में दबा दिया था। जब इस मनुष्य ने इसे खोद कर पाया था तो, उसने इसे फिर से दबा दिया, कि कोई और देख न पाए। तब वह चला गया और अपनी सारी सम्पत्ति बेच कर उस खेत को मोल लेने के लिए धन प्राप्त किया। तब वह गया और उस खेत को मोल ले लिया, और वह उस खजाने को प्राप्त करने में समर्थ हुआ। BSB BSB: The kingdom of heaven is like treasure hidden in a field. When a man found it, he hid it again, and in his joy he went and sold all he had and bought that field.
45 IEV इसके अतिरिक्त स्वर्ग से परमेश्वर का शासन इतना अनमोल है कि वह एक व्यापारी के समान है जो मोल लेने के लिए अच्छी गुणवत्ता के मोती खोज रहा था। BSB BSB: Again, the kingdom of heaven is like a merchant in search of fine pearls.
46 IEV जब उसे एक बहुत महँगा मोती बिक्री के लिए मिला, तो उसने उस मोती को मोल लेने के लिए पर्याप्त धन प्राप्त करने के लिए अपनी सारी सम्पत्ति को बेच दिया। तब वह गया और उसे मोल ले लिया। BSB BSB: When he found one very precious pearl, he went away and sold all he had and bought it.
47 IEV जब परमेश्वर स्वर्ग से शासन करते हैं, तो वह ऐसा है जैसा मछुआरे एक बड़े जाल में मछलियाँ पकड़ते हैं। उन्होंने सभी प्रकार की मछलियाँ पकड़ीं। BSB BSB: Once again, the kingdom of heaven is like a net that was cast into the sea and caught all kinds of fish.
48 IEV जब जाल भर गया, तो मछुआरों ने उसे किनारे पर खींच लिया। फिर वे वहाँ बैठे और अच्छी मछलियों को बाल्टी में डाला, परन्तु उन्होंने निकम्मी मछलियों को दूर फेंक दिया। BSB BSB: When it was full, the men pulled it ashore. Then they sat down and sorted the good fish into containers, but threw the bad away.
49 IEV यह ऐसा है जैसे उस समय लोगों के साथ होगा जब संसार का अन्त होगा। स्वर्गदूत वहाँ आएँगे, जहाँ परमेश्वर लोगों का न्याय करेंगे और दुष्ट लोगों को धर्मी लोगों से अलग करेंगे। BSB BSB: So will it be at the end of the age: The angels will come and separate the wicked from the righteous
50 IEV वे दुष्ट लोगों को आग के कुण्ड में डाल देंगे। और वे दुष्ट लोग रोएँगे और अपने दाँतों को पीसेंगे क्योंकि वे भयंकर पीड़ा से पीड़ित होंगे।” BSB BSB: and throw them into the fiery furnace, where there will be weeping and gnashing of teeth.
51 IEV तब यीशु ने शिष्यों से पूछा,“क्या तुम ये सब दृष्टान्तों को समझते हो जो मैंने तुम्हें सुनाए हैं?” उन्होंने यीशु से कहा,“हाँ, हम उन्हें समझते हैं।” BSB BSB: Have you understood all these things?” “Yes,” they answered.
52 IEV तब यीशु ने कहा,“वे शिक्षक और अनुवादक, जो इन दृष्टान्तों को समझते हैं और स्वर्ग से परमेश्वर के शासन के अधीन होकर कार्य करते हैं, एक घर के स्वामी के समान हैं जो अपने भण्डार कक्ष से नई चीजों और पुरानी चीजों दोनों को कार्य में लेता है।” BSB BSB: Then He told them, “For this reason, every scribe who has been discipled in the kingdom of heaven is like a homeowner who brings out of his storeroom new treasures as well as old.”
53 IEV जब यीशु ने इन दृष्टान्तों को कहना समाप्त कर दिया, तो उन्होंने शिष्यों के साथ उस क्षेत्र को छोड़ दिया। BSB BSB: When Jesus had finished these parables, He withdrew from that place.
54 IEV फिर वे नासरत नगर में गए, जहाँ यीशु रहते थे। सब्त के दिन उन्होंने लोगों को आराधनालय में सिखाया। परिणाम यह हुआ कि लोग वहाँ चकित थे। परन्तु कुछ ने कहा,“यह मनुष्य हमारे जैसा एक साधारण व्यक्ति है! तो ऐसा कैसे है कि वह इतना जानता है और इतना समझता है? और वह ऐसा चमत्कार कैसे कर सकता है? BSB BSB: Coming to His hometown, He taught the people in their synagogue, and they were astonished. “Where did this man get such wisdom and miraculous powers?” they asked.
56 IEV और उनकी बहनें भी यहाँ हमारे शहर में रहती हैं। तो वह इन सब बातों को कैसे सिखा और कर सकते है? BSB BSB: Aren’t all His sisters with us as well? Where then did this man get all these things?”
57 IEV वहाँ लोगों ने यीशु पर विश्वास नहीं किया। इसलिए यीशु ने उनसे कहा,“लोग मेरे और अन्य भविष्यद्वक्ताओं का हर जगह जहाँ भी वे जाएँ सम्मान करते हैं, परन्तु हमारे अपने नगर में हमें सम्मान नहीं मिलता है, और यहाँ तक कि हमारे परिवार भी हमारा सम्मान नहीं करते हैं!” BSB BSB: And they took offense at Him. But Jesus said to them, “Only in his hometown and in his own household is a prophet without honor.”
58 IEV यीशु ने वहाँ बहुत चमत्कार नहीं किए क्योंकि लोगों को यह विश्वास नहीं था कि उनके पास ऐसे अधिकार हैं। BSB BSB: And He did not do many miracles there, because of their unbelief.