1 IEV हे नीनवे के लोगों, तुम्हारे शत्रु तुम पर आक्रमण करने आ रहे हैं। इसलिए शहर के चारों ओर की दीवारों के ऊपर अपने पहरेदारों को रखो! शहर की सड़कों की रक्षा करो। लड़ने के लिए तैयार हो जाओ, अपने सैनिकों को एकत्र करो। BSB BSB: One who scatters advances against you, O Nineveh. Guard the fortress! Watch the road! Brace yourselves! Summon all your strength!
2 IEV भले ही तुम्हारे सैनिकों ने याकूब के वंशजों को नष्ट कर दिया हो, पर यहोवा अन्य राष्ट्रों द्वारा फिर से उनका आदर करेंगे। तुम्हारे देश के आक्रमणकारियों ने इस्राएल को ऐसे नष्ट कर दिया, जैसे शत्रु दाख का बगीचे को उखाड़ कर फेंक देता है, परन्तु इस्राएल फिर से समृद्ध होगा। BSB BSB: For the LORD will restore the splendor of Jacob like the splendor of Israel, though destroyers have laid them waste and ruined the branches of their vine.
3 IEV शत्रु सैनिकों की ढालें, जो तुम पर आक्रमण करने को आ रहे हैं, लाल चमकेंगी, जैसे उन पर सूर्य चमकता है, और वे चमकदार लाल वर्दी पहनेंगे। जब वे युद्ध से पहले पंक्तिबद्ध खड़े होंगे तो उनके रथ के पहियों की धातु चमकेंगी, और उनके सैनिक अपने मजबूत भाले उठाएँगे और उन्हें लहराएँगे। BSB BSB: The shields of his mighty men are red; the valiant warriors are dressed in scarlet. The fittings of the chariots flash like fire on the day they are prepared, and the spears of cypress have been brandished.
4 IEV उनके रथ नीनवे की सड़कों पर दौड़ते हैं और चौकों पर उग्रतापूर्वक तेजी से इधर- उधर निकलते हैं। वे बिजली की सी तेजी से आते हैं, वे जलती हुई मशालों के समान दिखते हैं। BSB BSB: The chariots dash through the streets; they rush around the plazas, appearing like torches, darting about like lightning.
5 IEV एक अधिकारी अपने कर्मचारियों को आदेश देता है, और वे उसके पास इतनी शीघ्र ही आते हैं कि ठोकर खाते हैं। वे शहर की दीवार पर आक्रमण करने को दौड़ते हैं, और वे सैनिकों के ऊपर उनकी रक्षा के लिए एक लकड़ी की बड़ी ढाल स्थापित की है। BSB BSB: He summons his nobles; they stumble as they advance. They race to its wall; the protective shield is set in place.
6 IEV शत्रु सैनिक बलपूर्वक नदियों की ओर स्थित शहर के द्वार खोलेंगे; और महल नष्ट हो जाएगा। BSB BSB: The river gates are thrown open and the palace collapses.
7 IEV रानी के वस्त्र शत्रु सैनिकों द्वारा उससे छीन लिए जाएँगे, और उसकी दासियाँ कबूतरों के समान रोएँगी, और अपनी छातियाँ यह दिखाने के लिए पीटेंगी, कि वे बहुत दुखी हैं। BSB BSB: It is decreed that the city be exiled and carried away; her maidservants moan like doves, and beat upon their breasts.
8 IEV लोग नीनवे से ऐसे भाग जाएँगे, जैसे टूटे हुए बाँध से पानी, बह निकलता है। अधिकारी चिल्लाएँगे,“रुको! रुको!” परन्तु लोग भागते समय पीछे मुड़ कर भी नहीं देखेंगे। BSB BSB: Nineveh has been like a pool of water throughout her days, but now it is draining away. “Stop! Stop!” they cry, but no one turns back.
9 IEV आक्रमणकारी शत्रु एक- दूसरे से कहते हैं,“चाँदी को जब्त कर लो! सोना छीन लो! शहर में बहुत सारी मूल्यवान वस्तुएँ हैं, इतनी अधिक मूल्यवान वस्तुएँ जिन्हें कोई गिना नहीं सकता।” BSB BSB: “Plunder the silver! Plunder the gold!” There is no end to the treasure, an abundance of every precious thing.
10 IEV शीघ्र ही शहर की मूल्यवान सभी वस्तुएँ छीन लीं जाएँगी या नष्ट हो जाएगा। लोग थरथराएँगे, जिसके कारण वे लड़ने में सक्षम नहीं होंगे। उनके चेहरे डर से पीले हो जाएँगे। BSB BSB: She is emptied! Yes, she is desolate and laid waste! Hearts melt, knees knock, bodies tremble, and every face grows pale!
11 IEV ऐसा होने के बाद, लोग कहेंगे,“उस बड़े शहर नीनवे के साथ क्या हुआ? यह युवा सिंहों से भरी हुई एक मांद के समान था, जहाँ शेर और सिंहनी रहते थे और अपने बच्चों को शिकार खिलाते थे, जहाँ उन्हें किसी भी बात का डर नहीं था। BSB BSB: Where is the lions’ lair or the feeding ground of the young lions, where the lion and lioness prowled with their cubs, with nothing to frighten them away?
12 IEV नीनवे के सैनिक उन सिंहों के समान थे जो अन्य पशुओं को मार डालते थे या गला दबा देते थे और उनका माँस अपनी मांदों में ले आते थे।” BSB BSB: The lion mauled enough for its cubs and strangled prey for the lioness. It filled its dens with the kill, and its lairs with mauled prey.
13 IEV यहोवा, स्वर्गदूतों की सेना के प्रधान, नीनवे के लोगों से कहते हैं,“मैं तुम्हारा शत्रु हूँ; मैं तुम्हारे रथों को आग में जला दूँगा और धुएँ में उड़ा दूँगा। तुम्हारे युवा पुरुष तलवार से मारे जाएँगे। मैं हर एक मूल्यवान वस्तुओं को, जिसे तुमने अन्य देशों से चुराया है, गायब कर दूँगा। तुम्हारे दूत फिर कभी भी अन्य देशों में वह सन्देश नहीं ले जा सकेंगे, जिसमें यह माँग होगी कि उनकी सेना हमारे सामने आत्मसमर्पण कर दे।” BSB BSB: “Behold, I am against you,” declares the LORD of Hosts. “I will reduce your chariots to cinders, and the sword will devour your young lions. I will cut off your prey from the earth, and the voices of your messengers will no longer be heard.”