1 IEV नीनवे के साथ, भयानक बातें घटित होंगी, यह एक ऐसा शहर हैं, जो हत्या करने वाले, चोरी करने वालों और झूठ बोलने वालों से भरा पड़ा है, भयानक बातें घटित होंगी। यह शहर उन लोगों से भरा है जिनको सैनिक अन्य देशों से ले कर आए थे। BSB BSB: Woe to the city of blood, full of lies, full of plunder, never without prey.
2 IEV परन्तु अब नीनवे पर आक्रमण करने के लिए आने वाले शत्रु सैनिकों की आवाज़ सुनो; उनके चाबुकों की फटकार सुनो, और उनके रथ के पहियों की खड़खड़ाहट सुनो! उनके वेग से दौड़ने वाले घोड़ों और उनके रथों की आवाज़ सुनो क्योंकि वे साथ- साथ उछलते हैं। BSB BSB: The crack of the whip, the rumble of the wheel, galloping horse and bounding chariot!
3 IEV जब घुड़सवार तेजी से आगे बढ़ते हैं, तो उनकी तलवारों और चमकदार भालों को देखो! नीनवे के बहुत से लोग मारे जाएँगे; वहाँ लाशों के इतने ढेर होंगे, कि आक्रमणकारी उनसे ठोकर खाएँगे। BSB BSB: Charging horseman, flashing sword, shining spear; heaps of slain, mounds of corpses, dead bodies without end—they stumble over their dead—
4 IEV यह सब इसलिए होगा क्योंकि नीनवे एक ऐसी सुन्दर वेश्या के समान है जो पुरुषों को उस ओर फुसलाती है जहाँ पर वे नष्ट हो जाएँगे; नीनवे एक सुन्दर शहर है जिसने अन्य देशों के लोगों को अपने यहाँ आने के लिए आकर्षित किया है। नीनवे के लोगों ने अन्य देश के लोगों को तन्त्र मन्त्र सिखाया, और उन्हें अपना दास बनाया। BSB BSB: because of the many harlotries of the harlot, the seductive mistress of sorcery, who betrays nations by her prostitution and clans by her witchcraft.
5 IEV इसलिए स्वर्गदूतों की सेना के प्रधान, यहोवा, नीनवे के लोगों से कहते हैं:“मैं तुम्हारा शत्रु हूँ, और मैं तुम्हें अन्य देशों के लोगों के सामने पूरी तरह अपमानित करूँगा; जैसे व्यभिचार करने वाली स्त्रियों को उनके घाघरों को ऊँचा उठा कर अपमानित किया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप लोग उनके नग्न शरीर देख सकें। BSB BSB: “Behold, I am against you,” declares the LORD of Hosts. “I will lift your skirts over your face. I will show your nakedness to the nations and your shame to the kingdoms.
6 IEV मैं दूसरों को तुम पर कचरा फेंकने का कारण बनाऊँगा; मैं दूसरों को दिखाऊँगा कि मैं तुमको बहुत तुच्छ समझता हूँ, और मैं सब लोगों के द्वारा सार्वजनिक रूप से तुम्हारा उपहास करवाऊँगा। BSB BSB: I will pelt you with filth and treat you with contempt; I will make a spectacle of you.
7 IEV जो लोग तुझे देखते हैं वे तेरी ओर अपनी पीठ फेर लेंगे और कहेंगे,‘नीनवे नष्ट हो गया है, परन्तु इसके लिए कोई भी शोक नहीं करेगा।’ नीनवे, कोई भी तुझे सांत्वना देना नहीं चाहेगा।” BSB BSB: Then all who see you will recoil from you and say, ‘Nineveh is devastated; who will grieve for her?’ Where can I find comforters for you?”
8 IEV तेरा शहर निश्चय ही अमोन शहर से सुरक्षित नहीं है। अमोन शहर नील नदी के बगल में एक महत्वपूर्ण शहर था; नदी उसके चारों ओर एक दीवार के समान थी। BSB BSB: Are you better than Thebes, stationed by the Nile with water around her, whose rampart was the sea, whose wall was the water?
9 IEV कूश और मिस्र के शासकों ने अमोन की सहायता की; उनकी शक्ति की कोई सीमा नहीं थी। आस- पास के देश पूत और लूबी के शासक भी अमोन के सहयोगी थे। BSB BSB: Cush and Egypt were her boundless strength; Put and Libya were her allies.
10 IEV फिर भी, अमोन पर अधिकार कर लिया गया, और उसके लोगों को निर्वासित कर दिया गया था। उनके बच्चों को शहर की सड़कों पर टुकड़े- टुकड़े कर दिया गया था। शत्रु सैनिकों ने यह तय करने के लिए चिट्ठियाँ डालीं कि अमोन का कौन सा अधिकारी उनमें से किसको उनका दास होने के लिए मिलेगा। अमोन के सभी अगुवे जंजीरों से बाँध दिए गए। BSB BSB: Yet she became an exile; she went into captivity. Her infants were dashed to pieces at the head of every street. They cast lots for her dignitaries, and all her nobles were bound in chains.
11 IEV तुम नीनवे के लोग भी इसी तरह अचम्भित और मतवाले हो जाओगे, और अपने शत्रुओं से बचने के लिए तुम छिपने के स्थानों को ढूँढ़ोगे। BSB BSB: You too will become drunk; you will go into hiding and seek refuge from the enemy.
12 IEV तुम्हारे शत्रु तुम्हारे शहर के चारों ओर की दीवारों को गिरा देंगे, ठीक उस अंजीर के पहले फल के समान जो पेड़ हिलाते ही सीधा तुम्हारे मुँह में गिर जाता है। इतनी ही सरलता से तुम्हारे शहर पर अधिकार कर लिया जाएगा। BSB BSB: All your fortresses are fig trees with the first ripe figs; when shaken, they fall into the mouth of the eater!
13 IEV अपने सैनिकों को देखो! वे कमजोर स्त्रियों के समान होंगे। तुम्हारे शहर के द्वार शत्रुओं के प्रवेश करने के लिए पूरी तरह खोले जाएँगे, और फिर उन द्वारों के पल्लों को जला दिया जाएगा। BSB BSB: Look at your troops—they are like your women! The gates of your land are wide open to your enemies; fire consumes their bars.
14 IEV अपने शहर के चारों ओर पानी को उस समय उपयोग करने के लिए एकत्र करो जब तुम्हारे शत्रु शहर की घेराबंदी करें। किलों की मरम्मत करो। मिट्टी खोदो और नरम बनाने के लिए उसे रौंदो, और उसे खाँचों में डाल दो कि दीवारों की मरम्मत के लिए ईंटें बनें। BSB BSB: Draw your water for the siege; strengthen your fortresses. Work the clay and tread the mortar; repair the brick kiln!
15 IEV फिर भी, तुम्हारे शत्रु तुम्हारे शहर को जला देंगे; वे तुम्हें अपनी तलवार से मार डालेंगे; वे तुम्हें ऐसे मार डालेंगे जैसे टिड्डी फसलों को नष्ट कर देती है। आगे बढ़ो और अपनी जनसंख्या को झिंगुरों और टिड्डियों के झुण्ड के समान बढ़ाओ। BSB BSB: There the fire will devour you; the sword will cut you down and consume you like a young locust. Make yourself many like the young locust; make yourself many like the swarming locust!
16 IEV तुम्हारे शहर में अब बहुत सारे व्यापारी हैं; तारों से भी अधिक। परन्तु जब तुम्हारा शहर नष्ट हो रहा हो, वे व्यापारी मूल्यवान वस्तुओं को ले कर उन टिड्डियों के समान गायब हो जाएँगे जो पौधों से पत्तियों को चट करने के बाद फिर उड़ जाती हैं। BSB BSB: You have multiplied your merchants more than the stars of the sky. The young locust strips the land and flies away.
17 IEV तुम्हारे अगुवे भी टिड्डियों के झुण्ड के समान हैं जो ठण्डे दिन में बाड़ पर एकत्र होती हैं, और फिर सूरज आने पर उड़ जाती हैं, और कोई भी नहीं जानता कि वे कहाँ गईं। BSB BSB: Your guards are like the swarming locust, and your scribes like clouds of locusts that settle on the walls on a cold day. When the sun rises, they fly away, and no one knows where.
18 IEV हे अश्शूर के राजा, तेरे सब अधिकारी मर जाएँगे; तेरे महत्वपूर्ण लोग लेट जाएँगे और सदा के लिए आराम करेंगे। तेरे लोग पर्वतों पर बिखर जाएँगे, और उन्हें एक साथ एकत्र करने के लिए कोई नहीं होगा। BSB BSB: O king of Assyria, your shepherds slumber; your officers sleep. Your people are scattered on the mountains with no one to gather them.
19 IEV तुम ऐसे व्यक्ति के समान हो जिसे ऐसा घाव है जो ठीक नहीं हो सकता; वह ऐसा घाव होगा जो उसके मरने का कारण होगा। और वे सब लोग जो तेरे साथ क्या हुआ है, यह सुनेंगे कि प्रसन्नता के मारे अपने हाथों से तालियाँ बजाएँगे। वे कहेंगे,“हर किसी ने यह सहा क्योंकि उसने हमारे साथ निरन्तर बहुत क्रूर कार्य किया था।” BSB BSB: There is no healing for your injury; your wound is severe. All who hear the news of you applaud your downfall, for who has not experienced your constant cruelty?