1 IEV एक दिन लेवी के पुत्र कहात के वंशज, यिसहार का पुत्र कोरह ने, दातान और अबीराम जो एलीआब के पुत्र थे और ओन जो पेलेत का पुत्र था, उनके साथ मिलकर षड्यन्त्र रचा। ये तीन जन रूबेन के गोत्र से थे। BSB BSB: Now Korah son of Izhar, the son of Kohath son of Levi, along with some Reubenites—Dathan and Abiram, sons of Eliab, and On son of Peleth—conducted
2 IEV उन चार लोगों ने 250 अन्य लोगों को जो इस्राएली लोगों के बीच प्रधान थे, मूसा से विद्रोह करने के लिए अपने साथ सम्मिलित होने के लिए उकसाया। BSB BSB: a rebellion against Moses, along with 250 men of Israel renowned as leaders of the congregation and representatives in the assembly.
3 IEV वे हारून और मूसा की निन्दा करने के लिए एक साथ आए। उन्होंने उनसे कहा,“तुम दोनों जितना आवश्यक है उससे अधिक अधिकार का उपयोग कर रहे हो! यहोवा ने हम इस्राएलियों को अलग कर लिया है, और वह हम सबके साथ हैं। तो तुम ऐसा व्यवहार क्यों करते हो जैसे कि तुम हम सबसे, जो यहोवा के हैं अधिक महत्वपूर्ण हो?” BSB BSB: They came together against Moses and Aaron and told them, “You have taken too much upon yourselves! For everyone in the entire congregation is holy, and the LORD is in their midst. Why then do you exalt yourselves above the assembly of the LORD?”
4 IEV जब मूसा ने सुना कि वे क्या कह रहे थे, तो वह भूमि पर मुँह के बल गिरा। BSB BSB: When Moses heard this, he fell facedown.
5 IEV तब उसने कोरह और उसके साथियों से कहा,“कल सुबह यहोवा हमें दिखाएँगे कि उन्होंने किसको अपना याजक बनने के लिए चुना है, और कौन पवित्र है और किसे उसके पास आने की अनुमति है। यहोवा केवल उन लोगों को अपनी उपस्थिति में आने की अनुमति देंगे जिन्हें यहोवा चुनते हैं। BSB BSB: Then he said to Korah and all his followers, “Tomorrow morning the LORD will reveal who belongs to Him and who is holy, and He will bring that person near to Himself. The one He chooses He will bring near to Himself.
6 IEV इसलिए कोरह, कल तुम और तुम्हारे साथियों को धूप जलाने के लिए अपने धूपदान तैयार करना होगा। BSB BSB: You, Korah, and all your followers are to do as follows: Take censers,
7 IEV तब तुम्हें उसमें आग लगाना है और यहोवा की उपस्थिति में धूप जलाना है। तब हम देखेंगे कि हम में से किसको यहोवा ने अपने पवित्र सेवक बनने के लिए चुना है। तुम लोग जो लेवी के वंशज हो, तुम्हें जितना आवश्यक है उससे अधिक अधिकार का उपयोग करने की प्रयास कर रहे हो!” BSB BSB: and tomorrow you are to place fire and incense in them in the presence of the LORD. Then the man the LORD chooses will be the one who is holy. It is you sons of Levi who have taken too much upon yourselves!”
8 IEV तब मूसा ने कोरह से फिर से बात की। उसने कहा,“तुम लोग जो लेवी के वंशज हो, मेरी बात सुनो! BSB BSB: Moses also said to Korah, “Now listen, you sons of Levi!
9 IEV तुम जानते हो कि इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने इस्राएल की मण्डली में से लेवियों को चुना है कि तुम उनके पवित्र- तम्बू में उनके लिए कार्य करो और लोगों की सेवा करो। क्या तुम्हें ऐसा लगता है कि तुम्हारे लिए यह एक छोटी बात है? BSB BSB: Is it not enough for you that the God of Israel has separated you from the congregation of Israel and brought you near to Himself to perform the work at the LORD’s tabernacle, and to stand before the congregation to minister to them?
10 IEV कोरह, तुम्हें और तुम्हारे साथी लेवी के वंशजों को यहोवा अपने पास लाएँ हैं। अब क्या तुम याजक बनने की भी माँग कर रहे हो? BSB BSB: He has brought you near, you and all your fellow Levites, but you are seeking the priesthood as well.
11 IEV वास्तव में तुम और तुम्हारे वंशज यहोवा से विद्रोह कर रहे हैं। सही में हारून वह नहीं है जिसके विषय में तुम शिकायत कर रहे हो।” BSB BSB: Therefore, it is you and all your followers who have conspired against the LORD! As for Aaron, who is he that you should grumble against him?”
12 IEV तब मूसा ने एलीआब के पुत्र दातान और अबीराम को बुलाया, परन्तु उन्होंने आने से इन्कार कर दिया। उन्होंने एक सन्देश भेजा,“हम तुम्हारे पास नहीं आएँगे! BSB BSB: Then Moses summoned Dathan and Abiram, the sons of Eliab, but they said, “We will not come!
13 IEV तुम हमें मिस्र से बाहर लाए, जो कि एक बहुत ही उपजाऊ भूमि थी, कि हम यहाँ इस मरुस्थल में मर जाएँ। वह बुरी बात है। परन्तु अब तुम हम पर स्वामी बनने की भी प्रयास कर रहे हो, और यह और भी बुरा है। BSB BSB: Is it not enough that you have brought us up out of a land flowing with milk and honey to kill us in the wilderness? Must you also appoint yourself as ruler over us?
14 IEV तुमने हमें रहने के लिए एक नई भूमि नहीं दी है, एक ऐसी भूमि जिसमें अच्छे खेतों की और दाख के बगीचे हैं। तुम केवल इन लोगों को अंधा करने का प्रयास कर रहे हो। इसलिए हम तुम्हारे पास नहीं आएँगे।” BSB BSB: Moreover, you have not brought us into a land flowing with milk and honey or given us an inheritance of fields and vineyards. Will you gouge out the eyes of these men? No, we will not come!”
15 IEV तब मूसा बहुत क्रोधित हो गया। उसने यहोवा से कहा,“उन्होंने जो अन्न- बलि चढ़ाई है, उसे स्वीकार न करना। मैंने उनसे कुछ भी नहीं लिया है, यहाँ तक कि एक गधा भी नहीं, और मैंने कभी उनके लिए कुछ भी गलत नहीं किया है, इसलिए उनके पास शिकायत करने का कोई कारण नहीं है।” BSB BSB: Then Moses became very angry and said to the LORD, “Do not regard their offering. I have not taken one donkey from them or mistreated a single one of them.”
16 IEV तब मूसा ने कोरह से कहा,“तुम और तुम्हारे सब साथी कल यहाँ आकर यहोवा के सामने खड़े होंगे। हारून भी यहाँ आएगा। BSB BSB: And Moses said to Korah, “You and all your followers are to appear before the LORD tomorrow—you and they and Aaron.
17 IEV तुम और तुम्हारे 250 साथियों में से प्रत्येक को धूप जलाने के लिए एक- एक धूपदान लेना है और उसमें धूप डालना है, कि वह यहोवा को चढ़ाई जाए। हारून भी ऐसा ही करेगा।” BSB BSB: Each man is to take his censer, place incense in it, and present it before the LORD—250 censers. You and Aaron are to present your censers as well.”
18 IEV इसलिए उन लोगों में से प्रत्येक ने धूप जलाने के लिए एक धूपदान लिया। उन्होंने उसमें धूप डाली और धूप जलाने के लिए गर्म कोयले डाले, और फिर वे सब पवित्र- तम्बू के प्रवेश द्वार पर हारून और मूसा के साथ खड़े हो गए। BSB BSB: So each man took his censer, put fire and incense in it, and stood with Moses and Aaron at the entrance to the Tent of Meeting.
19 IEV तब कोरह ने उन सब लोगों को बुलाया जिन्होंने उसे समर्थन दिया था और जो मूसा के विरुद्ध थे, और वे तम्बू के प्रवेश द्वार पर इकट्ठे हुए। तब यहोवा की महिमा उन सभी को दिखाई दी। BSB BSB: When Korah had gathered his whole assembly against them at the entrance to the Tent of Meeting, the glory of the LORD appeared to the whole congregation.
20 IEV यहोवा ने हारून और मूसा से कहा, BSB BSB: And the LORD said to Moses and Aaron,
21 IEV “इन सब लोगों से दूर हो जाओ, जिससे कि मैं तुरन्त उनका अन्त कर सकूँ!” BSB BSB: “Separate yourselves from this congregation so that I may consume them in an instant.”
22 IEV परन्तु हारून और मूसा धरती पर मुँह के बल गिर गए। उन्होंने यहोवा से विनती की,“हे परमेश्वर, आप ही हैं जिन्होंने इन सभी लोगों को जीवन दिया। इन मनुष्यों में से केवल एक ने पाप किया है। तो, क्या आपका सब लोगों पर क्रोधित होना सही है?” BSB BSB: But Moses and Aaron fell facedown and said, “O God, the God of the spirits of all flesh, when one man sins, will You be angry with the whole congregation?”
23 IEV यहोवा ने मूसा से कहा, BSB BSB: Then the LORD said to Moses,
24 IEV “ठीक है, परन्तु अन्य सब लोगों को कोरह, दातान और अबीराम के तम्बुओं से दूर जाने के लिए कह दे।” BSB BSB: “Tell the congregation to move away from the dwellings of Korah, Dathan, and Abiram.”
25 IEV तब मूसा खड़ा हुआ और दातान और अबीराम के तम्बुओं के पास गया। इस्राएली प्रधान उसके पीछे गए। BSB BSB: So Moses got up and went to Dathan and Abiram, and the elders of Israel followed him.
26 IEV उसने लोगों से कहा,“इन दुष्टों के तम्बुओं से दूर हो जाओ, और उनसे सम्बन्धित कुछ भी न छूओ! यदि तुम कुछ छूते हो, तो तुम उनके पापों के कारण मर जाओगे!” BSB BSB: And he warned the congregation, “Move away now from the tents of these wicked men. Do not touch anything that belongs to them, or you will be swept away because of all their sins.”
27 IEV तब सब लोग कोरह, दातान और अबीराम के तम्बुओं से दूर चले गए। दातान और अबीराम अपनी पत्नियों और बच्चों और दूध पीते बच्चे के साथ अपने तम्बुओं से बाहर आए, और अपने- अपने तम्बू के प्रवेश द्वार पर खड़े हो गए। BSB BSB: So they moved away from the dwellings of Korah, Dathan, and Abiram. Meanwhile, Dathan and Abiram had come out and stood at the entrances to their tents with their wives and children and infants.
28 IEV तब मूसा ने कहा,“मैंने इन सब कार्यों को करने का निर्णय स्वयं नहीं किया था। यहोवा ने मुझे चुना और मुझे इन कार्यों के लिए भेजा। और अब वह यह तुम्हारे सामने इसे सिद्ध करेंगे। BSB BSB: Then Moses said, “This is how you will know that the LORD has sent me to do all these things, for it was not my own doing:
29 IEV यदि ये लोग साधारण रूप से मर जाते हैं, तो यह स्पष्ट होगा कि यहोवा ने मुझे नहीं चुना है। BSB BSB: If these men die a natural death, or if they suffer the fate of all men, then the LORD has not sent me.
30 IEV परन्तु यदि यहोवा ऐसा कुछ करते हैं जो पहले कभी नहीं हुआ है, यदि वह उनके पैरों के नीचे की भूमि को खोले और इन मनुष्यों और वह उनके परिवारों और उनकी सारी सम्पत्ति को निगल ले, और यदि वे गड्ढे में गिर जाएँ और उन्हें जीवित ही दफनाया जाए, तो तुम जान लोगे कि इन मनुष्यों ने यहोवा का अपमान किया है।” BSB BSB: But if the LORD brings about something unprecedented, and the earth opens its mouth and swallows them and all that belongs to them so that they go down alive into Sheol, then you will know that these men have treated the LORD with contempt.”
31 IEV जैसे ही मूसा ने यह कहा, भूमि उन लोगों के नीचे खुल गई। BSB BSB: As soon as Moses had finished saying all this, the ground beneath them split open,
32 IEV उसने उन सब मनुष्यों को और उनके परिवारों की और उन सबको जो कोरह के साथ खड़े थे और उनकी सारी सम्पत्ति को निगल लिया। BSB BSB: and the earth opened its mouth and swallowed them and their households—all Korah’s men and all their possessions.
33 IEV जब वे जीवित थे, तब ही भूमि खुल गई, और उनकी सारी सम्पत्ति भी गड्ढे में गिर गई। वे गायब हो गए, और भूमि फिर से बन्द हो गई। BSB BSB: They went down alive into Sheol with all they owned. The earth closed over them, and they vanished from the assembly.
34 IEV जब वे गिर गए, तो वे चिल्लाने लगे, और आस- पास खड़े सभी लोग भी चिल्लाए। लोग डर गए और वे भागते हुए चिल्लाए,“हम नहीं चाहते कि भूमि हमें भी निगल जाए!” BSB BSB: At their cries, all the people of Israel who were around them fled, saying, “The earth may swallow us too!”
35 IEV और फिर यहोवा की ओर से आग आकाश से नीचे आई और 250 लोगों को जला दिया जो धूप जला रहे थे! BSB BSB: And fire came forth from the LORD and consumed the 250 men who were offering the incense.
36 IEV तब यहोवा ने मूसा से कहा, BSB BSB: Then the LORD said to Moses,
37 IEV “हारून के पुत्र एलीआजर से कहो कि धूपदान जिसमें धूप थी, उन्हें आग से दूर करे और जलते हुए कोयलों को तितर- बितर करे। उन लोगों ने जो धूपदान लिए थे, वे पवित्र हैं क्योंकि उन्होंने उसमें मेरे लिए धूप जलाया है। BSB BSB: “Tell Eleazar son of Aaron the priest to remove the censers from the flames and to scatter the coals far away, because the censers are holy.
38 IEV वे लोग अब अपने पाप के कारण मर गए हैं। इसलिए अब एलीआजर को उनके धूपदान ले कर धातु को हथौड़े से पीट कर बहुत पतला करे। उस धातु से वह वेदी के लिए एक आवरण बनाए। वे धूपदान मेरे लिए धूप जलाने के लिए कार्य में लिए गए हैं, इसलिए वे पवित्र हैं। उन धूपदानों के साथ जो हुआ वह अब इस्राएल के लोगों को चेतावनी देगा।” BSB BSB: As for the censers of those who sinned at the cost of their own lives, hammer them into sheets to overlay the altar, for these were presented before the LORD, and so have become holy. They will serve as a sign to the Israelites.”
39 IEV इसलिए, एलीआजर याजक ने अग्नि में मरने वाले पुरुषों द्वारा उपयोग किये गए धूप जलाने वाले 250 धूपदानों को एकत्र किए। और वेदी को ढाँकने के लिए उसने धूपदानों को बहुत पतला कर दिया, जैसी यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी। उसने इस्राएलियों को चेतावनी दी कि केवल उन लोगों को जो हारून के वंशज थे, यहोवा के लिए धूप जलाने की अनुमति है। यदि किसी और ने ऐसा किया, तो कोरह और उसके साथियों के साथ जैसा हुआ, वैसा ही उनके साथ भी होगा। BSB BSB: So Eleazar the priest took the bronze censers brought by those who had been burned up, and he had them hammered out to overlay the altar,
41 IEV परन्तु अगली सुबह, सभी इस्राएली लोगों ने हारून और मूसा के विरुद्ध शिकायत करना आरम्भ कर दिया,“तुमने बहुत से लोगों को मार डाला है जो यहोवा के थे!” BSB BSB: The next day the whole congregation of Israel grumbled against Moses and Aaron, saying, “You have killed the LORD’s people!”
42 IEV जब सभी लोग हारून और मूसा ने जो किया था, उसके विरोध में इकट्ठे हुए, तो उन्होंने पवित्र- तम्बू को देखा और देखा कि पवित्र बादल ने उसे ढाँक लिया है, और यहोवा की महिमा प्रकट हुई। BSB BSB: But when the congregation gathered against them, Moses and Aaron turned toward the Tent of Meeting, and suddenly the cloud covered it and the glory of the LORD appeared.
43 IEV हारून और मूसा जा कर पवित्र- तम्बू के सामने खड़े हो गए। BSB BSB: Then Moses and Aaron went to the front of the Tent of Meeting,
44 IEV तब यहोवा ने मूसा से कहा, BSB BSB: and the LORD said to Moses,
45 IEV “इन लोगों से दूर हो जाओ, कि मैं तुम दोनों को घायल किए बिना तुरन्त इनका अन्त कर दूँ!” परन्तु हारून और मूसा भूमि पर मुँह के बल गिरे और प्रार्थना की। BSB BSB: “Get away from this congregation so that I may consume them in an instant.” And Moses and Aaron fell facedown.
46 IEV मूसा ने हारून से कहा,“शीघ्र ही से एक और धूपदान ले और उसमें वेदी से कुछ जलते हुए कोयले डाल। धूपदान में धूप डाल, और लोगों के पापों के प्रायश्चित के लिए उसे लोगों के बीच में ले जा। यहोवा उनसे बहुत क्रोधित है, और मुझे पता है कि उनके बीच एक गम्भीर मरी आरम्भ हो गई है।” BSB BSB: Moses said to Aaron, “Take your censer, place fire from the altar in it, and add incense. Go quickly to the congregation and make atonement for them, because wrath has come out from the LORD; the plague has begun.”
47 IEV तब हारून ने वही किया जो मूसा ने कहा था। वह लोगों के बीच में जलती हुई धूप ले गया। मरी पहले से ही लोगों पर फैलना आरम्भ हो गई थी, परन्तु हारून ने लोगों के पापों के लिए प्रायश्चित करने के लिए धूप जला दी। BSB BSB: So Aaron took the censer as Moses had ordered and ran into the midst of the assembly. And seeing that the plague had begun among the people, he offered the incense and made atonement for the people.
48 IEV वह उन लोगों के बीच खड़ा हो गया जो मर चुके थे और जो अब भी जीवित थे, और तब मरी रुक गई। BSB BSB: He stood between the living and the dead, and the plague was halted.
49 IEV परन्तु मरी से 14, 700 लोग मर चुके थे ये लोग कोरह के साथ मरने वाले लोगों से अलग थे। BSB BSB: But those who died from the plague numbered 14,700, in addition to those who had died on account of Korah.
50 IEV मरी समाप्त हो जाने के बाद, हारून और मूसा पवित्र- तम्बू के प्रवेश द्वार पर लौट आए। BSB BSB: Then Aaron returned to Moses at the entrance to the Tent of Meeting, since the plague had been halted.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.