1 IEV ये कुछ बातें हैं जो हारून और मूसा के साथ हुईं जब यहोवा ने सीनै पर्वत पर मूसा से बातें की। BSB BSB: This is the account of Aaron and Moses at the time the LORD spoke with Moses on Mount Sinai.
2 IEV हारून के चार पुत्र थे। सबसे बड़ा नादाब, फिर अबीहू, फिर एलीआजर और छोटा ईतामार था। BSB BSB: These are the names of the sons of Aaron: Nadab the firstborn, then Abihu, Eleazar, and Ithamar.
3 IEV ये हारून के पुत्रों के नाम हैं जो अभिषिक्त याजक थे और याजक के रूप में अलग किए गए थे और जिन्हें उसने याजक के रूप में सेवा करने के लिए नियुक्त किया था। BSB BSB: These were Aaron’s sons, the anointed priests, who were ordained to serve as priests.
4 IEV परन्तु जब यहोवा देख रहे थे, तब नादाब और अबीहू की मृत्यु सीनै की मरुभूमि में हुई क्योंकि उन्होंने धूप को जला कर यहोवा की आज्ञा का उल्लंघन किया। उनके पुत्र नहीं थे, इसलिए एलीआजर और ईतामार हारून के शेष पुत्र थे, जो अपने पिता हारून के साथ याजक बनने के लिए बच गए थे। BSB BSB: Nadab and Abihu, however, died in the presence of the LORD when they offered unauthorized fire before the LORD in the Wilderness of Sinai. And since they had no sons, only Eleazar and Ithamar served as priests during the lifetime of their father Aaron.
5 IEV तब यहोवा ने मूसा से कहा, BSB BSB: Then the LORD said to Moses,
6 IEV “लेवी के गोत्र के लोगों को ला और उन्हें हारून के पास प्रस्तुत कर, कि वे उसकी सहायता कर सकें। BSB BSB: “Bring the tribe of Levi and present them to Aaron the priest to assist him.
7 IEV वे हारून और अन्य सभी इस्राएली लोगों की सेवा करेंगे, जब वे पवित्र- तम्बू के भीतर और उसके बाहर अपना कार्य करेंगे। BSB BSB: They are to perform duties for him and for the whole congregation before the Tent of Meeting, attending to the service of the tabernacle.
8 IEV उन्हें पवित्र- तम्बू के भीतर की सारी वस्तुओं की देखभाल करके सभी इस्राएली लोगों की सेवा करनी चाहिए। BSB BSB: They shall take care of all the furnishings of the Tent of Meeting and fulfill obligations for the Israelites by attending to the service of the tabernacle.
9 IEV उन्हें हारून और उसके दोनों पुत्रों की सहायता करने के लिए नियुक्त कर। मैंने उन्हें सभी इस्राएली लोगों में से ऐसा करने के लिए चुना है। BSB BSB: Assign the Levites to Aaron and his sons; they have been given exclusively to him from among the Israelites.
10 IEV हारून और उसके दोनों पुत्रों को याजक के कार्य करने के लिए नियुक्त कर। परन्तु अन्य कोई भी, जो इस कार्य को करने के लिए पवित्र- तम्बू के निकट आता है उसे मार डाला जाए। BSB BSB: So you shall appoint Aaron and his sons to carry out the duties of the priesthood; but any outsider who approaches the tabernacle must be put to death.”
11 IEV यहोवा ने मूसा को यह भी बताया, BSB BSB: Again the LORD spoke to Moses, saying,
12 IEV “ध्यान दें कि सभी इस्राएली लोगों में से मैंने लेवी के गोत्र के लोगों को इस्राएलियों के सभी पहलौठे पुत्रों का स्थान लेने के लिए चुना है। लेवी के पुरुष वंशज मेरे हैं, BSB BSB: “Behold, I have taken the Levites from among the children of Israel in place of every firstborn Israelite from the womb. The Levites belong to Me,
13 IEV क्योंकि वास्तव में सभी पहलौठे पुरुष मेरे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि जिस दिन मैंने मिस्र के लोगों के सभी पहलौठे पुत्रों को मार डाला था, उसी दिन मैंने इस्राएलियों के सभी पहलौठे पुत्रों को बचाया और उन्हें अपने लिए अलग कर दिया। मैंने तुम्हारे घरेलू नर पशुओं के पहलौठों को भी अलग कर दिया। वे यहोवा के हैं।” BSB BSB: for all the firstborn are Mine. On the day I struck down every firstborn in the land of Egypt, I consecrated to Myself all the firstborn in Israel, both man and beast. They are Mine; I am the LORD.”
14 IEV यहोवा ने सीनै की मरुभूमि में फिर से मूसा से बातें की। उसने कहा, BSB BSB: Then the LORD spoke to Moses in the Wilderness of Sinai, saying,
15 IEV “लेवी के गोत्र के पुरुष सदस्यों की गणना करो। उनके नाम और उनके कुलों और परिवार समूहों के नाम लिखो। उन सभी पुरुषों की गणना करो जो कम से कम एक महीने के हैं।” BSB BSB: “Number the Levites by their families and clans. You are to count every male a month old or more.”
16 IEV इसलिए मूसा ने उन्हें गिना, जैसा यहोवा ने आज्ञा दी थी। BSB BSB: So Moses numbered them according to the word of the LORD, as he had been commanded.
17 IEV लेवी के तीन पुत्र थे, जिनके नाम गेर्शोन, कहात और मरारी थे। BSB BSB: These were the sons of Levi by name: Gershon, Kohath, and Merari.
18 IEV गेर्शोन के दो पुत्र, लिब्नी और शिमी थे। उन कुलों के नाम जो उनके वंशज थे, इन दो पुत्रों के नाम पर दिए गए थे। BSB BSB: These were the names of the sons of Gershon by their clans: Libni and Shimei.
19 IEV कहात के चार पुत्र, अम्राम, यिसहार, हेब्रोन, और उज्जीएल थे। उन कुलों के नाम जो उनके वंशज थे, इन चार पुत्रों के नाम पर दिए गए थे। BSB BSB: The sons of Kohath by their clans were Amram, Izhar, Hebron, and Uzziel.
20 IEV मरारी के दो पुत्र, महली और मूशी थे। उन कुलों के नाम जो उनके वंशज थे, इन दो पुत्रों के नाम पर दिए गए थे। यही कुल थे जो लेवी से निकले थे। BSB BSB: And the sons of Merari by their clans were Mahli and Mushi. These were the clans of the Levites, according to their families.
21 IEV गेर्शोन से जो दो कुल निकले, वे उसके पुत्र लिब्नी और शिमी से निकले थे। BSB BSB: From Gershon came the Libnite clan and the Shimeite clan; these were the Gershonite clans.
22 IEV उन दो कुलों में 7, 500 पुरुष थे जो कम से कम एक महीने के थे। BSB BSB: The number of all the males a month old or more was 7,500.
23 IEV उन्हें पवित्र- तम्बू के पश्चिमी किनारे पर अपने तम्बू स्थापित करने के लिए कहा गया था। BSB BSB: The Gershonite clans were to camp on the west, behind the tabernacle,
24 IEV उन दो कुलों का प्रधान लाएल का पुत्र एल्यासाप था। BSB BSB: and the leader of the families of the Gershonites was Eliasaph son of Lael.
25 IEV उनका कार्य पवित्र- तम्बू की देखभाल करना था, जिसमें इसके पर्दे और उसका आवरण और प्रवेश द्वार के पर्दे, BSB BSB: The duties of the Gershonites at the Tent of Meeting were the tabernacle and tent, its covering, the curtain for the entrance to the Tent of Meeting,
26 IEV वे पर्दे जो तम्बू के चारों ओर और वेदी के चारों ओर के आँगन के चारों ओर दीवारों का निर्माण करते थे, वे पर्दे जो आँगन के प्रवेश द्वार पर थे, और तम्बू को खड़ा करने के लिए जो रस्सियाँ थीं सम्मिलित थे। उन्होंने पवित्र- तम्बू के बाहर की वस्तुओं की देखभाल करने के सभी कार्य भी किए। BSB BSB: the curtains of the courtyard, the curtain for the entrance to the courtyard that surrounds the tabernacle and altar, and the cords—all the service for these items.
27 IEV कहात से जो कुल निकले वे उसके पुत्र अम्राम, यिसहार, हेब्रोन, और उज्जीएल से निकले थे। BSB BSB: From Kohath came the clans of the Amramites, the Izharites, the Hebronites, and the Uzzielites; these were the clans of the Kohathites.
28 IEV उन चार कुलों में 8, 600 पुरुष थे जो कम से कम एक महीने के थे। कुलों के पुरुषों का कार्य पवित्र- तम्बू के भीतर की वस्तुओं की देखभाल करना था। BSB BSB: The number of all the males a month old or more was 8,600. They were responsible for the duties of the sanctuary.
29 IEV उन्होंने पवित्र- तम्बू के दक्षिण की ओर अपने तम्बू लगाए। BSB BSB: The clans of the Kohathites were to camp on the south side of the tabernacle,
30 IEV उन चार कुलों का प्रधान उज्जीएल के पुत्र एलीसापान था। BSB BSB: and the leader of the families of the Kohathites was Elizaphan son of Uzziel.
31 IEV उन कुलों के पुरुषों का कार्य पवित्र सन्दूक की देखभाल करना था, मेज जिस पर याजक पवित्र रोटी रखते हैं, दीवट, वेदियाँ, सभी वस्तुएँ जो याजक पवित्र- तम्बू में उपयोग करते थे, और तम्बू के भीतर के पर्दे। उनका कार्य तम्बू के भीतर की वस्तुओं की भी देखभाल करना था। BSB BSB: Their duties were the ark, the table, the lampstand, the altars, the articles of the sanctuary used with them, and the curtain—all the service for these items.
32 IEV हारून का पुत्र एलीआजर लेवी के सभी पुरुष वंशजों का प्रधान था। वह पवित्र- तम्बू में किए जाने वाले सभी कार्यों की देख- रेख करता था। BSB BSB: The chief of the leaders of the Levites was Eleazar son of Aaron the priest; he oversaw those responsible for the duties of the sanctuary.
33 IEV मरारी से जो कुल निकले वे उसके पुत्र महली और मूशी से निकले थे। BSB BSB: From Merari came the clans of the Mahlites and Mushites; these were the Merarite clans.
34 IEV उन दो कुलों में 6, 200 पुरुष थे जो कम से कम एक महीने के थे। BSB BSB: The number of all the males a month old or more was 6,200.
35 IEV उन्हें पवित्र- तम्बू के उत्तर की ओर अपने तम्बू स्थापित करने के लिए कहा गया था। उन दो कुलों का प्रधान अबीहैल का पुत्र सूरीएल था। BSB BSB: The leader of the families of the Merarites was Zuriel son of Abihail; they were to camp on the north side of the tabernacle.
36 IEV उन दो कुलों के पुरुषों का कार्य तम्बू को खड़ा करने वाले तख्ते, बेंड़े, खम्भे आदि की देखभाल करना था। उन्होंने उन सभी कार्यों को भी किया जो इन वस्तुओं से जुड़े थे। BSB BSB: The duties assigned to the sons of Merari were the tabernacle’s frames, crossbars, posts, bases, and all its equipment—all the service for these items,
37 IEV उनका कार्य उन खम्भों की जो आँगन में पर्दों से दीवारों का निर्माण करते थे, और उन सभी अड्डों, तम्बू के खूँटों और रस्सियों जिनसे पर्दे बाँधे जाते थे उनकी भी देखभाल करना था। BSB BSB: as well as the posts of the surrounding courtyard with their bases, tent pegs, and ropes.
38 IEV हारून और मूसा और हारून के पुत्रों को पूर्वी ओर पवित्र- तम्बू के सामने के क्षेत्र में अपने तम्बू लगाने के लिए कहा गया था। उनका कार्य इस्राएली लोगों के लाभ के लिए, पवित्र- तम्बू के भीतर- बाहर और आस- पास किए जाने वाले कार्यों की देखरेख करना था। केवल याजकों को ऐसा करने की अनुमति थी। यहोवा ने घोषित किया कि यदि अन्य कोई भी याजक के कार्य करने के लिए तम्बू के पास जाता है, उसे मार डाला जाए। BSB BSB: Moses, Aaron, and Aaron’s sons were to camp to the east of the tabernacle, toward the sunrise, before the Tent of Meeting. They were to perform the duties of the sanctuary as a service on behalf of the Israelites; but any outsider who approached the sanctuary was to be put to death.
39 IEV जब हारून और मूसा ने उन सभी पुरुषों को गिना, जो कम से कम एक महीने की आयु के थे, जो लेवी कुलों से निकले थे, तो वे कुल बाईस हजार थे। BSB BSB: The total number of Levites that Moses and Aaron counted by their clans at the LORD’s command, including all the males a month old or more, was 22,000.
40 IEV तब यहोवा ने मूसा से कहा,“अब इस्राएल के सभी अन्य जवानों को गिनो जो कम से कम एक महीने की आयु के हैं, और उनके नाम लिखो। BSB BSB: Then the LORD said to Moses, “Number every firstborn male of the Israelites a month old or more, and list their names.
41 IEV इसके अतिरिक्त, मेरे लिए लेवी के वंशजों को दूसरे इस्राएली लोगों के पहलौठे पुरुषों के विकल्प बनने के लिए अलग करो। और मेरे लिए लेवी के वंशजों के पशुओं को अन्य इस्राएली लोगों के पहलौठे पशुधन के विकल्प के लिए चुन लो।” BSB BSB: You are to take the Levites for Me—I am the LORD—in place of all the firstborn of Israel, and the livestock of the Levites in place of all the firstborn of the livestock of the Israelites.”
42 IEV इस प्रकार मूसा ने ऐसा ही किया। उसने सभी इस्राएली लोगों के पहलौठे पुरुषों की गिनती की, जैसा कि यहोवा ने आज्ञा दी थी। BSB BSB: So Moses numbered all the firstborn of the Israelites, as the LORD had commanded him.
43 IEV उनमें से जो कम से कम एक महीने की आयु के थे वे कुल 22, 273 थे। BSB BSB: The total number of the firstborn males a month old or more, listed by name, was 22,273.
44 IEV तब यहोवा ने मूसा से कहा, BSB BSB: Again the LORD spoke to Moses, saying,
45 IEV “लेवी के वंशजों को इस्राएली लोगों के पहलौठे पुरुषों के लिए विकल्प बनने के लिए अलग करो। लेवी के वंशज यहोवा के हैं। BSB BSB: “Take the Levites in place of all the firstborn of Israel, and the livestock of the Levites in place of their livestock. The Levites belong to Me; I am the LORD.
46 IEV लेवी के वंशजों की तुलना में अन्य इस्राएली लोगों के 273 पहलौठे पुरुष अधिक थे। BSB BSB: To redeem the 273 firstborn Israelites who outnumber the Levites,
47 IEV इन 273 पुरुषों के लिए भुगतान करने के लिए, उनमें से प्रत्येक के लिए चाँदी के पाँच टुकड़े एकत्र करो। इन चाँदी के टुकड़ों में से प्रत्येक का वजन पवित्र- तम्बू में रखे चाँदी के टुकड़ों के समान ही वजन होना चाहिए। इस चाँदी को हारून और उसके पुत्रों को दो।” BSB BSB: you are to collect five shekels for each one, according to the sanctuary shekel of twenty gerahs.
49 IEV तब मूसा ने ऐसा ही किया। उन्होंने उन 273 पुरुषों से चाँदी एकत्र की। BSB BSB: So Moses collected the redemption money from those in excess of the number redeemed by the Levites.
50 IEV कुल चाँदी के 1, 365 टुकड़े थे। प्रत्येक चाँदी के टुकड़े का वजन पवित्र- तम्बू में रखे चाँदी के टुकड़े के समान था। BSB BSB: He collected the money from the firstborn of the Israelites: 1,365 shekels, according to the sanctuary shekel.
51 IEV मूसा ने इन चाँदी के टुकड़ों को हारून और उसके पुत्रों को दिया, जैसा कि यहोवा ने आज्ञा दी थी। BSB BSB: And Moses gave the redemption money to Aaron and his sons in obedience to the word of the LORD, just as the LORD had commanded him.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.