1 IEV यह सुलैमान के नीतिवचन हैं: बुद्धिमानी के अनुसार जीवन व्यतीत करने वाला बच्चा अपने पिता को आनन्दित करता है; परन्तु यदि कोई बच्चा मूर्खतापूर्ण कार्य करता है, तो वह अपनी माँ को बहुत दुखी करता है। BSB BSB: The proverbs of Solomon: A wise son brings joy to his father, but a foolish son grief to his mother.
2 IEV बेईमानी से प्राप्त समृद्धि का कोई मूल्य नहीं होगा; परन्तु जब तू सही कार्य करता है, तो तुझको मृत्यु से सुरक्षित किया जाएगा। BSB BSB: Ill-gotten treasures profit nothing, but righteousness brings deliverance from death.
3 IEV यहोवा उन लोगों को भूखा नहीं रखते जो धर्म के कार्य करते हैं, परन्तु वह दुष्ट लोगों को जो वे चाहते हैं वह प्राप्त करना असम्भव कर देंगे। BSB BSB: The LORD does not let the righteous go hungry, but He denies the craving of the wicked.
4 IEV आलसी व्यक्ति जो कार्य नहीं करेगा वह गरीब हो जाता है; जो कठिन परिश्रम करते हैं वे धनवान बन जाते हैं। BSB BSB: Idle hands make one poor, but diligent hands bring wealth.
5 IEV कटनी के लिए तैयार फसल को एकत्र करने वाला बुद्धिमान होता है; परन्तु जब लोग फसल काटते हैं तब उसका सोना लज्जा की बात है। BSB BSB: He who gathers in summer is a wise son, but he who sleeps during harvest is a disgraceful son.
6 IEV जो धर्म के कार्य करते हैं उन्हें परमेश्वर से बहुत से अच्छे उपहार मिलेंगे; परन्तु जो लोग दुष्टता के कार्य करते हैं वे अपने अनर्थ को ढाँपते हैं जिससे कि उन्हें देखा न जा सके। BSB BSB: Blessings are on the head of the righteous, but the mouth of the wicked conceals violence.
7 IEV जब हम उन लोगों को स्मरण करते हैं जो धर्म के कार्य करते हैं, तो हमें यहोवा से आशीष मिलती है; परन्तु हम दुष्टों के नाम स्मरण नहीं रख सकते हैं। BSB BSB: The memory of the righteous is a blessing, but the name of the wicked will rot.
8 IEV बुद्धिमान लोग अच्छे निर्देशों का पालन करते हैं, परन्तु मूर्ख जो बहुत अधिक बात करता है वह असफल हो जाएगा। BSB BSB: A wise heart will receive commandments, but foolish lips will come to ruin.
9 IEV निष्ठावान व्यक्ति अपना जीवन जीता है और छिपाने के लिए उसके पास कुछ भी नहीं है; परन्तु जो बेईमान है- उसका झूठ पकड़ा जाएगा। BSB BSB: He who walks in integrity walks securely, but he who perverts his ways will be found out.
10 IEV जो अपनी आँखों को झपका कर दूसरों की सहायता करता है, वह अनुचित कार्य करता है, और मूर्ख इसलिए नष्ट हो जाएगा क्योंकि वह बहुत अधिक बात करता है। BSB BSB: He who winks the eye causes grief, and foolish lips will come to ruin.
11 IEV जो व्यक्ति धर्म के कार्य करता है वह एक सोते के समान है जो जीवन बचाने वाला पानी देता है; परन्तु दुष्ट अपनी क्रूरता को शब्दों के पीछे छिपाता है। BSB BSB: The mouth of the righteous is a fountain of life, but the mouth of the wicked conceals violence.
12 IEV घृणा में विवादों को आरम्भ करने की शक्ति होती है; परन्तु प्रेम हमें चोट पहुँचाने वाली ऐसी किसी भी बात को ढाँप देता है। BSB BSB: Hatred stirs up dissension, but love covers all transgressions.
13 IEV जिनके पास अच्छी समझ है वे बुद्धिमानी की बातें कहते हैं, परन्तु जो निर्बुद्धि हैं उन्हें दण्डित किया जाएगा। BSB BSB: Wisdom is found on the lips of the discerning, but a rod is for the back of him who lacks judgment.
14 IEV बुद्धिमान लोग जितना हो सके उतना सीखते रहते हैं, परन्तु मूर्ख जब बोलते हैं, तो वे शीघ्र ही विनाश का अनुभव करेंगे। BSB BSB: The wise store up knowledge, but the mouth of the fool invites destruction.
15 IEV धनवानों का धन उनकी ऐसी रक्षा करता है जैसे किसी शहर के चारों ओर की दृढ़ दीवार से रक्षा होती है, परन्तु जो लोग गरीब हैं, उनके पास उनकी सहायता करने के लिए कुछ नहीं है। BSB BSB: The wealth of the rich man is his fortified city, but poverty is the ruin of the poor.
16 IEV यदि तू सही कार्य करता है, तो तेरा प्रतिफल तुझे जीवन की ओर ले जाएगा, परन्तु पापी लोग और अधिक पाप करने की क्षमता प्राप्त करते हैं। BSB BSB: The labor of the righteous leads to life, but the gain of the wicked brings punishment.
17 IEV अनुशासन द्वारा प्रशिक्षित व्यक्ति जीवन प्राप्त करता है; परन्तु जो सुधार को ग्रहण नहीं करता है वह दूर भटकता जाता है। BSB BSB: Whoever heeds instruction is on the path to life, but he who ignores reproof goes astray.
18 IEV जो लोग दूसरों के प्रति अपनी घृणा को छिपाते हैं, उन्हें उसे ढाँपने के लिए झूठ बोलना पड़ता है। और जो लोग बार- बार झूठी निन्दा करते हैं वे मूर्ख हैं। BSB BSB: The one who conceals hatred has lying lips, and whoever spreads slander is a fool.
19 IEV जब लोग बहुत बात करते हैं, तो पाप का आना निश्चित है; यदि तुम बुद्धिमान हो, तो अपने शब्दों के प्रति सावधान रहोगे। BSB BSB: When words are many, sin is unavoidable, but he who restrains his lips is wise.
20 IEV जो उचित कार्य करता है वह शुद्ध चाँदी के समान है; जो दुष्टता के कार्य करता है उसका मन बहुत हल्का होता है। BSB BSB: The tongue of the righteous is choice silver, but the heart of the wicked has little worth.
21 IEV जो लोग धर्म के कार्य करते हैं उनकी बातों से कई लोगों को लाभ होता है, परन्तु मूर्ख लोग मर जाते हैं क्योंकि उनके पास अच्छी समझ नहीं होती है। BSB BSB: The lips of the righteous feed many, but fools die for lack of judgment.
22 IEV यहोवा अच्छे प्रतिफल देते हैं जिनसे कुछ लोग धनवान बन जाते हैं, और वह उन्हें इसके लिए दुख नहीं देते हैं। BSB BSB: The blessing of the LORD enriches, and He adds no sorrow to it.
23 IEV मूर्ख लोग जब गलत करते हैं तो वह उनके लिए खेल होता हैं, परन्तु समझ रखने वाले लोग ज्ञान का आनन्द लेते हैं। BSB BSB: The fool delights in shameful conduct, but a man of understanding has wisdom.
24 IEV दुष्ट के साथ वही होगा जिससे वह डरता है; जो धर्म के कार्य करते हैं उन्हें वह मिलेगा जिसकी उन्होंने आशा की थी। BSB BSB: What the wicked man dreads will overtake him, but the desire of the righteous will be granted.
25 IEV दुष्ट लोग तूफान के समान हैं जो आता है और फिर चला जाता है। परन्तु जो धर्म के कार्य करते हैं वे एक नींव के समान हैं जो सदा के लिए रहती है। BSB BSB: When the whirlwind passes, the wicked are no more, but the righteous are secure forever.
26 IEV जैसे कि हमारे मुँह में सिरका या हमारी आँखों में धुआँ, वैसे ही आलसी पुरुष उस व्यक्ति के लिए है जो उसे भाड़े पर लाता है। BSB BSB: Like vinegar to the teeth and smoke to the eyes, so is the slacker to those who send him.
27 IEV यदि तू यहोवा को वह सम्मान देता है जिसके वह योग्य हैं, तो तू लम्बे समय तक जीवित रहेगा; परन्तु दुष्ट लोग वृद्ध होने से पहले मर जाते हैं। BSB BSB: The fear of the LORD prolongs life, but the years of the wicked will be cut short.
28 IEV जो लोग धर्म का कार्य करते हैं, वे अपनी प्रसन्नता में आशा रखते हैं, परन्तु दुष्ट अपने जीवन के कम होने की ही आशा कर सकते हैं। BSB BSB: The hope of the righteous is joy, but the expectations of the wicked will perish.
29 IEV यहोवा के पीछे चलना प्रतिज्ञाओं को पूरी करने वालों को सुरक्षित रखता है; परन्तु जो लोग उनका अनुसरण नहीं करते, तो वह बुराई करने वाले लोगों को नष्ट कर देते हैं। BSB BSB: The way of the LORD is a refuge to the upright, but destruction awaits those who do evil.
30 IEV जो धर्म के कार्य करते हैं वे कभी पराजित नहीं होंगे, परन्तु दुष्ट लोगों के पास घर नहीं होगा। BSB BSB: The righteous will never be shaken, but the wicked will not inhabit the land.
31 IEV बुद्धि एक प्रकार का फल है जो उचित कार्य करने वाले उत्पन्न करते हैं, परन्तु यहोवा धोखा देने वाली जीभ को काट देंगे। BSB BSB: The mouth of the righteous brings forth wisdom, but a perverse tongue will be cut out.
32 IEV जो लोग धर्म के कार्य करते हैं वे उन वचनों को जानते हैं जो यहोवा उन्हें बोलने की अनुमति देते हैं, परन्तु दुष्ट लोग वह बोलते हैं जिसके लिए यहोवा ने मना किया है। BSB BSB: The lips of the righteous know what is fitting, but the mouth of the wicked is perverse.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.