1 IEV बुद्धि अपने घर का निर्माण करती है, एक ऐसी स्त्री के समान जिसने अपना घर बनाया है; उसने अपने घर की छत को सहारा देने के लिए सात खम्भे बनाए। BSB BSB: Wisdom has built her house; she has carved out her seven pillars.
2 IEV उसने भोजन तैयार किया और अपनी मेज व्यवस्थित की; उसने पशुओं का माँस तैयार किया और रात के खाने के लिए उन्हें पकाया, और अपने मेहमानों के लिए उसने दाखरस तैयार किया। BSB BSB: She has prepared her meat and mixed her wine; she has also set her table.
3 IEV एक ऐसी स्त्री के समान जो अपनी दासियों को अपने मेहमानों को निमंत्रण देने के लिए भेजती है, बुद्धि शहर के ऊँचे स्थान से सबको पुकारती है, और कहती है: BSB BSB: She has sent out her maidservants; she calls out from the heights of the city.
4 IEV “यदि तू अभी भी निर्बुद्धि हो, तो यहाँ आ,” और वह उन लोगों को निमंत्रण देती है जो निर्बुद्धि हैं। BSB BSB: “Whoever is simple, let him turn in here!” she says to him who lacks judgment.
5 IEV वह कहती है,“आओ और वह भोजन जो मैंने तैयार किया है, खाओ,”“और जो अच्छा दाखरस मैंने मिला हुआ किया है उसे पीओ। BSB BSB: “Come, eat my bread and drink the wine I have mixed.
6 IEV अपने अनियंत्रित जीवन- शैली को छोड़ दो, और जीवित रहो, और मैं तुमको सिखाऊँगी कि समझ के मार्ग में कैसे चले। BSB BSB: Leave your folly behind, and you will live; walk in the way of understanding.”
7 IEV यदि तू किसी ऐसे व्यक्ति को डाँटता है जो अन्य लोगों के विषय में अपमानजनक बातें कहता है, तो वह तेरा भी अपमान करेगा। यदि तू किसी दुष्ट व्यक्ति को सुधारता है, तो वह तुझको चोट पहुँचाएगा। BSB BSB: He who corrects a mocker brings shame on himself; he who rebukes a wicked man taints himself.
8 IEV दूसरों का अपमान करने वाले व्यक्ति को यदि तू रोकता है तो वह तुझ से घृणा करेगा। परन्तु यदि तू एक बुद्धिमान व्यक्ति को डाँटता है, तो वह तेरा मित्र बन जाएगा। BSB BSB: Do not rebuke a mocker, or he will hate you; rebuke a wise man, and he will love you.
9 IEV यदि तू एक बुद्धिमान व्यक्ति को निर्देश देता है, तो वह और भी अधिक बुद्धिमान बन जाएगा। और यदि तू एक व्यक्ति को सिखाता है जो सही कार्य करता है, तो वह और भी अधिक सीखेगा। BSB BSB: Instruct a wise man, and he will be wiser still; teach a righteous man, and he will increase his learning.
10 IEV बुद्धि पाने का पहला चरण यह है कि यहोवा को उनके योग्य सम्मान दिया जाए, और एकमात्र पवित्र, यहोवा को जानना ही समझ प्राप्ति का स्त्रोत है। BSB BSB: The fear of the LORD is the beginning of wisdom, and knowledge of the Holy One is understanding.
11 IEV यदि तू बुद्धिमान है, तो तेरे दिन भरपूर होंगे, और तेरे जीवन के वर्ष बढ़ जाएँगे। BSB BSB: For through wisdom your days will be multiplied, and years will be added to your life.
12 IEV यदि तू बुद्धिमान है, तो तू इससे कई लाभ प्राप्त करेगा; यदि तू लोगों का उपहास करता है, तो तू स्वयं ही पीड़ित होगा।” BSB BSB: If you are wise, you are wise to your own advantage; but if you scoff, you alone will bear the consequences.
13 IEV एक मूर्ख स्त्री ऊँचे शब्द में बात करती है; वह ज्ञान के विषयों में अशिक्षित है और वह बहुत कम जानती है। BSB BSB: The woman named Folly is loud; she is naive and knows nothing.
14 IEV वह अपने घर के द्वार पर या नगर में ऊँचे स्थान पर बैठती है, BSB BSB: She sits at the door of her house, on a seat in the heights of the city,
15 IEV और वह उन पुरुषों को बुलाती है जो आ- जा रहे हैं, वह सड़क पर आने जाने वालों के लिए केवल इस विषय में चिन्तित है कि वे कहाँ जा रहे हैं। BSB BSB: calling out to those who pass by, who make their paths straight.
16 IEV “तुम में से कोई भी जिसके पास अनुभव नहीं है, यहाँ आए,” वह उन लोगों से कहती है जो निर्बुद्धि हैं। BSB BSB: “Whoever is simple, let him turn in here!” she says to him who lacks judgment.
17 IEV “यदि तू मेरे साथ सोता है, तो यह तेरे द्वारा चुराए गए पीने के पानी के समान मीठा होगा, या अकेले ही स्वादिष्ट भोजन खाने जैसा होगा।” BSB BSB: “Stolen water is sweet, and bread eaten in secret is tasty!”
18 IEV जो पुरुष उसके निमंत्रण को स्वीकार करता है वह नहीं जानता कि उसके घर में मृतक हैं, अर्थात् जो लोग उसका निमंत्रण स्वीकार करते हैं और उसके घर जाते हैं वे अब मृतकों के संसार में हैं। BSB BSB: But they do not know that the dead are there, that her guests are in the depths of Sheol.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.