1 IEV जब गर्मियों में बर्फ गिरती है, या जब कटाई के समय में वर्षा होती है, यह उसी के समान है जब एक मूर्ख को सम्मान मिलता है— उसके लिए सम्मान गलत समय, और गलत जगह पर आता है। BSB BSB: Like snow in summer and rain at harvest, honor does not befit a fool.
2 IEV एक गौरैया यहाँ और वहाँ फड़फड़ाती हुई उड़ती है, और एक शूपाबेनी उड़ते हुए आगे और पीछे झपटती है, यह ऐसा ही है जैसे कोई तेरे विरुद्ध अभिशाप बोल रहा है– परन्तु यह तेरे ऊपर नहीं आ सकता है। BSB BSB: Like a fluttering sparrow or darting swallow, an undeserved curse does not come to rest.
3 IEV घोड़े को घुमाने के लिए चाबुक की आवश्यकता होती है, और गधे के मुँह में लगाम होनी चाहिए, अन्यथा उसका भार वह नहीं ले जाएगा। इसी प्रकार, मूर्ख से कोई भी कार्य कराने के लिए समझाना हो तो उसकी पीठ पर मारने की आवश्यकता होती है। BSB BSB: A whip for the horse, a bridle for the donkey, and a rod for the backs of fools!
5 IEV मूर्ख को वह उत्तर दे जो उसके प्रश्न के समान ही मूर्खतापूर्ण है, और वह उसकी आँखें खोल सकता है जिससे कि वह देख सके कि वह उतना बुद्धिमान नहीं है जितना वह सोचता है। BSB BSB: Answer a fool according to his folly, lest he become wise in his own eyes.
6 IEV यदि तू एक महत्वपूर्ण सन्देश मूर्ख द्वारा पहुँचाए जाने के लिए सौंपता है, तो यह तेरे अपने पैरों को काटने, और उसके बाद विष पीने के समान मूर्खता होगी। BSB BSB: Like cutting off one’s own feet or drinking violence is the sending of a message by the hand of a fool.
7 IEV एक लंगड़ा व्यक्ति अपने पैरों का उपयोग नहीं कर सकता; वे नीचे लटके रहते हैं और अयोग्य हैं, ऐसे बेकार जैसे मूर्ख एक दूसरे से नीतिवचन की व्याख्या कर रहे हैं जिसे वे नहीं समझते। BSB BSB: Like lame legs hanging limp is a proverb in the mouth of a fool.
8 IEV जब तू पत्थर को गोफन में बाँधता है जो की फेंका ना जा सके, यह उस व्यक्ति के जैसा है जो किसी मूर्ख को सम्मान देता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि तू उसकी कितनी प्रशंसा करता है, यह कभी भी उसके लिए कुछ भला नहीं करेगी। BSB BSB: Like binding a stone into a sling is the giving of honor to a fool.
9 IEV जब एक शराबी व्यक्ति काँटों से भरी झाड़ी उठाता है और इसे आस- पास के लोगों पर घुमाना आरम्भ करता है, यह उतना ही उपयोगी है जितना एक मूर्ख का नीतिवचन की व्याख्या करना, लोग पीछे हट जाते हैं और उससे दूर जाने का प्रयास करते हैं। BSB BSB: Like a thorn that goes into the hand of a drunkard is a proverb in the mouth of a fool.
10 IEV एक धनुर्धारी जो अपने चारों ओर खड़े लोगों पर तीरों का लक्ष्य साधता है और मारता है, वह मूर्ख को कार्य पर रखने वाले व्यक्ति के समान खतरनाक है या वह इतनी कम चिन्ता करता है कि वह उसके पास आने वाले हर अगले व्यक्ति को कार्य पर रख लेता है। BSB BSB: Like an archer who wounds at random is he who hires a fool or passerby.
11 IEV जब तू एक कुत्ते को उसकी उल्टी के पास वापस जाते देखता है, तो यह उस मूर्ख के समान है जो एक मूर्खता को बार- बार दोहराता है। BSB BSB: As a dog returns to its vomit, so a fool repeats his folly.
12 IEV क्या तू किसी ऐसे व्यक्ति को जानता है जिसका अपने विषय में यह विचार है— वह सोचता है कि वह एक बहुत बुद्धिमान व्यक्ति है? उसकी तुलना में एक मूर्ख को सिखाना सरल है। BSB BSB: Do you see a man who is wise in his own eyes? There is more hope for a fool than for him.
13 IEV आलसी व्यक्ति के पास कार्य नहीं करने के कई कारण हैं— तू उसे यह कहते हुए सुन सकता है,“सड़क पर एक शेर है!” या“ओह, बाजार में एक शेर है!” BSB BSB: The slacker says, “A lion is in the road! A fierce lion roams the public square!”
14 IEV जब तू एक द्वार को उसकी चूल पर अगल- बगल झूलता देखते हो, वह बिलकुल उस आलसी व्यक्ति के समान है जो अपने बिस्तर पर लेटा हुआ आगे और पीछे करवटें लेता है। BSB BSB: As a door turns on its hinges, so the slacker turns on his bed.
15 IEV जो आलसी है वह भोजन उठाने के लिए अपने हाथ को नीचे तक पहुँचा सकता है, परन्तु उसके पास भोजन को उसके मुँह में रखने की ऊर्जा नहीं है। BSB BSB: The slacker buries his hand in the dish; it wearies him to bring it back to his mouth.
16 IEV जो आलसी है वह स्वयं को बहुत बुद्धिमान मानता है, उन सात पुरुषों से अधिक बुद्धिमान जो अपनी अंतर्दृष्टि के लिए जाने जाते हैं। BSB BSB: The slacker is wiser in his own eyes than seven men who answer discreetly.
17 IEV कोई भी जो भूमि पर लेटे कुत्ते के समीप से होकर जाता है, फिर उसके निकट जा कर उसके कान खींचता है; वह किसी ऐसे व्यक्ति के समान है जो समीप से जाते हुए झगड़े को सुनता है, और वह उसमें सम्मिलित हो जाता है, और क्रोध हो जाता है और फिर वह एक पक्ष लेता है और उसमें कूद पड़ता है— यहाँ तक कि उसका इससे कुछ लेना देना नहीं था। BSB BSB: Like one who grabs a dog by the ears is a passerby who meddles in a quarrel not his own.
18 IEV कौन पागल व्यक्ति के समान है जो हर दिशा में जलते हुए तीर मारता है? वह जो अपने पड़ोसी से झूठ बोलता है! वह अपने पड़ोसी से बहाना बनाता है और उसे बताता है,“मैं केवल मजाक कर रहा था;” परन्तु पागल व्यक्ति के तीरों की तरह, उसने जो कहा उसने सब कुछ में आग लगा दी है। BSB BSB: Like a madman shooting firebrands and deadly arrows,
20 IEV जलाने के लिए और लकड़ी नहीं होने पर आग बुझ जाती है; और इसलिए जब कोई भी कानाफूसी नहीं कर रहा हो तो झगड़ा बन्द हो जाता है। BSB BSB: Without wood, a fire goes out; without gossip, a conflict ceases.
21 IEV जैसे जलते कोयलों में कोयला और आग में लकड़ी के लट्ठा जल सकता है; वैसे ही झगड़ा करने वाला क्रोध को भड़का देता है। BSB BSB: Like charcoal for embers and wood for fire, so is a quarrelsome man for kindling strife.
22 IEV कानाफूसी में ऐसी कहानियाँ बताईं जाती हैं जो मीठे भोजन के समान हैं; लोग उन्हें मिठाई के समान संतुष्ट होने तक खाते हैं। BSB BSB: The words of a gossip are like choice morsels that go down into the inmost being.
23 IEV बहुत गर्माहट के साथ लगाया गया चमकदार पदार्थ, मिट्टी के बर्तन को ढाँकता है, और इसी प्रकार से प्रेम भरे शब्द होते हैं जो एक बुरे हृदय को ढाँप देते हैं। BSB BSB: Like glaze covering an earthen vessel are burning lips and a wicked heart.
24 IEV जो व्यक्ति घृणा से भरा हुआ है, वह अपनी बातों के द्वारा अपनी सच्ची भावनाओं को छिपाता है; और वह स्वयं के भीतर अधिक से अधिक झूठ का भण्डार करता है। BSB BSB: A hateful man disguises himself with his speech, but he lays up deceit in his heart.
25 IEV वह दया के शब्द बोल सकता है, परन्तु आपको उन पर विश्वास नहीं करना चाहिए, क्योंकि उसके अंतर्मन में वह सब कुछ है जिससे यहोवा घृणा करता है। BSB BSB: When he speaks graciously, do not believe him, for seven abominations fill his heart.
26 IEV भले ही वह अपने झूठ से अपनी घृणा को ढाँकता है, तब भी हर किसी को यह मालूम हो जाएगा कि वह कितना दुष्ट है। BSB BSB: Though his hatred is concealed by deception, his wickedness will be exposed in the assembly.
27 IEV जो गड्ढे खोदता है वह उसमें ही गिर जाएगा; और पत्थर उसी व्यक्ति पर वापस लुढ़क जाता है जिसने इसे पहाड़ी पर धक्का देने का प्रयास किया थी। BSB BSB: He who digs a pit will fall into it, and he who rolls a stone will have it roll back on him.
28 IEV झूठ बोलने वाला व्यक्ति उन लोगों से घृणा करता है जिनको वह नष्ट कर देता है; व्यक्ति जितना अधिक चापलूसी का उपयोग करता है उतना ही वह भयंकर विनाश का कारण बनता है। BSB BSB: A lying tongue hates those it crushes, and a flattering mouth causes ruin.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.