1 IEV दुष्ट व्यक्ति तब भी भागता है जब कोई उसके पीछे नहीं आ रहा है, परन्तु जो धर्म के कार्य करते हैं वे शेर के समान वीर हैं। BSB BSB: The wicked flee when no one pursues, but the righteous are as bold as a lion.
2 IEV देश में जितना अधिक पाप होगा, उतने ही शासकों की संख्या होगी; परन्तु जब कोई ऐसा शासक आता है जिसके पास समझ और ज्ञान होता है, तो देश लम्बे समय तक टिका रह सकता है। BSB BSB: A land in rebellion has many rulers, but a man of understanding and knowledge maintains order.
3 IEV जब गरीब व्यक्ति अन्य गरीब लोगों पर अत्याचार करता है, तो यह भयंकर वर्षा के समान है जो फसलों को नष्ट कर देती है और किसी के खाने के लिए कोई भोजन नहीं छोड़ती है। BSB BSB: A destitute leader who oppresses the poor is like a driving rain that leaves no food.
4 IEV जो कानून को अस्वीकार करते हैं वे वही लोग हैं जो दुष्टों के विषय में अच्छी बातें बोलते हैं; परन्तु जो कानून का पालन करते हैं वे लोग दुष्टों के विरुद्ध लड़ते हैं। BSB BSB: Those who forsake the law praise the wicked, but those who keep the law resist them.
5 IEV बुरे लोगों के लिए न्याय को समझना जितना कठिन है, उतना ही जो यहोवा को खोजना चाहते हैं, वे वह सब कुछ समझते हैं जो महत्वपूर्ण है। BSB BSB: Evil men do not understand justice, but those who seek the LORD comprehend fully.
6 IEV निष्ठावान और गरीब होना उत्तम है, अपेक्षा इसके कि अपने सब कार्यों में, और समृद्ध होने के लिए बेईमान हो। BSB BSB: Better a poor man who walks with integrity than a rich man whose ways are perverse.
7 IEV जो कानून का पालन करता है वह उस बच्चे के समान है जिसे ज्ञान के मार्गों की समझ है; यदि बच्चे उन मित्रों के साथ घूमते हैं जो खाने में बहुत अधिक रूचि रखते हैं, तो वे अपने पिता को लज्जित करते हैं। BSB BSB: A discerning son keeps the law, but a companion of gluttons disgraces his father.
8 IEV वह व्यक्ति जो उच्च ब्याज दर वसूल कर समृद्ध हो जाता है, वह नहीं जानता कि वह अपना पैसा इसलिए एकत्र कर रहा है कि यह किसी ऐसे को दिया जाएगा जो गरीबों की सहायता करता है और उनके प्रति दयालु है। BSB BSB: He who increases his wealth by interest and usury lays it up for one who is kind to the poor.
9 IEV यदि तू यह सुनने से मना करता है कि तुझे कैसे जीवन जीना चाहिए, इसके विषय में व्यवस्था क्या कहती है; तब यहोवा तेरी प्रार्थनाओं से क्रोधित होते हैं। BSB BSB: Whoever turns his ear away from hearing the law, even his prayer is detestable.
10 IEV यदि कोई चतुराई करके निष्ठावान व्यक्ति से बुरे कार्य करवाता है, जिसने ऐसा किया वह अपने ही जाल में फँस जाएगा, परन्तु जिन लोगों ने सही कार्य करने का प्रयास किया है उन्हें कई अच्छी चीजें मिलेंगी। BSB BSB: He who leads the upright along the path of evil will fall into his own pit, but the blameless will inherit what is good.
11 IEV धनवान व्यक्ति स्वयं को बुद्धिमान मानने के विषय में सोच सकता है, परन्तु कोई भी जो गरीब है परन्तु जिसके पास अच्छी समझ है वह यह बताने में सक्षम होगा कि क्या वास्तव में वह धनवान व्यक्ति बुद्धिमान है। BSB BSB: A rich man is wise in his own eyes, but a poor man with discernment sees through him.
12 IEV जब धर्म के कार्य करने वालों की जीत होती है, तब यह उत्सव मनाने का समय है, परन्तु जब दुष्ट लोग जीत जाते हैं, तो लोग दौड़ते और छिप जाते हैं। BSB BSB: When the righteous triumph, there is great glory, but when the wicked rise, men hide themselves.
13 IEV जो अपने पापों को ढाँकने का प्रयास करता है, उसका पता चल जाएगा, परन्तु यहोवा उनको क्षमा करेंगे जो अपने पापों को उन्हें बताते हैं, और वे उन्हें करने से दूर हो जाते हैं। BSB BSB: He who conceals his sins will not prosper, but whoever confesses and renounces them will find mercy.
14 IEV कितने धन्य हैं जो सदा यहोवा का सम्मान करते हैं; परन्तु जो लोग उन्हें सुनने से मना करते हैं, जो उनसे सीखना नहीं चाहते हैं, वे परेशानी में पड़ जाएँगे। BSB BSB: Blessed is the man who is always reverent, but he who hardens his heart falls into trouble.
15 IEV क्या तू जानता है कि एक गरजता शेर या आक्रामक भालू किसके समान है; वे दुष्ट शासक के समान हैं जो गरीब लोगों को फाड़ डालता है। BSB BSB: Like a roaring lion or a charging bear is a wicked ruler over a helpless people.
16 IEV एक राजा जिसके पास अच्छी समझ नहीं है, वह सोचता है कि वह बुद्धिमान है परन्तु जब वह क्रूर होता है तो अपने लोगों से सब कुछ छीन लेता है। परन्तु जो व्यक्ति कानून तोड़ कर कुछ भी प्राप्त करने से घृणा करता है, वह लम्बा जीवन जीएगा। BSB BSB: A leader who lacks judgment is also a great oppressor, but he who hates dishonest profit will prolong his days.
17 IEV यदि कोई व्यक्ति किसी अन्य की हत्या का दोषी है वह मरने के समय तक भगोड़े के समान जीवित रहेगा; और कोई भी उसकी सहायता नहीं करेगा। BSB BSB: A man burdened by bloodguilt will flee into the Pit; let no one support him.
18 IEV जब कोई व्यक्ति अपना जीवन जीता है और वह निर्दोष है, तो यहोवा उसे सुरक्षित रखेंगे; परन्तु जो अपने झूठ के द्वारा जीवन जीता है वह अचानक नष्ट हो जाएगा। BSB BSB: He who walks with integrity will be kept safe, but whoever is perverse in his ways will suddenly fall.
19 IEV किसान जो अपने खेत में कार्य करता है, उसके पास खाने के लिए बहुत सारा भोजन होगा; परन्तु कोई भी जो बेकार सपनों को अपना समय देता है, वह बहुत गरीब होगा। BSB BSB: The one who works his land will have plenty of food, but whoever chases fantasies will have his fill of poverty.
20 IEV यहोवा निष्ठावान व्यक्ति को अच्छी वस्तुएँ देंगे; परन्तु वे निश्चय ही उन लोगों को दण्डित करेंगे जो शीघ्र ही धनवान बन जाते हैं। BSB BSB: A faithful man will abound with blessings, but one eager to be rich will not go unpunished.
21 IEV किसी व्यक्ति को अनुग्रह देना और दूसरे को नहीं देना बुरा है; कुछ लोग रोटी का केवल एक टुकड़ा पाने के लिए गलत कार्य करेंगे। BSB BSB: To show partiality is not good, yet a man will do wrong for a piece of bread.
22 IEV व्यक्ति जो अपना पैसा खर्च करने से घृणा करता है वह अधिक की ओर भागेगा, परन्तु वह नहीं जानता कि गरीबी उसके पास आ रही है। BSB BSB: A stingy man hastens after wealth and does not know that poverty awaits him.
23 IEV जो व्यक्ति किसी को डाँटता है बाद में उसकी अधिक सराहना की जाएगी अपेक्षा इसके कि उस व्यक्ति के जो चापलूसी करने के लिए अच्छी बातें कहता है। BSB BSB: He who rebukes a man will later find more favor than one who flatters with his tongue.
24 IEV कोई भी जो अपने पिता या अपनी माँ से चीजें चुरा लेता है और कहता है“वह पापपूर्ण नहीं है,” वह उस व्यक्ति का मित्र है जो विनाश करता है। BSB BSB: He who robs his father or mother, saying, “It is not wrong,” is a companion to the man who destroys.
25 IEV लालची व्यक्ति लोगों के बीच झगड़े उत्पन्न करता है; परन्तु जो यहोवा पर भरोसा करता है वह भलाई करेगा। BSB BSB: A greedy man stirs up strife, but he who trusts in the LORD will prosper.
26 IEV जो स्वयं पर भरोसा करता है वह मूर्ख है, जो बुद्धि से निर्णय लेते हैं वे खतरे से बचते हैं। BSB BSB: He who trusts in himself is a fool, but one who walks in wisdom will be safe.
27 IEV जो गरीबों की सहायता करने के लिए देता है, उसे कुछ भी कमी नहीं होगी, परन्तु जो मुड़ जाता है और उन्हें अनदेखा करता है, उस पर कई श्राप आएँगे। BSB BSB: Whoever gives to the poor will not be in need, but he who hides his eyes will receive many curses.
28 IEV जब दुष्ट लोग शक्ति प्राप्त करते हैं, तो पुरुष और स्त्रियाँ छिप जाते हैं; जब दुष्ट मर जाता है, तो उन लोगों में से बहुत से ऐसे लोग होंगे जो धर्म के कार्य करते हैं। BSB BSB: When the wicked come to power, people hide themselves; but when they perish, the righteous flourish.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.