1 IEV जब तू किसी ऐसे व्यक्ति को डाँटता है जिसने तेरे शब्दों को ठुकरा दिया है और जिसने तुझको सुनने से मना कर दिया है, उसे कुचल कर ऐसी स्थिति में कर दिया जाएगा कि वह स्वस्थ नहीं हो पाएगा। BSB BSB: A man who remains stiff-necked after much reproof will suddenly be shattered beyond recovery.
2 IEV जब लोग धार्मिक रीति से जीवन जीते हैं, वे संख्या में अधिक हो जाते हैं, परन्तु जब एक दुष्ट शासक शासन करना आरम्भ कर देता है, तो लोग चिल्लाते हैं। BSB BSB: When the righteous flourish, the people rejoice, but when the wicked rule, the people groan.
3 IEV एक पुत्र जो ज्ञान के विषय में सीखना चाहता है, वह अपने पिता को बहुत आनन्दित करता है; परन्तु ऐसा पुत्र जो वेश्याओं का साथी है, वह अपना सारा पैसा खो देगा। BSB BSB: A man who loves wisdom brings joy to his father, but a companion of prostitutes squanders his wealth.
4 IEV जब एक राजा निष्ठावान नियमों और अच्छे कानूनों के साथ शासन करता है, तो वह अपने देश को मजबूत बना देता है, परन्तु कोई भी जो रिश्वत माँगता है वह अपने देश को नष्ट कर देता है। BSB BSB: By justice a king brings stability to the land, but a man who exacts tribute demolishes it.
5 IEV जो अपने पड़ोसी की प्रशंसा इसलिए करता है कि वह उससे कुछ प्राप्त करे, वह उसके समान है जो उसके चरणों की आहट सुनता है, जिससे कि वह उसे जाल में फँसा सके। BSB BSB: A man who flatters his neighbor spreads a net for his feet.
6 IEV बुरा व्यक्ति अपने पाप के द्वारा जाल बिछाता है; तब वही उसमें गिर जाता है; परन्तु जो धर्म के कार्य करता है वह गीतों से और प्रसन्नता से भरा होता है। BSB BSB: An evil man is caught by his own sin, but a righteous one sings and rejoices.
7 IEV जो धर्म के कार्य करता है वह गरीबों के लिए खड़ा होता है और उनका बचाव करता है; परन्तु दुष्ट लोग गरीबों के लिए खड़े होने का महत्व नहीं देखते हैं। BSB BSB: The righteous consider the cause of the poor, but the wicked have no regard for such concerns.
8 IEV जो लोग दूसरों को झुकाते और उनका मजाक उड़ाते हैं वे ऐसे हैं जो शहर को आग लगाते हैं; परन्तु जो लोगों को अपने क्रोध से छुटकारा पाने में सहायता करते हैं वे बुद्धिमान हैं। BSB BSB: Mockers inflame a city, but the wise turn away anger.
9 IEV यदि एक बुद्धिमान व्यक्ति का एक मूर्ख व्यक्ति के साथ कोई झगड़ा होता है, तो मूर्ख व्यक्ति उसके ऊपर चिल्लाता है और फिर उस पर हँसता है, और यह कभी समाप्त नहीं होता। BSB BSB: If a wise man goes to court with a fool, there will be raving and laughing with no resolution.
10 IEV एक हत्यारा उससे घृणा करता है जो हर एक कार्य सही करता है; और वे उस व्यक्ति को मार डालने की खोज में रहते हैं जिसकी अच्छी प्रतिष्ठा है। BSB BSB: Men of bloodshed hate a blameless man, but the upright care for his life.
11 IEV मूर्ख अपने सारे क्रोध को दिखाता है, परन्तु बुद्धिमान व्यक्ति अपना क्रोध रोके रखता है, और वह जानता है कि स्वयं को शान्त कैसे करना है। BSB BSB: A fool vents all his anger, but a wise man holds it back.
12 IEV यदि कोई शासक उस झूठ पर विश्वास करता है जो उसे बताया जाता है, तो वह अपने सभी अधिकारियों को दुष्ट होना सिखाता है। BSB BSB: If a ruler listens to lies, all his officials will be wicked.
13 IEV एक गरीब व्यक्ति और जो लोगों से लाभ उठाता है, उनमें कौन सी बात समान है? यहोवा उन दोनों को जीवन देता है। BSB BSB: The poor man and the oppressor have this in common: The LORD gives light to the eyes of both.
14 IEV यदि राजा सच्चाई सुन कर गरीब का न्याय करता है, तो वह एक ऐसा राज्य बनाएगा जो सदा स्थिर रहेगा। BSB BSB: A king who judges the poor with fairness—his throne will be established forever.
15 IEV यदि किसी बच्चे को दण्डित किया जाता है, तो उसे ज्ञान का उपहार दिया गया है; परन्तु जब कोई बच्चा नियंत्रण से बाहर हो जाता है, तो यह उसकी माँ के लिए लज्जा लाता है। BSB BSB: A rod of correction imparts wisdom, but a child left to himself disgraces his mother.
16 IEV जब दुष्ट लोगों के पास अधिकार होता है, तो कानून को तोड़ना सामान्य बात होती है; परन्तु धर्म के कार्य करने वाले लोग वह दिन देखेंगे जब दुष्ट अपनी शक्ति खो देंगे। BSB BSB: When the wicked thrive, rebellion increases; but the righteous will see their downfall.
17 IEV अपने बच्चे को अनुशासित करो और वह आपकी सहायता करेगा और आपकी सेवा करेगा; आप वास्तव में उसके ऊपर आनन्दित होंगे। BSB BSB: Discipline your son, and he will give you rest; he will bring delight to your soul.
18 IEV जब यहोवा से कोई भविष्यद्वक्ता दर्शन नहीं प्राप्त करता है, तो लोग नियंत्रण से बाहर जाते हैं, परन्तु जो लोग कानून का पालन करते हैं वे धन्य हैं। BSB BSB: Where there is no vision, the people cast off restraint; but blessed is he who keeps the Law.
19 IEV जितना चाहे उतना दास से बात कर, हालाँकि वह समझता है कि तू क्या कह रहा है, उसने सीखा है की तुझे कोई उत्तर ना दे। BSB BSB: A servant cannot be corrected by words alone; though he understands, he will not respond.
20 IEV क्या तू किसी ऐसे व्यक्ति को देखता है जो बोलने में उतावली करता है, सलाह देने में उतावली करता है? यहोवा भविष्य में सरलता से मूर्ख को अधिक सहायता दे सकते हैं, अपेक्षा इसके कि वह उसकी सहायता करें जो बोलने में उतावली करता है। BSB BSB: Do you see a man who speaks in haste? There is more hope for a fool than for him.
21 IEV यदि किसी दास को उसके परिश्रम से क्षमा किया जाता है उसके लड़कपन के समय से ही उसके स्वामी द्वारा अन्य दासों से उत्तम उसका ध्यान किया जाता है; जब वह युवा हो जाता है, वह दास अपने स्वामी को परेशान करेगा। BSB BSB: A servant pampered from his youth will bring grief in the end.
22 IEV एक व्यक्ति जो अपने क्रोध को नियंत्रित नहीं कर सकता वह कई झगड़े करता है और दूसरों पर शासन करने के लिए अपने क्रोध का उपयोग करता है, इसलिए वह कई पाप करता है। BSB BSB: An angry man stirs up dissension, and a hot-tempered man abounds in transgression.
23 IEV जो घमण्डी है वह नम्र हो जाएगा; परन्तु जो नम्र है उसे सम्मान दिया जाएगा। BSB BSB: A man’s pride will bring him low, but a humble spirit will obtain honor.
24 IEV व्यक्ति जो चोर की सहायता करता है, वह स्वयं से घृणा करता है; वह अभिशाप को सुन लेता है, परन्तु वह इसके विषय में कुछ भी नहीं कहता है। BSB BSB: A partner to a thief hates his own soul; he receives the oath but does not testify.
25 IEV जब कोई इससे डरता है कि लोग क्या कर सकते हैं, यह अपने लिए एक जाल बिछाने के समान है। परन्तु जो यहोवा पर भरोसा करता है वह सुरक्षित है। BSB BSB: The fear of man is a snare, but whoever trusts in the LORD is set securely on high.
26 IEV बहुत से लोग शासक के सामने उससे सहायता लेने के लिए आना चाहते हैं, परन्तु यहोवा ही एकमात्र है जो उसे सच्चा न्याय देते हैं। BSB BSB: Many seek the ruler’s favor, but a man receives justice from the LORD.
27 IEV जो धर्म के कार्य करते हैं वे किसी ऐसे व्यक्ति से घृणा करते हैं जो दूसरों से अनुचित रीति से व्यवहार करता है; जैसे दुष्ट लोग अच्छा जीवन जीने वालों से घृणा करते हैं। BSB BSB: An unjust man is detestable to the righteous, and one whose way is upright is detestable to the wicked.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.