1 IEV तब एक स्वर्गदूत ने मुझे माप की छड़ी के समान एक सरकण्डा दिया। परमेश्वर ने मुझसे कहा,“आराधनालय में जा कर उसको और वेदी को नाप, और उन लोगों की गिनती कर जो वहाँ आराधना करते हैं। BSB BSB: Then I was given a measuring rod like a staff and was told, “Go and measure the temple of God and the altar, and count the number of worshipers there.
2 IEV परन्तु आराधनालय के बाहर के आँगन को मत नापना, क्योंकि मैंने इसे गैर- यहूदी लोगों के समूहों को दिया है। जिसके परिणामस्वरूप, वे यरूशलेम शहर को बयालीस महीनों तक रौंदेंगे। BSB BSB: But exclude the courtyard outside the temple. Do not measure it, because it has been given over to the nations, and they will trample the holy city for 42 months.
3 IEV मैं दो गवाहों को घोषणा करने के लिए भेजूँगा जो मैं 1, 260 दिनों तक उन पर प्रकट करूँगा। वे बकरी के बालों से बने कपड़े पहनेंगे जो लोगों के पाप के प्रति उनके दुख को दर्शाएँगे। BSB BSB: And I will empower my two witnesses, and they will prophesy for 1,260 days, clothed in sackcloth.”
4 IEV इन गवाहों का प्रतिनिधित्व पृथ्वी पर राज्य करने वाले परमेश्वर की उपस्थिति के जैतून के वृक्ष और दो दीवट करते हैं। BSB BSB: These witnesses are the two olive trees and the two lampstands that stand before the Lord of the earth.
5 IEV यदि कोई उन गवाहों को हानि पहुँचाने का प्रयास करता है, तो गवाहों के मुँह से आग निकलती है और उन्हें नष्ट कर देती है। यदि कोई उनको हानि पहुँचाना चाहता है तो वे इसी प्रकार उसे मार डालते हैं। BSB BSB: If anyone wants to harm them, fire proceeds from their mouths and devours their enemies. In this way, anyone who wants to harm them must be killed.
6 IEV उन गवाहों के पास अधिकार होगा कि वे परमेश्वर के सन्देश की घोषणा करने के समय वर्षा रोके रहें। वे सब स्थानों में जल को लहू बना देने का अधिकार भी रखेंगे। उन्हें पृथ्वी पर सब प्रकार की महामारियों को भेजने का अधिकार भी होगा। वे जितनी बार चाहें, उतनी बार ऐसा करेंगे। BSB BSB: These witnesses have power to shut the sky so that no rain will fall during the days of their prophecy, and power to turn the waters into blood and to strike the earth with every kind of plague as often as they wish.
7 IEV जब वे लोगों को परमेश्वर का सन्देश सुना देंगे, तब वह पशु, जो उस अथाह कुण्ड से निकलेगा जो नीचे की ओर है जिसकी गहराई का कोई अन्त नहीं। वह उन पर विजयी होकर उन्हें मार डालेगा। BSB BSB: When the two witnesses have finished their testimony, the beast that comes up from the Abyss will wage war with them, and will overpower and kill them.
8 IEV दो गवाहों के शव महान शहर की गली में रखे होंगे, जहाँ उनके प्रभु को क्रूस पर चढ़ाया गया था। वह शहर जिसे सदोम या मिस्र का प्रतीक कहा जाता है, क्योंकि इसके लोग सदोम और मिस्र में रहने वाले लोगों के समान बहुत बुरे हैं। BSB BSB: Their bodies will lie in the street of the great city—figuratively called Sodom and Egypt—where their Lord was also crucified.
9 IEV कई जातियाँ, गोत्र, भाषाओं और कुलों के लोग साढ़े तीन दिनों तक उनके शवों को देखेंगे, परन्तु वे किसी को भी उनके शवों को दफनाने की अनुमति नहीं देंगे। BSB BSB: For three and a half days all peoples and tribes and tongues and nations will view their bodies and will not permit them to be laid in a tomb.
10 IEV जब पृथ्वी पर रहने वाले लोग देखेंगे कि गवाह मर चुके हैं, तो वे आनन्दित होंगे और उत्सव मनाएँगे। वे एक दूसरे को उपहार भेजेंगे, क्योंकि इन दोनों भविष्यद्वक्ताओं ने उन महामारियों को भेजा था जिनके कारण वे पीड़ित हुए थे। BSB BSB: And those who dwell on the earth will gloat over them and celebrate and send one another gifts, because these two prophets had tormented them.
11 IEV परन्तु साढ़े तीन दिनों के बाद, परमेश्वर उन्हें फिर से साँस देंगे कि वे जीवित रहें। वे खड़े होंगे, और जो लोग उन्हें देखेंगे, वे डर जाएँगे। BSB BSB: But after the three and a half days, the breath of life from God entered the two witnesses, and they stood on their feet, and great fear fell upon those who saw them.
12 IEV वे दो गवाह स्वर्ग से यह कहते हुए एक ऊँची आवाज सुनेंगे“यहाँ आओ!” तब वे बादल से घिरे हुए स्वर्ग जाएँगे। उनके बैरी उन्हें ऊपर जाते हुए देखेंगे। BSB BSB: And the witnesses heard a loud voice from heaven saying, “Come up here.” And they went up to heaven in a cloud as their enemies watched them.
13 IEV उसी समय एक बड़ा भूकम्प होगा, जिसके कारण शहर में इमारतों का दसवाँ भाग गिर जाएगा, और सात हजार लोग मर जाएँगे। बाकी के लोग डर जाएँगे और स्वीकार करेंगे कि स्वर्ग में राज्य करने वाले परमेश्वर अद्भुत हैं। BSB BSB: And in that hour there was a great earthquake, and a tenth of the city collapsed. Seven thousand were killed in the quake, and the rest were terrified and gave glory to the God of heaven.
14 IEV यह दूसरी डरावनी घटना होगी। ध्यान रखें कि इसके बाद तीसरी डरावनी घटना शीघ्र होने वाली है। BSB BSB: The second woe has passed. Behold, the third woe is coming shortly.
15 IEV फिर सातवें स्वर्गदूत ने तुरही फूँकी। स्वर्ग में एक ऊँचा शब्द सुनाई दिया,“हमारे प्रभु परमेश्वर और मसीह जिन्हें परमेश्वर ने नियुक्त किया है, अब संसार के सब लोगों पर शासन कर सकते हैं, और वे उन लोगों पर सदा के लिए शासन करेंगे!” BSB BSB: Then the seventh angel sounded his trumpet, and loud voices called out in heaven: “The kingdom of the world has become the kingdom of our Lord and of His Christ, and He will reign forever and ever.”
16 IEV परमेश्वर की उपस्थिति में अपने सिंहासन पर बैठे चौबीस प्राचीनों ने अपने चेहरे भूमि की ओर झुका कर उनकी आराधना की। BSB BSB: And the twenty-four elders who sit on their thrones before God fell on their faces and worshiped God,
17 IEV उन्होंने कहा:“हे प्रभु परमेश्वर, आप ही हैं जो सब पर राज्य करते हैं! आप ही हैं जो जीवित हैं! आप ही हैं जो सदा जीवित रहते हैं! हम आपका धन्यवाद करते हैं कि आपने हर एक को अपनी शक्ति से पराजित किया, जिन्होंने आपके विरुद्ध बलवा किया। और अब आप संसार के सब लोगों पर राज्य करते हैं। BSB BSB: saying: “We give thanks to You, O Lord God Almighty, the One who is and who was, because You have taken Your great power and have begun to reign.
18 IEV सब जातियों के अविश्वासी लोग क्रोधित होकर आप पर गरजे थे, और परिणाम यह हुआ की आप क्रोधित हो गए। आपने निर्णय लिया है कि यही सही समय है जब आप उन सबका न्याय करें जो मर चुके हैं। वह समय आ गया है कि आप अपने सब सेवकों को, भविष्यद्वक्ताओं और अन्य विश्वासियों को प्रतिफल दें; और जो लोग आपको सम्मान देते हैं, और इसमें जो छोटे और बड़े सब हैं। आपके लिए समय आ गया है कि पृथ्वी को नष्ट करने वाले सब लोगों को आप नष्ट कर दें। BSB BSB: The nations were enraged, and Your wrath has come. The time has come to judge the dead and to reward Your servants the prophets, as well as the saints and those who fear Your name, both small and great—and to destroy those who destroy the earth.”
19 IEV तब परमेश्वर ने स्वर्ग में अपने आराधनालय को खोल दिया, और मैंने उसमें पवित्र सन्दूक को देखा, बिजली चमक रही थी; गर्जन और गड़गड़ाहट हो रही थी; पृथ्वी हिल गई, और आकाश से बड़े- बड़े ओले गिरे। BSB BSB: Then the temple of God in heaven was opened, and the ark of His covenant appeared in His temple. And there were flashes of lightning, rumblings, peals of thunder, an earthquake, and a great hailstorm.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.