1 UDB इसलिए, किसी भी प्रकार द्वेश की भावना से ग्रस्त कार्य न करो या दूसरों को धोखा न दो। कपटी न बनो, और दूसरों से ईर्ष्या न करो। कभी भी किसी के लिए झूठ कहकर बुरी बातें मत बोलो। BSB BSB: Rid yourselves, therefore, of all malice, deceit, hypocrisy, envy, and slander.
2 UDB जैसा कि नए पैदा हुए बच्चे अपनी माँ के शुद्ध दूध के लिए लालसा करते हैं, तुम भी परमेश्वर से सच्ची बातें सीखने की लालसा करो, कि तुम उसे सीखकर उन पर भरोसा करने के लिए वयस्क बन सको। तुम्हें यह तब तक करना चाहिए जब तक कि परमेश्वर तुम्हें इस संसार की सब बुराइयों से पूरी तरह दूर न कर दें। BSB BSB: Like newborn babies, crave pure spiritual milk, so that by it you may grow up in your salvation,
3 UDB इसके अतिरिक्त, तुम्हें ऐसा इसलिए करना चाहिए कि तुमने अपने प्रति परमेश्वर की दया का अनुभव किया है। BSB BSB: now that you have tasted that the Lord is good.
4 UDB प्रभु यीशु के पास आओ। वह एक इमारत की नींव में सबसे महत्वपूर्ण पत्थर के समान हैं, परन्तु वे जीवित हैं, पत्थर के समान निर्जीव नहीं हैं। बहुत से लोगों ने उन्हें ठुकरा दिया, परन्तु परमेश्वर ने उन्हें चुना और उन्हें बहुत मूल्यवान समझा है। BSB BSB: As you come to Him, the living stone, rejected by men but chosen and precious in God’s sight,
5 UDB और जैसे मनुष्य पत्थरों से घर बनाते हैं, परमेश्वर तुम्हें आपस में जोड़कर एक ऐसी इमारत के समान बना रहे हैं जिसमें उनके आत्मा रहते हैं। वे ऐसा इसलिए करते हैं कि तुम ऐसा काम कर सको जो परमेश्वर को प्रसन्न करे; उन याजकों के समान जो वेदी पर बलि चढ़ाते हैं, क्योंकि यीशु मसीह ने तुम्हारे लिए जान दी है। BSB BSB: you also, like living stones, are being built into a spiritual house to be a holy priesthood, offering spiritual sacrifices acceptable to God through Jesus Christ.
6 UDB पवित्रशास्त्र हमें यह बताता है कि यह सच है: "मैं यरूशलेम में एक ऐसे मनुष्य को रख रहा हूँ जो एक बहुत ही मूल्यवान पत्थर के समान है, इमारत का सबसे महत्वपूर्ण पत्थर, और जो लोग उस पर विश्वास करते हैं, वे कभी भी लज्जित नहीं होंगे।" BSB BSB: For it stands in Scripture: “See, I lay in Zion a stone, a chosen and precious cornerstone; and the one who believes in Him will never be put to shame.”
7 UDB इसलिए, परमेश्वर तुम्हारा सम्मान करेंगे जो यीशु पर विश्वास करते हैं। परन्तु जो लोग उन पर विश्वास करने से इन्कार करते हैं वे उन राज मिस्त्रियों के समान हैं, जिनके विषय में पवित्रशास्त्र कहता है: "जिस पत्थर को राज मिस्त्रियों ने ठुकरा दिया, वही इमारत का सबसे महत्वपूर्ण पत्थर बन गया।" BSB BSB: To you who believe, then, this stone is precious. But to those who do not believe, “The stone the builders rejected has become the cornerstone,”
8 UDB पवित्रशास्त्र में यह भी लिखा है: "वह एक ऐसे पत्थर के समान होगा जो लोगों को ठोकर खिलाएगा, और एक ऐसी चट्टान के समान होगा जिस से लोगों को ठेस लगेगी जिस प्रकार चट्टान से ठोकर खाने से लोग घायल हो जाते हैं, उसी प्रकार जो लोग परमेश्वर के संदेश को नहीं मानते हैं वे अपने आप को चोट पहुँचाते हैं; परमेश्वर ने निर्णय लिया है कि उनके साथ यही होना चाहिए।" BSB BSB: and, “A stone of stumbling and a rock of offense.” They stumble because they disobey the word—and to this they were appointed.
9 UDB परन्तु तुम ऐसे लोग हो जिन्हें परमेश्वर ने चुना है कि तुम उनके लोग बनो। तुम एक ऐसे झुण्ड हो जो याजकों के समान परमेश्वर की अराधना करता है, और तुम राजाओं के समान परमेश्वर के साथ राज्य करते हो। तुम ऐसे एक झुण्ड हो जो परमेश्वर के लोग हैं, कि तुम उन अद्भुत कामों का प्रचार करो जो परमेश्वर ने किए हैं। उन्होंने तुम्हें तुम्हारे पुराने व्यवहार से निकाल कर बुलाया है, जब तुम उनकी सच्चाई से अनजान थे, और उन्होंने तुम्हें अपने विषय में अद्भुत सच्ची बातें समझाई हैं। BSB BSB: But you are a chosen people, a royal priesthood, a holy nation, a people for God’s own possession, to proclaim the virtues of Him who called you out of darkness into His marvelous light.
11 UDB तुम लोगों को जिनसे मैं प्रेम करता हूँ, मैं तुमसे विनती करता हूँ कि इस विषय में सोचो: तुम परदेशियों के समान हो जिनका वास्तविक घर स्वर्ग में है। इसलिए तुम्हें पाप नहीं करना चाहिए जिनकी तुम पहले अभिलाषा करते थे, क्योंकि अगर तुम उन्हें करते हो, तो तुम परमेश्वर के साथ उचित जीवन नहीं जी पाओगे। BSB BSB: Beloved, I urge you, as foreigners and exiles, to abstain from the desires of the flesh, which war against your soul.
12 UDB उन लोगों के बीच तुम अच्छा व्यवहार करते रहो जो परमेश्वर को नहीं जानते हैं। यदि तुम ऐसा करोगे, तो यद्यपि वे कहेंगे कि तुम जो करते हो वह बुरा है परन्तु जब वे देखेंगे कि तुम अच्छे काम कर रहे हो, और जब परमेश्वर सब का न्याय करने आएँगे, तब वे उनका सम्मान करेंगे। BSB BSB: Conduct yourselves with such honor among the Gentiles that, though they slander you as evildoers, they may see your good deeds and glorify God on the day He visits us.
13 UDB क्योंकि तुम प्रभु यीशु का सम्मान करना चाहते हो, इसलिए हर एक अधिकारी का सम्मान करो। राजा का भी सम्मान करो, क्योंकि उसके पास सबसे बड़ी शक्ति है। BSB BSB: Submit yourselves for the Lord’s sake to every human institution, whether to the king as the supreme authority,
14 UDB राज्यपाल का भी सम्मान करो, क्योंकि परमेश्वर उन्हें भेजते हैं कि गलत काम करनेवालों को दण्ड दें और उचित काम करनेवालों की प्रशंसा करें। BSB BSB: or to governors as those sent by him to punish those who do wrong and to praise those who do right.
15 UDB परमेश्वर तुमसे यह चाहते हैं कि तुम अच्छे काम करो। यदि तुम ऐसा करोगे, तो तुम उन मूर्ख लोगों को, जो परमेश्वर को नहीं जानते तुम्हारे विषय में गलत कहने का अवसर नहीं दोगे। BSB BSB: For it is God’s will that by doing good you should silence the ignorance of foolish men.
16 UDB अपने आप को स्वतंत्र समझो जैसे कि तुम किसी स्वामी की आज्ञा का पालन करने से स्वतंत्र हो, परन्तु ऐसा मत सोचो कि तुम इस कारण बुराई कर सकते हो। इसकी अपेक्षा, परमेश्वर के दासों के समान व्यवहार करो। BSB BSB: Live in freedom, but do not use your freedom as a cover-up for evil; live as servants of God.
17 UDB सब के साथ सम्मान का व्यवहार करो। अपने हर एक साथी विश्वासियों से प्रेम करो। परमेश्वर का आदर करो, और राजा का सम्मान करो। BSB BSB: Treat everyone with high regard: Love the brotherhood of believers, fear God, honor the king.
18 UDB हे दासों तुम जो विश्वासी हो, अपने आपको अपने स्वामी के अधीन करो और उनका पूरा सम्मान करो। अपने आप को न केवल उन लोगों के अधीन करो जो अच्छे काम करते हैं और जो तुम्हारे लिए अच्छे कार्य करते हैं, परन्तु अपने आप को उन लोगों के भी अधीन करो जो तुम्हारे साथ कठोर व्यवहार करते हैं। BSB BSB: Servants, submit yourselves to your masters with all respect, not only to those who are good and gentle, but even to those who are unreasonable.
19 UDB तुम्हें ऐसा करना चाहिए क्योंकि परमेश्वर उन लोगों से प्रसन्न होते हैं जो जानते हैं कि परमेश्वर क्या चाहते हैं और उनकी आज्ञा का पालन करते हैं, और वे जो इस कारण से दुःख उठाते हैं क्योंकि उनके स्वामी उनके साथ अन्याय का व्यवहार करते हैं। BSB BSB: For if anyone endures the pain of unjust suffering because he is conscious of God, this is to be commended.
20 UDB परमेश्वर तुमसे कभी प्रसन्न नहीं होंगे यदि तुम कुछ गलत करते हो और तुम्हारे स्वामी तुम्हें उस काम के लिए पीटते हैं। परन्तु अगर तुम अच्छे काम करते हो और फिर भी नुकसान उठाते हो, तो तुम उस अच्छे काम के लिए दुःख उठाते हो। यदि तुम उसको सहन करते हो, तो परमेश्वर तुम्हारी प्रशंसा करेंगे। BSB BSB: How is it to your credit if you are beaten for doing wrong and you endure it? But if you suffer for doing good and you endure it, this is commendable before God.
21 UDB परमेश्वर ने तुम्हे चुना, इसका एक कारण यह है कि तुम्हें दुःख उठाना पड़े। जब मसीह ने तुम्हारे लिए दुःख उठाया, तो वह तुम्हारे लिए एक आदर्श बन गए, जिससे कि तुम भी वही करो जो उन्होंने किया। BSB BSB: For to this you were called, because Christ also suffered for you, leaving you an example, that you should follow in His footsteps:
23 UDB जब लोगों ने उनका अपमान किया, तो उन्होंने बदले में उन्हें अपमानित नहीं किया। जब लोग उन्हें दुःख देते थे, तो उन्होंने बदला लेने की धमकी नहीं दी। इसकी अपेक्षा, उन्होंने परमेश्वर को न्याय करने का अवसर दिया, जो हमेशा सच्चाई से न्याय करते हैं, कि यह सिद्ध कर सकें कि वे निर्दोष थे। BSB BSB: When they heaped abuse on Him, He did not retaliate; when He suffered, He made no threats, but entrusted Himself to Him who judges justly.
24 UDB उन्होंने स्वयं ही हमारे पापों को अपने ऊपर लेकर क्रूस पर जान दी, जिससे कि, हम पाप करना त्याग दें और उचित जीवन जीएँ। क्योंकि उन्होंने उन्हें घायल किया इसलिए परमेश्वर ने तुम्हें स्वस्थ किया है। BSB BSB: He Himself bore our sins in His body on the tree, so that we might die to sin and live to righteousness. “By His stripes you are healed.”
25 UDB तुम वास्तव में भेड़ों के समान हो, जो खो गई थीं, परन्तु अब तुम यीशु के पास लौट आए हो, जो तुम्हारा ध्यान रखते हैं, जैसे एक चरवाहा अपनी भेड़ों का ध्यान रखता है। BSB BSB: For “you were like sheep going astray,” but now you have returned to the Shepherd and Overseer of your souls.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.