1 UDB तुम विश्वासी स्त्रियों को अपने पति के अधीन रहना चाहिए। ऐसा इसलिए करो कि यदि उनमें से कोई मसीह के संदेश पर विश्वास न करता हो, तो वह अपने आप ही, बिना कुछ कहे विश्वासी हो जाए। BSB BSB: Wives, in the same way, submit yourselves to your husbands, so that even if they refuse to believe the word, they will be won over without words by the behavior of their wives
2 UDB जब वे देखेंगे कि तुम उनका सम्मान करती हो और तुम पूरी तरह से उनके प्रति विश्वासयोग्य हो तो वे मसीह पर विश्वास करेंगे। BSB BSB: when they see your pure and reverent demeanor.
3 UDB तुम्हें ऐसा अपने बाहरी शरीर को सजाकर विचित्र रीति से बालों को बनाने या सोने के गहने और अच्छे कपड़े पहनने के द्वारा नहीं करना चाहिए। BSB BSB: Your beauty should not come from outward adornment, such as braided hair or gold jewelry or fine clothes,
4 UDB इसकी अपेक्षा, तुम अपने आप को भीतर से सुंदर बनाओ जो कभी मुरझाती नहीं है। मेरा कहने का अर्थ है, एक नम्र और शान्त व्यवहार रखो, जिसे परमेश्वर बहुत मूल्यवान समझते हैं। BSB BSB: but from the inner disposition of your heart, the unfading beauty of a gentle and quiet spirit, which is precious in God’s sight.
5 UDB पूर्व काल की स्त्रियां जो परमेश्वर का सम्मान करती थीं, वे अपने आपको इसी प्रकार सुंदर बनाती थीं। वे परमेश्वर पर विश्वासी करती थीं और अपने पति की बातों का पालन करती थीं। BSB BSB: For this is how the holy women of the past adorned themselves. They put their hope in God and were submissive to their husbands,
6 UDB उदाहरण के लिए, सारा, अपने पति अब्राहम की बात मानती थी और उसे स्वामी कहकर पुकारती थी। परमेश्वर तुम्हें उनकी पुत्रियाँ ठहराएँगे यदि तुम सही काम करती हो और तुम्हें इस बात का कोई डर नहीं है कि तुम्हारे विश्वासी होने के कारण तुम्हारे पति या कोई और तुम्हारे साथ कुछ करेंगे। BSB BSB: just as Sarah obeyed Abraham and called him lord. And you are her children if you do what is right and refuse to give way to fear.
7 UDB तुम विश्वासी पुरुषों को भी अपनी पत्नियों का सम्मान करना चाहिए, अपने जीवन को उनके साथ उचित रीति से जीना चाहिए। उनका सम्मान करो, इस समझ के साथ कि वे तुम्हारी तुलना में दुर्बल हैं। इस बात की भी तुम्हें समझ होनी चाहिए कि परमेश्वर उन्हें भी तुम्हारे समान सदा के लिए जीवित रखेंगे। ऐसा इसलिए करो कि तुम्हारी प्रार्थना में कोई बाधा न डाल पाए। BSB BSB: Husbands, in the same way, treat your wives with consideration as a delicate vessel, and with honor as fellow heirs of the gracious gift of life, so that your prayers will not be hindered.
8 UDB मेरे पत्र के इस भाग के अंत में, मैं तुम सब को यह कहता हूँ, अपनी सोच में एक दूसरे के साथ सहमत हो। एक-दूसरे के प्रति सहानुभूति रखो। एक-दूसरे से प्रेम करो जैसा एक परिवार के सदस्यों को करना चाहिए। एक-दूसरे के प्रति दया बनाये रखो। विनम्र बनो। BSB BSB: Finally, all of you, be like-minded and sympathetic, love as brothers, be tenderhearted and humble.
9 UDB जब लोग तुम्हारे साथ बुराई करें या तुम्हारा अपमान करें, तो तुम उनके लिए वैसा ही मत करना। इसकी अपेक्षा, परमेश्वर से उनकी सहायता करने के लिए विनती करो, क्योंकि परमेश्वर ने तुम्हें ऐसा करने के लिए ही चुना है, कि परमेश्वर तुम्हारी सहायता कर सकें। BSB BSB: Do not repay evil with evil or insult with insult, but with blessing, because to this you were called so that you may inherit a blessing.
10 UDB ध्यान करो कि भजनकार ने हमारे जीवन को चलाने के उचित तरीके के विषय में क्या लिखा है: "उन लोगों के लिए जो जीवन का आनंद लेना चाहते हैं और उनके साथ अच्छी बातें होने की इच्छा रखते हैं, उन्हें बुरी बातें मुँह से नहीं निकालना चाहिए या ऐसे शब्दों का उपयोग नहीं करना चाहिए जिनसे कोई धोखा खाए। BSB BSB: For, “Whoever would love life and see good days must keep his tongue from evil and his lips from deceitful speech.
11 UDB उन्हें लगातार बुराई करने से इन्कार करना चाहिए, और इसकी अपेक्षा भलाई करनी चाहिए। उन्हें लोगों को एक-दूसरे के प्रति शान्तिपूर्वक काम करने में मदद करने की कोशिश करनी चाहिए; उन्हें लोगों की सहायता करने का प्रयास करना चाहिए कि वे एक दूसरे के साथ शान्ति बनाए रखें, BSB BSB: He must turn from evil and do good; he must seek peace and pursue it.
12 UDB क्योंकि परमेश्वर धर्मी लोगों के काम को स्वीकार करते हैं। वह धर्मी लोगों की प्रार्थना को सुनते हैं, और उनको उत्तर देते हैं। परन्तु वह उन लोगों की प्रार्थना को अस्वीकार करते हैं जो बुरा करते हैं।" BSB BSB: For the eyes of the Lord are on the righteous, and His ears are inclined to their prayer. But the face of the Lord is against those who do evil.”
13 UDB यदि तुम अच्छा करने के लिए हर संभव प्रयास करते हो तो कौन तुम्हें हानि पहुँचाएगा? BSB BSB: Who can harm you if you are zealous for what is good?
14 UDB परन्तु तुम उचित काम करने के कारण दुःख उठाते हो, तो परमेश्वर तुम्हें आशीष देंगे। "उन बातों से मत डरो, जिससे दूसरे डरते हैं, और परेशान न हो जब लोग तुम्हारे साथ बुरा व्यवहार करें।" BSB BSB: But even if you should suffer for what is right, you are blessed. “Do not fear what they fear; do not be shaken.”
16 UDB और यह सुनिश्चित करो कि तुम कुछ भी गलत न करो, जिससे कि जो लोग तुम्हारे विषय में बुरा बोलते हैं, वे लज्जित हो सकें, जब वे यह देखें कि तुम उचित जीवन जी रहे हो क्योंकि तुम मसीह से जुड़ गए हो। BSB BSB: keeping a clear conscience, so that those who slander you may be put to shame by your good behavior in Christ.
17 UDB संभव है कि परमेश्वर चाहते हैं कि तुम दुःख उठाओ। यदि ऐसा है, तो अच्छा काम करना सही है, भले ही तुम्हे दुःख उठाना पड़े, अपेक्षा इसके कि तुम बुरा काम करो। BSB BSB: For it is better, if it is God’s will, to suffer for doing good than for doing evil.
18 UDB मैं ऐसा इसलिए कहता हूँ, कि मसीह एक बार उन लोगों के लिए मरे जिन्होंने पाप किया था। वह एक धर्मी व्यक्ति थे जो अधर्मी लोगों के लिए मरे। वह इसलिए मरे कि हमें परमेश्वर के पास ला सकें। उस समय में जब उनके पास सामान्य शरीर था, वे मार दिये गये थे, परन्तु परमेश्वर के आत्मा ने उन्हें फिर से जीवित कर दिया। BSB BSB: For Christ also suffered for sins once for all, the righteous for the unrighteous, to bring you to God. He was put to death in the body but made alive in the Spirit,
21 UDB वह पानी हमारे बपतिस्मे के पानी का प्रतीक है जिसमें हम बपतिस्मा लेते हैं, जिसके द्वारा परमेश्वर ने हमें बचाया है क्योंकि उन्होंने यीशु मसीह को मरे हुओं में से जीवित किया है। निःसन्देह यह पानी, हमारे शरीर से कोई गंदगी नहीं निकालता है। इसकी अपेक्षा, यह दिखाता है कि हम परमेश्वर से यह निवेदन कर रहे हैं कि वह हमें विश्वास दिलाएँ कि उन्होंने हमारे पाप के अपराधों को हटा दिया है। BSB BSB: And this water symbolizes the baptism that now saves you also—not the removal of dirt from the body, but the pledge of a clear conscience toward God—through the resurrection of Jesus Christ,
22 UDB मसीह स्वर्ग में चले गए हैं और परमेश्वर द्वारा सब दुष्ट आत्माओं और शक्तिशाली आत्मिक प्राणियों को उनके आज्ञाकारी बनाए जाने के बाद वह परमेश्वर के पास सबसे ऊँचे स्थान पर बैठकर शासन कर रहे हैं। BSB BSB: who has gone into heaven and is at the right hand of God, with angels, authorities, and powers subject to Him.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.