1 UDB इसलिए, क्योंकि मसीह ने अपने शरीर में दुःख उठाया, तुम्हें भी दुःख उठाना चाहिए। जो अपने शरीर में दुःख उठाते हैं, उन्होंने पाप करना त्याग दिया है। BSB BSB: Therefore, since Christ suffered in His body, arm yourselves with the same resolve, because anyone who has suffered in his body is done with sin.
2 UDB इसका परिणाम यह है, कि पृथ्वी पर अपने रहने के शेष दिनों में, वे उन कामों को नहीं करते हैं जो पापी लोग करने की इच्छा रखते हैं, परन्तु इसकी अपेक्षा वे उन कामों को करते हैं जो परमेश्वर उनसे कराना चाहते हैं। BSB BSB: Consequently, he does not live out his remaining time on earth for human passions, but for the will of God.
3 UDB मैं तुमसे यह कहता हूँ क्योंकि तुम पहले ही पृथ्वी पर उन कामों को करने में बहुत ज्यादा समय बिता चुके हो जो वे लोग करना चाहते हैं जो परमेश्वर को नहीं जानते है। तुम पहले ही सब प्रकार के बुरे कामों को कर चुके हो, तुम नशे में रहे और फिर व्यभिचार करने और दाखरस पीने में भाग लिया, और तुमने मूर्तियों की पूजा की, जो परमेश्वर के लिए घृणित है। BSB BSB: For you have spent enough time in the past carrying out the same desires as the Gentiles: living in debauchery, lust, drunkenness, orgies, carousing, and detestable idolatry.
4 UDB अब तुम्हारे मित्र इस बात से चकित होते हैं कि तुम उनके साथ उन कामों में सहभागी नहीं होते, जिन्हें वे कर रहे होते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि, वे तुम्हारे विषय में बुरी बातें कहते हैं। BSB BSB: Because of this, they consider it strange of you not to plunge with them into the same flood of reckless indiscretion, and they heap abuse on you.
5 UDB परन्तु एक दिन, जो कुछ उन्होंने किया है, उसे उन्हें परमेश्वर के सामने स्वीकार करना होगा। वही उनका न्याय करेंगे। BSB BSB: But they will have to give an account to Him who is ready to judge the living and the dead.
7 UDB सब कुछ जो इस धरती पर है शीघ्र ही समाप्त हो जाएगा। इसलिए, समझदारी से सोचो, और अपने विचारों को नियंत्रण में रखो ताकि तुम ठीक तरह से प्रार्थना कर सको। BSB BSB: The end of all things is near. Therefore be clear-minded and sober, so that you can pray.
8 UDB सबसे आवश्यक बात यह है कि, हम एक दूसरे से सच्चे मन से प्रेम करें, क्योंकि यदि हम दूसरों से प्रेम करेंगे तो हम उनमें यह ढूँढ़ने का प्रयास नहीं करेंगे कि उन्होनें क्या गलत किया है। BSB BSB: Above all, love one another deeply, because love covers over a multitude of sins.
9 UDB उन मसीही यात्रियों के लिए भोजन और सोने के लिए एक स्थान का प्रबंध करो जो तुम्हारे बीच आते हैं, और बिना शिकायत के ऐसा करो। BSB BSB: Show hospitality to one another without complaining.
10 UDB विश्वासियों को अपने सब वरदानों का उपयोग करना चाहिए जो परमेश्वर ने उन्हें दूसरों की सेवा करने के लिए दिए हैं। उन्हें परमेश्वर के दिए हुए इन वरदानों का उचित प्रबन्ध करना सीखना है। BSB BSB: As good stewards of the manifold grace of God, each of you should use whatever gift he has received to serve one another.
11 UDB जो विश्वासियों की मण्डली में प्रचार करते हैं, उन्हें ऐसा प्रचार करना चाहिए जैसे कि वे परमेश्वर के ही वचन हैं। जो दूसरों के लिए अच्छा काम करते हैं, उन्हें यह उस शक्ति के अनुसार करना चाहिए जो परमेश्वर उन्हें देते हैं, जिससे कि तुम परमेश्वर का सम्मान कर सको जैसा यीशु मसीह हमें करने में योग्य बनाते हैं। हम सब परमेश्वर की स्तुति करते हैं क्योंकि उनके पास यह अधिकार है कि वे हमेशा के लिए सब पर राज करे: और ऐसा ही हो! BSB BSB: If anyone speaks, he should speak as one conveying the words of God. If anyone serves, he should serve with the strength God provides, so that in all things God may be glorified through Jesus Christ, to whom be the glory and the power forever and ever. Amen.
12 UDB तुम्हें, जिनसे मैं प्रेम करता हूँ, उन दुखद बातों के विषय में आश्चर्य नहीं करना चाहिए जिन्हें तुम सहते हो क्योंकि तुम मसीह के हो। ये बातें तुम्हारे परखने के लिए हैं जैसे लोग धातु को आग में डालकर परखते हैं। यह मत सोचना कि तुम्हारे साथ कुछ विचित्र बात हो रही है। BSB BSB: Beloved, do not be surprised at the fiery trial that has come upon you, as though something strange were happening to you.
13 UDB इसकी अपेक्षा, आनन्द करो कि तुम भी उसी प्रकार से दुःख सह रहे हो जैसे मसीह ने दुःख सहे हैं। जब तुम दुखी होते हो तब आनन्द करो, ताकि मसीह के आने पर तुम बहुत आनंदित हो सको और सब को दिखा सको कि वे कितने महान हैं। BSB BSB: But rejoice that you share in the sufferings of Christ, so that you may be overjoyed at the revelation of His glory.
14 UDB यदि दूसरे तुम्हारा अपमान करते हैं क्योंकि तुम मसीह में विश्वास करते हो, तो परमेश्वर तुमसे प्रसन्न है, क्योंकि यह इस बात को दर्शाता है कि परमेश्वर के आत्मा, जो यह प्रकट करते हैं कि परमेश्वर कितने महान हैं, तुम्हारे भीतर रहते हैं। BSB BSB: If you are insulted for the name of Christ, you are blessed, because the Spirit of glory and of God rests on you.
15 UDB यदि तुम दुखी हो, तो ऐसा इसलिए न हो कि तुमने किसी की हत्या की है, या तुमने कुछ चुराया है, या किसी और प्रकार की बुरी बात की है या तुमने किसी और के मामलों में दखल दिया है। BSB BSB: Indeed, none of you should suffer as a murderer or thief or wrongdoer, or even as a meddler.
16 UDB परन्तु यदि तुम दुःख उठाते हो क्योंकि तुम एक मसीही हो, तो तुम्हें इसके लिए लज्जित नहीं होना चाहिए। इसकी अपेक्षा, परमेश्वर की स्तुति करो कि तुम दुःख उठाते हो क्योंकि तुम मसीह के हो। BSB BSB: But if you suffer as a Christian, do not be ashamed, but glorify God that you bear that name.
17 UDB मैं ऐसा इसलिए कहता हूँ, कि अब यह समय है कि परमेश्वर लोगों का न्याय करें, सबसे पहले वे उन लोगों का न्याय करेंगे जो उनके अपने हैं। और क्योंकि वे हम विश्वासियों का न्याय पहले करेंगे, तो उन भयानक बातों के विषय में सोचो जो उन लोगों पर होंगी जिन्होंने सुसामाचार की बातों को नहीं माना जो उनके द्वारा दी गई थी! BSB BSB: For it is time for judgment to begin with the family of God; and if it begins with us, what will the outcome be for those who disobey the gospel of God?
18 UDB जैसा कि धर्मशास्त्र में लिखा है: "स्वर्ग जाने से पहले कई धर्मी लोगों को अनेक कठिन परीक्षाएँ भुगतनी पड़ेंगी। तो भक्तिहीन और पापी लोगों को अवश्य ही परमेश्वर से बहुत भयानक दंड भोगना पड़ेगा!" BSB BSB: And, “If it is hard for the righteous to be saved, what will become of the ungodly and the sinner?”
19 UDB इसलिए, जो लोग दुःख उठाते हैं क्योंकि परमेश्वर ऐसा चाहते हैं, उन्हें परमेश्वर पर भरोसा रखना चाहिए कि वे उन्हें स्थिर रखेंगे- परमेश्वर ने ही उन्हें बनाया है और जो उन्होंने प्रतिज्ञा की है वे उसे सदा पूरा करेंगे। इसलिए उन्हें सही काम करते रहना चाहिए। BSB BSB: So then, those who suffer according to God’s will should entrust their souls to their faithful Creator and continue to do good.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.