1 UDB प्रियजनों, क्योंकि परमेश्वर ने हमारे लिए इन बातों को करने की प्रतिज्ञा की है, हमें अपने शरीर या मन से ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहिए जो हमें परमेश्वर की आराधना करने से रोकता है। हमें पाप करने से बचने का प्रयास करते रहना चाहिए; हमें परमेश्वर का सम्मान करते रहना चाहिए और उनकी उपस्थिति में काँपते रहें। BSB BSB: Therefore, beloved, since we have these promises, let us cleanse ourselves from everything that defiles body and spirit, perfecting holiness in the fear of God.
2 UDB अपने दिलों को हमारे लिए खोलो! चाहे तुमने हमारे बारे में कुछ भी सुना हो, हमने किसी का बुरा नहीं किया है, और हमने कभी किसी से भी अनुचित लाभ नहीं उठाया है। BSB BSB: Make room for us in your hearts. We have wronged no one, we have corrupted no one, we have exploited no one.
3 UDB मैं तुमको दोषी ठहराने के लिए नहीं डाँटता हूँ। हम तुमको हमारे पूरे दिल से प्रेम करते हैं! हम उद्देश्य में एकजुट हैं और हम तुम्हारे साथ जीएँगे और तुम्हारे साथ मरेंगे। BSB BSB: I do not say this to condemn you. I have said before that you so occupy our hearts that we live and die together with you.
4 UDB इसके अतिरिक्त, मैं सिर्फ तुम से प्रेम ही नहीं करता, मैं दूसरों से तुम्हारी प्रशंसा भी करता हूँ और मैं तुम्हारे कारण इतने आनन्द से भर गया हूँ, भले ही हम गंभीर क्लेशों में हों। BSB BSB: Great is my confidence in you; great is my pride in you; I am filled with encouragement; in all our troubles my joy overflows.
5 UDB जब हम मकिदुनिया में तुम्हारे पास आए, तो हम थक गए थे। हमारे लिए हर तरफ परेशानी थी- हम उन कठिनाइयों का सामना करते थे जो अन्य लोगों ने पैदा की थीं, और हमें बहुत सी बातों का डर था। BSB BSB: For when we arrived in Macedonia, our bodies had no rest, but we were pressed from every direction—conflicts on the outside, fears within.
6 UDB लेकिन जब हम निराश हो जाते थे, तब परमेश्वर हमेशा हमें सांत्वना देते थे, और उस समय तीतुस को हमारे साथ रहने के लिए भेजकर उन्होंने हमें सांत्वना दी। BSB BSB: But God, who comforts the downcast, comforted us by the arrival of Titus,
7 UDB तीतुस का आना हमारे लिए बहुत अच्छा था, परन्तु जब तुम उसके साथ थे तब तुमने उसे शान्ति दिलाई थी। जब वह हमारे पास आया, तो उसने हमारे प्रति तुम्हारे गहरे प्रेम के बारे में, और हमारे दुःखों के कारण तुमको होनेवाले दुःख के विषय हमें बताया। उसने हमें यह भी बताया कि तुम मेरे लिए कितना चिन्तित थे, इसलिए मैं तुम्हारे कारण और भी अधिक आनन्दित हुआ। BSB BSB: and not only by his arrival, but also by the comfort he had received from you. He told us about your longing, your mourning, and your zeal for me, so that I rejoiced all the more.
8 UDB मुझे पता है कि मैंने तुमको जो पत्र लिखा था, उस से मैंने तुमको दु:खी किया था, परन्तु मुझे उसे लिखना पड़ा। जब मैंने उसे लिखा था, तब मुझे पछतावा तो हुआ था, परन्तु कलीसिया की समस्याओं से निपटने में तुम्हारी सहायता करने के लिए मैंने तुमको लिखा था। मुझे पता था कि तुम्हारा दु:ख थोड़े ही समय तक रहेगा। BSB BSB: Even if I caused you sorrow by my letter, I do not regret it. Although I did regret it—for I see that my letter caused you sorrow, but only for a short time—
9 UDB और इसलिए अब मैं आनन्दित हो सकता हूँ, इसलिए नहीं कि, जब तुमने मेरा पत्र पढ़ा तो तुमको दुःख हुआ, परन्तु इसलिए कि तुम्हारे दु:ख ने तुम्हारे पाप से जो तुमको बहुत दु:ख पहुँचा रहा था, मन फिराने में सहायता की और इससे तुम्हारा दुःख शोक में बदल गया जो परमेश्वर की ओर से था, ऐसा शोक जिस से तुमने जो खो दिया था उससे कहीं अधिक पाया। BSB BSB: yet now I rejoice, not because you were made sorrowful, but because your sorrow led you to repentance. For you felt the sorrow that God had intended, and so were not harmed in any way by us.
10 UDB इस प्रकार का शोक एक व्यक्ति को पाप से दूर कर देता है ताकि परमेश्वर उसे बचा सके; इस तरह का शोक होने से अंत में, लोगों को आनन्द ही मिलता है। दूसरी ओर, सांसारिक शोक, तुम्हारे पापों के लिए दुःख ही है क्योंकि तुम उन पापों में फँसे हुए थे, जो तुमको केवल मृत्यु ही दे सकता था। BSB BSB: Godly sorrow brings repentance that leads to salvation without regret, but worldly sorrow brings death.
11 UDB अब सोचो कि तुम कितना अच्छा करना चाहते थे क्योंकि तुमको यह दुःख हुआ था जो परमेश्वर ने तुमको दिया था। तुम मुझे दिखाना चाहते थे कि तुम निर्दोष थे। तुम उस पाप के आरोप के बारे में बहुत चिंतित थे, और तुम इतने चिंतित थे कि उस व्यक्ति ने कैसे पाप किया था। तुम चाहते थे कि न्याय किया जाए। संक्षेप में, तुमने दिखाया कि तुम निर्दोष थे। BSB BSB: Consider what this godly sorrow has produced in you: what earnestness, what eagerness to clear yourselves, what indignation, what alarm, what longing, what zeal, what vindication! In every way you have proved yourselves to be innocent in this matter.
12 UDB जो मैंने तुमको लिखा था, वह उसके लिए नहीं था जिसने गलत किया, और यह उस व्यक्ति के लिए भी नहीं लिखा गया, जिसने गलत सहा, परन्तु यह तुमको समझाने के लिए लिखा गया था कि तुम हमारे प्रति कितने निष्ठावान हो। परमेश्वर जानते हैं कि तुम हमारे प्रति निष्ठावान हो। BSB BSB: So even though I wrote to you, it was not on account of the one who did wrong or the one who was harmed, but rather that your earnestness on our behalf would be made clear to you in the sight of God.
13 UDB इस सबके द्वारा हम बहुत उत्साहित हैं! हम तीतुस की बातें सुनकर बहुत आनन्दित हुए और हम इसलिए भी आनन्दित थे कि तुमने उसे विश्राम दिया था और उसकी सहायता की थी। BSB BSB: On account of this, we are encouraged. In addition to our own encouragement, we were even more delighted by the joy of Titus. For his spirit has been refreshed by all of you.
14 UDB मैंने उसे तुम्हारे बारे में बहुत अच्छी बातें बताई थीं, मैं तुम पर कितना गर्व करता था, और जब वह आया तो तुमने मुझे लज्जित नहीं होने दिया। हमने तीतुस से तुम्हारी बहुत प्रशंसा की थी, और तुमने सिद्ध किया कि यह सब सच था! BSB BSB: Indeed, I was not embarrassed by anything I had boasted to him about you. But just as everything we said to you was true, so our boasting to Titus has proved to be true as well.
15 UDB अब तुम्हारे लिए उसका प्रेम और भी बढ़ गया है, क्योंकि उसने स्वयं देखा है कि तुम परमेश्वर का कैसा अनुसरण करते हो, और वह जानता है कि तुमने कैसे उसका स्वागत किया था- तुमने डरते हुए उसका स्वागत किया, क्योंकि परमेश्वर पवित्र है और काँपते हुए क्योंकि तुम जानते हो कि परमेश्वर महान है। BSB BSB: And his affection for you is even greater when he remembers that you were all obedient as you welcomed him with fear and trembling.
16 UDB मैं आनन्द से भरा हुआ हूँ क्योंकि हर बात में मुझे तुम पर विश्वास है। BSB BSB: I rejoice that I can have complete confidence in you.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.