1 UDB हम चाहते हैं कि तुम भाइयों और बहनों को जानना चाहिए कि परमेश्वर ने मकिदुनिया प्रान्त की कलीसियाओं के बीच कैसे अद्भुत तरीके से काम किए हैं। BSB BSB: Now, brothers, we want you to know about the grace that God has given the churches of Macedonia.
2 UDB यद्यपि वहाँ के विश्वासी बहुत अधिक दुःख उठा रहे थे, तो भी वे आनन्दित थे, यद्यपि वे गरीब हैं, उन्होंने यरूशलेम के विश्वासियों के लिए बहुत पैसा दिया। BSB BSB: In the terrible ordeal they suffered, their abundant joy and deep poverty overflowed into rich generosity.
3 UDB उन्होंने जितना वे सक्षम थे उतना दिया- और मैं गवाही देता हूँ कि यह सच है- और कुछ लोगों ने आत्मत्याग किया और इतना दे दिया कि वे स्वयं ही घटी में हो गए, परन्तु उन्होंने फिर भी दिया। वे देना चाहते थे, BSB BSB: For I testify that they gave according to their ability and even beyond it. Of their own accord,
4 UDB और उन्होंने हम से बार-बार विनती की और हम से अनुरोध किया कि हम उन्हें इस दान में देने की अनुमति दें, जिससे कि वे उन विश्वासियों की सहायता कर सकें जिन्हें परमेश्वर ने अपने लिए अलग किया है। BSB BSB: they earnestly pleaded with us for the privilege of sharing in this service to the saints.
5 UDB हमें नहीं लगता था कि वे इस प्रकार से दे सकते हैं। परन्तु उन्होंने पहले अपने को परमेश्वर को दे दिया, और फिर उन्होंने अपने को हमारे लिए दे दिए। BSB BSB: And not only did they do as we expected, but they gave themselves first to the Lord and then to us, through the will of God.
6 UDB तीतुस ने तुमको पैसों का योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना पहले ही शुरू कर दिया है, इसलिए हमने उसे संग्रह के अंत तक तुम्हारा मार्गदर्शन करने के लिए आग्रह किया। BSB BSB: So we urged Titus to help complete your act of grace, just as he had started it.
7 UDB जैसा तुम दूसरों की तुलना में अधिक अच्छा करते हो, न केवल परमेश्वर पर तुम्हारे विश्वास में, परन्तु तुम्हारे उत्साह दिलानेवाले शब्दों में भी तुमने जो कुछ सीखा है उसमें, काम को पूरा करने में और हमारे लिए अपने प्रेम में भी तुम अधिक अच्छे हो, वैसे ही सुनिश्चित करो कि तुम भली भांति इस दान के काम को भी पूरा करो। BSB BSB: But just as you excel in everything—in faith, in speech, in knowledge, in complete earnestness, and in the love we inspired in you—see that you also excel in this grace of giving.
8 UDB मैं तुमको, आदेश नहीं दे रहा हूँ, परन्तु मैं चाहता हूँ कि तुम आवश्यकता में पड़े लोगों की सहायता करके, यह सिद्ध करो कि तुम परमेश्वर से कितना प्रेम करते हो। BSB BSB: I am not giving a command, but I am testing the sincerity of your love through the earnestness of others.
9 UDB मैं यह इसलिए कहता हूँ, कि तुम जानते हो कि यीशु मसीह तुम्हारे साथ कितने दयालु रहे हैं। यद्यपि उनके पास सब कुछ था, उन्होंने सब कुछ त्याग दिया और गरीब बन गए। उन्होंने तुमको धनवान बनाने के लिए ऐसा किया था। BSB BSB: For you know the grace of our Lord Jesus Christ, that though He was rich, yet for your sake He became poor, so that you through His poverty might become rich.
10 UDB और इस में मुझे तुमको देने के लिए कुछ प्रोत्साहन भरे शब्द है: तुमने एक वर्ष पहले सहायता की इस सेवा को आरम्भ किया था, और जब तुमने इसे आरम्भ किया था, तब तुम इसे करने के लिए उत्सुक थे। BSB BSB: And this is my opinion about what is helpful for you in this matter: Last year you were the first not only to give, but even to have such a desire.
11 UDB उसी प्रकार, तुमको यह काम पूरा करना चाहिए। जैसे तुम यह काम शुरू करने के लिए उत्सुक थे, वैसे ही तुमको इसे समाप्त करने के लिए उत्सुक होना चाहिए, और यह जितना शीघ्र हो सके उतना शीघ्र करो। BSB BSB: Now finish the work, so that you may complete it with the same eager desire, according to your means.
12 UDB यदि तुम इसे करने के लिए उत्सुक हो, तो इस कार्य में जो भी तुम करते हो, परमेश्वर उसे स्वीकार करेंगे। जो पैसा तुम्हारे पास है उसमें से पैसे देकर तुमको यह काम पूरा करना होगा। जो तुम्हारे पास नहीं है, उसे तुम दे नहीं सकते हो। BSB BSB: For if the eagerness is there, the gift is acceptable according to what one has, not according to what he does not have.
13 UDB हम तुम पर कर नहीं लगा रहे हैं क्योंकि हम नहीं चाहते कि दूसरे लोगों को अपनी जिम्मेदारी उठानी न पड़े। परन्तु उनकी सहायता करना तुम्हारे लिए उचित है। BSB BSB: It is not our intention that others may be relieved while you are burdened, but that there may be equality.
14 UDB इस समय तुम्हारे पास जरूरत से अधिक है; जितना तुम्हारे पास बचा है वह उनके लिए पर्याप्त होगा। भविष्य में, उनकी आवश्यकता से अधिक उनके पास होगा, और संभव है कि तब, वे तुम्हारी सहायता करने में समर्थ होंगे। यह सभी के लिए उचित है। BSB BSB: At the present time, your surplus will meet their need, so that in turn their surplus will meet your need. This way there will be equality.
15 UDB यह शास्त्रों का वचन है: "जिसके पास बहुत कुछ था उसके पास बाँटने के लिए कुछ नहीं बचा; परन्तु जिसके पास केवल थोड़ा सा था, उसे कुछ भी घटी नहीं हुई।" BSB BSB: As it is written: “He who gathered much had no excess, and he who gathered little had no shortfall.”
16 UDB हम परमेश्वर का धन्यवाद करते हैं क्योंकि उन्होंने तीतुस को तुम्हारे लिए मेरे जितनी चिंता करने का मन दिया है। BSB BSB: But thanks be to God, who put into the heart of Titus the same devotion I have for you.
17 UDB जब हमने उससे तुम्हारी सहायता करने के लिए कहा, तो वह ऐसा करने के लिए सहमत हो गया। वह तुम्हारी सहायता करने के लिए इतना उत्सुक था कि उसने स्वयं तुम्हारे पास आने का निर्णय लिया। BSB BSB: For not only did he welcome our appeal, but he is eagerly coming to you of his own volition.
18 UDB हमने तीतुस को एक और मसीही भाई के साथ भेजा है। कलीसिया के सभी विश्वासियों ने उसकी प्रशंसा की क्योंकि वह सुसमाचार का अच्छा प्रचार करता है। BSB BSB: Along with Titus we are sending the brother who is praised by all the churches for his work in the gospel.
19 UDB कलीसियाओं के विश्वासियों ने उसे हमारे साथ यरूशलेम जाने के लिए कहा कि विश्वासियों की सहायता करने के लिए जो दान तुमने और अन्य लोगों ने दिया है, उसे हम यरूशलेम ले जाएँ। हम इस पैसे का योगदान इसलिए करना चाहते हैं कि प्रभु का सम्मान हो और हर किसी को दिखाएँ कि हम विश्वासी एक दूसरे की कितनी सहायता करते हैं। BSB BSB: More than that, this brother was chosen by the churches to accompany us with the gracious offering we administer to honor the Lord Himself and to show our eagerness to help.
20 UDB हम जो कुछ कर सकते हैं वह सब कर रहे हैं ताकि कोई न पूछे कि हम ये पैसे क्यों माँग रहे हैं जो तुम इतनी उदारता से दे रहे हो। BSB BSB: We want to avoid any criticism of the way we administer this generous gift.
21 UDB हम यह सब एक ईमानदारी से और बिना छिपाए करने के लिए हर सावधानी कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि सब लोग यह जान लें कि हम यह कैसे कर रहे हैं, और हम जानते हैं कि परमेश्वर भी हमें देखते हैं। BSB BSB: For we are taking great care to do what is right, not only in the eyes of the Lord, but also in the eyes of men.
22 UDB और इन भाइयों के साथ जिन्हें हम तुम्हारे पास भेज रहे हैं, हम एक और भाई को जोड़ रहे हैं। हमने देखा है कि यह भाई बहुत ही सच्चाई से महत्वपूर्ण कामों को करता है। अब वह तुम्हारी सहायता करने के लिए और भी अधिक उत्सुक है क्योंकि वह तुम पर बहुत विश्वास करता है। BSB BSB: And we are sending along with them our brother who has proven his earnestness to us many times and in many ways, and now even more so by his great confidence in you.
23 UDB तीतुस के लिए क्या कहूँ, वह मेरा साथी है; वह मेरे साथ काम करता है। दूसरे भाइयों को हमारे क्षेत्र की कलीसियाओं ने भेजा कि वे हमारे साथ यरूशलेम को जाएँ। जब अन्य लोग उन्हें देखते हैं, तो वे उनके कारण मसीह की स्तुति करेंगे। BSB BSB: As for Titus, he is my partner and fellow worker among you. As for our brothers, they are messengers of the churches, the glory of Christ.
24 UDB इसलिए इन भाइयों को दिखाओ कि तुम उनसे कितना प्रेम करते हो; उन्हें दिखाओ क्यों हमने तुम्हारे बारे में इतनी अच्छी बात की, और क्यों हम सभी कलीसियाओं को यह कहना बंद न करें कि हम तुम पर कितना गर्व करते हैं। BSB BSB: In full view of the churches, then, show these men the proof of your love and the reason for our boasting about you.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.