1 UDB तुम सब मुझे प्रमुख अगुवे के रूप में जानते हो। मैं तुम सभी विश्वासियों को यह पत्र लिख रहा हूँ, खास कर उस मण्डली को जिसे मैं बहुत प्रेम करता हूँ। परमेश्वर ने तुमको चुना है, और मैं तुम से प्रेम करता हूँ, क्योंकि हम जो मसीह के बारे में जानते हैं वह सच है। न केवल मैं तुमसे प्रेम करता हूँ, बल्कि वे लोग जो यीशु के सिखाए गए सच्चे संदेश को जानते और स्वीकार करते हैं, वे भी तुमसे प्रेम करते हैं। BSB BSB: The elder, To the chosen lady and her children, whom I love in the truth—and not I alone, but also all who know the truth—
2 UDB ऐसा इसलिए है क्योंकि हम सभी परमेश्वर के सच्चे सन्देश पर विश्वास करते हैं। यह सन्देश हमारे अन्दर बसा है और हम इस पर हमेशा विश्वास करते रहेंगे। BSB BSB: because of the truth that abides in us and will be with us forever:
3 UDB परमेश्वर पिता, और यीशु मसीह जो उनके पुत्र हैं, हम पर दया और करुणा सदा करते रहेंगे क्योंकि वे हम से प्रेम करते हैं। वे हमें शांति पाने में सक्षम करेंगे, क्योंकि वे वास्तव में हम से प्रेम करते हैं। BSB BSB: Grace, mercy, and peace from God the Father and from Jesus Christ, the Son of the Father, will be with us in truth and love.
4 UDB मैं बहुत खुश हूँ क्योंकि मैंने यह जान लिया है कि तुम में से कुछ उस सत्य के अनुसार जी रहे हैं जो परमेश्वर ने हमें सिखाया है। यह वही है जो हमारे पिता ने हमें करने का आदेश दिया था। BSB BSB: I was overjoyed to find some of your children walking in the truth, just as the Father has commanded us.
5 UDB और अब, प्रिय मण्डली, मैं तुमसे उनकी आज्ञाओं का पालन करने के लिए विनती करता हूँ जो उन्होंने हमें दी हैं। यही कारण है कि मैं तुमको लिख रहा हूँ। उन्होंने जो आदेश दिया कि हमें एक-दूसरे से प्रेम करना चाहिए, इसमें कुछ नया नहीं है; जब हम ने पहली बार मसीह में विश्वास किया तभी हमने सीखा था कि हमें एक-दूसरे से प्रेम करना चाहिए। BSB BSB: And now I urge you, dear lady—not as a new commandment to you, but one we have had from the beginning—that we love one another.
6 UDB परमेश्वर से और एक-दूसरे से प्रेम करने का यही अर्थ है, कि हमें परमेश्वर के द्वारा दी गई आज्ञाओं का पालन करना चाहिए। परमेश्वर हमें यह करने की आज्ञा देते है कि हम उनसे और एक-दूसरे से प्रेम करते रहें। BSB BSB: And this is love, that we walk according to His commandments. This is the very commandment you have heard from the beginning, that you must walk in love.
7 UDB बहुत से लोग जो दूसरों को धोखा देते हैं, उन्होंने तुम्हारी मण्डली को छोड़ दिया है, और अब तुम्हारे क्षेत्र में अन्य लोगों के बीच चले गए हैं। ये वे हैं जो यह विश्वास करने से इनकार करते हैं कि यीशु मसीह मनुष्य बने। ये वे लोग हैं जो दूसरों को धोखा देते हैं और खुद मसीह का विरोध करते हैं। BSB BSB: For many deceivers have gone out into the world, refusing to confess the coming of Jesus Christ in the flesh. Any such person is the deceiver and the antichrist.
8 UDB इसलिए सावधान रहो कि तुम ऐसे शिक्षकों से धोखा न खाओ। यदि तुम उनसे धोखा खाते हो, तो तुम उस इनाम को खो सकते हो, जिसके लिए हम तुम्हारे साथ मिलकर परिश्रम कर रहे हैं, और तुम्हें परमेश्वर के साथ सदा रहने का बड़ा इनाम नहीं मिलेगा। BSB BSB: Watch yourselves, so that you do not lose what we have worked for, but that you may be fully rewarded.
9 UDB जो लोग मसीह की सिखाई गई बातों को बदलते हैं और जो उन्हें सिखाया उस पर विश्वास नहीं करते, वे परमेश्वर के साथ जुड़े नहीं हैं। परन्तु जो लोग मसीह की सिखाई गई बातों पर विश्वास करते है, वे परमेश्वर, हमारे पिता और उनके पुत्र दोनों के साथ जुड़ गए हैं। BSB BSB: Anyone who runs ahead without remaining in the teaching of Christ does not have God. Whoever remains in His teaching has both the Father and the Son.
10 UDB तो जब तुम्हारे पास कोई ऐसा आता है, जो मसीह की सिखाई शिक्षा से कुछ अलग सिखाता हो, तो उस का अपने घरों में स्वागत न करना। उसे अभिवादन या किसी भी तरह की शुभकामनाएं देकर प्रोत्साहित न करना। BSB BSB: If anyone comes to you but does not bring this teaching, do not receive him into your home or even greet him.
11 UDB मैं ऐसा इसलिए कहता हूँ, क्योंकि अगर तुम ऐसे लोगों के साथ अपने साथी-विश्वासी के समान व्यवहार करते हो, तो तुम उनके बुरे कामों में उनकी मदद कर रहे हो। BSB BSB: Whoever greets such a person shares in his evil deeds.
12 UDB भले ही मेरे पास बहुत कुछ है जो मैं तुमको बताना चाहता हूँ, पर मैंने फैसला किया है कि इस पत्र में नहीं बताऊँगा। इसके बजाय, मैं जल्द ही तुम्हारे साथ होने और आमने-सामने तुमसे बात करने की उम्मीद करता हूँ, और फिर हम एक साथ पूरी तरह से हर्षित हो सकेंगे। BSB BSB: I have many things to write to you, but I would prefer not to do so with paper and ink. Instead, I hope to come and speak with you face to face, so that our joy may be complete.
13 UDB यहाँ की मण्डली के तुम्हारे साथी-विश्वासी, जिन्हें भी परमेश्वर ने चुना है, सभी तुमको नमस्कार करते हैं। BSB BSB: The children of your elect sister send you greetings.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.