1 UDB तुम मुझे प्रमुख अगुवे के रूप में जानते हो। मैं तुमको यह पत्र लिख रहा हूँ, मेरे प्रिय मित्र गयुस, जिसे मैं वास्तव में प्रेम करता हूँ। BSB BSB: The elder, To the beloved Gaius, whom I love in the truth:
2 UDB प्रिय मित्र, मैं परमेश्वर से माँगता हूँ कि सब बातें हर तरह से तुम्हारे लिए लाभदायक हों, और तुम शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहो, जैसा कि तुम आत्मिक रूप से उन्नति कर रहे हो। BSB BSB: Beloved, I pray that in every way you may prosper and enjoy good health, as your soul also prospers.
3 UDB मैं बहुत खुश हुआ जब कुछ साथी-विश्वासियों ने यहाँ आकर मुझे बताया कि तुम मसीह के सच्चे संदेश के अनुसार जी रहे हो। उन्होंने कहा कि तुम ऐसे तरीके से व्यवहार कर रहे हो जो परमेश्वर की सच्चाई के अनुरूप है। BSB BSB: For I was overjoyed when the brothers came and testified about your devotion to the truth, in which you continue to walk.
4 UDB मैं बहुत खुश हुआ जब मैंने सुना कि जिन लोगों को मैंने मसीह पर विश्वास करने में मदद की थी, वे इस तरह से जी रहे हैं जो परमेश्वर की सच्चाई से मेल खाती है। BSB BSB: I have no greater joy than to hear that my children are walking in the truth.
5 UDB प्रिय मित्र, जब भी तुम अपने साथी सह-विश्वासियों की मदद के लिए काम करते हो, यहाँ तक कि उन अजनबियों की भी जिन्हें तुम नहीं जानते और जो परमेश्वर का काम घूम-घूमकर कर रहे हैं, तो तुम विश्वासयोग्यता से यीशु की सेवा कर रहे हो। BSB BSB: Beloved, you are faithful in what you are doing for the brothers, and especially since they are strangers to you.
6 UDB उनमें से कुछ ने यहाँ मण्डली के सामने बताया कि तुमने किस तरह यह दिखाया है कि तुम उन से प्रेम करते है। तुमको ऐसे लोगों की सहायता करना जारी रखना चाहिए जो अपने कामों को इस तरह करते हैं कि परमेश्वर को सम्मान मिले। BSB BSB: They have testified to the church about your love. You will do well to send them on their way in a manner worthy of God.
7 UDB जब ये सह-विश्वासी यीशु के बारे में लोगों को बताने के लिए निकले थे, तब इन लोगों ने उन से कोई सहायता नहीं ली जो मसीह पर विश्वास नहीं करते थे। BSB BSB: For they went out on behalf of the Name, accepting nothing from the Gentiles.
8 UDB इसलिए हम जो मसीह पर विश्वास करते हैं, उन्हें ऐसे लोगों को भोजन और अन्य सहायता देना चाहिए, ताकि हम उनके साथ मिलकर परमेश्वर के सच्चे संदेश को दूसरों को जानने में मदद कर सकें। BSB BSB: Therefore we ought to support such men, so that we may be fellow workers for the truth.
9 UDB मैंने तुम्हारे विश्वासियों के समूह को एक पत्र लिखा था, जिसमें मैंने उन्हें उन अन्य विश्वासियों की मदद करने को कहा है। हालांकि, दियुत्रिफेस मेरे पत्र को स्वीकार नहीं करता है, क्योंकि वह तुम सब पर अधिकार जमाना चाहता है। BSB BSB: I have written to the church about this, but Diotrephes, who loves to be first, will not accept our instruction.
10 UDB इसलिए जब मैं वहां आऊंगा तो मैं सार्वजनिक रूप से सभी को बता दूंगा कि वह क्या करता है: वह दूसरों से हमारे बारे में बुराई करता है, ताकि हमें नुकसान पहुंचाए। वह केवल ऐसा ही करने से संतुष्ट नहीं है, बल्कि वह स्वयं उन विश्वासियों का स्वागत करने से इनकार करता है जो परमेश्वर का काम घूम-घूमकर करते हैं, और जो लोग उनका स्वागत करना चाहते हैं, उन्हें रोकने के लिए वह उनको मण्डली से भी निकाल देता है। BSB BSB: So if I come, I will call attention to his malicious slander against us. And unsatisfied with that, he refuses to welcome the brothers and forbids those who want to do so, even putting them out of the church.
11 UDB प्रिय मित्र, इस तरह के बुरे उदाहरण का अनुकरण मत करो। इसके बदले, अच्छे उदाहरणों का अनुकरण करते रहो। याद रखो कि जो लोग अच्छे काम करते हैं, वे वास्तव में परमेश्वर के हैं। जो भी बुरा करते रहते हैं उन्होंने कभी परमेश्वर को देखा ही नहीं है। BSB BSB: Beloved, do not imitate what is evil, but what is good. The one who does good is of God; the one who does evil has not seen God.
12 UDB सभी विश्वासी जो देमेत्रियुस को जानते हैं वे कहते हैं कि वह एक अच्छा इंसान है। अगर सच्चाई एक व्यक्ति होता, तो वह भी यही बात कहता। हम भी यह कहते हैं कि वह एक अच्छा इंसान है, और तुम जानते हो कि हम जो उसके बारे में कहते हैं वह सच है। BSB BSB: Demetrius has received a good testimony from everyone, and from the truth itself. We also testify for him, and you know that our testimony is true.
13 UDB जब मैंने इस पत्र को लिखना शुरू किया, तो मेरे पास तुमको बताने के लिए बहुत कुछ था। लेकिन अब मैं उसे पत्र में नहीं लिखना चाहता हूँ। BSB BSB: I have many things to write to you, but I would prefer not to do so with pen and ink.
14 UDB इसके बदले, मैं उम्मीद करता हूँ कि जल्द ही आकर तुमसे मिलूँगा। फिर हम एक दूसरे के साथ आमने-सामने बात करेंगे। परमेश्वर तुमको अपनी शांति दे। यहाँ के मित्र तुमको नमस्कार कहते हैं। कृपया वहाँ हमारे सभी मित्रों को निजी तौर पर उनके नाम लेकर शुभकामनाएं देना। BSB BSB: Instead, I hope to see you soon and speak with you face to face. Peace to you. The friends here send you greetings. Greet each of our friends there by name.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.