2 UDB जब उसने शासन करना आरम्भ किया, तब वह पच्चीस वर्ष का था, और उसने यरूशलेम में पच्चीस वर्ष तक शासन किया। उसकी माता का नाम यहोअद्दान था। वह यरूशलेम की थी। BSB BSB: He was twenty-five years old when he became king, and he reigned in Jerusalem twenty-nine years. His mother’s name was Jehoaddan; she was from Jerusalem.
3 UDB अमस्याह ने बहुत से काम किये जो यहोवा को प्रसन्न करते थे, परन्तु उसने राजा दाऊद के समान यहोवा को प्रसन्न करने वाले काम नहीं किये थे अपने पिता योआश के समान उसने भी अच्छे काम किये थे। BSB BSB: And he did what was right in the eyes of the LORD, but not as his father David had done. He did everything as his father Joash had done.
4 UDB परन्तु अपने पिता के समान, उसने यहोवा की उपासना के अन्य स्थानों को नहीं गिराया। लोग यहोवा के नियुक्त स्थान को छोड़ कर उन स्थानों में यहोवा का सम्मान करने के लिए धूप जलाते थे। BSB BSB: Nevertheless, the high places were not taken away, and the people continued sacrificing and burning incense on the high places.
5 UDB जब उसका राज्य पूर्णरूप से उसके नियंत्रण में आ गया, तब उसने अपने कर्मचारियों से अपने पिता के हत्यारे अधिकारियों को मरवा दिया। BSB BSB: As soon as the kingdom was firmly in his grasp, Amaziah executed the servants who had murdered his father the king.
6 UDB परन्तु उसने अपने कर्मचारियों को उन अधिकारियों की सन्तानों को मारने की आज्ञा नहीं दी। उसने मूसा को दिए गए परमेश्वर के कानूनों में जो लिखा था, उनका पालन किया, "माता-पिता के अपराध के लिए सन्तान को मृत्यु दण्ड नहीं दिया जाये।" BSB BSB: Yet he did not put the sons of the murderers to death, but acted according to what is written in the Book of the Law of Moses, where the LORD commanded: “Fathers must not be put to death for their children, and children must not be put to death for their fathers; each is to die for his own sin.”
7 UDB अमस्याह के सैनिकों ने मृत सागर के दक्षिण में नमक की घाटी में दस हजार एदोमी सैनिकों की हत्या कर दी, और सेला शहर पर अधिकार कर लिया और इसे एक नया नाम दिया, योक्तेल। अभी भी इसका यही नाम है। BSB BSB: Amaziah struck down 10,000 Edomites in the Valley of Salt. He took Sela in battle and called it Joktheel, which is its name to this very day.
8 UDB तब अमस्याह ने इस्राएल के राजा यहोआश के पास दूत भेजे, और कहा, "आ और हम और हमारी सेनाएं युद्ध में एक-दूसरे से लड़ें।" BSB BSB: Then Amaziah sent messengers to the king of Israel Jehoash son of Jehoahaz, the son of Jehu. “Come, let us meet face to face,” he said.
9 UDB परन्तु इस्राएल के राजा यहोआश ने राजा अमस्याह को इस दृष्टांत के साथ उत्तर दिया: "एक बार लबानोन के पहाड़ों में एक कांटेदार झाड़ी ने देवदार के एक पेड़ को यह संदेश भेजा, 'अपनी पुत्री का विवाह मेरे पुत्र से कर दे।' उसी समय लबानोन में एक जंगली पशु वहाँ से निकला और उस कांटेदार झाड़ी को रौंद दिया।" BSB BSB: But Jehoash king of Israel replied to Amaziah king of Judah: “A thistle in Lebanon sent a message to a cedar in Lebanon, saying, ‘Give your daughter to my son in marriage.’ Then a wild beast in Lebanon came along and trampled the thistle.
10 UDB जो मैं कह रहा हूँ उसका अर्थ यह है कि तेरी सेना ने एदोम की सेना को पराजित कर दिया है, इसलिए तू बहुत घमंड कर रहा है। तू उसी में संतुष्ट रह और अपने सैनिकों से कह कि घर में ही रहें। यदि तू हमसे युद्ध करके परेशानी उत्पन्न करेगा तो, अपने लोगों के विनाश का कारण तू ही होगा।" BSB BSB: You have indeed defeated Edom, and your heart has become proud. Glory in that and stay at home. Why should you stir up trouble so that you fall—you and Judah with you?”
11 UDB परन्तु अमस्याह ने यहोआश के संदेश पर ध्यान नहीं दिया। तब यहोआश और अमस्याह ने अपनी-अपनी सेना लेकर यहूदा के बेतशेमेश आए, और वहां उनकी सेनाएं एक-दूसरे से युद्ध करने के लिए इकट्ठी हुईं। BSB BSB: But Amaziah would not listen, so Jehoash king of Israel advanced. He and King Amaziah of Judah faced each other at Beth-shemesh in Judah.
12 UDB इस्राएलियों की सेना ने यहूदा की सेना को पराजित कर दिया, और यहूदा के सभी सैनिक भाग कर घर वापस आ गए। BSB BSB: And Judah was routed before Israel, and every man fled to his home.
13 UDB यहोआश की सेना ने राजा अमस्याह को भी पकड़ लिया, और वे यरूशलेम गए और एप्रैमी फाटक से कोनेवाले फाटक तक शहर के चारों ओर की दीवार को तोड़ दिया। वह 180 मीटर लंबा दीवार का एक भाग था। BSB BSB: There at Beth-shemesh, Jehoash king of Israel captured Amaziah king of Judah, the son of Joash, the son of Ahaziah. Then Jehoash went to Jerusalem and broke down the wall of Jerusalem from the Ephraim Gate to the Corner Gate—a section of four hundred cubits.
14 UDB यहोआश के सैनिकों ने सभी सोना और चाँदी लूट लिया, जो मंदिर में था, और महल की सभी मूल्यवान वस्तुएँ सामरिया ले गए। वह कुछ कैदियों को लेकर सामरिया चला गया कि सुनिश्चित करे कि अमस्याह उन्हें और अधिक परेशानी न पहुंचाए। BSB BSB: He took all the gold and silver and all the articles found in the house of the LORD and in the treasuries of the royal palace, as well as some hostages. Then he returned to Samaria.
15 UDB यदि तुम राजा यहोआश के कामों को और अधिक जानना चाहते हो और यहूदा के राजा अमस्याह के साथ उसके और उसकी सेना के युद्ध के विषय में पढना चाहते हो तो उनका वर्णन इस्राएल के राजाओं का इतिहास नामक पुस्तक में लिखे गए हैं। BSB BSB: As for the rest of the acts of Jehoash, along with his accomplishments, his might, and how he waged war against Amaziah king of Judah, are they not written in the Book of the Chronicles of the Kings of Israel?
16 UDB यहोआश की मृत्यु हो गई, और उसे सामरिया में दफनाया गया, जहाँ इस्राएल के अन्य राजाओं को दफनाया गया था। तब उसका पुत्र यारोबाम राजा बना। BSB BSB: And Jehoash rested with his fathers and was buried in Samaria with the kings of Israel. And his son Jeroboam reigned in his place.
17 UDB यहूदा का राजा अमस्याह इस्राएल के राजा यहोआश के मरने के पंद्रह वर्ष तक जीवित रहा। BSB BSB: Amaziah son of Joash king of Judah lived for fifteen years after the death of Jehoash son of Jehoahaz king of Israel.
18 UDB यदि तुम अमस्याह के कामों के विषय में और अधिक जानना चाहते हो, तो वह सब यहूदा के राजाओं का इतिहास नामक पुस्तक में लिखा गया है। BSB BSB: As for the rest of the acts of Amaziah, are they not written in the Book of the Chronicles of the Kings of Judah?
19 UDB यरूशलेम के कुछ लोगों ने उसके विरुद्ध षड्यंत्र रचा, इसलिए वह लकीश शहर में भाग गया। परन्तु वे वहां भी उसके पीछे गए और उसे मार डाला। BSB BSB: And conspirators plotted against Amaziah in Jerusalem, and he fled to Lachish. But men were sent after him to Lachish, and they killed him there.
20 UDB वे उसके शव को यरूशलेम ले गये और दाऊद के शहर में उसे दफनाया जहाँ उसके पूर्वजों को दफनाया गया था। BSB BSB: They carried him back on horses and buried him in Jerusalem with his fathers in the City of David.
21 UDB तब यहूदा के सभी लोगों ने अजर्याह को राजा नियुक्त किया, जिसका पिता अमस्याह था, और वह 16 वर्ष की आयु में उनका राजा बन गया। BSB BSB: Then all the people of Judah took Azariah, who was sixteen years old, and made him king in place of his father Amaziah.
22 UDB अजर्याह के पिता अमस्याह की मृत्यु के बाद, अजर्याह की सेना ने एलात शहर पर अधिकार कर लिया, और वह फिर यहूदा के नियंत्रण में आया। BSB BSB: Azariah was the one who rebuilt Elath and restored it to Judah after King Amaziah rested with his fathers.
23 UDB जब अमस्याह लगभग पंद्रह वर्ष यहूदा पर शासन कर चुका, तब यारोबाम इस्राएल का राजा बना। उसने सामरिया शहर में इकतालीस वर्ष शासन किया। BSB BSB: In the fifteenth year of the reign of Amaziah son of Joash over Judah, Jeroboam son of Jehoash became king of Israel, and he reigned in Samaria forty-one years.
24 UDB उसने बहुत से काम किये जो यहोवा की दृष्टी में बुरे थे। उसने उन पापों का अंत नहीं किया जो नबात के पुत्र यारोबाम ने आरम्भ किये थे और इस्राएलियों को पाप करने के लिए प्रेरित किया था। BSB BSB: And he did evil in the sight of the LORD and did not turn away from all the sins that Jeroboam son of Nebat had caused Israel to commit.
26 UDB ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि यहोवा ने देखा कि इस्राएलियों के शत्रु इस्राएलियों को बहुत कष्ट दे रहे थे। और वहां कोई भी नहीं था जो उनकी सहायता करे। BSB BSB: For the LORD saw that the affliction of the Israelites, both slave and free, was very bitter. There was no one to help Israel,
27 UDB परन्तु यहोवा ने कहा कि वह इस्राएल को पूरी तरह से नाश नहीं करेंगे, इसलिए उन्होंने राजा यारोबाम को बचाने के लिए समर्थ किया। BSB BSB: and since the LORD had said that He would not blot out the name of Israel from under heaven, He saved them by the hand of Jeroboam son of Jehoash.
28 UDB यदि तुम यारोबाम के सब कामों के विषय में और जानना चाहते हो, कि वह युद्ध में साहसपूर्वक कैसे लड़ा, और कैसे उसने इस्राएलियों को दमिश्क और हमात के शहरों को फिर से लेने में सक्षम बनाया, तो वह सब इस्राएल के राजाओं के इतिहास की किताब में लिखे गए हैं। BSB BSB: As for the rest of the acts of Jeroboam, along with all his accomplishments and might, and how he waged war and recovered both Damascus and Hamath for Israel from Judah, are they not written in the Book of the Chronicles of the Kings of Israel?
29 UDB यारोबाम की मृत्यु हो गई, और उसे इस्राएल के अन्य राजाओं के कब्रस्थान में दफनाया गया, और उसका पुत्र जकर्याह उसके स्थान पर राजा बना। BSB BSB: And Jeroboam rested with his fathers, the kings of Israel. And his son Zechariah reigned in his place.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.