1 UDB यहोवा ने भविष्यवक्ता नातान को वह सब बताया जो दाऊद ने किया था, और उन्होंने नातान को यह कहानी दाऊद को बताने के लिए भेजा, "एक बार किसी शहर में दो पुरुष थे। एक व्यक्ति धनवान था और दूसरा गरीब था। BSB BSB: Then the LORD sent Nathan to David, and when he arrived, he said, “There were two men in a certain city, one rich and the other poor.
2 UDB धनवान व्यक्ति के पास बहुत सारे मवेशी और भेड़ें थे। BSB BSB: The rich man had a great number of sheep and cattle,
3 UDB परन्तु गरीब व्यक्ति के पास केवल भेड़ का एक छोटी मादा भेड़ का बच्चा था, जिसे उसने मोल लिया था। उसने भेड़ की बच्ची का पालन किया, और वह उसके बच्चों के साथ बड़ी हुई। वह भेड़ की बच्ची को अपने भोजन से कुछ देता और उसे अपने कप से पिलाता। वह भेड़ की बच्ची को अपने पास सुलाता था। भेड़ की बच्ची उसके लिए एक बेटी के समान थी। BSB BSB: but the poor man had nothing except one small ewe lamb that he had bought. He raised it, and it grew up with him and his children. It shared his food and drank from his cup; it slept in his arms and was like a daughter to him.
4 UDB एक दिन एक यात्री धनवान व्यक्ति से मिलने आया। धनवान व्यक्ति अपने पशुओं में से अतिथि के लिए भोजन तैयार करने के लिए किसी को मारना नहीं चाहता था। तो इसकी अपेक्षा, उसने गरीब व्यक्ति के भेड़ की बच्ची को लाने के लिए पुरुषों को भेजा; तब उसने किसी से उसे मरवा डाला और उसके अतिथि के लिए भोजन तैयार किया।" BSB BSB: Now a traveler came to the rich man, who refrained from taking one of his own sheep or cattle to prepare for the traveler who had come to him. Instead, he took the poor man’s lamb and prepared it for his guest.”
5 UDB जब दाऊद ने यह सुना, तो वह आग बबूला हो गया। उसने नातान से कहा, "मैं सच्चाई से घोषणा करता हूँ कि जिस व्यक्ति ने ऐसा किया वह मार डाला जाना चाहिए! BSB BSB: David burned with anger against the man and said to Nathan: “As surely as the LORD lives, the man who did this deserves to die!
6 UDB उसे ऐसा करने के लिए कम से कम चार भेड़ के बच्चे उस गरीब व्यक्ति को वापस लौटाने होंगे, और गरीब व्यक्ति पर कुछ दया नहीं की।" BSB BSB: Because he has done this thing and has shown no pity, he must pay for the lamb four times over.”
7 UDB नातान ने दाऊद से कहा, "तू ही वह व्यक्ति है जिसके बारे में मैं बातें कर रहा हूँ! और यही है जिसे यहोवा, जिसकी हम इस्राएली आराधना करते हैं, तुझसे यह कहते हैं: 'मैंने तुझे शाऊल से बचाया, और मैंने तुझे इस्राएल का राजा बना दिया। BSB BSB: Then Nathan said to David, “You are that man! This is what the LORD, the God of Israel, says: ‘I anointed you king over Israel, and I delivered you from the hand of Saul.
8 UDB मैंने तुझे उसका महल दिया; मैं ने तुझे उसकी पत्नियों को तेरे पास रखने की अनुमति दी थी। मैंने तुझे इस्राएल और यहूदा पर राजा बना दिया। अगर तूने मुझे बताया होता कि मैंने जो कुछ दिया है उससे तू संतुष्ट नहीं है, तो मैंने तुझे और अधिक दिया होता! BSB BSB: I gave your master’s house to you and your master’s wives into your arms. I gave you the house of Israel and Judah, and if that was not enough, I would have given you even more.
9 UDB तो मैंने जो आज्ञा दी है, उसे तूने क्यों नकार दिया, जब मैंने कहा कि मेरे लोगों को व्यभिचार नहीं करना चाहिए? तूने जो किया वह मेरी दृष्टि में बुरा है! तूने ऊरिय्याह को अम्मोनियों के साथ युद्ध में मरवाने की व्यवस्था की और तूने उसकी पत्नी को अपनी पत्नी बना लिया! BSB BSB: Why then have you despised the command of the LORD by doing evil in His sight? You put Uriah the Hittite to the sword and took his wife as your own. You have slain him with the sword of the Ammonites.
10 UDB तूने मुझे तुच्छ जाना, क्योंकि तूने ऊरिय्याह की पत्नी को अपनी पत्नी बना लिया। अत: तेरे कुछ वंशज हमेशा युद्ध में मारे जाएँगे। BSB BSB: Now, therefore, the sword will never depart from your house, because you have despised Me and have taken the wife of Uriah the Hittite to be your own.’
11 UDB मैं तुझसे सच्चाई के साथ यह घोषणा करता हूँ कि मैं तेरे परिवार के ही किसी के द्वारा तुझ पर विपत्ति डालने का कारण बनाऊँगा। मैं तेरी पत्नियों को उस व्यक्ति को दूँगा, और वह दिन में उनके साथ सोएगा, जहाँ हर कोई इसे देखे, और तू यह सब जानेगा भी। BSB BSB: This is what the LORD says: ‘I will raise up adversity against you from your own house. Before your very eyes I will take your wives and give them to another, and he will lie with them in broad daylight.
12 UDB तूने जो कुछ किया छिपकर किया परन्तु जो मै करनेवाला हूँ, इस्राएल में हर कोई इसे देख सकेगा या इसके विषय जान सकेगा।'" BSB BSB: You have acted in secret, but I will do this thing in broad daylight before all Israel.’”
13 UDB दाऊद ने उत्तर दिया, "मैंने यहोवा के विरूद्ध पाप किया है।" नातान ने दाऊद से कहा, "यहोवा ने तेरे पाप को अनदेखा कर दिया है। इस पाप के कारण तू न मरेगा। BSB BSB: Then David said to Nathan, “I have sinned against the LORD.” “The LORD has taken away your sin,” Nathan replied. “You will not die.
14 UDB परन्तु तूने ऐसा करके यहोवा का तिरस्कार किया। इसलिए तेरा बच्चा मर जाएगा।" BSB BSB: Nevertheless, because by this deed you have shown utter contempt for the word of the LORD, the son born to you will surely die.”
15 UDB नातान अपने घर गया। तब ऊरिय्याह की पत्नी द्वारा उत्पन्न बच्चा यहोवा के कारण बहुत बीमार पड़ गया। BSB BSB: After Nathan had gone home, the LORD struck the child that Uriah’s wife had borne to David, and he became ill.
16 UDB दाऊद ने परमेश्वर से बच्चे के न मरने की प्रार्थना की। उसने उपवास किया, और वह अपने कमरे में गया और पूरी रात फर्श पर पड़ा रहा। BSB BSB: David pleaded with God for the boy. He fasted and went into his house and spent the night lying in sackcloth on the ground.
17 UDB अगली सुबह उसके महत्वपूर्ण सेवक उसके चारों ओर खड़े हो गए और उससे उठने का आग्रह करने लगे परन्तु वह न उठा, और न उनके साथ भोजन किया। BSB BSB: The elders of his household stood beside him to help him up from the ground, but he was unwilling and would not eat anything with them.
18 UDB एक सप्ताह बाद बच्चे की मृत्यु हो गई। दाऊद के सेवक दाऊद को यह बताने से डरते थे। उन्होंने एक-दूसरे से कहा, "जब बच्चा जीवित था, हमने उससे बातें की, परन्तु उसने हमें जवाब नहीं दिया। अब, अगर हम उसे बताते हैं कि बच्चा मर चुका है, तो वह स्वयं को नुकसान पहुँचाने के लिए कुछ भी कर सकता है!" BSB BSB: On the seventh day the child died. But David’s servants were afraid to tell him that the child was dead, for they said, “Look, while the child was alive, we spoke to him, and he would not listen to us. So how can we tell him the child is dead? He may even harm himself.”
19 UDB परन्तु जब दाऊद ने देखा कि उसके कर्मचारी एक-दूसरे से कुछ फुसफुसा रहे थे, तो उसने जान लिया कि बच्चा मर गया। तो उसने उनसे पूछा, "क्या बच्चा मर चुका है?" उन्होंने जवाब दिया, "हाँ, वह मर चुका है।" BSB BSB: When David saw that his servants were whispering to one another, he perceived that the child was dead. So he asked his servants, “Is the child dead?” “He is dead,” they replied.
20 UDB तब दाऊद फर्श से उठ गया। उसने नहाकर, अपने शरीर पर तेल मला, और दूसरे कपड़े पहने। तब वह यहोवा के पवित्र तम्बू में गया और उसकी आराधना की। फिर वह घर गया। उसने अपने कर्मचारियों से कुछ भोजन लाने का अनुरोध किया। उन्होंने उसे थोड़ा भोजन दिया, और उसने खाया। BSB BSB: Then David got up from the ground, washed and anointed himself, changed his clothes, and went into the house of the LORD and worshiped. Then he went to his own house, and at his request they set food before him, and he ate.
21 UDB तब उसके कर्मचारियों ने उससे कहा, "हम नहीं समझ पाए कि तूने ऐसा क्यों किया जब बच्चा जीवित था, तू उसके लिए रोया और कुछ भी खाने से इन्कार कर दिया। परन्तु अब जब बच्चा मर गया तो तू नहीं रो रहा और अब तूने थोड़ा भोजन भी कर लिया!" BSB BSB: “What is this you have done?” his servants asked. “While the child was alive, you fasted and wept, but when he died, you got up and ate.”
22 UDB उसने उत्तर दिया, "जब बच्चा जीवित था, मैंने उपवास किया और रोया। मैंने सोचा, 'संभवतः यहोवा मेरे प्रति दयालु हों और बच्चे को मरने से बचाए।' BSB BSB: David answered, “While the child was alive, I fasted and wept, for I said, ‘Who knows? The LORD may be gracious to me and let him live.’
23 UDB परन्तु अब बच्चा मर चुका है। तो अब मेरे लिए उपवास करने का कोई कारण नहीं है। मैं उसे वापस अपने पास नहीं ला सकता। एक दिन मैं उसके पास जाऊँगा जहाँ वह है, परन्तु वह मेरे पास वापस नहीं आएगा।" BSB BSB: But now that he is dead, why should I fast? Can I bring him back again? I will go to him, but he will not return to me.”
24 UDB तब दाऊद ने अपनी पत्नी बतशेबा को सांत्वना दी। तब वह उसके साथ सोया, और वह फिर गर्भवती हो गई और दूसरे बेटे को जन्म दिया। दाऊद ने उस लड़के को सुलैमान नाम दिया। यहोवा इस छोटे लड़के से प्रेम करते थे। BSB BSB: Then David comforted his wife Bathsheba, and he went to her and lay with her. So she gave birth to a son, and they named him Solomon. Now the LORD loved the child
25 UDB उन्होंने भविष्यवक्ता नातान से कहा कि दाऊद को कह उस लड़के को यदिद्दाह नाम दें, क्योंकि यहोवा उससे प्रेम करते थे। BSB BSB: and sent word through Nathan the prophet to name him Jedidiah because the LORD loved him.
26 UDB इस बीच, योआब के सैनिकों ने अम्मोन लोगों के समूह की राजधानी रब्बा पर हमला किया। उन्होंने राजा के किले पर अधिकार कर लिया, जो पानी की आपूर्ति की रक्षा करता था। BSB BSB: Meanwhile, Joab fought against Rabbah of the Ammonites and captured the royal fortress.
27 UDB तब योआब ने दाऊद को यह कहने के लिए दूत भेजे, कि मेरी सेनाएँ रब्बा पर हमला कर रही हैं, और हमने शहर की जल आपूर्ति पर अधिकार कर लिया है। BSB BSB: Then Joab sent messengers to David to say, “I have fought against Rabbah and have captured the water supply of the city.
28 UDB अब अपने सैनिकों को इकट्ठा करो और आओ शहर को घेरें और इस पर अधिकार करें। यदि तुम ऐसा नहीं करते हो, तो मेरी सेना शहर पर अधिकार कर लेगी और इसके बाद इसका नाम मेरे नाम पर रखा जाएगा: योआब शहर।" BSB BSB: Now, therefore, assemble the rest of the troops, lay siege to the city, and capture it. Otherwise I will capture the city, and it will be named after me.”
29 UDB तब दाऊद ने अपने सभी सैनिकों को इकट्ठा किया। वे रब्बा गए, हमला किया, और अधिकार कर लिया। BSB BSB: So David assembled all the troops and went to Rabbah; and he fought against it and captured it.
30 UDB तब दाऊद ने उनके राजा के सिर से मुकुट लिया और उसे अपने सिर पर रख लिया। यह बहुत भारी था; उसका वजन लगभग तैंतीस किलो था, और इसमें एक बहुत ही मूल्यवान पत्थर था। उसके सैनिकों ने शहर से कई अन्य मूल्यवान चीजें भी लीं। BSB BSB: Then he took the crown from the head of their king. It weighed a talent of gold and was set with precious stones, and it was placed on David’s head. And David took a great amount of plunder from the city.
31 UDB तब उन्होंने लोगों को शहर से बाहर निकाला और उन्हें आरे, लोहे के फावड़ों और कुल्हाड़ियाँ लेकर अपने लिए काम करने के लिए विवश किया। दाऊद के सैनिकों ने उन्हें ईंट बनाने के लिए भी विवश किया। दाऊद के सैनिकों ने अम्मोनियों के सभी नगरों में ऐसा किया था। तब दाऊद और उसकी सारी सेना यरूशलेम लौट आई। BSB BSB: David brought out the people who were there and put them to work with saws, iron picks, and axes, and he made them work at the brick kilns. He did the same to all the Ammonite cities. Then David and all his troops returned to Jerusalem.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.